Friday, August 7, 2020

सिंधु समेत 8 बैडमिंटन खिलाड़ियों ने 4 महीने बाद हैदराबाद में प्रैक्टिस शुरू की, कोच गोपीचंद बोले- टॉप शटलर्स की कोर्ट पर वापसी से खुश हूं August 06, 2020 at 09:38PM

कोरोना के बीच टोक्यो ओलिंपिक में क्वालिफाई की उम्मीद रखने वाले 8 बैडमिंटन खिलाड़ियों का नेशनल कैंप शुक्रवार से हैदराबाद की पुलेला गोपीचंद एकेडमी में शुरू हो गया। इसमें पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत, साईं प्रणीत, चिराग शेट्टी और एन. सिक्की रेड्डी इस कैंप में शामिल हैं।

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया(साई) ने यह फैसला तेलंगाना सरकार द्वारा एक अगस्त को दिए आदेश के बाद लिया। सरकार ने 5 अगस्त से राज्य में खेल गतिविधियां शुरू करने की मंजूरी दी है।

कोचिंग कैंप शुरू होने से टोक्यो गेम्स की तैयारी बेहतर होगी: गोपीचंद

ओलिंपिक के संभावित खिलाड़ियों का कैंप शुरू होने पर नेशनल बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा कि मैं टॉप खिलाड़ियों की कोर्ट पर वापसी से बहुत खुश हूं। हम सुरक्षित माहौल में ट्रेनिंग करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

साई ने एकेडमी को अलग-अलग कलर जोन में बांटा

साई ने कहा है कि खिलाड़ियों को पूरी सुरक्षा देने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए एकेडमी को अलग-अलग रंगों के हिसाब से बांटा गया है। यहां सिर्फ खिलाड़ी और कोच ही आ सकेंगे। वहीं, सपोर्ट स्टाफ और एडमिनिस्ट्रेटर्स के लिए अलग जोन बनाए गए हैं और इन लोगों के प्लेइंग एरिया में जाने पर पाबंदी होगी।

ट्रेनिंग स्वास्थ मंत्रालय और साई द्वारा तय की गई गाइडलाइन को ध्यान में रखकर की जाएगी। साथ ही राज्य सरकार की गाइडलाइन का भी ध्यान रखा जाएगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तेलंगाना सरकार ने राज्य में 5 अगस्त से खेल गतिविधियों को शुरू करने की मंजूरी दी है। इसके बाद गोपीचंद एकेडमी में पीवी सिंधु ने ट्रेनिंग शुरू की। -फाइल

IPL की तैयारियों में जुटे महेंद्र सिंह धोनी, रांची में नेट्स पर लौटे August 06, 2020 at 09:24PM

नई दिल्ली (Mahendra Singh Dhoni) काफी समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं लेकिन वह मैदान पर वापसी की तैयारियों में जुटे हैं। वह () के लिए तैयारी कर रहे हैं। चैन्नै सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने रांची में नेट्स में अभ्यास शुरू कर दिया है। 19 सितंबर से यूएई में होने वाले आईपीएल के लिए धोनी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। सुरेश रैना ने एक दिन पहले ही कहा था कि धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट जल्द नजर आ सकते हैं। ऐसा लगता है कि धोनी ने रैना की सलाह को गंभीरता से ले लिया है। रिपोर्टस के मुताबिक धोनी ने आईपीएल की तैयारी के लिए झारखंड स्टेट क्रिकेट असोसिएशन के इनडोर फैसिलिटी में प्रैक्टिस शुरू कर दी है। लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिग के चलते अभी रांची में इस समय ज्यादा गेंदबाज मौजूद नहीं हैं। तो धोनी इस समय बोलिंग मशीन के जरिए प्रैक्टिस कर रहे हैं। खबरें है कि धोनी लॉकडाउन लगने से पहले भी यहां आईपीएल के लिए तैयारी करते थे। चेन्नै सुपर किंग्स की टीम 20 अगस्त को जमा हो सकती है इसके बाद वह यूएई के लिए रवाना होगाी। धोनी के पास रांची में प्रैक्टिस करने के लिए अभी फिलहाल दो सप्ताह का समय है। धोनी इससे पहले मार्च में चेन्नै में लगे सीएसक के ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा रहे थे।

देखें, बॉडी बिल्डिंग में किसी से कम नहीं चाहर August 06, 2020 at 08:52PM

भारत के लिए अब तक 13 इंटरनैशनल मैच खेल चुके पेसर दीपक चाहर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वह बॉडी बिल्डिंग के मामले में किसी से भी कम नहीं लग रहे हैं।

पेसर दीपक चाहर बॉडी बिल्डिंग के मामले में किसी क्रिकेटर से कम नहीं हैं। वह जिम में काफी वक्त बिताते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं।

करियर में अब तक 13 इंटरनैशनल मैच खेलने वाले पेसर दीपक चाहर फिजिक पर काफी फोकस रखते हैं। वह भले ही टीम में हों या ना हों, लेकिन एक्सरसाइज और जिम सेशन पर ध्यान देते हैं।

🔸 1st Indian bowler to take a hat-trick in men's T20Is
🔸 Best bowling figures in men's T20Is

Happy birthday to #TeamIndia pacer @deepak_chahar9! 🎂👏

📽️ Let's celebrate it by revisiting his record-breaking spell of 6/7 against Bangladesh 👇
— BCCI (@BCCI) August 7, 2020

Happy birthday @deepak_chahar9 bhai! Have a good day and see you on the field soon 😏
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) August 7, 2020

दीपक चाहर की गिनती स्मार्ट क्रिकेटरों में होती है। वह गेंदबाजी में तो कमाल करते ही हैं, साथ ही जिम और बॉडी बिल्डिंग पर भी पूरा ध्यान लगाते हैं।

दीपक चाहर डांस के भी काफी शौकीन हैं, कुछ वक्त पहले वह एक टीवी शो में डांस करते नजर आए थे। उनके इस डांस को काफी पसंद किया गया था।

दीपक ने अब तक 3 वनडे और 10 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। उनके नाम वनडे में 2 और टी20 इंटरनैशनल में 17 विकेट हैं। उन्होंने 75 टी20 मैचों में 95 विकेट भी लिए हैं। वह आईपीएल में चेन्नै सुपरकिंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं।

वाटर-बॉय बने सरफराज, फैंस हुए कोच मिसबाह-उल-हक से नाराज August 06, 2020 at 08:47PM

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। विकेटकीपर के रूप में मोहम्मद रिजवान को मौका दिया गया है। सरफराज बैंच पर हैं। मैच के दूसरे दिन फैंस ने सरफराज को मैदान पर देखा जब वह टीम के साथी खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक्स लेकर आए थे। अपने पूर्व कप्तान को टीम के खिलाड़ियों के लिए 'वाटर बॉय' बनने पर पाकिस्तानी फैंस नाराज नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर नाराजगी का इजहार करते हुए मुख्य कोच से प्रतिक्रिया की मांग की है। फैंस का कहना था कि टीम प्रबंधन द्वारा दिग्गज सरफराज को ड्रिंक्स लेकर जाने के लिए कहना अपमानजनक है। उनका कहना है कि यह काम कोई जूनियर खिलाड़ी भी कर सकता था। सरफराज द्वारा ड्रिंक्स लेकर जाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत जल्द वायरल हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि मुख्य कोच मिसबाह को इस पर सफाई देनी पड़ी। पाकिस्तान के मुख्य कोच-कम-मुख्य सिलेक्टर मिसबाह ने कहा, 'यह बहुत सामान्य सी बात है। मुझे नहीं लगता कि सरफराज को भी इसेस कोई परेशानी हुई होगी। यहां तक कि मैं जब कप्तान था तो मैं भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रिंक्स लेकर मैदान पर गया था। हालांकि मैं उस मैच में खेला नहीं था उस मैच में मैं 12वां खिलाड़ी था।' सरफराज को पाकिस्तानी टीम के लिए ड्रिंक्स लेकर जाने से खफा कुछ फैंस ने याद दिलाया कि भारतीय कप्तान विराट कोहली भी अपने साथी खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक्स लेकर गए थे।