Friday, August 7, 2020

अख्तर ने कहा- अल्लाह ने कभी अधिकार दिया तो मैं घास खा लूंगा, लेकिन पाकिस्तानी सेना का बजट जरूर बढ़ाऊंगा August 06, 2020 at 11:15PM

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान सेना को लेकर बड़ा बयान दिया है। अख्तर ने कहा कि अगर अल्लाह ने मुझे कभी अधिकार दिया तो मैं खुद घास खाऊंगा, लेकिन सेना का बजट जरूर बढ़ा दूंगा। उन्होंने एआरवाय न्यूज को दिए इंटरव्यू में यह बात कही।

अख्तर ने कहा कि मुझे यह समझ नहीं आता कि देश के सिविलियन क्यों नहीं सेना के साथ मिलकर काम कर सकते हैं। मरे पास अगर अधिकार होगा, तो मैं अपने आर्मी चीफ के साथ बैठता और अगर बजट 20% है, तो इसे 60% कर देता। उन्होंने कहा कि अगर हम एक-दूसरे का अपमान करते रहेंगे, तो नुकसान हमारा ही होगा।

मैंने करगिल युद्ध के वक्त लाखों रुपए की काउंटी डील ठुकराई थी: अख्तर

इस तेज गेंदबाज ने इंटरव्यू में यह दावा भी किया कि 1999 के करगिल युद्ध के बाद वह अपने देश के लिए गोली खाने के लिए भी तैयार थे। तब उन्होंने काउंटी क्रिकेट की लाखों रुपए की डील को ठुकरा दिया था।

पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से बौखलाया

हाल के महीनों में कई मुद्दों की वजह से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते और तनावपूर्ण हो गए हैं। ताजा मामला कश्मीर विवाद से जुड़ा है। एक साल पहले भारत ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और इसे दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने का फैसला किया था। इसके बाद से ही पड़ोसी मुल्क बौखलाया हुआ है।

2 दिन पहले ही इस फैसले का 1 साल पूरा हुआ है। इसी मौके पर पाकिस्तान ने एक बार भी कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाने की कोशिश की। लेकिन हमेशा की तरह उसके हाथ नाकामी आई।

अख्तर ने भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज की वकालत की थी

अख्तर ने कुछ महीने पहले ही कोरोनावायरस से खिलाफ जंग के लिए फंड इकट्ठा करने के इरादे से भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज कराने की भी बात कही थी। पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी अख्तर का समर्थन किया था। हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव समेत कई खिलाड़ियों ने अख्तर के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया था।

अख्तर ने सहवाग को लेकर विवादित बयान दिया था

इससे पहले 'पिंडी ब्वॉय' नाम से मशहूर अख्तर ने एक इंटरव्यू में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग द्वारा उन्हें स्लेज करने के दावे को नकार दिया था। दरअसल सहवाग ने 2004 में पाकिस्‍तान के खिलाफ मुल्तान टेस्‍ट में 309 रन बनाए थे।

इस मैच में अख्तर बार-बार उन्हें शॉर्ट बॉल फेंक रहे थे और उनसे हुक शॉट खेलने के लिए कह रहे थे। लेकिन तब सहवाग ने दूसरे छोर पर खड़े सचिन की तरफ इशारा किया। इसके बाद सचिन ने शोएब की शॉर्ट गेंद पर बाउंड्री लगाई, तब सहवाग ने पाकिस्तानी गेंदबाज से कहा था कि बाप बाप होता है और बेटा बेटा। हालांकि, अख्तर से जब बाप-बेटे वाले इस किस्से के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसे गलत बताते हुए कहा कि अगर सहवाग ऐसा कहते, तो क्या मुझसे बच जाते।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शोएब अख्तर ने एआरवाय न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि वे 1999 के करगिल युद्ध के वक्त देश के लिए गोली खाने को तैयार थे और लाखों रुपए की काउंटी डील ठुकरा दी थी। -फाइल फोटो

US ओपन: एंडी मरे, क्लिस्टर्स को मिला वाइल्ड कार्ड August 06, 2020 at 10:34PM

वॉशिंगटनब्रिटेन के दिग्गज और महिला टेनिस खिलाड़ी किम क्लिस्टर्स को साल के चौथे ग्रैंड स्लैम टूर्नमेंट में वाइल्ड कार्ड मिला है। यूएस ओपन की शुरुआत 31 अगस्त से हो रही है। किम अपनी 2009 की सफलता को दोहरना चाहेंगी जहां वह मां बनने के कारण लिए संन्यास से वापसी कर रही थीं। किम ने वाइल्ड कार्ड से प्रवेश के बाद खिताब अपने नाम किया था। बाद में वह ऐसी पहली मां बनी जो डब्ल्यूटीए रैंकिंग में नंबर-1 रैंकिंग हासिल करने में सफल रहीं। 2005, 2009 और 2010 में यूएस ओपन का खिताब जीतने वालीं किम सात साल के रिटायरमेंट के बाद 2020 की शुरुआत में वापसी करने में सफल रही थीं 2012 के बाद से वह अपना पहला यूएस ओपन टूर्नमेंट खेलेंगी। दुनिया के 129वें नंबर के खिलाड़ी मरे करीब से कट हासिल करने में चूक गए। 128 विश्व रैंकिंग वाले खिलाड़ियों को यूएस ओपन में सीधे प्रवेश मिला है। पढ़ें, मरे 2018 के बाद से अपना पहला यूएस ओपन खेलेंगे। 2017 और 2019 में वह चोट के कारण इस टूर्नमेंट में नहीं खेले थे और 2019 ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद संन्यास के बारे में भी सोच रहे थे। इस साल यूएस ओपन की इनामी राशि में भी कटौती की गई है। इस बार पिछले साल के मुकाबले 8.50 लाख डॉलर (करीब 6 करोड़ 36 लाख रुपए) की कटौती की गई है। यूएसटीए ने कहा कि पुरुष और महिला एकल वर्ग में चैंपियन को 2020 में ईनाम के तौर पर तीन मिलियन डॉलर (करीब 22 करोड़ 54 लाख रुपए) मिलेंगे। यूएसटीए के मुताबिक, इस साल टूर्नमेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को कुल 53.4 मिलियन डॉलर (करीब 399 करोड़ रुपए) राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी, जो पिछले साल 57.2 मिलियन डॉलर (करीब 427 करोड़ रुपए) से करीब सात फीसदी कम है।

सिंधु,साइना सहित 8 खिलाड़ी हैदराबाद में शुरू करेंगे ट्रेनिंग August 06, 2020 at 09:52PM

नई दिल्लीअगले साल होने वाले तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने की उम्मीद रखने वाले आठ बैडमिंटन खिलाड़ियों का नैशनल कैंप शुक्रवार से हैदराबाद की पुलेला गोपीचंद अकैडमी में शुरू हो रहा है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने यह फैसला तेलंगाना राज्य सरकार द्वारा एक अगस्त को दिए गए आदेश के बाद लिया है जिसमें सरकार ने पांच अगस्त से खेल गतिविधियां शुरू करनी मंजूरी दे दी है। रियो ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट शटलर और वर्ल्ड चैंपियन के अलावा इस कैंप में ओलिंपिक मेडलिस्ट , किदाम्बी श्रीकांत, अश्विनी पोनप्पा, साई प्रणीत, चिराग शेट्टी, सत्विकसाइराज रैंकीरेड्डी और एन. सिक्की रेड्डी हिस्सा लेंगे। कैंप शुरू होने पर राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम के कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा, ‘मैं हमारे शीर्ष खिलाड़ियों के कोर्ट पर लंबे ब्रेक के बाद ट्रेनिंग पर वापसी से खुश हूं। हम सुरक्षित वातावरण में ट्रेनिंग करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।’ पढ़ें, साई ने कहा है कि खिलाड़ियों को पूरी सुरक्षा देने और सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करने के लिए अकैडमी को रंगों के हिसाब से बांटा गया है जहां सिर्फ खिलाड़ी और कोच ही आ सकेंगे। वहीं सपॉर्ट स्टाफ और प्रशासकों के लिए अलग जोन बनाए गए हैं और इन लोगों का खेलने वाले एरिया में जाना निषेध रहेगा। ट्रेनिंग स्वास्थ मंत्रालय और साई द्वारा तय की गई एसओपी की गाइंडलाइंस को ध्यान में रखकर की जाएगी। साथ ही राज्य सरकार की गाइडलाइंस का भी ध्यान रखा जाएगा।

सिंधु समेत 8 बैडमिंटन खिलाड़ियों ने 4 महीने बाद हैदराबाद में प्रैक्टिस शुरू की, कोच गोपीचंद बोले- टॉप शटलर्स की कोर्ट पर वापसी से खुश हूं August 06, 2020 at 09:38PM

कोरोना के बीच टोक्यो ओलिंपिक में क्वालिफाई की उम्मीद रखने वाले 8 बैडमिंटन खिलाड़ियों का नेशनल कैंप शुक्रवार से हैदराबाद की पुलेला गोपीचंद एकेडमी में शुरू हो गया। इसमें पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत, साईं प्रणीत, चिराग शेट्टी और एन. सिक्की रेड्डी इस कैंप में शामिल हैं।

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया(साई) ने यह फैसला तेलंगाना सरकार द्वारा एक अगस्त को दिए आदेश के बाद लिया। सरकार ने 5 अगस्त से राज्य में खेल गतिविधियां शुरू करने की मंजूरी दी है।

कोचिंग कैंप शुरू होने से टोक्यो गेम्स की तैयारी बेहतर होगी: गोपीचंद

ओलिंपिक के संभावित खिलाड़ियों का कैंप शुरू होने पर नेशनल बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा कि मैं टॉप खिलाड़ियों की कोर्ट पर वापसी से बहुत खुश हूं। हम सुरक्षित माहौल में ट्रेनिंग करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

साई ने एकेडमी को अलग-अलग कलर जोन में बांटा

साई ने कहा है कि खिलाड़ियों को पूरी सुरक्षा देने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए एकेडमी को अलग-अलग रंगों के हिसाब से बांटा गया है। यहां सिर्फ खिलाड़ी और कोच ही आ सकेंगे। वहीं, सपोर्ट स्टाफ और एडमिनिस्ट्रेटर्स के लिए अलग जोन बनाए गए हैं और इन लोगों के प्लेइंग एरिया में जाने पर पाबंदी होगी।

ट्रेनिंग स्वास्थ मंत्रालय और साई द्वारा तय की गई गाइडलाइन को ध्यान में रखकर की जाएगी। साथ ही राज्य सरकार की गाइडलाइन का भी ध्यान रखा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तेलंगाना सरकार ने राज्य में 5 अगस्त से खेल गतिविधियों को शुरू करने की मंजूरी दी है। इसके बाद गोपीचंद एकेडमी में पीवी सिंधु ने ट्रेनिंग शुरू की। -फाइल