Friday, August 28, 2020

हैपी बर्थडे मलिंगा: 'ना उनके जैसा कोई था और ना होगा' August 28, 2020 at 12:20AM

श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को उनके 37वें जन्मदिन पर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने भी विश किया। उन्होंने मलिंगा को लेजंड बताया।

दुनिया के दिग्गज तेज गेंदबाजों में शुमार श्रीलंका के लसिथ मलिंगा आज यानी 28 अगस्त 2020 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। मलिंगा को इस मौके पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने विश किया।

हैपी बर्थडे लसिथ मलिंगा: हार्दिक पंड्या ने यूं किया विश, बताया - लेजंड

श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को उनके 37वें जन्मदिन पर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने भी विश किया। उन्होंने मलिंगा को लेजंड बताया।

मलिंगा का 37वां बर्थडे, पंड्या ने किया विश
मलिंगा का 37वां बर्थडे, पंड्या ने किया विश

श्रीलंका के लसिथ मलिंगा को उनके 37वें बर्थडे पर मुंबई इंडियंस टीम के उनके साथ हार्दिक पंड्या ने खास अंदाज में विश किया और उनकी पुरानी तस्वीरें शेयर कीं।

"There has never been a bowler like him, and there never will be."

Happy birthday, Lasith Malinga 🎆 pic.twitter.com/cGMinD23yo
— ICC (@ICC) August 28, 2020

On his birthday, let's relive Lasith Malinga's 2nd '4️⃣-ball 4️⃣-wicket hat-trick' 👇 https://t.co/mnQgrOTwvh
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) August 28, 2020

ऐसा है मलिंगा का करियर
ऐसा है मलिंगा का करियर

मलिंगा ने अपने करियर में अभी तक 30 टेस्ट, 226 वनडे और 84 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 101, वनडे में 338 और टी20 इंटरनैशनल में कुल 107 विकेट हैं। वह आईपीएल समेत कई टी20 लीग में भी खेल चुके हैं।

पुरुष डबल्स में ब्रायन ब्रदर्स की सर्वकालिक सफल जोड़ी ने किया संन्यास का ऐलान August 27, 2020 at 11:17PM

वॉशिंगटन टेनिस में पुरुष युगल वर्ग की महान जोड़ी बॉब और माइक ब्रायन ने गुरुवार को संन्यास की घोषणा कर दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पुरुष युगल की सर्वकालिक सबसे सफल जोड़ी ने तत्काल प्रभाव से संन्यास ले लिया। इन दोनों भाइयों ने पहले कहा था कि वह 2020 अमेरिका ओपन के बाद संन्साय लेंगे, लेकिन इन दोंनों ने ग्रैंड स्लैम से पहले ही खेल को अलविदा कह दिया क्योंकि कोविड-19 के कारण इस टूर्नमेंट में दर्शक नहीं होंगे। इन दोनों भाइयों ने मिलकर 119 टूर्नमेंट जीते हैं, जिसमें 16 ग्रैंड स्लैम खिताब शामिल हैं। बीबीसी ने बॉब ब्रायन के हवाले से लिखा, 'हमारे लिए दर्शक ही अमेरिका ओपन को जादुई बनाते थे। यह हर किसी को धन्यवाद देने और माहौल को आखिरी बार जीने की बात थी।' उनके भाई माइक ने न्यू यार्क टाइम्स से कहा, 'हम दोनों को लगा कि यह सही समय है। इस फैसले में उम्र और फिटनेस ने भी अहम रोल निभाया है।' उन्होंने कहा, 'इस उम्र में वहां जाकर प्रतिस्पर्धा करने में काफी मेहनत रखती है। हमें अभी भी खेलना पसंद है लेकिन हम इसके लिए अपने शरीर को तैयार करना अब पसंद नहीं करते।' इन दोनों ने अमेरिका ओपन 1995 से मेजर चैम्पियनशिप में पदार्पण किया था। 2007 में इन दोनों ने अमेरिका को डेविस कप दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और साथ ही बीजिंग ओलिंपिक- 2008 में अमेरिका को कांस्य दिलाया था। 2012 और 2013 में अपने खेल के शीर्ष पर इन दोनों ने चार मेजर खिताब जीते थे और लंदन ओलिंपिक-2012 में स्वर्ण पदक भी जीता था।

चैनल सेवन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से करार तोड़ने की धमकी दी August 27, 2020 at 11:04PM

मेलबर्न पहले ही परेशानियों से जूझ रहे पर आगे वित्तीय संकट गहरा सकता है। क्योंकि चैनल सेवन ने 2020-21 सत्र के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर को उचित तरीके से व्यवस्थित नहीं करने पर उसके साथ 45 करोड़ अमेरिकी डॉलर का करार समाप्त करने की धमकी दी है। चैनल सेवन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ 2018 में 6 साल के लिए 45 करोड़ अमेरिकी डॉलर का करार किया था। लेकिन कोविड-19 (Covid- 19) महामारी के कारण कार्यक्रम अस्त-व्यस्त हो गया है और ऐसे में प्रसारक सत्र में क्रिकेट टूर्नमेंटों की स्थिति को लेकर चिंतित है क्योंकि संभावना है कि यात्रा प्रतिबंधों के कारण अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बिग बैश लीग (BBL) में न खेल पाएं। बोर्ड के कार्यक्रम में अब भी भारत के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज, अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट तथा पुरुष और महिला बिग बैश टूर्नमेंट शामिल हैं लेकिन वर्तमान यात्रा प्रतिबंधों पर स्थिति स्पष्ट होने के बाद इसमें बदलाव किया जा सकता है। चैनल सेवन के मुख्य कार्यकारी जेम्स वारबर्टन ने गुणवत्ता को भी संख्या के समान ही महत्वपूर्ण करार देते हुए कहा, 'गुणवत्ता दायित्व भी सर्वोपरि है। अगर ऐसा नहीं होता है तो हमें अपने सभी विकल्पों पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिनमें अनुबंध को समाप्त करना भी शामिल है तथा हमने उन्हें इससे अवगत करा दिया है।' वारबर्टन ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ स्पष्टता के अभाव के कारण वह निराश हैं। उन्होंने 'द ऐज' समाचार पत्र से कहा, 'आखिर में उन्हें यही देखना है कि वे टूर्नमेंटों का आयोजन कैसे कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के बंद होने जैसी बातें करना बंद करो और इस पर ध्यान दो कि सत्र में हम क्या कर सकते हैं।' वारबर्टन ने कहा, 'अभी आप हर दिन समाचार पत्र उठाओ तो आपको चार या पांच अलग अलग चीजें पढ़ने को मिलेंगी। आप देखोगे कि ऑस्ट्रेलिया का टी20 और वनडे कप्तान कुछ कह रहा है, कोच कुछ और बात कर रहा है, बीबीएल फ्रेंचाइजी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के नहीं होने या अधिक ग्रेड खिलाड़ियों को रखने की बात कर रही हैं।' इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले ने कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य संकट को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम घोषित करना चुनौती है। उन्होंने क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा, 'एक बार सभी आवश्यक सरकारी छूट मिलने और जैव सुरक्षित वातावरण तैयार होने के बाद हम संशोधित कार्यक्रम घोषित करेंगे।' चैनल नाइन के मुख्य कार्यकारी ह्यूज मार्क्स ने भी टी20 वर्ल्ड कप के 2022 तक स्थगित होने के कारण इस टूर्नमेंट के प्रसारण करार को रद्द कर दिया है।

इंग्लैंड दौरा: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बॉल पर नहीं लगा पाएंगे पसीना, बैन August 27, 2020 at 10:00PM

साउथैम्पटन (CA) ने कोविड-19 (Covid- 19) संक्रमण के फैलने के जोखिम को कम करने की कोशिश में इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान गेंद को चमकाने के लिए अपने खिलाड़ियों को सिर, चेहरे और गर्दन से पसीने के इस्तेमाल से रोक दिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कोविड-19 महामारी से बचने के लिए अंतरिम स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए गेंद पर लार के इस्तेमाल को प्रतिबंधित कर दिया है। हालांकि खिलाड़ी शरीर पर कहीं से भी पसीने का इस्तेमाल कर सकता हैं और गेंद पर लगा सकते हैं। लेकिन सीए इस वायरस के फैलने के किसी भी जोखिम को कम करने के लिए सतर्कता बरत रहा है। क्रिकेट.कॉम.एयू के अनुसार बोर्ड की चिकित्सा सलाह के आधार पर उसने अपने खिलाड़ियों को कहा कि वे मुंह या नाक के पास से पसीने का इस्तेमाल नहीं करें। इससे खिलाड़ियों के पास 4 सितंबर से साउथैम्पटन में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के दौरान पेट या कमर के पास से ही पसीने के इस्तेमाल का विकल्प बचता है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को लगता है कि इससे सीमित ओवरों के प्रारूप में ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। स्टार्क ने कहा, 'सफेद गेंद की क्रिकेट में यह इतना अहम नहीं है। एक बार नई गेंद से खेलना शुरू होता है तो आप इसे सूखा रखने की कोशिश करते हो। यह लाल गेंद की क्रिकेट में ज्यादा अहम होता है।' इंग्लैंड के खिलाड़ी वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दौरान अपनी पीठ और माथे से पसीने का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दिये थे। स्टार्क ने कहा, 'मुझे लगता है कि इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान हमने इसे देखा, जोफ्रा (आर्चर) अपनी पीठ से पसीने का इस्तेमाल कर रहे थे।' स्टार्क ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में भी शामिल हैं, उन्हें लगता है कि अगर चीजें नहीं बदलती हैं तो टीम के घरेलू सत्र के दौरान इसी तरह की पाबंदियां बरकरार रहेंगी। हालांकि इस तेज गेंदबाज ने कहा कि जब टीम की टेस्ट सीरीज शुरू होंगी तो इस संबंध में चर्चा करनी होगी।