Wednesday, September 23, 2020

IPL 2020 से बाहर हुए मिशेल मार्श, सनराइजर्स ने जेसन होल्डर को किया शामिल September 23, 2020 at 01:50AM

नई दिल्ली (Sunrisers Hyderabad) के ऑलराउंडर (Mitchell Marsh) इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2020 से बाहर हो गए हैं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ मुकाबले के दौरान टखने में चोट (Mitchell Marsh Injured) लग गई थी। फ्रैंचाइजी ने वेस्टइंडीज (West Indies) के टेस्ट कप्तान जेसन होल्डर () को उनके विकल्प के तौर पर शामिल किया है। 28 वर्षीय मार्श गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे। वह अपना पहला ही ओवर फेंकने आए थे लेकिन सिर्फ दो गेंद बाद ही उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। वह बाद में मिडल-ऑर्डर में अपने नियमित स्थान पर बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। वह बाद में 10वें नंबर पर बैटिंग करने आए। वह अपने पैर पर वजन नहीं डाल पा रहे थे। पहली ही बॉल पर आउट होने के बाद वह सपॉर्ट स्टाफ की मदद से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। मैच के बाद प्रजेंटेशन के दौरान सनराइजर्स के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) ने भी कहा था कि मार्श की चोट गंभीर लग रही है। उनका डर सही साबित हुआ और अब वह पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं। मार्श अपने करियर में चोटों से जूझते रहे हैं। साल 2018 में साउथ अफ्रीका के टेस्ट दौरे के दौरान उनके बाएं टखने की सर्जरी करवानी पड़ी थी। उसी वर्ष के अंत में शेफील्ड शील्ड मैच में तस्मानिया के खिलाफ मैच में आउट होने के बाद उन्होंने गुस्से में दीवार पर घूंसा मार दिया था जिसके बाद उनकी कलाई में फ्रैक्चर हो गया था। होल्डर, अभी तक तीन आईपीएल टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद भी शामिल है। वह आखिरी बार 2016 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेले थे।

फिट इंडिया डायलोग में प्रधानमंत्री मोदी से बात करेंगी जम्मू-कश्मीर की फुटबॉलर अफशां September 23, 2020 at 01:16AM

नई दिल्लीजम्मू-कश्मीर की अफशां आशिक देश के उन शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो गुरुवार को फिट इंडिया डायलोग सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगी। अफशां 2017 में श्रीनगर में पत्थरबाजी के कारण खबरों में आई थी। गोलकीपर अफशां के अलावा इस सत्र के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान , दो बार के पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झझारिया, अभिनेता मिलिंद सोमन जैसे जाने माने लोग प्रधानमंत्री से बात करेंगे। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने विज्ञप्ति में कहा, 'यह बातचीत ऑनलाइन होगी, जिसमें हिस्सा लेने वाले लोग अपनी कहानियां साझा करेंगे और अपने सफर के दौरान अपनी फिटनेस के गुर बताएंगे। प्रधानमंत्री मोदी भी स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर अपना पक्ष रखेंगे।' उन्होंने कहा, 'इस ऑनलाइन बातचीत के दौरान पोषण, स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा होगी क्योंकि कोविड-19 (Covid- 19) महामारी के बीच फिटनेस जीवन का अहम पहलू बन गई है।' तीन साल पहले अफशां की जम्मू-कश्मीर पुलिस पर पत्थरबाजी करने की तस्वीरें राष्ट्रीय मीडिया में सुर्खियां बनी थी। वह उस समय भी फुटबॉल खेल रही थी और उनकी तस्वीर आसानी से लोगों की नजर में आ गई। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने का फैसला किया। 25 साल की अफशां जम्मू-कश्मीर महिला फुटबॉल टीम की गोलकीपर के रूप में खेली और बाद में 2019 में इंडियन विमिंस लीग में एफसी कोल्हापुर सिटी की ओर से खेली। वह श्रीनगर में युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग भी देती हैं।

IPL: गौतम गंभीर ने क्यों साधा महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना! September 23, 2020 at 12:52AM

नई दिल्ली भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज () ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरने वाले (Mahendra Singh Dhoni) के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि धोनी ने विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरकर मोर्चे से अगुआई नहीं की। गंभीर ने कहा कि किसी और कप्तान ने ऐसा किया होता तो उसकी काफी आलोचना होती लेकिन चूंकि वह धोनी हैं तो लोग इस बारे में बात भी नहीं कर रहे। धोनी ने अपने से पहले सैम करन (Sam Curran), रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और केदार जाधव को भेजा। गंभीर (Gambhir) ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो टी20 टाइम आउट में कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं हैरान था। एमएस धोनी सातवें नंबर पर। रुतुराज गायकवाड़ और सैम करन उनसे पहले। इसका क्या मतलब था। आपको तो मोर्चे से अगुआई करनी चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘इससे मोर्चे से अगुआई करना नहीं कहते। 217 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सातवें नंबर पर बल्लेबाजी। फाफ अकेले किला लड़ाता रहा।’ इसे भी पढ़ें- उन्होंने कहा, ‘किसी और ने यह किया होता तो काफी आलोचना होगी। लेकिन चूंकि वह धोनी हैं तो लोग इस बारे में बात भी नहीं कर रहे।’ भारत के लिए 2003 से 2016 के बीच 58 टेस्ट और 147 वनडे खेल चुके गंभीर ने कहा, ‘जल्दी आउट होने में कोई बुराई नहीं है लेकिन कम से कम टीम को प्रेरित तो करना चाहिए। आखिरी ओवर में आपने क्या किया (तीन गेंद में तीन छक्के)। यही पहले किया होता तो नतीजा कुछ और होता।’ उन्होंने कहा, ‘शायद जीत की ललक ही नहीं थी। पहले छह ओवर के बाद लग रहा था कि उन्होंने उम्मीद छोड़ दी है। एमएस अंत तक टिककर टीम को मैच में लौटाने की कोशिश कर रहे थे ताकि आने वाले मैचों में ऐसी पारियां खेल सके।’ गंभीर ने कहा, ‘आप एम एस धोनी के तीन छक्कों की बात कर सकते हैं लेकिन उनका क्या फायदा। वह तो उसके निजी रन थे।’

IPL में नायक से खलनायक बनने में देर नहीं लगती: मार्कस स्टोइनिस September 23, 2020 at 12:41AM

दुबई स्टार ऑलराउंडर () ने कहा है कि बिग बैश लीग (BBL) में अच्छे प्रदर्शन से मिले आत्मविश्वास और खुद पर ज्यादा दबाव नहीं डालने से उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी नई टीम (DC) के लिए अच्छे प्रदर्शन में मदद मिली। इस ऑलराउंडर ने कहा कि हालांकि यहां एक ही मैच हुआ है और यहां नायक से खलनायक बनने में देर नहीं लगती। स्टोइनिस ने किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के खिलाफ पहले मैच में 21 गेंद में 53 रन बनाकर टीम को 8 विकेट पर 157 रन तक पहुंचाया। उन्होंने बाद में 2 विकेट भी लिए, जिससे मैच सुपर ओवर तक गया और दिल्ली ने जीत दर्ज की। बीबीएल में मेलबर्न स्टार्स के लिए 705 रन बनाने वाले स्टोइनिस ने कहा, 'मैं इस बार आत्मविश्वास से ओतप्रोत हूं। इसके अलावा खुद पर हमेशा की तरह ज्यादा जिम्मेदारी भी नहीं डाल रहा।' उन्होंने कहा, 'कई बार जब आप युवा होते हैं और हड़बड़ी में होते हैं तो अच्छा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करते हैं। मैं इस साल ऐसा कुछ नहीं करना चाहता था। अभी हालांकि एक ही मैच हुआ है तो देखते हैं, वरना यहां नायक से खलनायक बनते देर नहीं लगती। मेरा फोकस अपने खेल का पूरा लुत्फ उठाने पर है।' स्टोइनिस ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स टीम का संतुलन सही है। उन्होंने कहा, 'कोच के रूप में () हैं, जो ऊंचे मानदंड कायम करते हैं। हमारे पास युवा खिलाड़ियों की ऊर्जा के साथ अनुभवी खिलाड़ी भी हैं। टीम का संतुलन बहुत अच्छा है।' दिल्ली का सामना शुक्रवार को चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) से होगा।