Saturday, October 3, 2020

IPL: बैंगलोर vs राजस्थान @ अबु धाबी, LIVE स्कोर-अपडेट्स October 02, 2020 at 11:31PM

अबु धाबी के 13वें सीजन का पहला डे-मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के बीच अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने टॉस जीतने के बाद कहा कि उनकी टीम बड़ा स्कोर बनाना चाहती है। प्लेइंग-XI रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डि विलियर्स (विकेटकीपर), शिवम दुबे, गुरकीरत सिंह मान, वॉशिंगटन सुंदर, इसुरु उदाना, नवदीप सैनी, एडम जंपा और युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स जोस बटलर (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, रियान पराग, राहुल तेवतिया, टॉम करन, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकत और महिपाल लोमरोर टीमों में क्या बदलाव?राजस्थान टीम में एक बदलाव किया गया है और महिपाल लोमरोर को अंकित राजपूत की जगह प्लेइंग- XI में शामिल किया गया है। बैंगलोर टीम में कोई बदलाव नहीं है। मौसम डालेगा असर?अबु धाबी में मौसम बड़ा अंतर डाल सकता है क्योंकि मैच दोपहर में खेला जा रहा है और तब वहां काफी गर्मी होती है। हालांकि दिन का मैच होने के कारण ओस की कोई भूमिका नहीं होगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली पर भी सभी की नजरें होंगी जो खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली टीम राजस्थान ने आईपीएल में शानदार आगाज किया और अपने शुरुआती दोनों मैच जीते, पिछले मैच में उसे कोलकाता ने हराया जो सत्र की उसकी पहली हार थी।

LIVE स्कोरकार्ड: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs राजस्थान रॉयल्स October 02, 2020 at 11:47PM

LIVE स्कोरकार्ड: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs राजस्थान रॉयल्स

पॉइंट टेबल में टॉप पोजिशन के लिए आमने-सामने होंगी दोनों टीमें, अबु धाबी में राजस्थान के खिलाफ 2014 में 70 पर सिमट गई थी बेंगलुरु October 02, 2020 at 11:01PM

आईपीएल के 13वें सीजन का 15वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच थोड़ी देर में अबु धाबी में खेला जाएगा। दोनों टीमें सीजन में 2-2 मैच जीत चुकी हैं। राजस्थान को पिछला मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने हराया था। वहीं, बेंगलुरु ने पिछला मैच मुंबई के खिलाफ सुपर ओवर में जीता था। ऐसे में दोनों टीमों के पास सीजन की तीसरी जीत दर्ज कर पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंचने का मौका होगा। अभी राजस्थान 5वें और बेंगलुरु 6वें स्थान पर है। दोनों टीमों के 4-4 पॉइंट हैं।

2014 में अबु धाबी में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने बेंगलुरु को 70 रन पर समेट दिया था। वहीं, पिछले 2 सीजन की बात करें, तो राजस्थान का पलड़ा ही भारी रहा है। बेंगलुरु की टीम एक बार भी राजस्थान को हरा नहीं पाई है। 2018 में राजस्थान ने बेंगलुरु के खिलाफ दोनों मैच जीते थे। वहीं, 2019 में एक मैच बेनतीजा रहा था और एक में राजस्थान को जीत मिली थी।

दोनों टीमों के सबसे महंगे प्लेयर्स
आरसीबी में कप्तान विराट कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में एबी डिविलियर्स का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, राजस्थान में कप्तान स्मिथ 12.50 करोड़ और संजू सैमसन 8 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

बेंगलुरु की टीम डिविलियर्स पर निर्भर
कोहली की खराब फॉर्म की वजह से आरसीबी की टीम एबी डिविलियर्स पर निर्भर है। बेंगलुरु की पिछली 10 जीत की बात करें, तो 10 में से 8 में डिविलियर्स ने फिफ्टी लगाई है। ओपनर एरॉन फिंच और देवदत्त पडिक्कल अच्छी फॉर्म में हैं। फिंच इस सीजन के एक मात्र ओपनर हैं, जो अब तक पावरप्ले में आउट नहीं हुए हैं।

राजस्थान के अब तक दोनों मैच शारजाह में जीते
राजस्थान ने सीजन में अब तक 3 मैच खेले हैं। जिन 2 मुकाबलों में उसने जीत दर्ज की है, वे शारजाह में खेले गए थे। दोनों में राजस्थान ने 200+ का स्कोर बनाया था। वहीं, पंजाब के खिलाफ तो राजस्थान ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया था। लेकिन, दुबई में कोलकाता के खिलाफ हुए मैच में राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा था।

यूएई में ही श्रेयस गोपाल ने ली थी हैट्रिक
2014 में जब बेंगलुरु और राजस्थान अबु धाबी में भिड़ंत हुई थी, तो राजस्थान ने बेंगलुरु को 70 रन पर ऑलआउट कर दिया था। मैच में लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल ने हैट्रिक भी लगाई थी, जिसमें कोहली और डिविलियर्स का विकेट भी शामिल था। राजस्थान ने 6 विकेट से मैच जीता था।

पिच और मौसम रिपोर्ट
अबु धाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 20 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। शेख जायद स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। यहां हुए पिछले 44 टी-20 में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 56.81% रहा है।

  • इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 44
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 19
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 25
  • पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 137
  • दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 128

बेंगलुरु अब तक खिताब नहीं जीत सकी
आरसीबी ने 2009 में अनिल कुंबले और 2011 में डेनियल विटोरी की कप्तानी में फाइनल खेला था। 2016 में विराट की कप्तानी में भी टीम फाइनल में पहुंची। लेकिन हर बार टीम की किस्मत खराब ही रही। वहीं, राजस्थान एक बार (2008) में फाइनल में पहुंची और खिताब अपने नाम किया।

आईपीएल में राजस्थान का सक्सेस रेट बेंगलुरु से ज्यादा
लीग में राजस्थान रॉयल्स का सक्सेस रेट 51.68% है। राजस्थान ने कुल 150 मैच खेले हैं, जिसमें 77 में उसे जीत मिली और 71 में हार का सामना करना पड़ा। 2 मुकाबले बेनतीजा रहे। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सक्सेस रेट 47.50% है। बेंगलुरु ने कुल 184 मैच खेले हैं, जिसमें 86 में उसे जीत मिली और 94 में हार का सामना करना पड़ा। 4 मैच बेनतीजा रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजस्थान रॉयल्स ने सीजन में अब तक 3 मैच खेले हैं। 2 में उसे जीत मिली है, जबकि एक मैच में उसे हार का समाना करना पड़ा था। (फाइल फोटो)

IPL 2020: इरफान पठान का ट्वीट, 'कुछ लोगों के उम्र महज आंकड़ा है, कुछ लोगों को टीम से बाहर करने का कारण...' किस पर है निशाना? October 02, 2020 at 10:34PM

नई दिल्ली चेन्नै सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में काफी संघर्ष करते नजर आए। धोनी को सबसे फिट क्रिकेटर्स में गिना जाता है लेकिन आखिरी दो ओवरों में वह स्ट्राइक भी नहीं बदल पा रहे थे। इस बीच उन्होंने छोटे ब्रेक भी लिए। धोनी ने भी मैच के बाद माना था कि गेंद उनके बल्ले के बीचोंबीच नहीं आ रही थी। उन्होंने 36 गेंद पर 47 रन की पारी खेली। उनकी टीम 165 रन का टारगेट हासिल नहीं कर पाई। चेन्नै को लगातार तीसरी हार मिली। मैच के बाद धोनी ने अपने स्वास्थ्य पर अपडेट दी। उन्होंने कहा कि वह मौसम के चलते दिक्कत में आ रहे थे। उन्होंने कहा चिंता की कोई बात नहीं है इस तरह के मौसम में गला सूख जाता है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने धोनी की फिटनेस पर भी सवाल उठाए क्योंकि वह जुलाई 2019 के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर , जो सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं, के एक ट्वीट ने कई लोगों को हैरान कर दिया है। हालांकि अपने ट्वीट में उन्होंने धोनी या किसी का भी नाम नहीं लिया लेकिन हालात को देखते हुए कुछ लोग उसे धोनी से जोड़कर देख रहे हैं। इस पर कुछ लोगो धोनी को सपॉर्ट भी कर रहे हैं। इरफान ने शनिवार को ट्वीट किया, 'कुछ लोगों के लिए उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है और बाकियों को टीम से बाहर करने की वजह... 2007 के टी20 वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रोफी विजेता टीम का हिस्सा रहे इरफान ने धोनी की कप्तानी में कई मैच खेले। वह चेन्नै सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की टीम में भी खेले हैं। इस साल धोनी का बल्ला नहीं बोला है आईपीएल के पिछले सीजन में चेन्नै के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने इस सीजन में अभी तक अपनी टीम के लिए कोई मैच-जिताऊ पारी नहीं खेली है। धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 17 गेंद पर 29 रन जरूर बनाए थे लेकिन बड़े शॉट तब खेले थे जब टीम की जीत की उम्मीद खत्म हो गई थी। सनराइजर्स के खिलाफ धोनी जब क्रीज पर उतरे तो अभी करीब 14 ओवर बाकी थे। धोनी इसके बावजूद टीम को जीत नहीं दिला पाए। उन्होंने 36 गेंद पर 47 रन बनाए। इस हार के बाद चेन्नै अब अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर बनी हुई है। इरफान ने पहले भी इशारों ही इशारों में साधा था निशाना पठान ने श्रीलंका दौरे (2012) का जिक्र किया जिसमें उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। उन्होंने कहा, 'इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 5 वनडे भारत ने खेले लेकिन मुझे एक भी मैच में मौका नहीं दिया गया। फिर मैंने कोच गैरी कर्स्टन से पूछा था कि मैं बेहतर के लिए क्या करूं। इस पर उन्होंने कहा था कि उनके हाथ में कुछ चीजें नहीं हैं।' इरफान ने आगे बताया कि उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से भी इस बारे में बात की थी। उन्होंने कहा, 'मैंने एक बार धोनी से भी साल 2008 में पूछा था कि मैं और कैसे बेहतर करूं तो उन्होंने कहा कि कुछ भी गड़बड़ नहीं है और सब ठीक चल रहा है।'