Friday, October 2, 2020

मुंबई-पंजाब मैच में रोहित की टीम की जीत से ज्यादा उस '1 रन' की चर्चा October 01, 2020 at 11:05PM

नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग () के 13वें सीजन का 13वां मैच रेकॉर्ड चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। मैच में मुंबई ने जीत दर्ज की लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा '1 रन' को लेकर हो रही है, जब मुंबई के बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि यह मुकाबला करीबी नहीं था, इसलिए बड़ा विवाद नहीं हुआ लेकिन कुछ विशेषज्ञों और फैंस ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की। अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में मुंबई की पारी के 17वें ओवर में यह घटना हुई, जब पोलार्ड पंजाब के पेसर मोहम्मद शमी का सामना कर रहे थे। ऑन-फील्ड अंपायर ने मुंबई के बल्लेबाज को LBW आउट दिया लेकिन इस अनुभवी क्रिकेटर ने तुरंत DRS लेने का फैसला किया। पढ़ें, DRS लेने पर यह पता चला कि गेंद पैड पर लगने से पहले पोलार्ड के बल्ले का अंदरुनी किनारा लेकर गई थी। ऑन-फील्ड अंपायर ने आउट कर दिया था लेकिन बाद में उन्हें अपना फैसला बदलना पड़ा। इस गेंद पर पोलार्ड ने जो रन लिया था, वह आईसीसी के नियम के कारण हटा दिया गया। क्या है नियमआईसीसी के नियम के अनुसार,"अंपायर के किसी निर्णय के उलटने का लाभ उठाने के दौरान बल्लेबाजी पक्ष को उस गेंद पर किसी भी रन से लाभ नहीं होगा जो ऑन-फील्ड अंपायर ने बाद में नॉट आउट दिया हो, किसी नो-बॉल के अलावा।' पोलार्ड ने शमी की उस गेंद पर सिंगल लिया था, लेकिन वैध रन होने के बावजूद उनको या टीम को इसका लाभ नहीं मिल सका। भले ही डीआरएस में यह साबित कर दिया कि पोलार्ड ने एक शॉट मारा था, गेंद तो वैध मानी गई लेकिन रन को गिना नहीं गया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आईसीसी से नियम को ठीक करने का आग्रह करते हुए इस पर चर्चा की। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा कि इस नियम पर पुनर्विचार की जरूरत है। आईपीएल के 13वें सीजन में अभी तक 2 बार सुपर ओवर से फैसला हुआ है और यदि यह 1 रन उन दोनों में से किसी मैच में लिया गया होता तो जाहिर तौर पर बड़ा मुद्दा बन सकता था। अबु धाबी में कप्तान रोहित शर्मा के बाद कायरन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या के तूफानी प्रदर्शन से मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को एकतरफा अंदाज में 48 रनों से हराया। इस जीत से टीम 3 मैचों में 2 जीत के बाद नेट रन रेट के आधार पर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई।

IPL: धोनी की टीम में लौटेगा मैच विनिंग प्लेयर! क्या होगी प्लेइंग-XI October 01, 2020 at 09:08PM

दुबईतीन बार की चैंपियन चेन्नै सुपरकिंग्स जब मौजूदा टूर्नमेंट में खेलने के लिए यूएई पहुंची तो किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि लीग के 13 मैचों के बाद वह एक जीत और दो हार के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे आठवें नंबर पर होगी। महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली टीम फिलहाल ऐसी स्थिति में है जहां उम्मीद से उलट शुरुआती प्रदर्शन को देखते हुए सवाल उठ रहे हैं। अच्छी बात यह है कि अभी लंबा वक्त बचा हुआ है। 'विसल पोड़ू' यलो आर्मी के लिए अब गियर बदलने और शंकाओं को दूर करने का वक्त आ चुका है। दुबई में उसके सामने अब सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती है। डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली टीम अंक तालिका में सीएसके से ठीक ऊपर सातवें नंबर पर मौजूद है। देखें, हैदराबाद के लिए हालांकि पॉजिटिव बात यह है कि पिछले मैच में उसकी बोलिंग यूनिट ने दम दिखाते हुए तीसरे मैच में टीम की जीत का खाता खोला है। कुल आठ बार का फाइनल खेलने वाली टीम चेन्नै और पूर्व विजेता हैदराबाद के बीच मुकाबले से पहले जानिए, क्या हो सकती है संभावित प्लेइंग-XI? ब्रावो और रायुडू के लौटने की उम्मीदसीएसके को टूर्नमेंट के ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस पर जीत दिलाने वाले अनुभवी बल्लेबाज के चोटिल होकर अगले दो मैच ना खेल पाने का काफी खामियाजा उठाना पड़ा। अच्छी बात यह है कि रायुडू मांसपेशियों के खिंचाव से उबर चुके हैं और हैदराबाद के खिलाफ उनके खेलने की उम्मीद है। टीम के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि उसे कैरेबियाई ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो की सेवाएं भी मिल सकती हैं जोकि चोटिल होने के कारण पहले तीनों मैचों से नदारद रहे थे। संभावित प्लेइंग XI चेन्नै सुपरकिंग्स: मुरली विजय, शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), सैम करन, रविंद्र जाडेजा, जोश हेजलवुड/ ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर और पीयूष चावला सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, अब्दुल समाद, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और टी नटराजन

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने बोले- हमने गलतियां की, इसलिए हारे; रोहित ने कहा-शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन पोलार्ड और हार्दिक ने पारी को संभाला October 01, 2020 at 09:12PM

आईपीएल-13 में गुरुवार की रात को मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 48 रन से हराया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने192 रन का टारगेट पंजाब किंग्स इलेवन को दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी।

पंजाब के हार के बाद कप्तान केएल राहुल ने माना की टीम ने गलतियां की, जिसके कारण टीम को हार का सामना करना पड़़ा। उन्होंने कहा- नई गेंद से विकेट शुरुआत में अच्छी दिख रही थी। लेकिन बाद में विकेट स्लो हो गई। हमारे लिए एक और गेंदबाज को खिलाने का विकल्प अच्छा रहेगा। एक ऑलराउंडर का विकल्प ज्यादा सही रहेगा जो बैट और बॉल दोनों में अच्छ कर सकता है। इसको लेकर कोच के साथ बैठकर तय करेंगे की हम एक्सट्रा बॉलर खिलाना चाहते हैं।

मयंक अग्रवाल के पास ऑरेंज कैप

राहुल ने मयंक के पास ऑरेंज कैप आने पर कहा- जब तक पंजाब के पास ऑरेंज कप रहेगा, मुझे खुशी होगी। मयंक काफी मेहनत कर रहा है। मयंक ने मुंबई के खिलाफ मैच में 25 रन बनाए। अब वह मैच में सबसे ज्यादा 246 रन बना चुके हैं। जबकि राहुल के 239 रन हैं।

पोलार्ड और पा़ड्या ने जीत दिलाई

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा- डेथ ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही। काईरन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या ने पारी को संभाला और टीम को जीत दिलाई। रोहित ने 5000 रन पूरा करने पर कहा कि वह खुश हैं, लेकिन टीम की जीत से उन्हें ज्यादा खुशी हुई। पोलार्ड ने नाबाद 20 बॉल पर 47 और हार्दिक पांड्या ने 11 बॉल पर 30 रन बनाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पोलार्ड ने नाबाद 20 बॉल पर 47 रन बनाए।

पीसीबी के घरेलू टूर्नामेंट के लिए एक महीने के क्रॉन्ट्रैक्ट  के प्रस्ताव पर पांच क्रिकेटरों ने साइन करने से किया इंकार; वसीम अकरम पीसीबी के क्रिकेट समिति के चेयरमैन के प्रस्ताव को ठुकराया October 01, 2020 at 09:11PM

पाकिस्तान के टॉप पांच क्रिकेटरों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के डोमेस्टिक कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने से मना कर दिया है। पाकिस्तान की एक न्यूज वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि 6 क्रिकेटरों मोहम्मद हाफिज, शोएब मलिक, बिलावल भट्ट, कमरान अकमल, व्हाब रियाज और मोहम्मद आमिर कॉन्ट्रैक्ट के प्रस्तावों से संतुष्ट नहीं हैं। हालांकि मोहम्मद ने आमिर के अलावा अन्य पांच खिलाड़ियों ने कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने से मना कर दिया है। आमिर ने नेशनल टी-20 और नेशनल वनडे टूर्नामेंट के लिए अपने को उपलब्ध बताया है। मोहम्मद हाफिज, शोएब मलिक, बिलावल भट्‌ट, वहाब रियाज खैबर पख्तूनख्वा की टीम में शामिल हैं। जबकि कमरान अकमल सेंट्रल पंजाब की टीम में शामिल है।

पाकिस्तान का घरेलू नेशनल टी-20 टूर्नामेंट रावल पिंडी और मुल्तान में हो रही है। इसका फाइनल 18 अक्टूबर को खेला जाएगा।

पीसीबी ने कॉन्ट्रैक्ट में ये किए बदलाव

पीसीबी ने टी-20 कप फर्स्ट इलेवन शुरु होने से पहले, बदलाव करते हुए खिलाड़ियों को एक महीने के कॉन्ट्रैक्ट की पेशकश की है। इसके तहत खिलाड़ियों को रावल पिंडी और मुल्तान में होने वाले घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में भाग लेने पर केवल मैच फीस और डेली अलाउंस ही मिलेगा। क्रॉन्ट्रैक्ट के प्रावधानों के तहत खिलाड़ियों को 20 अक्टूबर तक बोर्ड की सभी रुल्स का पालन करना होगा। खिलाड़ी 20 अक्टूबर के बाद ही अपने भविष्य को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं।

पीसीबी ने हाल में 2020-21 घरेलू सीजन के लिए 192 खिलाड़ियों के साथ सेन्ट्रैल कॉन्ट्रेक्ट करने की घोषणा की थी।

वसीम अकरम ने कहा- हितों के टकराव का लग सकता है आरोप

पीसीबी के क्रिकेट समिति के चेयरमैन के प्रस्ताव को पूर्व क्रिकेट वसीम अकरम ने इंकार कर दिया है। उन्होंने पीसीबी से माफी भी मांगी है। पीसीबी ने क्रिकेट समिति के चेयरमैन इकबाल कासिम के रिजाइन देने के बाद वसीम अकरम को इस पद के लिए ऑफर किया था। अकरम पहले वसीम खान, मोहसिन खान और इकबाल कासिम के साथ क्रिकेट समिति के सदस्य के रूप में काम कर चुके हैं।

अकरम ने कहा- मुझ पर हितों के टकराव का आरोप लगाया जा सकता है। मैं नहीं चाहता की किसी की ओर से यह आरोप लगाया जाए। इसलिए मैं स्वतंत्र रूप से काम करना पसंद करूंगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वसीम अकरम कमेंटेटर हैं। वसीम ने पीसीबी के क्रिकेट समिति के चेयरमैन के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है