Thursday, September 17, 2020

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट ने RCB को 49 मैच जिताए, उनकी कप्तानी में टीम एक बार फाइनल खेली, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी September 16, 2020 at 10:05PM

विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा 5412 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) आज तक खिताब नहीं जीत पाई है। आरसीबी आईपीएल के 12 सीजन में से तीन बार ( 2009, 2011 और 2016) फाइनल खेल चुकी है। इस बार कोहली के पास इस रिकॉर्ड को सुधारने का मौका है, लेकिन चुनौती बड़ी है। पिछले सीजन में विराट की कप्तानी में आरसीबी आठवें नंबर पर रही थी। तब उन्होंने 14 मैच में 464 रन बनाए थे। इसमें एक शतक भी शामिल है।

4 साल पहले फाइनल खेली थी आरसीबी

कोहली 2013 से आरसीबी के फुलटाइम कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में टीम 7 सीजन खेल चुकी है। कप्तानी करते हुए उन्होंने टीम को 110 में से 49 मैच जिताए, लेकिन खिताब नहीं दिला सके। 2016 को छोड़ दें, तो आरसीबी किसी भी मौके पर फाइनल में नहीं पहुंची। 4 साल पहले उसे फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 रन से हराया था। उस सीजन में कोहली ने 16 मैच में 152 की स्ट्राइक रेट से 973 रन बनाए थे।

कोहली की कप्तानी में 2018 में टीम छठे स्थान पर रही थी। तब उन्होंने 14 मैच में 530 रन बनाए थे। 2017 में कोहली ने 10 मैच में 308 रन बनाए और टीम आठवें स्थान पर लुढ़क गई। 2015 में उन्होंने एक बार फिर 500 से ज्यादा रन बनाए। लेकिन टीम के हाथ फिर नाकामी आई और आरसीबी क्वालिफायर ही खेली। 2014 में विराट ने 359 रन बनाए, तो टीम सातवें स्थान पर रही। 2013 में कोहली के 16 मैच में 634 रन के बावजूद टीम 5वें स्थान पर रही।

धोनी आईपीएल के सबसे कामयाब कप्तान

आईपीएल में कप्तानी के मामले में कोहली महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक से पीछे हैं। धोनी आईपीएल के सबसे कामयाब कप्तान हैं। उन्होंने बतौर कप्तान लीग में सबसे ज्यादा 174 मैच खेले हैं। वे इकलौते खिलाड़ी हैं, जिसका 30 या उससे ज्यादा मैच में बतौर कप्तान जीत का औसत 60 फीसदी से ज्यादा है। 50 से ज्यादा मैच में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों में भी कोहली का विनिंग परसेंटेज सबसे कम है। कोहली ने 44.5 फीसदी मैच जीते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान विराट कोहली साथी खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलते हुए। इस सीजन में आरसीबी का पहला मैच 21 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

हैपी बर्थडे अश्विन: IPL से कमाया नाम, डेब्यू टेस्ट में ही मैन ऑफ द मैच September 16, 2020 at 09:29PM

नई दिल्लीदुनिया के दिग्गज स्पिनरों में शुमार भारत के ऑफ स्पिनर आज यानि 17 सितंबर 2020 को अपना 34वां बर्थडे मना रहे हैं। अश्विन ने 2010 में इंटरनैशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और पहला वनडे श्रीलंका के खिलाफ हरारे में खेला। अश्विन ने अपने डेब्यू टेस्ट में कमाल की गेंदबाजी की और मैन ऑफ द मैच बने। भज्जी की जगह हुए थे टीम में शामिलअश्विन ने आईपीएल में अपना नाम कमाया और 2011 में उन्हें हरभजन सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया। टेस्ट डेब्यू में ही उन्होंने कमाल दिखाया और 9 विकेट झटके, जो नरेंद्र हिरवानी के बाद टेस्ट में पदार्पण करने वाले किसी भारतीय का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। देखें, ऐसा रहा डेब्यू टेस्टदिल्ली में अश्विन ने टेस्ट डेब्यू किया और पहला मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत को इस मैच में 5 विकेट से जीत मिली और अश्विन मैन ऑफ द मैच बने। अश्विन ने पहली पारी में 81 रन देकर 3 विकेट झटके जबकि दूसरी पारी में 47 रन देकर 6 विकेट लिए जिससे मेहमान टीम 180 रन पर सिमट गई। अपनी उस पहली (तीन-टेस्ट मैचों की) सीरीज में उन्होंने 22 विकेट, एक शतक और भारत के प्रमुख स्पिनर का टैग हासिल किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में संघर्ष किया लेकिन 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया और 2 टेस्ट मैचों में 18 विकेट लिए। टेस्ट में सबसे तेज 300 विकेटभारतीय ऑफ स्पिनर अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 300 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 54 टेस्ट मैचों में हासिल की थी जो डेनिस लिली से दो कम है। साल-दर-साल बढ़ता गया विकेटों का ग्राफअश्विन ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नै में 103 रन देकर 7 विकेट लिए थे और दो साल बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ नागपुर में 66 रन देकर 7 विकेट झटके। साल 2015 में अश्विन ने भारत को श्रीलंका में ऐतिहासिक सीरीज जीत दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई जिसमें कुल 21 विकेट लिए। इस सीरीज के बाद उनके नाम 27 टेस्ट मैचों में 12 बार पांच विकेट लेने की उपलब्धि दर्ज हुई। अश्विन ने 2016 में वेस्ट इंडीज दौरे पर नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए दो टेस्ट शतक जमाए। एंटीगा में वह तीसरे खिलाड़ी बने (जैक ग्रेगोरी और इयान बॉथम के बाद), जिन्होंने एक ही टेस्ट मैच में सात विकेट लिए और सेंचुरी जड़ी। उन्हें साल 2017 में ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर और टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। ऐसा है करियरअश्विन ने करियर में अब तक 71 टेस्ट, 111 वनडे और 46 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 365, वनडे में 150 और टी20 इंटरनैशनल में 52 विकेट हैं। उन्होंने टेस्ट करियर में बल्लेबाजी में भी कमाल किया है और 4 शतक और 11 अर्धशतकों की मदद से कुल 2389 रन भी बनाए हैं। वनडे में भी एक बार अर्धशतक लगाया और कुल 675 रन बनाए।

सचिन के बेटे अर्जुन तेंडुलकर ने शेयर की सेल्फी, फिट बॉडी और ऐब्स दिखाते नजर आए September 16, 2020 at 08:33PM

नई दिल्लीमहान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर बेटे पेसर फिलहाल यूएई में मुंबई इंडियंस टीम के साथ हैं। वह नेट गेंदबाज के तौर पर टीम के साथ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक सेल्फी पोस्ट की, जिसमें वह अपनी बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं। अर्जुन का एक फोटो हाल में काफी वायरल हुआ था जिसमें वह मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ियों के साथ पूल में मस्ती करते नजर आ रहे थे। उनका नाम आईपीएल-2020 ऑक्शन में शामिल नहीं था लेकिन वह मुंबई इंडियंस के साथ नेट गेंदबाज के तौर पर यूएई गए। पढ़ें, अब अर्जुन ने एक सेल्फी शेयर की है जिसमें वह अपनी फिट बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने इस फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया जिसमें वह काफी फिट दिख रहे हैं। साथ ही उनके सिक्स पैक ऐब्स भी नजर आ रहे हैं। आईपीएल के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों के लिए अर्जुन नेट पर गेंदबाजी कर रहे हैं। अर्जुन को हालांकि अभी तक आईपीएल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर मुंबई टीम को किसी खिलाड़ी को रिप्लेस करने की जरूरत पड़ती है, तो यूएई में मौजूद क्रिकेटर को शामिल किया जा सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स के कोच पॉन्टिंग बोले, प्लेइंग-XI में जगह बनाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा September 16, 2020 at 08:20PM

दुबईदिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच ने बुधवार को कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टीम के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के पहले मैच से पूर्व प्लेइंग-XI में जगह बनाने को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 13वें आईपीएल में अपने अभियान की शुरुआत रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ करेगी। भारत में कोविड-19 महामारी के लगातार बढ़ते मामलों के कारण इस बार आईपीएल का आयोजन यूएई के अबु धाबी, दुबई और शारजाह में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक किया जा रहा है। अब तक आईपीएल खिताब जीतने में नाकाम रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार टूर्नमेंट में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। पढ़ें, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन पॉन्टिंग ने ट्वीट किया, ‘रविवार को अपना सत्र शुरू करने से पहले दिन गिन रहा हूं। लड़कों ने ट्रेनिंग और तैयारी में शानदार काम किया है और अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी है। आप एक कोच के रूप में ऐसा ही चाहते हैं।’ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज पॉन्टिंग में मार्गदर्शन में दिल्ली की टीम ने पिछले साल प्ले ऑफ में जगह बनाई थी और टीम को इस बार इस प्रदर्शन में सुधार करने की उम्मीद है। दिल्ली की कमान युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के हाथों में है जिसमें शिखर धवन, रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे और इशांत शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं।