Saturday, October 10, 2020
IPL 2020- इस समय लय हासिल करना अच्छी बात है: विराट कोहली October 10, 2020 at 04:31PM
मिड ट्रांसफर विंडो में कई बड़े खिलाड़ी टीम बदलेंगे October 10, 2020 at 05:59PM
ईपीएल मिड सीजन ट्रांसफर नियम 13 अक्टूबर से लागू होने जा रहा है। इससे लीग दिलचस्प होगी और परिणाम भी प्रभावित होगा। कल्पना कीजिए रहाणे जो दिल्ली की टीम में जगह पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, चेन्नई या राजस्थान में चले जाते हैं। दोनों टीमों का मध्यक्रम अच्छा नहीं कर पा रहा है। रहाणे के आने से चेन्नई या राजस्थान का खेल बदल सकता है। कई और अनुभवी और युवा खिलाड़ी ट्रांसफर के लिए पात्र होंगे। यह पहली बार नहीं है कि जब मिड ट्रांसफर विंडो अस्तित्व में आ रहा है। 2019 में भी यह नियम था। लेकिन फ्रेंचाइजी ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। लेकिन इस बार अच्छी खासी रकम खर्च करने को तैयार हैं। कई टीमों ने इसके हिसाब से तैयारी भी की है। सिर्फ चोट के कारण खिलाड़ियों काे टीम रख या छोड़ नहीं सकतीं। फाॅर्म भी महत्वपूर्ण होगी और टीम का सही कांबिनेशन भी। एक कारण यह भी है कि सभी टीमों ने भारतीय कंडीशन को देखकर खिलाड़ियों को खरीदा था।
मिड ट्रांसफर नियम को ऐसे समझा जा सकता है-
1. यह नियम तभी लागू होगा जब आधी लीग खत्म हो गई हो और सभी टीमों ने 7-7 मैच खेल लिए हों। सभी टीमें 12 अक्टूबर को 7-7 मैच खेल लेंगी।
2. इस बार कैप्ड और अनकैप्ड, घरेलू और विदेशी खिलाड़ी ट्रांसफर के लिए पात्र होंगे।
3. वे ही खिलाड़ी पात्र होंगे, जिन्होंने दो से अधिक मैच नहीं खेले होंगे।
4. फ्रेंचाइजी की आपसी सहमति से ट्रांसफर होगा और यह खिलाड़ी के लिए बाध्यकारी होगा।
5. खिलाड़ी की वैल्यू जो प्री-सीजन में थी, उसमें कमी नहीं की जा सकती है।
इस बार मिड ट्रांसफर विंडो को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट के साथ पूछताछ चल रही है। कई बड़े खिलाड़ियों का ट्रांसफर तय है। क्योंकि मौजूदा सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। दिल्ली और मुंबई अभी टूर्नामेंट में सबसे आगे चल रहे हैं। लेकिन वे इतने आगे नहीं हैं कि प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाए। अन्य छह टीमें भी वापसी कर सकती हैं। टूर्नामेंट अभी पूरी तरह से खुला हुआ है। कुछ महत्वपूर्ण ट्रांसफर टूर्नामेंट की दिशा को बदल सकते हैं। रहाणे के अलावा मिचेल सेंटनर, लाॅकी फर्ग्यूसन जैसे खिलाड़ी इस रेस में हैं। इससे उन्हें मौजूदा सीजन में खेलने का मौका मिलेगा। हो सकता है कि ये कुछ अनोखा कर दें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुनील नरेन का बॉलिंग एक्शन पर संदिग्ध पाया गया, अगली बार शिकायत हुई तो आईपीएल में आगे नहीं खेल सकेंगे October 10, 2020 at 05:28PM
आईपीएल-13 में शनिवार रात कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच हुआ। कोलकाता ने पंजाब को 2 रन से हरा दिया। लेकिन, केकेआर के लिए एक फिक्र में डालने वाली खबर आई। दरअसल, केकेआर के स्पिनर सुनील नरेन का बॉलिंग एक्शन संदिग्ध पाया गया है। फिलहाल, उन्हें वॉर्निंग दी गई है। अगर इस बारे में एक और शिकायत आती है तो इस सीजन में नरेन आगे बॉलिंग नहीं कर सकेंगे। हालांकि, बतौर बल्लेबाज वे लीग में खेलना जारी रख सकते हैं। पहले भी उनके साथ यह हो चुका है। नरेन ने पंजाब के खिलाफ इस मैच में 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए।
फील्ड अंपायरों ने शिकायत की
नरेन के संदिग्ध बॉलिंग की शिकायत अंपायर उल्हास गांधे और क्रिस गैफनी ने दी। ये दोनों ही अंपायर शनिवार के मैच में ग्राउंड अंपायरिंग कर रहे थे। बाद में बीसीसीआई की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन कमिटी ने नरेन का नाम अपनी वॉर्निंग लिस्ट में शामिल कर लिया। नरेन को यही कमेटी आगे गेंदबाजी के लिए हरी झंडी देगी। ये पहली बार नहीं है जब नरेन के बॉलिंग एक्शन को संदिग्ध पाया गया है। उनके साथ पहले भी यह होता रहा है।
क्या है संदिग्ध बॉलिंग एक्शन
आईसीसी की बॉलिंग एक्शन गाइड लाइन्स के मुताबिक, बॉल रिलीज यानी छोड़ने के वक्त गेंदबाज का हाथ 15 डिग्री से ज्यादा नहीं मुड़ना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो इसे थ्रो आर्म कैटेगरी में रखा जाता है। मैदानी अंपायर इस बारे में बॉलर को वॉर्निंग देते हैं। इसके बाद रिपोर्ट मैच रेफरी को सौंपी जाती है। बाद में आईसीसी की रेगुलेशन कमेटी इस बारे में फैसला करती है।
आईसीसी ने संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन वाले प्लेयर्स के लिए ऑस्ट्रेलिया में टेस्टिंग सेंटर भी बनाया है।
मुथैया मुरलीधरन के एक्शन पर जब सवालिया निशान लगे थे तब उन्हें यहीं भेजा गया था। इस सेंटर में स्टेट ऑफ आर्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए यह पता लगाया जाता है कि गेंदबाज का हाथ कितनी डिग्री तक प्राकृतिक तौर पर मुड़ता है।
केकेआर के लिए दोहरी परेशानी
सिर्फ नरेन ही केकेआर के लिए परेशानी नहीं हैं। आंद्रे रसेल भी गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि वे अनफिट हैं। आईपीएल में नरेन ने अब तक 116 मैच खेले हैं। 127 विकेट लिए। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 6.74 रहा। केकेआर उन्हें बतौर पिंच हिटर भी इस्तेमाल करती रही है। टीम के पास कुलदीप यादव और क्रिस ग्रीन भी हैं। इसके अलावा लेफ्ट आर्म स्पिनर के. सिद्धार्थ भी इस टीम का हिस्सा हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब की लगातार 5 वीं हार
किंग्स इलेवन पंजाब की टूर्नामेंट में लगातार 5 वीं हार है। पॉइंट टेबल में पंजाब सबसे निचले पायदान पर है। अब तक खेले 7 मैचों में से एक मैच जीता है और 6 में हार का सामना करना पड़ा है। शनिवार की रात को अबु धाबी में खेले गए मैच में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 का टारगेट दिया। जवाब में पंजाब की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना सकी। 17 ओवर तक मैच पंजाब की पकड़ में थी। लेकिन 18 वें ओवर में नरेन ने सिर्फ 2 रन देकर निकोलस पूरन को आउट कर दिया। वहीं 19 वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने लोकेश राहुल को आउट कर मैच का रूख पलट दिया। पंजाब को आखिरी बॉल 6 टाई के लिए 6 रन की जरूरत थी। लेकिन ग्लेन मैक्सवेल चौका ही लगा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पहले सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने; शाम को पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन के लिए मुंबई-दिल्ली में भिड़ंत होगी October 10, 2020 at 02:31PM

आईपीएल के 13वें सीजन में आज चौथा डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) खेला जाएगा। पहला मुकाबला दोपहर में 3.30 बजे दुबई में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच होगा। इसके बाद शाम 7.30 बजे अबु धाबी में पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टक्कर होगी।
डेविड वॉर्नर की कप्तानी में हैदराबाद ने इस सीजन में खेले 6 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है। टीम 6 पॉइंट के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। वहीं, राजस्थान ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की थी, लेकिन लगातार 4 मैच हारकर वह 7वें स्थान पर है। ऐसे में उसके सामने टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हैदराबाद के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करने की चुनौती होगी।
दिल्ली-मुंबई में से जीतने वाली टीम टॉप पर पहुंचेगी
इसके बाद शाम को टूर्नामेंट की टॉप-2 टीमें दिल्ली और मुंबई आमने-सामने होंगी। दिल्ली इस मैच को जीतकर प्ले-ऑफ की ओर एक कदम ओर बढ़ाना चाहेगी। वहीं, मुंबई के पास दिल्ली को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जाने का मौका होगा।
हैदराबाद-राजस्थान के महंगे खिलाड़ी
हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं। वहीं, राजस्थान में कप्तान स्मिथ 12.50 करोड़ और संजू सैमसन 8 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

मुंबई-दिल्ली के महंगे खिलाड़ी
मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर आता है, उन्हें सीजन के 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, दिल्ली में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट
दुबई और अबु धाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। दुबई में तापमान 25 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, अबु धाबी में तापमान 26 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दोनों जगह पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी।
दुबई में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। वहीं, अबु धाबी में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। दुबई में इस आईपीएल से पहले यहां हुए पिछले 61 टी-20 में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 55.74% रहा है। वहीं, अबु धाबी में पिछले 44 टी-20 में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 56.81% रहा है।
दुबई में रिकॉर्ड
- इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 61
- पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 34
- पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 26
- पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 144
- दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 122
अबु धाबी में रिकॉर्ड
- इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 44
- पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 19
- पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 25
- पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 137
- दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 128
मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता
आईपीएल इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया था। मुंबई ने अब तक 5 बार फाइनल खेला है। वहीं, दिल्ली अकेली ऐसी टीम है, जो अब तक फाइनल नहीं खेल सकी। हालांकि, दिल्ली टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीजन (2008, 2009) में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।
हैदराबाद ने 2 और राजस्थान ने एक बार खिताब जीता
हैदराबाद ने 3 बार (2009, 2016 और 2018) फाइनल में जगह बनाई और 2 बार (2009 और 2016) खिताब अपने नाम किया। वहीं, राजस्थान ने आईपीएल (2008) का पहला सीजन अपने नाम किया था।
आईपीएल में हैदराबाद का सक्सेस रेट राजस्थान से ज्यादा
लीग में सनराइजर्स हैदराबाद का सक्सेस रेट 53.50% है। एसआरएच ने अब तक कुल 114 मैच खेले हैं, जिनमें उसने 61 मैच जीते और 53 हारे हैं। वहीं, राजस्थान का सक्सेस रेट 50.66% है। राजस्थान ने अब तक कुल 153 मैच खेले हैं, जिनमें उसने 77 जीते और 74 हारे हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे।
मुंबई का सक्सेस रेट दिल्ली से ज्यादा
आईपीएल में मुंबई इंडियंस का सक्सेस रेट दिल्ली कैपिटल्स से ज्यादा है। मुंबई ने अब तक लीग में अब तक कुल 193 मैच खेले हैं। इनमें उसने 113 जीते और 80 हारे हैं। ऐसे में मुंबई का सक्सेस रेट 58.29% है। वहीं, दिल्ली ने अब तक खेले कुल 183 मैचों में से 82 जीते और 99 हारे हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे। दिल्ली का सक्सेस रेट 45.02% है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today