Wednesday, August 12, 2020

IPL स्पॉन्सरशिप: BCCI को 300 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद August 11, 2020 at 08:33PM

के. श्रीनिवास राव, मुंबई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपने ऑफिशल पार्टनर्स की संख्या इस साल तीन से बढ़ाकर पांच करना चाहती है। बोर्ड को उम्मीद है कि दो अतिरिक्त पार्टनर्स से उसे 80 करोड़ (40 करोड़ एक से) मिलेंगे। इस हिसाब से वीवो के जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस साल 300 करोड़ रुपये कमाना चाहता है। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, क्रिकेट बोर्ड टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए भी डील फाइनल करने के करीब पहुंच गया है और इस सप्ताह के आखिर में वह लोगों को सरप्राइज करने वाला ऐलान कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'खबर है कि ऐमजॉन, बायजूज और ड्रीम 11 इस दौड़ में है लेकिन उम्मीद है कि कोई हैरानी करने वाला फैसला ले सकता है।' यह डील सिर्फ चार महीनों के विंडो के लिए होगी और ऐसे में अगर इस रेंज में बोर्ड डील कर पाता है तो यह न सिर्फ भारतीय क्रिकेट बल्कि ग्लोबल स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के लिए भी बड़ी बात होगी। चीनी कंपनी (वीवो) ने इस साल से अलग होने का फैसला किया इससे स्पॉन्सरशिप मार्केट में करीब 450 करोड़ रुपये का अंतर पैदा हुआ। ऐसे में बाजार के जानकार कहते हैं कि 'यह अब इंडिया इंक के लिए इज्जत का सवाल है कि वह दुनिया को दिखाएं कि उनकी सबसे कीमती प्रॉपर्टी- भारतीय क्रिकेट- चल सकता है।' वीवो इंडिया ने 2018 में डील होने के बाद बीसीसीआई को पांच साल के लिए हर साल 440 करोड़ रुपए देने का वादा किया था। अब चूंकि कई कारणों से वह इस साल डील का हिस्सा नहीं है तो अगर बोर्ड 300 करोड़ रुपये तक भी जुटा लेता है तो यह वीवो के जाने से हुए नुकसान का तीन चौथाई हिस्सा होगा। अब सवाल यह है कि कोविड-19 के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए इस साल में इतनी रकम जुटाई जा सकेगी। समस्या यह है कि अगले टाइटल स्पॉन्सर के पास सिर्फ दिसंबर तक का विंडो होगा। किसी भी ब्रांड के लिए बहुत कम संख्या है। इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि बीसीसीआई को ई-लर्निंग ऐप अनअकैडमी और क्रेडिट कार्ड प्लैटफॉर्म क्रेड (Cred) ने ऑफिशल पार्टनर बनने का आग्रह किया है।

देखें, विराट के क्रिकेट सफर पर RCB का वीडियो August 11, 2020 at 08:42PM

नई दिल्ली मौजूदा क्रिकेट वर्ल्ड में () सबसे बड़ा नाम हैं। इंटरनैशनल क्रिकेट में 12 साल पहले उन्होंने इंटरनैशनल क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल (IPL) में अपने सफर की शुरुआत की थी। आरसीबी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर विराट के इस सफर की कुछ यादों को साझा किया है। इस वीडियो में विराट के कुछ बयान के साथ-साथ उनकी उन झलक को पेश किया गया है, जब वह एक 19 साल के युवा खिलाड़ी थे और फिर धीरे-धीरे एक स्थापित बल्लेबाज बनते चले गए। विराट ने इंटरनैशनल क्रिकेट में ढेरों कीर्तिमान स्थापित किए और इसके साथ-साथ ही उन्होंने आईपीएल में भी कई रेकॉर्ड्स धवस्त कर उन पर अपना नाम लिखा। 5 मिनट के इस वीडियो की शुरुआत विराट के उस बयान से की गई है, जिसमें वह हमेशा आरसीबी के लिए ही आईपीएल में खेलने की चाहत दिखा रहे हैं। 2008 में विराट जब भारत में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतकर आए थे, तब पहली बार उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपनी टीम में खरीदा था, इसके बाद से वह हमेशा (12 सालों से) इसी टीम के साथ जुड़े रहे और टीम इंडिया की कप्तानी मिलने के साथ-साथ उन्हें आरसीबी की भी कमान मिली। वीडियो में बताया गया है कि कैसे एक वक्त मोटे गालों वाले विराट को सभी चीकू कहते थे और उन्होंने अपने खेल से बाद में चेजमास्टर के रूप में अपनी नई पहचान बना ली। अंडर- 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले विराट ने जल्दी ही 2011 वर्ल्ड कप टीम में अपनी जगह बना ली और टीम इंडिया ने वह खिताब भी अपने नाम किया। इसके बाद उन्हें टी20I और टेस्ट क्रिकेट में भी मौका मिला। इस वीडियो में विराट को कुछ चैलेंजिंग और उसके बाद उन चुनौतियों से पार पाने वाले लम्हों को भी शामिल किया गया है।

Tuesday, August 11, 2020

मंदीप के बाद कप्तान मनप्रीत समेत 5 कोरोना पॉजिटिव खिलाड़ियों को एहतियातन अस्पताल में शिफ्ट किया गया, साई ने कहा- सभी खिलाड़ियों का स्वास्थ्य ठीक August 11, 2020 at 07:42PM

भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड मंदीप सिंह के बाद 5 और कोरोना पॉजिटिव खिलाड़ियों को एहतियातन बेंगलुरु के एसएस स्पर्श मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इनमें कप्तान मनप्रीत सिंह भी शामिल हैं। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंदीप को सोमवार रात को ब्लड ऑक्सीडन लेवल कम होने पर इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत में भी सुधार हो रहा है।

सभी खिलाड़ियों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही: साई

साई ने बताया कि मनप्रीत सिंह, डिफेंडर सुरेंद्र कुमार, जसकरन सिंह, ड्रैग फ्लिकर वरूण कुमार और गोलकीपर बहादुर पाठक को एसएस स्पर्श मल्टी स्पेशलिटी में शिफ्ट किया गया है।इन्हें अस्पताल में इसलिए भर्ती कराया गया, ताकि बेहतर इलाज करने के साथ ही इनके स्वास्थ्य पर भी लगातार नजर रखी जा सके। फिलहाल सभी खिलाड़ी ठीक हैं।

बेंगलुरु लौटने के दौरान खिलाड़ियों के संक्रमित होने की आशंका

साई के मुताबिक, यह सभी खिलाड़ी एक महीने के ब्रेक के बाद अपने-अपने घर से नेशनल कैंप के लिए बेंगलुरु लौटे थे। ऐसे में इनके सफर के दौरान संक्रमित होने की आशंका है। इधर, महिला टीम की सभी खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। जल्द ही इनकी ट्रेनिंग शुरू होगी।

20 खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट किया गया था

टोक्यो ओलिंपिक की तैयारी के लिए हॉकी टीम का नेशनल कैम्प 20 अगस्त से शुरू होना है। इसके लिए सभी खिलाड़ी 4 अगस्त को बेंगलुरु पहुंचे थे और तभी से सभी क्वारैंटाइन हैं। कैंप से पहले 20 खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट किया गया, इसमें से यह 6 खिलाड़ी पॉजिटिव निकले हैं।

टोक्यो ओलिंपिक में भारत को अर्जेंटीना, स्पेन के साथ पूल-ए में रखा गया
एक साल के लिए टाले जा चुके टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का पहला मैच अगले साल 24 जुलाई को न्यूजीलैंड से होना है। इसी दिन महिला टीम भी अपने ओपनिंग मैच में नीदरलैंड्स का मुकाबला करेगी। 8 बार के ओलिंपिक चैम्पियन भारत को पूल-ए में रखा गया है। इस पूल में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, स्पेन, न्यूजीलैंड और मेजबान जापान भी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के अलावा डिफेंडर सुरेंद्र कुमार, जसकरन सिंह, ड्रैग फ्लिकर वरूण कुमार और गोलकीपर बहादुर पाठक को अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। -फाइल

संजय दत्त को युवराज सिंह का मैसेज आप जीत जाओगे August 11, 2020 at 07:20PM

नई दिल्ली बॉलिवुड के सीनियर अभिनेता () को फेफड़े (लंग) में कैंसर की पुष्टि हुई है। उनका यह कैंसर स्टेज 3 में है। मंगलवार को संजय दत्त ने अपने फैन्स को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर यह जानकारी दी। इसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर () ने संजय दत्त को प्रेरित करने वाला मैसेज किया है। युवराज भी साल 2011 में इस कैंसर से पीड़ित थे और उन्होंने इस गंभीर बीमारी को हराकर क्रिकेट के मैदान में एक बार फिर जोरदार वापसी की थी। युवराज सिंह ने अपने टि्वटर पर संजय दत्त को टैग करते हुए लिखा, 'संजय दत्त आप एक फाइटर थे, हैं और हमेशा रहोगे। मैं जानता हूं कि इसके कारण कितना दर्द होता है लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि आप मजबूत हो और इस मुश्किल घड़ी को पार कर लेंगे। आप जल्दी ठीक हों इसके लिए मेरी प्रार्थनाएं और दुआएं।' बता दें 8 अगस्त को संजय दत्त को सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनका कोविड- 19 टेस्ट भी किया गया था, जो निगेटिव था। इसके बाद 10 अगस्त को उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी। 11 अगस्त को फिल्म समीक्षक कोमल नाहता ने टि्वटर पर यह जानकारी साझा कि यह दिग्गज अभिनेता लंग कैंसर से जूझ रहा है, जो स्टेज 3 में है। युवराज सिंह भी वर्ल्ड कप 2011 के दौरान लंग कैंसर से जूझ रहे थे। तब कैंसर का एक ट्यूमर उनके फेफड़े में पल रहा था। युवराज ने वर्ल्ड कप के बाद इस बीमारी का लंदन में सफल इलाज कराया था।