Wednesday, September 23, 2020

धोनी का स्टेडियम पार सिक्स, गेंद ही 'चुराकर' ले गया शख्स September 22, 2020 at 11:43PM

नई दिल्लीदिग्गज के सिक्स तो दुनिया भर में मशहूर हैं। चेन्नै सुपर किंग्स के कप्तान ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के मुकाबले में वही पुराना कमाल दिखाया और ताबड़तोड़ 3 छक्के लगाए। उनका एक सिक्स तो स्टेडियम के पार हो गया और गेंद बाहर जाकर गिरी। शारजाह में चेन्नै सुपर किंग्स को हालांकि IPL के 13वें सीजन के अपने दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली टीम राजस्थान ने सीएसके को 16 रन से हराकर सीजन में अपना जीत से आगाज किया। पढ़ें, चेन्नै टीम को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन फैंस को धोनी का पुराना रूप जरूर देखने को मिला। इस मैच के अंतिम ओवर में धोनी ने छक्कों की हैटट्रिक लगा दी थी। धोनी की शुरुआत काफी धीमी थी, लेकिन आखिर में उन्होंने अपना कमाल दिखाया। धोनी ने 17 गेंद पर नाबाद 29 रन बनाए और अपनी इस पारी में उन्होंने 3 ताबड़तोड़ छक्के जड़े। इनमें से दूसरा सिक्स 92 मीटर लंबा था जो स्टेडियम के बाहर खड़ी गाड़ी से टकराया। गाड़ी के पास खड़े एक शख्स ने गेंद को अपने पास रख लिया। इसका एक वीडियो क्लिप आईपीएल के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है। शारजाह में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने कप्तान स्टीव स्मिथ (69) और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (74) की शानदार पारियों की बदौलत 7 विकेट पर 216 रन बनाए जिसके बाद चेन्नै टीम 6 विकेट पर 200 रन बना सकी।

IPL में संजू सैमसन की पारी देख क्या बोले 'गॉड ऑफ क्रिकेट' September 22, 2020 at 11:13PM

नई दिल्लीराजस्थान रॉयल्स के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने आईपीएल के 13वें सीजन के चौथे मुकाबले में तीन बार की चैंपियन चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाफ तूफानी फिफ्टी लगाई और 74 रन बनाए। इसके बाद 'गॉड ऑफ क्रिकेट' से मशहूर ने भी उनकी तारीफ की। शारजाह में संजू सैमसन (74) और कप्तान स्टीव स्मिथ (69) की पारियों की बदौलत राजस्थान ने 7 विकेट पर 216 रन बनाए। सैमसन ने 32 गेंदों में 74 रन बनाए जिसमें केवल 1 चौका जबकि 9 ताबड़तोड़ छक्के शामिल रहे। चेन्नै टीम 200 रन बना सकी और 16 रन से मैच हार गई। सैमसन की तारीफ दिग्गज सचिन तेंडुलकर ने भी की और कहा कि उनके शॉट बेहतरीन थे। सचिन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सैमसन ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान जो भी शॉट लगाए, वे बिल्कुल क्लियर थे। सभी शॉट क्रिकेट के बेहतरीन शॉट थे, कोई स्लॉग (तुक्के) नहीं थे।' उन्होंने आगे लिखा, 'लुंगी गिडी ने स्मार्ट गेंदबाजी की। छोटी, वाइड और धीमी।' वहीं, टीम इंडिया के पूर्व ओपनर ने लिखा, 'संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज ही नहीं हैं, बल्कि भारत के सर्वश्रेष्ठ युवा बल्लेबाज हैं! बहस के लिए है कोई?' उन्होंने संजू सैमसम को टीम इंडिया की प्लेइंग-XI में जगह नहीं मिलने पर निराशा भी जाहिर की। सैमसन ने 19 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की, जो 13वें सीजन का अब तक का सबसे तेज अर्धशतक है। सैमसन से पहले मार्कस स्टॉयनिस ने 20 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। केरल के सैमसन ने अब तक अपने इंटरनैशनल करियर में 4 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें कुल 35 रन बनाए हैं।

भदोही से आईपीएल: संघर्षों से भरी है यशस्वी की कहानी, कभी बेचे गोलगप्पे, अब IPL डेब्यू September 22, 2020 at 10:30PM

नई दिल्ली के युवा बल्लेबाज आईपीएल में डेब्यू कर चुके हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले यशस्वी ने उस आईसीसी टूर्नमेंट में 400 से ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने तीन बार की चैंपियन चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाफ बुधवार को शारजाह में अपना डेब्यू किया। वह हालांकि सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन उनका एक लंबा इंतजार पूरा हो गया। शारजाह में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने कप्तान स्टीव स्मिथ (69) और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (74) की शानदार पारियों की बदौलत 7 विकेट पर 216 रन बनाए जिसके बाद चेन्नै टीम 6 विकेट पर 200 रन बना सकी और मुकाबला हार गई। यशस्वी हालांकि कुछ खास नहीं कर सके। हालांकि यह तक पहुंचने की उनकी कहानी काफी दिलचस्प है। गोलगप्पे तक बेचेयशस्वी जायसवाल की कामयाब होती यह कहानी इसलिए भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं क्योंकि छोटी सी उम्र में ही वह एक कड़ा संघर्ष करके यहां तक पहुंचे हैं। क्रिकेट में सफल होने से पहले उनके सामाजिक-आर्थिक हालात बेहत चुनौतीपूर्ण थे। छोटी उम्र में ही वह अपना घर छोड़ मुंबई आ गए। यहां गुजर बसर के लिए उन्होंने गोलगप्पे बेचे। देखें, मैदानकर्मियों के साथ टेंट में सोएमैदानकर्मियों के साथ टेंट को अपना आशियाना बनाया। इसके बाद यूपी के भदोही से ताल्लुक रखने वाला यह बल्लेबाज इस साल अक्टूबर में तब चर्चा में आया, जब उसने विजय हजारे ट्रोफी वनडे टूर्नमेंट के एक मैच में झारखंड के खिलाफ 154 बॉल में 203 रन की तूफानी पारी खेली। धोनी को हाथ जोड़ नमस्कार करने वाला वीडियो वायरल यशस्वी जायसवाल टॉस के दौरान मैदान पर थे। उन्होंने हाथ जोड़कर चेन्नै के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को नमस्कार किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जायसवाल को धोनी को नमस्कार करते हुए देखा जा सकता है।

गौतम गंभीर बोले- धोनी का सातवें नंबर पर बैटिंग करना गलत, उन्हें तो टॉप ऑर्डर में आकर लीडरशिप दिखानी चाहिए थी; धोनी बोले- जो किया, वो सही September 22, 2020 at 08:41PM

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर के मुताबिक, मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में एमएस धोनी को टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को 16 रनों से हरा दिया था। धोनी ने सातवें नंबर पर बैटिंग की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 216 रन बनाए। धोनी की टीम 16 रन से मैच हार गई। धोनी ने आखिरी ओवर में हिटिंग की कोशिश की। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी।

गंभीर ने कहा, “साफ कहूं तो मुझे धोनी का सातवें नंबर पर बैटिंग करना हजम नहीं हुआ। उन्होंने रितुराज गायकवाड़ और सैम करेन को पहले भेजा। खुद सातवें नंबर पर आए। धोनी को लीडरशिप दिखानी चाहिए थी। 217 का टारगेट और धोनी नंबर सात पर! मुझे इसकी कोई वजह नजर नहीं आती।”

2010 के बाद पहले बैटिंग करते हुए, राजस्थान ने चेन्नई को पहली बार हराया

धोनी ने आखिरी ओवरों में बॉलर्स को टारगेट करने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 2010 के बाद यह पहली बार हुआ कि राजस्थान ने चेन्नई को पहले बैटिंग करते हुआ हरा दिया। गंभीर ने कहा, “आप लास्ट ओवर की बात कर सकते हैं। धोनी ने तीन छक्के लगाए। लेकिन ये किसी काम के साबित नहीं हुए। अगर किसी दूसरे कप्तान ने ऐसा किया होता तो उसे बहुत आलोचनाओं का सामना करना पड़ता।”

धोनी बोले- जो किया, वही सही

धोनी ने खुद के सात नंबर पर बल्लेबाजी करने के फैसले का बचाव किया। कहा, “मैंने बहुत समय से बैटिंग नहीं की है। कुछ अलग चीजें ट्राई करना चाहता था सैम करन को ऊपर बैटिंग कराना उसी का हिस्सा था। हमारे पास विकल्प है कि हम पुरानी स्ट्रैटेजी का इस्तेमाल करें।”



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंगलवार को खेले गए आईपीएल 13 के एक मैच में राजस्थान रॉयल्स ने धोनी की सीएसके टीम को 16 रन से हरा दिया। धोनी ने खुद सातवें नंबर पर बैटिंग की। उनके इस फैसले पर गौतम गंभीर ने सवाल उठाए हैं।