Thursday, October 1, 2020

IPL 2020 Orange Cap Holder: आईपीएल 2020 में इस बल्लेबाज के पास है ऑरैंज कैप September 30, 2020 at 11:52PM

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप 2 पर किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाजों का कब्जा है। अच्छे दोस्त और पंजाब के ये दो सलामी बल्लेबाजों ने अभी तक में शानदार प्रदर्सन किया है। दोनों ने आईपीएल 2020 में शतक लगाया है। केएल राहुल ने तीन मैचों में 1 बार नाबाद रहते हुए 222 रन बनाए हैं। राहुल इस सीजन के आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 156.33 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। दूसरे पायदान पर मयंक अग्रवाल हैं। वह अपने कप्तान से महज एक रन पीछे हैं। अग्रवाल ने तीन मैच की पारियों में 221 रन बनाए हैं। उन्होंने भी एक शतक लगाया है। अग्रवाल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक लगाया था। उन्होंने 170 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। इसके अलावा हाफ सेंचुरी भी लगाई है। पंजाब की टीम ने अभी तक तीन में से दो मैचों में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। यह उनके मजबूत टॉप ऑर्डर के कारण ही संभव हो पाया है। इस सलामी जोड़ी ने पंजाब को मजबूत आधार दिया है। पंजाब को अगर टूर्नमेंट में आगे जाना है तो इन बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।
रैंक बल्लेबाज टीम मैच रन 100s 50s बेस्ट औसत स्ट्राइक रेट
1 लोकेश राहुल किंग्स इलेवन पंजाब 3 222 1 1 132* 111.00 156.33
2 मयंक अग्रवाल किंग्स इलेवन पंजाब 3 221 1 1 106 73.66 170.00
3 फाफ डु प्लेसिस चेन्नै सुपर किंग्स 3 173 0 2 72 86.50 149.13
4 संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स 3 167 0 2 85 55.66 201.20
5 एबी डि विलियर्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 3 134 0 2 55* 67.00 186.11

IPL 2020 Purple Cap Holder: आईपीएल 2020 में इस गेदबाज के पास है पर्पल कैप September 30, 2020 at 10:49PM

नई दिल्ली दिल्ली कैपटिल्स के गेंदबाज कगिसो रबाडा इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। साउथ अफ्रीका के इस युवा तेज गेंदबाज के सिर पर इस समय है जो आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज को दी जाती है। रबाडा ने तीन मैचों में 7 विकेट लिए हैं। हालांकि मोहम्मद शमी ने भी सात विकेट लिए हैं लेकिन गेंदबाजी औसत और इकॉनमी के मामले में रबाडा आगे हैं। रबाडा ने जहां 10.71 रन प्रति विकेट के हिसाब से गेंदबाजी की है वहीं शमी का औसत 11.71 का है। इतना ही नहीं रबाडा बेहद किफायती भी रहे हैं। उन्होंने 6.25 रन प्रति ओवर की दर से गेंदबाजी की है वहीं शमी ने 7.45 रन प्रति ओवर।
रैंक खिलाड़ी टीम मैच विकेट BBI इकॉनमी
1 कगिसो रबाडा दिल्ली केपिटल्स 3 7 3/26 6.25
2 मोहम्मद शमी किंग्स इलेवन पंजाब 3 7 3/15 7.45
3 सैम करन चेन्नै सुपर किंग्स 3 5 3/33 7.33
4 युजवेंद्र चहल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 3 5 3/18 7.58
5 ट्रेंट बोल्ट मुंबई इंडियंस 3 5 2/30 7.67
सैम करन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट और शेल्डन कॉटरेल ने पांच-पांच विकेट लिए हैं और वह इस लिस्ट में उनके बाद आते हैं। गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा और ऐसे में शमी के पास रबाडा से आगे निकलने का सुनहरा मौका होगा।

IPL 2020: KXIP vs MI- ये पांच खिलाड़ी दिखाएंगे दम तो बदल देंगे मैच का रुख September 30, 2020 at 09:55PM

रोहित और राहुल- भारतीय टीम के दो धुरंधर बल्लेबाज। आईपीएल में भी किया है शानदार प्रदर्शन। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में गुरुवार को मुकाबला है किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच।

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में दोनों टीमों ने तीन में से सिर्फ एक मैच जीता है। लेकिन उनके मैच काफी करीब रहे थे। गुरुवार को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी और बल्लेबाजों का दम एक बार फिर दिखने की उम्मीद है।


IPL 2020: KXIP vs MI- ये पांच खिलाड़ी दिखाएंगे दम तो बदल देंगे मैच का रुख

रोहित और राहुल- भारतीय टीम के दो धुरंधर बल्लेबाज। आईपीएल में भी किया है शानदार प्रदर्शन। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में गुरुवार को मुकाबला है किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच।



रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

रोहित अब टूर्नमेंट के साथ रंग में आ रहे हैं। उन्हें आईपीएल में 5000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 2 रनों की जरूरत है। वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले सिर्फ तीसरे क्रिकेटर होंगे। हालांकि रोहित बेशक इससे ज्यादा रन बनाना चाहेंगे। मुंबई की टीम ने पहले मैच चेन्नै से हारने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर 2 अंक जुटाए। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार का टीम को काफी दुख हुआ होगा। वह मुकाबला एक समय में मुंबई पूरी तरह से हार रही थी लेकिन इशान किशन और कायरन पोलार्ड ने मिलकर टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया। हालांकि मैच टाई रहा और सुपर ओवर में उसे हार मिली। (फोटो- BCCI/IPL)



ईशान किशन
ईशान किशन

ईशान किशन ने इस साल सिर्फ एक ही आईपीएल मुकाबला खेला है लेकिन उसी में उन्होंने कमाल कर दिया। 58 गेंद पर 99 रन की पारी खेली। किशन चोट के कारण पहले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले में उनकी पारी ने टीम को जीत के काफी करीब पहुंचा दिया था। उन्होंने कायरन पोलार्ड के साथ मिलकर बैंगलोर के गेंदबाजों को काफी परेशान किया था। (फोटो- BCCI/IPL)



केएल राहुल
केएल राहुल

केएल राहुल ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में 223 रन बनाए हैं। वह इस सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। दाएं हाथ के इस क्लासिकल बल्लेबाज की कोशिश अपनी अच्छी फॉर्म को जारी रखने की होगी। टीम ने अभी तक तीन में से एक मैच जीता है लेकिन वह दोनों करीबी मुकाबले हारी है। कप्तान के रूप में उनकी कोशिश टीम को दो अंक और दिलवाने की होगी। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 21 रन बनाने के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार शतकलगाया। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 69 रन बनाए। मुंबई के खिलाफ भी राहुल की अहम भूमिका होगी। (फोटो- BCCI/IPL)



मयंक अग्रवाल
मयंक अग्रवाल

केएल राहुल के इस सलामी जोड़ीदार ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। वह भी टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज टूर्नमेंट की शुरुआत से ही अच्छी फॉर्म में रहा है। दिल्ली के खिलाफ 89 रन की पारी खेलकर उन्होंने टीम को लगभग जीत दिला ही दी थी। हालांकि बैंगलोर के खिलाफ वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सेंचुरी लगाई। अगर वह और केएल राहुल ने एक बार फिर धमाका किया तो मुंबई के लिए मुश्किल हो सकती है। (फोटो- BCCI/IPL)



रवि बिश्नोई
रवि बिश्नोई

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जहां कुल मिलाकर 450 रन बने। ज्यादातर गेंदबाजों ने 10 रन प्रति ओवर से अधिक की दर से रन दे रहे थे तब बिश्नोई ने चार ओवरों में 34 रन दिए। अंडर-19 टीम के स्टार रहे इस स्पिनर ने अभी तक सिर्फ तीन आईपीएल मैच खेले हैं लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। (फोटो- BCCI/IPL)



राजस्थान के जोफ्रा आर्चर की रफ्तार से परेशान हुई केकेआर; जोफ्रा ने शुरुआती 3 ओवर में महज 4 रन देकर गिल-कार्तिक के विकेट लिए September 30, 2020 at 08:36PM

आईपीएल-13 में बुधवार की रात को बेशक कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 37 रन से हरा दिया। लेकिन राजस्थान के पेसर जोफ्रा आर्चर का चार ओवर का स्पेल केकेआर के बल्लेबाजों के लिए खतरनाक साबित हुआ। दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने चार ओवर के स्पेल में 14 डॉट बॉल फेंकी। उनके पहले तीन ओवर में सिर्फ चार रन बने थे। आखिरी ओवर में आर्चर ने 14 रन दिए। इस दौरान शुभमन गिल (47) और दिनेश कार्तिक का विकेट लिया।

147-150 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी

पिछले मैचों में आर्चर ने बॉल धीमी गति से की थी। उनकी गेंदों पर मैदान के चारों तरफ शॉट लगे थे। लेकिन, कोलकाता के खिलाफ उन्होंने पहले ओवर से ही तेज रफ्तार से बॉलिंग की। ओवर की पहली गेंद ही 147 किमी प्रति घंटे की स्पीड से फेंकी। उसके बाद आर्चर की गेंदों की रफ्तार 149.9, 147.8 और 150 किमी प्रति घंटे रही। इस ओवर में सिर्फ एक रन ही दिया।

दूसरे ओवर में गिल का विकेट मिला

राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी आर्चर का इस्तेमाल प्रभावी तरीके से किया। जिस गेंद पर आर्चर को गिल का विकेट मिला वो 140.5 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार वाली थी। गिल ने फ्लिक करने की कोशिश की। लेकिन, वे स्ट्रोक को मैनेज नहीं कर पाए। गेंद ने बाहरी किनारा लिया और वापस आर्चर के हाथों में समा गई।

कार्तिक भी रफ्तार से मात खा गए

जोफ्रा ने तीसरे ओवर में दिनेश कार्तिक का विकेट लिया। इस गेंद की रफ्तार 147.3 किमी. प्रतिघंटा थी। कार्तिक के बल्ले का बाहरी किनारा लगा। विकेट के पीछे जोस बटलर ने कोई गलती नहीं की।

मॉर्गन को मिली सबसे तेज गेंद

जोफ्रा ने इयोन मॉगर्न (9) को 152.1 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गेंद फेंकी। 3 ओवर में जोफ्रा 4 रन देकर 2 विकेट ले चुके थे। मॉर्गन ने आर्चर के चौथे ओवर में बेहतर बल्लेबाजी। इस ओवर में 14 रन बने।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जोफ्रा ने इंग्लिश टीम के कप्तान इयोन मॉगर्न (9) को 152.1 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गेंद फेंकी। 3 ओवर के बाद जोफ्रा 4 रन देकर 2 विकेट ले चुके थे।