Friday, August 28, 2020

बहुत क्रिकेटर देखे लेकिन सचिन जैसी 'पर्फेक्शन' किसी में नहीं: गावसकर August 28, 2020 at 01:47AM

नई दिल्लीमहान भारतीय बल्लेबाज के नाम इस खेल के कई रेकॉर्ड दर्ज हैं। मैदान पर उनकी महानता के बारे में शायद ही कोई संदेह है। दिग्गज क्रिकेटर ने कहा है कि सचिन की बल्लेबाजी पर्फेक्शन के सबसे करीब थी। 'लिटिल मास्टर' से मशहूर गावसकर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि अपने करियर के दौरान उन्होंने कई महान खिलाड़ी देखे, लेकिन कोई भी सचिन के करीब नहीं था। उन्होंने कहा, 'बल्लेबाजी में पर्फेक्शन का जहां तक सवाल है, उसमें सबसे करीब रहे सचिन। मैंने कभी किसी बल्लेबाज को उनके करीब नहीं देखा।' पढ़ें, उन्होंने आगे कहा, 'मैं जिस समय से खेला, और जब से मैं क्रिकेट देख रहा हूं, तब से कई शानदार बल्लेबाज देखे लेकिन सचिन की बल्लेबाजी पर्फेक्शन के करीब कोई नहीं आया।' टेस्ट में सबसे पहले 10,000 रन बनाने वाले गावसकर ने कहा कि सचिन सभी तरह के शॉट्स लगाने में माहिर थे। उन्होंने कहा, 'बैकलैफ्ट, हेड शॉट, संतुलन.. सब कुछ, जिस तरह से वह आगे झुकते, जब वह आगे बढ़कर खेलते, बैकफुट से बाहर, ऑफ साइड पर, लेग साइड पर ..तमाम शॉट। बाद में जब टी20 क्रिकेट बढ़ा, तो स्कूप शॉट खेलते हुए उन्होंने तमाम शॉट दिखाए। उनके पास सब कुछ था।' 24 साल के करियर में सचिन ने 200 टेस्ट और 463 वनडे मैच खेलने के बाद 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। वह अब भी दोनों फॉर्मेट (टेस्ट और वनडे) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 53.79 की औसत से 15921 टेस्ट रन बनाए जबकि वनडे में उनके नाम रेकॉर्ड 18426 रन दर्ज हैं।

रहाणे बोले, वर्ल्ड कप में नंबर-4 पर बल्लेबाजी की उम्मीद थी August 28, 2020 at 01:05AM

नई दिल्लीअनुभवी भारतीय बल्लेबाज ने कहा है कि उन्हें उम्मीद थी कि पिछले साल हुए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में उनसे नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए कहा जा सकता है, लेकिन वह टीम में ही नहीं चुने गए। उन्होंने कहा कि वनडे टीम से बाहर करने से पहले अगर आप उनका रेकॉर्ड देखें तो यह अच्छा था। 32 वर्षीय रहाणे भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान हैं, लेकिन सीमित ओवरों के क्रिकेट में दुर्भाग्यवश उनके करियर अभी रुका हुआ है। रहाणे ने मीडिया वर्चुअल (ऑनलाइन) प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैं वास्तव में यही सोच रहा था कि विश्व कप 2019 टीम में नंबर 4 के लिए मैं वहां मौजूद रहूंगा लेकिन अब यह बीत चुका है और आप इसके बारे में ज्यादा कुछ सोच नहीं सकते। मेरा लक्ष्य वनडे टीम में वापसी करना सीमित ओवरों के क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करना है। इसके लिए मेरे अंदर क्षमता और आत्मविश्वास है।’ देखें, उन्होंने कहा, ‘जब विश्व कप हो रहा था, तब मैं काउंटी क्रिकेट खेल रहा था। बतौर खिलाड़ी सभी यह चाहते हैं कि वह विश्व कप टीम का हिस्सा बनें, तब तो खासकर जब आप जानते हैं कि आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं, अतीत में आपका रेकॉर्ड भी शानदार रहा है।’ रहाणे ने कहा कि अब उनका ध्यान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन करने पर लगा हुआ है। रहाणे इस समय यूएई में अनिवार्य क्वारंटाइन पीरियड में है। क्वारंटाइन की अवधि खत्म होने के बाद 19 सितंबर से शुरू होने जा रही आईपीएल के 13वें सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम एकजुट होकर अभ्यास कर सकती है। उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि मैं सफेद गेंद के क्रिकेट में वापसी करूंगा। मेरे वनडे टीम से बाहर होने से पहले अगर आप मेरा रेकॉर्ड देखें तो यह अच्छा है। लोग स्ट्राइक रेट, ऐवरेज की बात करते हैं। लेकिन मेरा रेकॉर्ड वाकई बेहतर है।’ रहाणे ने अपना पिछला वनडे मैच 16 फरवरी 2018 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेला था। उन्होंने पिछली वनडे पारियों में नाबाद 34, 8, 8, 11, 79, 61, 53, 70, 55 और 5 रन बनाए हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में पूर्व क्रिकेटर नीलेश कुलकर्णी को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित August 28, 2020 at 01:32AM

मुंबई पूर्व भारतीय क्रिकेटर को 29 अगस्त को राष्ट्रपति सम्मानित करेंगे। यह सम्मान उन्हें खेल में उनके योगदान के लिए नहीं, बल्कि शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने (खेल शिक्षा में उत्कृष्टता) के लिए दिया जा रहा है। नीलेश की ओर से संचालित खेल प्रबंधन संस्थान को खेल शिक्षा में उत्कृष्टता के यह सम्मान दिया जाएगा। 29 अगस्त को अर्जुन और खेल रत्न पुरस्कारों के विजेताओं के साथ नीलेश कुलकर्णी भी सम्मानित किए जाएंगे।खेल मंत्रालय के संयुक्त सचिव एलएस सिंह ने कहा कि 2020 के राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए इंटरनैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट (आईआईएसएम) को चुना गया है। पढ़ें, 47 वर्षीय नीलेश ने करियर में 3 टेस्ट और 10 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले। उन्होंने 10 साल पहले आईआईएसएम शुरू किया था। ग्रैजुएट और मास्टर्स कर चुके छात्रों के लिए व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की पेशकश करते हुए इस संस्थान ने देश में खेल प्रबंधन शिक्षा का बीड़ा उठाया है। मुंबई के अंधेरी में यह संस्थान नीलेश और उनकी पत्नी रसिका संयुक्त रूप से चलाते हैं। मुंबई के पूर्व कप्तान और पूर्व सिलेक्टर रहे नीलेश को 29 अगस्त को मंत्रालय में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है, जहां से वह राष्ट्रपति भवन में आयोजित वर्चुअल समारोह में शामिल होंगे। इस बारे में प्रोफेसर रत्नाकर शेट्टी ने कहा कि नीलेश ने वास्तव में इस संस्थान के लिए कड़ी मेहनत की है। प्रशिक्षण का व्यावहारिक हिस्सा, खेल के वास्तविक संचालन जैसे कि खेलो भारत और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आदि में छात्रों को शामिल करना इस प्रशिक्षण को बहुत खास बनाता है।

US ओपन: नोवाक जोकोविच और प्लिसकोवा को शीर्ष वरीयता August 28, 2020 at 01:14AM

न्यूयॉर्कदुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को 31 अगस्त से शुरू होने वाले टेनिस टूर्नमेंट के पुरुष एकल में जबकि कैरोलिना प्लिसकोवा को महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता दी गई है। गुरुवार को जारी ड्रॉ के मुताबिक, सर्बिया के जोकोविच पहले दौर में दामिर दजुमहुर से भिड़ेंगे जबकि चेक गणराज्य की प्लिसकोवा का सामना अनहेलिना कालिनिना से होगा। डेविड गोफिन भी जोकोविच के हाफ में है जिनका पहले दौर में रील्ले ओपेल्किा से सामना होगा। पांचवी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव का सामना 2017 यूएस ओपन के उपविजेता केविन एंडरसन से होगा। चौथी वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सितसिपास को पहले दौर में स्पेन के रामोस विनोलास की चुनौती से पार पाना होगा। पढ़ें, तीसरी वरीयता हासिल दानिल मेदवेदेव 2019 सेमीफाइनलिस्ट और छठी वरीयता प्राप्त माटेओ बेरेटिनी जबकि दूसरी वरीयता प्राप्ता डोमिनिक थिएम जापान के योशिहितो निशिओका के खिलाफ पहले दौर के मुकाबले खेलेंगे। महिलाओं के ड्रॉ में प्लिसकोवा के क्वार्टर में आठवीं वरीता प्राप्ता पेट्रा मार्टिच और 2016 यूएस ओपन चैंपियन एंजेलिक कर्बर भी है। चौथी वरीयता प्राप्ता नाओमी ओसाका का सामना जापान के ही मिसाकी डोइ से होगा। युवा खिलाड़ी कोको गॉ पहले दौर में अनास्तासीजा सेवस्तोवा का सामना करेंगी। पढ़ें, अमेरिका की दिग्गज तीसरी वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स, मैडिसन कीज (सातवीं वरीय) अमांडा अनिसिमोवा और स्लोन स्टीफेंस एक ही क्वार्टर में है। सेरेना और स्लोन स्टीफेंस तीसरे दौर में एक दूसरे के आमने सामने हो सकती हैं। वीनस विलियम्स 20वीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगी। यूएस ओपन 31 अगस्त से 13 सितंबर तक खेला जाएगा।