Wednesday, September 9, 2020

इंग्लिश बल्लेबाज ने कहा- अभी विराट कोहली के साथ तुलना ठीक नहीं, 50 मैच के बाद उनके आसपास आ सकता हूं September 08, 2020 at 09:38PM

इंग्लिश बल्लेबाज डेविड मालन (33) ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ उनकी तुलना करना ठीक नहीं है। वे कोहली के आसपास भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 50 मैच खेलने के बाद हो सकता है कि वे कोहली के आसपास पहुंच सकते हैं। मालन इंग्लैंड के लिए तीसरे नंबर बल्लेबाजी करते हैं।

उन्होंने इंग्लैंड के लिए 16 टी-20 में 48.71 की औसत से 682 रन बनाए हैं। इसमें 101 रन की पारी भी शामिल है। मलान ने 1 वनडे मैच खेला है। जबकि 15 टेस्ट मैच में 27.85 की औसत से 724 रन बनाए हैं।

3 साल पहले डेब्यू किया था
मलान ने इंग्लैंड के लिए जून 2017 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 से डेब्यू किया था। उनको जेसन रॉय और बेन स्टोक्स की गैरहाजिरी में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नियमित रूप से खेलने का मौका मिला।

50 गेम खेलने के बाद तुलना करना सही
मलान ने क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, ‘‘मुझे यह जानना पसंद है कि मैं टीम के लिए कहां खड़ा हूं। यही कारण है कि मैंने कहा कि जब आप सीरीज में खेलते हैं तो आपको पता होता है कि आप क्या करने जा रहे हैं।’’

स्थायी रूप से जगह बना पाना अपने हाथ में नहीं
मलान ने कहा कि टीम में स्थायी रूप से जगह बना पाना, उनके हाथ में नहीं है। वे अभी ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहते हैं। पिछले 4-5 सालों में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। उनका मानना है कि कोई भी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए इंग्लैंड के लिए लगातार खेलना और जीतना होगा।

जेसन रॉय और बेन स्टोक्स कभी भी वापस आ सकते हैं
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे स्पष्ट रूप से पता है कि जेसन और स्टोक्स जैसे लोग किसी भी समय वापस आ सकते हैं। मेरा काम यह है कि जितने भी मौके हैं, उनका फायदा उठाते हुए इयोन मोर्गन और सिलेक्टर्स पर दबाव बनाऊं।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंग्लिश बल्लेबाज डेविड मालन ने कहा- मौजूदा समय में विराट कोहली के आसपास भी नहीं हूं। -फाइल फोटो

सौरभ गांगुली आईपीएल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए दुबई रवाना September 08, 2020 at 09:18PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष () 19 सितंबर से जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को दुबई के लिए रवाना हुए। भारत में बढ़ते कोविड-19 (Covid- 19) मामलों को देखते हुए इस टी20 टूर्नमेंट को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कराया जा रहा है, जिसके शुरुआती मैच में गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) का सामना चेन्नै सुपरकिंग्स (CSK) से होगा। गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी फोटो के साथ पोस्ट किया, 'छह महीने में मेरी पहली फ्लाइट आईपीएल के लिए दुबई जाना होगा...जिंदगी बदल जाती है।' गांगुली इस फोटो में मास्क और चेहरे की शील्ड पहने हुए थे, जो महामारी के दौरान उड़ान के वक्त मानक परिचालन प्रक्रिया का हिस्सा है। आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल उन अहम अधिकारियों में शामिल हैं, जो पहले ही दुबई जा चुके हैं।

ब्लॉगः मैच से पहले खिलाड़ियों को आउट कर रहा कोरोना फियर September 08, 2020 at 09:21PM

कोरोना संकट के बीच जहां कहीं भी खेल गतिविधियां शुरू हुई हैं या शुरू होने वाली हैं, शुभ संकेत नहीं मिल रहे हैं। खिलाड़ी के साथ ही आयोजकों के लिए भी इस माहौल में खुद को तैयार करना मुश्किल हो रहा है। खिलाड़ी जहां कोरोना के डर से मैदान पर उतरने से कतरा रहे हैं, वहीं आयोजकों के लिए भी सुरक्षित माहौल में खिलाड़ियों को मानसिक रूप से मजबूत रख पाना बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

मदर ऑफ ग्रैंड स्लैम- इतिहास में पहली बार क्वॉर्टर फाइनल में मां बनने के बाद तीन महिला खिलाड़ी September 08, 2020 at 09:28PM

न्यू यॉर्क (), विक्टोरिया अजारेंका (Victoria ) और (Tsvetana ) ने मंगलवार 8 सितंबर को इतिहास रच दिया। किसी ग्रैंड स्लैम के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने वालीं यह मॉम की पहली तिकड़ी है। ग्रैंड स्लैम के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि तीन महिला टेनिस खिलाड़ी एक साथ क्वॉर्टर फाइनल में पहुंची हों। विलियम्स, अजारेंका और पिरोनकोवा ने यूएस ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई है। यूएस ओपन ने ट्वीट किया, 'ग्रैंड स्लैम के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब तीन मॉम क्वॉर्टर फाइनल में पहुंची हैं। 1. सेरेना विलियम्स 2. विक्टोरिया अजारेंका 3. त्सेवाताना पिरोनकोवा।' एक अन्य ट्वीट में यूएस ओपन ने लिखा, 'क्या हम इसे मदर ऑफ ग्रैंड स्लैम कह सकते हैं?' सोमवार को विलियम्स ने क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई थी। जब उन्होंने मारिया साकरी को हराया था। उन्होंने 15वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को 6-3, 6-7(6), 6-3 से हराकर अंतिम 8 में जगह बनाई। सेरेना को जीत हासिल करने में दो घंटे 29 मिनट का वक्त लगा था। संयोग की बात है कि उनका मुकाबला दूसरी मॉम पिरोनकोवा से होगा। इतना ही नहीं यह विलियम्स की 100वीं जीत थी और 53वीं बार वह ग्रैड स्लैम के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंची थी। पिरोनकोवा तीन साल बाद अपना WTA इवेंट में खेल रही हैं। उन्होंने एलिज कॉर्नट को हराकर टूर्नमेंट के अगले दौर में जगह बनाई। अजारेंका ने इतिहास को पूरा किया जब उन्होंने चौथे राउंड में कारोलिना मुचोवा को हराया। ओपन एरा में सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने मां बनने के बाद ग्रैंड स्लैम जीता है- किम क्लिसटर्स, इवान गूलागॉन्ग कॉउली और मार्गेट कोर्ट शामिल हैं। अगर इनमें से एक भी महिला खिलाड़ी यह खिताब जीतती है तो इसका नाम इस लिस्ट में जुड़ जाएगा। सेरेना 2017 में एक बेटी की मां बनी थी। उनकी बेटी का नाम ओलिंपिया है। सेरेना ने रेडिट के फाउंडर एलिक्स ओहानियन से 2017 में शादी की थी। अजारेंका के बेटे का नाम लियो है। उनके बॉयफ्रेंड बिली मैककीग ने उनके संबंध खराब रहे और दो साल तक तक बेटे की कस्टडी के लिए उन्होंने जंग लड़ी। पिरोनकोवा ने बुल्गारिया के पूर्व फुटबॉलर मिहाइल मिरचेव से 2016 में शादी की थी और 2018 में उनके बेटे एलेक्जेंडर का जन्म हुआ। विलियम्स 38 साल की हैं और वह इन तीनों में उम्र में सबसे बड़ी हैं। अजरेंका और पिरोनकोवा की उम्र क्रमश: 31 और 32 साल है।