Thursday, August 13, 2020

बीसीसीआई ने आईपीएल की तर्ज पर यूपी में शुरू होने वाली क्रिकेट लीग को रोका, प्रमोशन के लिए कोहली की फोटो का इस्तेमाल हो रहा था August 12, 2020 at 10:18PM

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उत्तर प्रदेश में शुरू होने वाली एनसीआर क्रिकेट लीग को रोक दिया। इस लीग के प्रमोशन के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली की तस्वीर का इस्तेमाल हो रहा था। इस लीग के लिए ऑर्गेनाइजर्स ने बीसीसीआई से किसी तरह की मंजूरी नहीं ली थी और गैरकानूनी तरीके से इसे चलाने की तैयारी चल रही थी।

अगर लीग पर पर रोक नहीं लगती, तो 11 अगस्त से उत्तर प्रदेश के हापुड़ में शुरू हो जाती।

विराट की तस्वीर का इस्तेमाल कर लीग का प्रमोशन हो रहा था

हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, यह लीग एनसीआर क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले दिल्ली स्थित एक व्यक्ति द्वारा आयोजित की जानी थी। एनसीआर क्रिकेट लीग के ऑर्गेनाइजर्स मोबाइल प्रीमियर लीग (एमपीएल) पर विराट की फोटो का इस्तेमाल करके फैन्स को इनवाइट कर रहे थे। कोहली एमपीएल को प्रमोट करते हैं।

बोर्ड ने रजिस्टर्ड खिलाड़ियों को ऐसी लीग में हिस्सा न लेने की एडवाइजरी भेजी

बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) के हेड अजीत सिंह ने कहा कि हमने टीम सेलेक्शन स्टेज पर इस लीग को रोका है। हमने अपने सभी रजिस्टर्ड क्रिकेटरों को एडवाइजरी भेज दी है कि वो ऐसी किसी भी लीग में हिस्सा न लें।

इस तरह की लीग में फिक्सिंग की आशंका: बीसीसीआई

उन्होंने कहा कि बीसीसीआई तभी इस तरह के मामले में कदम उठाती है, जब बोर्ड में रजिस्टर्ड खिलाड़ियों के शामिल होने की बात पता चलती है। सिंह ने कहा कि अगर इनके पास हमारे रजिस्टर्ड क्रिकेटर्स हैं और वो शुरुआती दौर में करप्शन के लिए एक्सपोज हो जाते, तो यह उनके करियर के लिए भी अच्छा नहीं होता, लेकिन अगर इसमें मोहल्ला क्रिकेटर्स शामिल होते हैं, तो हम कुछ नहीं कर सकते।

'इस लीग को यूपी क्रिकेट एसोसिएशन से मंजूरी नहीं मिली थी'

एसीयू यूनिट के चीफ ने कहा कि शुरू में इस लीग के आयोजकों ने यह दावा किया था कि उन्हें उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से मंजूरी मिली है। लेकिन उनका यह दावा फर्जी निकला।स्थानीय प्रशासन से भी लीग को मंजूरी नहीं मिली थी।

सोशल मीडिया पर लीग के लिए हुई नीलामी के वीडियो

एनसीआर क्रिकेट लीग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खिलाड़ियों की नीलामियों के वीडियो भी हैं। इसमें 6 टीमों के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई और कुछ हजार रुपयों में ही इन्हें खरीदा गया। इस साल के शुरुआत में एनसीआर क्रिकेट लीग के ऑर्गेनाइजर्स ने हापुड़ प्रीमियर लीग को भी विराट की फोटो के जरिए प्रमोट किया था और दावा किया था कि यह उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी लीग है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एनसीआर क्रिकेट लीग के ऑर्गेनाइजर्स मोबाइल प्रीमियर लीग (एमपीएल) पर विराट कोहली की फोटो का इस्तेमाल करके फैन्स को इनवाइट कर रहे थे। -फाइल

लेफ्टहैंडर डे: यह है वर्ल्ड बेस्ट वनडे लेफ्टी XI August 12, 2020 at 09:50PM

13 अगस्त यानी आज पूरी दुनिया वर्ल्ड लेफ्ट हैंडर्स डे (International left handers day) मना रही है। आमतौर पर दाएं हाथ से काम करने वालों तुलना में बाएं हाथ से काम करने वाले कम होते हैं। इसीलिए लेफ्टहैंडर्स डे की शुरुआत की गई, ताकि वे लोग खुद को गौरवान्वित महसूस करें। इस मौके पर हमने भी वनडे क्रिकेट के लिहाज से वर्ल्ड लेफ्टहैंडर्स XI तैयार की है। देखें- किस-किस खिलाड़ी को मिला है यहां मौका...

टीम इंडिया के इस पूर्व कप्तान का वनडे क्रिकेट में रेकॉर्ड बेजोड़ है। रणनीतियां बनाने के मामले में भी उनकी एक अलग ही पहचान है। 311 वनडे खेलने वाले गांगुली ने 11363 रन बनाए हैं, जिनमें 22 शतक भी शामिल हैं। हमारी वर्ल्ड XI में उनके पास ओपनिंग के साथ-साथ कप्तानी की भी जिम्मेदारी है।

इस दिग्गज बल्लेबाज ने अपने करियर में 445 वनडे मैच खेले, जिसमें 28 शतक के साथ उन्होंने 13, 430 रन बनाए। जयूर्या अच्छे लेफ्टआर्म स्पिनर भी हैं, जिनके नाम इस फॉर्मेट में 323 विकेट भी हैं। उन्हें गांगुली के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी मिली है।

इस दिग्गज बल्लेबाज ने अपने करियर में 299 वनडे मैच खेले। लारा के नाम 10405 रन हैं, जिनमें 19 शतक शामिल हैं। उन्हें इस टीम में नंबर 3 की जिम्मेदारी दी गई है।

इस दिग्गज लेफ्टहैंडर बल्लेबाज ने इस फॉर्मेट में 14,234 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 25 शतक भी जड़े। वह हमारी वर्ल्ड लेफ्टहैंडर XI में नंबर 4 पर बल्लेबाजी के हकदार हैं।

अपने दौर में युवी भारतीय टीम की रीढ़ माने जाते थे। वह बैटिंग के साथ-साथ शानदार बोलिंग करने की भी काबिलियत रखते थे। अपने करियर में 304 वनडे खेलने वाले इस खिलाड़ी के नाम 14 शतक समेत 8701 रन हैं उन्होंने बोलिंग से 111 शिकार अपने नाम किए। भारत की वर्ल्ड कप 2011 की जीत में उन्होंने बॉल और बैट दोनों से ही शानदार खेल दिखाया था और वह मैन ऑफ द टूर्नमेंट भी रहे थे।

यह ऑलराउंडर खिलाड़ी बैट और बॉल से कभी भी खेल का रुख मोड़ने का दम रखता है। उन्होंने अभी तक अपने करियर में 206 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 9 शतक समेत 6323 रन दर्ज हैं। इस खिलाड़ी ने 260 बार बल्लेबाजों को पविलियन की राह भी दिखाई है।

इस कंगारू खिलाड़ी को अपने दौर में उम्दा मैच फिनिशर माना जाता था। वह निचले क्रम में बैटिंग कर तेजी से रन बनाने में माहिर थे। 232 वनडे खेलकर उन्होंने 6912 रन अपने नाम दर्ज किए। निचले क्रम में बैटिंग करने वाले इस बल्लेबाज के नाम 6 शतक भी दर्ज हैं। हमारी इस टीम में उन्हें नंबर 6 पर बैटिंग मिल रही है।

वैसे तो ऑस्ट्रेलिया के लिए गिली ज्यादातर ओपनिंग पर बैटिंग करते दिखाई दिए। लेकिन वर्ल्ड वनडे XI टीम में वह उस पॉजिशन पर गांगुली जयसूर्या के मुकाबले कुछ हल्के लगे। इसलिए उन्हें यहां नंबर 7 पर बैटिंग के लिए चुना गया है। गिली ने अपने वनडे करियर में 287 मैच खेलकर 9619 रन बनाए, जिनमें 16 शतक भी उनके नाम हैं। उन्हें इस टीम में विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी दी गई है।

पाकिस्तान के इस दिग्गज खिलाड़ी के नाम कई बेमिसाल रेकॉर्ड दर्ज हैं। वनडे इस फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। अपने वनडे करियर में अकरम ने 356 वनडे मैच खेलकर कुल 502 शिकार अपने नाम किए। वह पेस अटैक की अगुआई करेंगे।

अपने करियर में यह तेज स्पिन गेंदबाज ज्यादातर समय फास्ट पिचों पर ही खेला। लेकिन फिर भी वह प्रभावी गेंदबाज रहे। 295 वनडे खेलकर 305 शिकार अपने नाम किए।

भारत के इस वर्ल्ड कप विजेता (2011) खिलाड़ी ने अपने करियर में 200 वनडे मैच खेले। उनके नाम 282 विकेट दर्ज हैं। जहीर इस लेफ्टहैंडर वर्ल्ड XI में अकरम के साथ दूसरे छोर से बोलिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे।

जब भारतीय मेहमान नवाजी के प्रशंसक हुए इंजमाम-उल-हक August 12, 2020 at 10:14PM

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व कप्तान (Inzamam-ul-Haq) ने साल 2004 के भारत के खिलाफ कोलकाता में हुए मुकाबले के लिए पाकिस्तानी टीम को मिली मेहमान-नवाजी याद किया है। ने कहा है कि उस मैच को लेकर दर्शकों का उत्साह देखने वाला था। बुधवार को अपने यूट्यूब चैनल पर इंजमाम ने कहा कि उस मैच से दो-तीन दिन पहले जब हम प्रैक्टिस के लिए भी जाते थे तो ईडन गार्डंस में 15-20 हजार लोग हमें देखने आते थे। पाकिस्तान ने उस मैच में भारत को छह विकेट से हराया था। यह मुकाबला 13 नवंबर 2004 को बीसीसीआई की 75वीं सालगिरह के मौके पर खेला गया था। इंजमाम ने कहा कि यह रमजान के दिन थे और टीम के अधिकतर खिलाड़ियों ने रोजा रखा हुआ था। उन्होंने कहा, 'हमारी प्रैक्टिस शाम को होती थी। हमारे लगभग सभी लड़के रोजा रखते थे। हम ऐसे समय पर प्रैक्टिस करते थे कि ताकि मगरिब (शाम की नमाज) का वक्त हो जाए और प्रैक्टिस के बाद हमें ज्यादा देर इंतजार न करना पड़े।' उन्होंने कहा, 'वहां हमारे इफ्तार का बहुत शानदार इंतजाम होता था। दो-तीन जितने दिन हमने प्रैक्टिस की इस बात बहुत ख्याल करते थे कि हमें कोई परेशान न हो। पानी का बहुत ख्याल करते थे।' उन्होंने कहा कि भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच आज क्रिकेट नहीं हो रहा लेकिन हमारा वहां अच्छी तरह ख्याल रखा जाता था। लोग हमारा किस तरह सम्मान करते थे। या फिर जब भारतीय टीम पाकिस्तान आती थी तो उनका कैसे ख्याल रखा जाता था। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह खुशी की बात है कि उन्होंने अपनी प्लैटिनम जुबली के लिए किसी दूसरी टीम को नहीं बल्कि हमें बुलाया। इंजमाम ने कहा कि हम ईद के दिन जब मैच जीतकर लौटे तो स्टेडियम पर हमारी उम्मीद के उलट बड़ी संख्या में लोग हमारा स्वागत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद नहीं थी कि ईद पर लोग एयरपोर्ट पहुंचेंगे। भारत ने उस मैच में वीरेंदर सहवाग और युवराज सिंह की हाफ सेंचुरी की मदद से 6 विकेट पर 292 रन बनाए। हालांकि जवाब में पाकिस्तान ने सलमान बट की नाबाद सेंचुरी (108) और शोएब मलिक के तेज 61 और इंजमाम की रन ए बॉल 75 रन की बदौलत एक ओवर बाकी रहते यह ट्रोफी जीत ली थी।

निजी कारणों से सीपीएल 2020 से हटे रामनरेश सरवन August 12, 2020 at 10:50PM

बारबाडोस () फ्रेंचाइजी के सहायक कोच व्यक्तिगत कारणों से लीग के इस सीजन हट गए हैं। सरवन की अनुपस्थिति में वेस्टइंडीज के पूर्व स्पिनर रयान ऑस्टिन को जमैका तलावाज का सहायक कोच नियुक्त किया गया है। जमैका तलावास के सीईओ जेफ मिलर ने त्रिनिदाद न्यूजडे से कहा, ‘सरवन ने निजी काम के लिए छुट्टी मांगी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। सरवन की वजह से काफी फायदा मिलता है। उनके पास जो अनुभव और जानकारी है और जिस तरह से इतने सालों तक उन्होंने क्रिकेटरों को अहम सलाह दी, उन सभी चीजों का इस सीजन हमें नुकसान होगा।’ 18 अगस्त से शुरू होने वाली लीग के इस सीजन में 33 मैच खेले जाएंगे। केवल दो ही स्टेडियम पूरे टूर्नामेंट में मैचों की मेजबानी करेगी। में तालावास की टीम को अपना पहला मुकाबला 19 अगस्त को सेंट लूसिया जोकस के खिलाफ खेलना हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही सरवन एक विवाद में फंस गए थे। क्रिस गेल ने सरवन पर गंभीर आरोप लगाए थे। गेल को जमैका तलावाज टीम से रिलीज कर दिया गया था और गेल का मानना था कि इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ रामनरेश सरवन का था।