Wednesday, August 12, 2020

IPL: राजस्थान रॉयल्स के फील्डिग कोच दिशांत याग्निक कोरोना पॉजिटिव August 11, 2020 at 09:39PM

नई दिल्ली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक () कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। अगले हफ्ते टीम ने मुंबई में जमा होना है और उसके बाद यूएई (IPL in UAE) के लिए रवाना होना है। इससे पहले टीम से जुड़े सभी लोगों का कोरोना टेस्ट करवाया गया जिसमें याग्निक के पॉजिटिव होने की खबर आई है। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने एक बयान जारी कर कहा है, 'बीसीसीआई (BCCI) द्वारा जरूरी किए गए दो टेस्ट के अलावा हम यूएई जाने वाले सभी खिलाड़ियों, सपॉर्ट स्टाफ और मैनेजमेंट एक और टेस्ट करवा रहे हैं, ताकि प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।' याग्निक फिलहाल उदयपुर के अपने घर में हैं उन्हें 14 दिन के क्वॉरनटीन के लिए अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है। 14 दिन बाद बीसीसीआई के प्रोटोकॉल के हिसाब से दो बार उनकी जांच की जाएगी। दो रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें यूएई जाने की इजाजत मिलेगी। वहां छह दिन आइसोलेशन में रहने के बाद और तीन नेगेटिव टेस्ट आने के बाद ही वह टीम के साथ जड़ पाएंगे। फ्रैंचाइजी ने कहा, 'हमने पिछले 10 दिनों में दिशांत के करीबी संपर्क में आए लोगों को सेल्फ आइसोलेट होने और कोविड-19 का टेस्ट करवाने को का है। हम सुनिश्चित करते हैं कि राजस्थान रॉयल्स का कोई भी खिलाड़ी बीते 10 दिनों में दिशांत के संपर्क में नहीं आया (No RR Player in contract with Yagnik) है। हम दिशांत के जल्दी ठीक होने और टीम के साथ यूएई में कैंप में जुड़ने की आशा करते हैं।' याग्निक आईपीएल से जुड़े पहले सदस्य हैं जो टूर्नमेंट शुरू होने से पहले कोविड-19 के पॉजिटिव पाए गए हैं। वैश्विक महामारी के चलते BCCI को इस साल का यह एडिशन मार्च के बजाय सितंबर में करवाना पड़ रहा है। इस बार 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यह लीग यूएई में खेली जाएगी।

विराट-अनुष्का ने खेली क्विज, पोस्ट किया वीडियो August 11, 2020 at 09:40PM

नई दिल्ली विरुष्का की जोड़ी जब एक साथ फैन्स के साथ रू-ब-रू होती है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। विराट कोरहली () और () एक बार फिर इंस्टाग्राम पर एक साथ दिखे। इस बार दोनों क्विज के जरिए एक-दूसरे का टेस्ट ले रहे थे। अनुष्का ने इस मजेदार बातचीत का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। यहां ये दोनों एक दूसरे से अपनी लाइफ और अपने प्रफेशन से जुड़े सवाल पूछ रहे हैं। अनुष्का ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लिखिए, ' और मैंने इंस्टाग्राम पर बैक लेकर यह क्विज की, जो 3 भाग में है, इसमें बहुत सारी हंसी और 2 सुपर प्रतिस्पर्धी लोग हैं... हम सुपर चिल थे और नियमों के साथ खेले (या नहीं)। कौन जीता यह देखने के लिए देखें।' विराच कोहली: विराट कहते हैं मैं आसान सवाल से शुरुआत करूंगा। क्रिकेट के तीन बेसिक नियम बताओ। अनुष्का शर्मा: नंबर 1, (हंसते हुए) कभी आउट नहीं होना। नंबर 2. कभी खेल नहीं छोड़ना। इसके बाद अनुष्का विराट को सही-सही तीन नियम बताती हैं। इसके बाद कहती हैं कि मैं क्रिकेट के नियमों के बारे में जानती हूं। कुछ नियम सही में मुश्किल हैं लेकिन मुझे सभी की जानकारी है। विराट कोहली: किस महिला क्रिकेटर के नाम वनडे में सर्वाधिक विकेट हैं? अनुष्का: क्या तुम्हें लगता है कि मुझे इसका जवाब पता है? विराट: नहीं अनुष्का: ये झूलन गोस्वामी हैं विराट: किस मैदान को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है? अनुष्का: लॉर्ड्स इसके बाद अनुष्का ने भी विराट से कुछ बॉलवुड से जुड़े सवाल पूछे उनका पहला सवाल था- अनुष्का: पहली हिंदी फिल्म का नाम क्या है? विराट: मुझे नहीं पता। अनुष्का: राजा हरीशचंद्र अनुष्का: ऐसी 2 फिल्मों के नाम बताओं, जो क्रिकेट पर आधारित हैं। विराट: पटियाला हाऊस और लगान।

England vs Pakistan: कब और कहां देखें सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच August 11, 2020 at 09:27PM

नई दिल्ली इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच साउथैम्पटन में 13 अगस्त से खेला जाएगा। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है। मैनचेस्टर में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने तीन विकेट से जीत हासिल की थी। ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर इंग्लैंड ने चौथे दिन ही मेहमान टीम को शिकस्त दी थी। पाकिस्तान मैच के अधिकतर हिस्से में हावी रहा लेकिन जो रूट की टीम ने वापसी करते हुए अजहर अली ऐंड कंपनी को मात दी। पाकिस्तान की गेंदबाजी ने तो दम दिखाया लेकिन बल्लेबाजी में दूसरी पारी बुरी तरह फिसड्डी साबित हुई। अब गुरुवार से शुरू हो रहे सीरीज के दूसरे मैच में एजेस बाउल में पाकिस्तान की कोशिश सीरीज में वापसी की होगी। जानकार भी मानते हैं कि पाकिस्तान की टीम मजबूत है लेकिन पहला मैच हारने के बाद उसके पस्त होंगे और उससे पा पाना टीम के लिए चुनौती होगी। वहीं इंग्लैंड यहीं मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा। कहां खेला जाएगा इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज दूसरा टेस्ट मैच? इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा #raisethebat टेस्ट मैच एजेज बाउल, साउथहैम्पटन में खेला जाएगा। कब से खेला जाएगा इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच? इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 13 अगस्त से खेला जाएगा। कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच? इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट का लाइव अपडेट आप कहां देख सकते हैं? इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मैच का लाइव अपडेट पर nbt.in पर देख सकते हैं। संभावित एकदाश इंग्लैंड संभावित एकादश रोरी बर्न्स, डॉमिनिक सिब्ली, जैक क्राउली, जो रूट (कप्तान), ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, डोम बेस, जेम्स एंडरसन, क्रिस बॉड पाकिस्तान संभावित एकादश शान मसूद, आबिद अली, अजहर अली (कप्तान), बाबर आजम, असद शफीक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फवाद आलम, यासिर शाह, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद अब्बास़

IPL स्पॉन्सरशिप: BCCI को 300 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद August 11, 2020 at 08:33PM

के. श्रीनिवास राव, मुंबई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपने ऑफिशल पार्टनर्स की संख्या इस साल तीन से बढ़ाकर पांच करना चाहती है। बोर्ड को उम्मीद है कि दो अतिरिक्त पार्टनर्स से उसे 80 करोड़ (40 करोड़ एक से) मिलेंगे। इस हिसाब से वीवो के जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस साल 300 करोड़ रुपये कमाना चाहता है। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, क्रिकेट बोर्ड टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए भी डील फाइनल करने के करीब पहुंच गया है और इस सप्ताह के आखिर में वह लोगों को सरप्राइज करने वाला ऐलान कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'खबर है कि ऐमजॉन, बायजूज और ड्रीम 11 इस दौड़ में है लेकिन उम्मीद है कि कोई हैरानी करने वाला फैसला ले सकता है।' यह डील सिर्फ चार महीनों के विंडो के लिए होगी और ऐसे में अगर इस रेंज में बोर्ड डील कर पाता है तो यह न सिर्फ भारतीय क्रिकेट बल्कि ग्लोबल स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के लिए भी बड़ी बात होगी। चीनी कंपनी (वीवो) ने इस साल से अलग होने का फैसला किया इससे स्पॉन्सरशिप मार्केट में करीब 450 करोड़ रुपये का अंतर पैदा हुआ। ऐसे में बाजार के जानकार कहते हैं कि 'यह अब इंडिया इंक के लिए इज्जत का सवाल है कि वह दुनिया को दिखाएं कि उनकी सबसे कीमती प्रॉपर्टी- भारतीय क्रिकेट- चल सकता है।' वीवो इंडिया ने 2018 में डील होने के बाद बीसीसीआई को पांच साल के लिए हर साल 440 करोड़ रुपए देने का वादा किया था। अब चूंकि कई कारणों से वह इस साल डील का हिस्सा नहीं है तो अगर बोर्ड 300 करोड़ रुपये तक भी जुटा लेता है तो यह वीवो के जाने से हुए नुकसान का तीन चौथाई हिस्सा होगा। अब सवाल यह है कि कोविड-19 के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए इस साल में इतनी रकम जुटाई जा सकेगी। समस्या यह है कि अगले टाइटल स्पॉन्सर के पास सिर्फ दिसंबर तक का विंडो होगा। किसी भी ब्रांड के लिए बहुत कम संख्या है। इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि बीसीसीआई को ई-लर्निंग ऐप अनअकैडमी और क्रेडिट कार्ड प्लैटफॉर्म क्रेड (Cred) ने ऑफिशल पार्टनर बनने का आग्रह किया है।