Saturday, October 10, 2020
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटे लिंच का बड़ा खुलासा, बताया कैसे खिलाड़ी और दर्शक करते थे उनके साथ नस्लीय दुर्व्यवहार October 10, 2020 at 12:43AM
कोलकाता नाइट राइडर्स का पहला विकेट गिरा, राहुल त्रिपाठी 4 बनाकर पवेलियन लौटे; कोलकाता ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी October 10, 2020 at 12:14AM
आईपीएल के 13वें सीजन का 24वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच अबु धाबी में खेला जा रहा है। कोलकाता ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। केकेआर के शुभमन गिल क्रीज पर हैं। वहीं, पंजाब की टीम में क्रिस गेल को जगह नहीं मिली है। मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें...
दोनों टीमों में एक-एक बदलाव
कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टीम में एक बदलाव किया। शिवम मावी की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। वहीं, पंजाब में शेल्डन कॉटरेल की जगह क्रिस जॉर्डन को शामिल किया गया।
दोनों टीमों में विदेशी खिलाड़ी
पंजाब में निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, मुजीब-उर-रहमान और क्रिस जॉर्डन विदेशी खिलाड़ी हैं। वहीं, कोलकाता में सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, इयोन मोर्गन और पैट कमिंस विदेशी खिलाड़ी हैं।
दोनों टीमें
पंजाब : लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, निकोलस पूरन, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मुजीब-उर-रहमान, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।
कोलकाता: शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा, कमलेश नागरकोटी और वरुण चक्रवर्ती।
सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में राहुल टॉप पर
पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने लीग में अब तक सबसे ज्यादा 313 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक भी शामिल है। इनके अलावा तीसरे नंबर पर भी पंजाब के ओपनर मयंक अग्रवाल हैं, जिन्होंने लीग में अब तक एक शतक के साथ 281 रन बनाए हैं।
पंजाब-कोलकाता के सबसे महंगे खिलाड़ी
कोलकाता के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस हैं। उन्हें सीजन के 15.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके बाद सुनील नरेन का नंबर आता है, जिन्हें सीजन के 12.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, पंजाब में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

पिच रिपोर्ट
अबु धाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। यहां पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। अबु धाबी में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। इस आईपीएल से पहले यहां पिछले 44 टी-20 में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 56.81% रहा है।
अबु धाबी में रिकॉर्ड
- इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 44
- पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 19
- पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 25
- पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 137
- दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 128
कोलकाता ने 2 बार खिताब जीता, पंजाब को अब भी इंतजार
आईपीएल इतिहास में कोलकाता ने अब तक दो बार फाइनल (2014, 2012) खेला और दोनों बार चैम्पियन रही है। वहीं, पंजाब ने अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीता है। 2014 में उसने फाइनल में जगह जरूर बनाई थी, लेकिन उसे कोलकाता के हाथों 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
आईपीएल में कोलकाता का सक्सेस रेट पंजाब से ज्यादा
आईपीएल में कोलकाता का सक्सेस रेट 52.73% है। केकेआर ने अब तक कुल 183 मैच खेले हैं। जिसमें उसने 95 मैच जीते और 88 हारे हैं। वहीं, पंजाब का सक्सेस रेट 45.32% है। पंजाब ने अब तक कुल 182 मैच खेले हैं। जिसमें उसे 83 मैचों में जीत मिली और 99 में हार का सामना करना पड़ा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
7.6 फीट का क्रिकेटर, जूते का साइज 23.5.. जानें, कौन है मुदस्सर गुज्जर October 09, 2020 at 09:34PM
7 फीट 6 इंच लंबे मुदस्सर गुज्जर को पाकिस्तान सुपर लीग की टीम लाहौर कलंदर्स ने अपने डेवलपमेंट प्रोग्राम में शामिल किया गया है। उम्मीद है कि वह पीएसएल में खेलेंगे।पाकिस्तान को आने वाले वक्त में अब तक का सबसे ऊंचे कद का पेसर मिल सकता है। लाहौर के मुदस्सर गुज्जर को पीएसएल में मौका दिया जा सकता है। उम्मीद है कि वह एक दिन पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम से खेलते नजर आएंगे। मुदस्सर की खासियत यह है कि उनका कद 7 फीट 6 इंच बताया जा रहा है।

7 फीट 6 इंच लंबे मुदस्सर गुज्जर को पाकिस्तान सुपर लीग की टीम लाहौर कलंदर्स ने अपने डेवलपमेंट प्रोग्राम में शामिल किया गया है। उम्मीद है कि वह पीएसएल में खेलेंगे।
डॉक्टर मानते हैं हॉर्मोनल समस्या

मुदस्सर ने ब्रिटिश वेबसाइट डेली मेल से कहा, 'मैं अपने कद को ईश्वर की मेहरबानी मानता हूं, लेकिन डॉक्टर ने इसे हार्मोनल प्रॉब्लम बताया है। मैं अपनी लंबाई की वजह से तेज भाग सकता हूं और आगे चलकर दुनिया का सबसे तेज गेंजबाज बन सकता हूं।'
प्राइमरी स्कूल में ही कद था 6 फीट, जूते का साइज है 23.5

मुदस्सर ने बताया कि प्राइमरी स्कूल में ही उनका कद 6 फीट हो गया था। उन्होंने बताया कि उनके जूते का साइज 23.5 है और लंबे कद के कारण वह कार भी नहीं चला पाते। उन्होंने डेली मेल से कहा, 'मैंने 7 महीने पहले ट्रेनिंग शुरू की थी। महामारी की वजह से यह बीच में बंद हो गई। उम्मीद है कि मैं इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाला दुनिया का सबसे लंबा गेंदबाज बनूंगा।'
<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">7 foot 6" Mudassar Gujjar from Lahore who wears size 23.5 shoes and who hopes to play for Lahore Qalandars and Pakistan one day <a href="https://twitter.com/hashtag/Cricket?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#Cricket</a> <a href="https://t.co/c0GClHptwy">pic.twitter.com/c0GClHptwy</a></p>— Saj Sadiq (@Saj_PakPassion) <a href="https://twitter.com/Saj_PakPassion/status/1314189295389945857?ref_src=twsrc%5Etfw">October 8, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
वर्ल्ड कप में खेल चुके हैं 7 फीट 1 इंच लंबे इरफान
पाकिस्तान के लिए 7 फीट 1 इंच लंबे पेसर मोहम्मद इरफान खेल चुके हैं। साल 2015 में खेले गए वर्ल्ड कप के दौरान इरफान ने अच्छा प्रदर्शन किया था। वह पिछले कुछ वक्त से पाकिस्तान टीम से बाहर हैं। उन्होंने अब तक के अपने करियर में टेस्ट मे 10, वनडे में 83 और टी20 इंटरनैशनल में 16 विकेट झटके हैं।
Friday, October 9, 2020
राजस्थान के खिलाफ सस्ते में रनआउट हुए ऋषभ पंत; कमेंट्री बॉक्स से लेकर सोशल मीडिया तक उन पर सवाल उठे October 09, 2020 at 08:01PM
दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार की रात को आईपीएल-13 के शारजाह में खेले मैच में राजस्थान रॉयल्स को 46 रन से हरा दिया। इस मैच में दिल्ली के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सस्ते में रन आउट हो गए। वे 9 बॉल पर सिर्फ 5 रन ही बनाए थे।
राहुल तेवतिया के 10 वें ओवर में पंत नॉन स्ट्राइक पर थे। मार्कस स्टोइनिस स्ट्राइक ले रहे थे। उन्होंने गेंद को खेला, जो फील्डिंग कर रहेसब्स्टीट्यूट-खिलाड़ी मनन वोहरा ने पकड़ लिया। स्टोइनिस रन लेने के लिए आगे निकले, फिर वापस हो गए। जबकि पंत आगे निकल चुके थे। वोहरा ने गेंद को तेवतिया के पास थ्रो कर दिया। गेंद पकड़े जाने के बाद भी पंत क्रीज पर वापस लौटने के लिए नहीं मुड़े। वह वहीं खड़े रहे। जबकि तेवतिया ने स्टंप को उखाड़ दिया।
कार्तिक ने कहा- पंत ने साथी खिलाड़ी के कॉल का जवाब दिया
पंत के रन आउट को लेकर कमेंट्री बॉक्स से लेकर सोशल मीडिया तक उन पर सवाल उठे। कमेंटेटर मुरली कार्तिक ने पंत का बचाव किया। लेकिन केविन पीटरसन और साइमन डॉल का मानना है कि पंत ने रन लेने के दौरान दिमाग का इस्तेमाल नहीं किया। पीटरसन और डॉल का मानना था कि रन नहीं था। वहीं कार्तिक ने कहा-वह नॉन स्ट्राइक पर थे और अपने साथी खिलाड़ी के कॉल का जवाब दे रहे थे। पीटरसन ने कार्तिक का जवाब देते हुए कहा- आप अपने विकेट की रक्षा के लिए खुद जिम्मेदार होते हैं।
सोशल मीडिया पर एक फैन्स ने पोस्ट किया ऋषभपंत ने स्ट्राइकर की कॉल पर भरोसा किया। एेसे में पंत की गलती कैसे है।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today