Tuesday, August 4, 2020

'अगला धोनी' बताया तो रोहित ने दिया जवाब August 04, 2020 at 12:45AM

भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज सुरेश रैना ने सुपर ओवर पोडकास्ट में रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट टीम का अगला महेंद्र सिंह धोनी कहा था। भारत की सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान रोहित ने अपनी नेतृत्व क्षमता की तुलना धोनी से करने पर प्रतिक्रिया दी है।

टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज सुरेश रैना ने सुपर ओवर पोडकास्ट में रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट टीम का अगला महेंद्र सिंह धोनी कहा था। भारत की सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की अगुआई करने वाले रोहित ने अपनी नेतृत्व क्षमता की तुलना धोनी से करने पर प्रतिक्रिया दी।

एक प्रशंसक के सवाल के जवाब में ट्विटर पर पोस्ट वीडियो में रोहित ने कहा, ‘हां, मैंने सुरेश रैना की टिप्पणी सुनी है। महेंद्र सिंह धोनी अपनी तरह के अकेले हैं और कोई भी उनकी तरह नहीं हो सकता और मेरा मानना है कि इस तरह तुलना नहीं की जा सकती, प्रत्येक व्यक्ति अलग होता है और उसके अपने मजबूत पक्ष और कमजोरियां होती हैं।’

Q: Raina recently made a comparison between Dhoni and you. Can you explain what you see as most important elements of your captaincy style and how you differ from other captains. #AskRo
- @UjwalKS

A: pic.twitter.com/d4SbarzNBA
— Rohit Sharma (@ImRo45) August 2, 2020

विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित की अगुआई में भारत ने 2018 में श्रीलंका में निदाहस ट्रॉफी टी20 टूर्नमेंट और 50 ओवरों के एशिया कप का खिताब जीता। रोहित ने 10 वनडे और 19 टी20 इंटरनैशनल मैचों में भारत का नेतृत्व किया और इस दौरान क्रमश: आठ और 15 मैच जीते। रैना उनके इसी प्रदर्शन से प्रभावित हैं।

IPL 2020 को नो- अपना यह फैसला नहीं बदलेंगे स्टार्क August 04, 2020 at 12:05AM

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज () ने मंगलवार को कहा कि वह आईपीएल-2020 () से नाम वापस लेने के अपने फैसले को नहीं बदलेंगे। स्टार्क ने T20 वर्ल्ड कप के लिए अपने आप को तरोताजा रखने के लिए आईपीएल में नहीं खेलने का फैसला किया था। हालांकि, 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया में खेला जाने वाला T20 वर्ल्ड कप कोविड-19 (Covid- 19) के कारण स्थगित कर दिया गया है। इस बीच आईपीएल यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच होना है। स्टार्क ने कहा कि जब उनकी टीम के खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे होंगे तब वह ऑस्ट्रेलियाई ग्रीष्मकाल की तैयारी करेंगे। क्रिकेट.कॉम.एयू ने स्टार्क के हवाले से लिखा है, 'मुझे पता है कि दूरदर्शिता अच्छी बात है और अब आईपीएल अलग समय पर हो रहा है, लेकिन नहीं, मैं अपना फैसला नहीं बदलूंगा। जब मेरी टीम के खिलाड़ी सितंबर में आईपीएल में व्यस्त होंगे तो मैं ग्रीष्मकाल सीजन की तैयारी करूंगा।' उन्होंने कहा, 'आईपीएल अब जब अगले साल होगा और मुझे खेलने की इच्छा हुई, लोग मुझे खेलता देखना चाहते होंगे, तो मैं निश्चिततौर पर इसके बारे में सोचूंगा, लेकिन जहां तक इस साल की बात है, तो मैं अपने फैसले से काफी खुश हूं।' स्टार्क ने आईपीएल में आखिरी बार 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के लिए खेला था। वह चोट के कारण 2016 सीजन में नहीं खेले थे और बाद में फ्रैंचाइजी के द्वारा रिलीज कर दिए गए थे। उन्होंने 2018 आईपीएल के लिए अपने आप को उपलब्ध बताया था और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें खरीदा था। चोट के कारण हालांकि वह एक बार फिर आईपीएल में हिस्सा नहीं ले सके थे। स्टार्क ने फिर 2019 वर्ल्ड कप को देखते हुए आईपीएल नहीं खेला था।

मिस्बाह बोले- अपने दम पर टेस्ट मैच जीत सकते हैं नसीम August 03, 2020 at 11:32PM

मैनचेस्टर पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता () ने युवा तेज गेंदबाज () की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वह अपने दम पर टेस्ट मैच जिता सकते हैं। नसीम उस पाकिस्तान टीम में हैं, जो बुधवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है। सीरीज का पहला मैच ओल्ड टैफर्ड पर खेला जाएगा। दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज इसी साल की शुरुआत में बांग्लादेश के खिलाफ हैटट्रिक लेने के बाद टेस्ट में सबसे कम उम्र में हैट्रिक लेने वाला गेंदबाज बना था। अंग्रेजी अखबार द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक मिस्बाह ने कहा, 'वकार यूनुस और मैंने, नसीम को गद्दाफी स्टेडियम में देखा था और वह एक पूर्ण गेंदबाज की तरह लग रहे थे। हमने सोचा था कि बेशक उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेली हो लेकिन उन्हें सीधे ऑस्ट्रेलिया जाना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'जब वह वहां गए, तब तक वह चार मैच खेल चुके थे और 17 विकेट ले चुके थे। हमने उनमें प्रतिभा देखी थी और अब हमने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबूत देख लिया है। वह हैटट्रिक ले चुके हैं और पांच विकेट भी। वह ऐसे गेंदबाज हैं, जो अपने दम पर मैच जीत सकते हैं।'

युवी ने कहा- 2019 वर्ल्ड कप में सेलेक्शन के लिए मेरे नाम पर विचार नहीं होगा, यह बात धोनी ने पहले ही बता दी थी August 03, 2020 at 10:56PM

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 2019 वर्ल्ड कप में उन्हें नहीं चुने जाने को लेकर खुलासा किया। उन्होंने कहा कि सेलेक्शन के दौरान उनके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा, यह बात महेंद्र सिंह धोनी ने मुझे पहले ही बता दी थी। युवराज ने अपना आखिरी वनडे 2017 में वेस्टइंडीज दौरे पर खेला था। 2019 में उन्होंने संन्यास ले लिया था।

युवराज ने कहा, ‘‘जब मैंने वापसी की तो विराट कोहली ने मेरा समर्थन किया। यदि उन्होंने मेरा तब सपोर्ट नहीं किया होता तो मैं वापसी नहीं कर पाता। जबकि धोनी ने 2019 वर्ल्ड कप को लेकर मुझे सही तस्वीर दिखाई थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि अब सिलेक्टर्स तुम्हारे नाम पर विचार नहीं कर रहे हैं। धोनी ने बताया कि उन्होंने सबकुछ किया जो वे मेरे लिए कर सकते थे।’’

‘2011 वर्ल्ड कप तक धोनी को मुझ पर पूरा भरोसा था’
युवी ने कहा, ‘‘2011 वर्ल्ड कप तक धोनी को मुझ पर पूरा भरोसा रहता था और मुझे कहा करते थे कि आप मेरे मुख्य खिलाड़ी हैं। फिर बीमारी के बाद वापसी करने पर खेल काफी बदल चुका था और टीम में काफी कुछ हो चुका था। इसी वजह से जहां तक 2015 वर्ल्ड कप का सवाल है तो आप किसी चीज पर बात नहीं कर सकते, इसलिए यह अपने आप से फैसला लेने की बात हो गई थी। मुझे समझ आया कि एक कप्तान के तौर पर कभी कभी आप सारी चीजों का जवाब नहीं दे पाते हैं, क्योंकि आखिर में आपको अपनी टीम के प्रदर्शन पर ध्यान देना होता है।’’

चैम्पियंस ट्रॉफी में भी युवी का प्रदर्शन ठीक नहीं था
युवराज ने अपना आखिरी वनडे 2017 में वेस्टइंडीज दौरे पर खेला था। इससे पहले जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 150 रन की पारी खेली थी। यह उनके करियर की बेस्ट पारी थी। युवराज 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी भी खेले थे, लेकिन उनका प्रदर्शन ठीक नहीं था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 53 रन बनाए थे।

युवराज के नाम 17 अंतरराष्ट्रीय शतक
युवराज ने 40 टेस्ट की 62 पारियों में 33.92 के औसत से 1900 रन बनाए हैं। इसमें 3 शतक और 11 अर्धशतक भी हैं। उन्होंने 304 वनडे की 278 पारियों में 36.55 के औसत से 8701 रन बनाए। उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में 14 शतक और 52 अर्धशतक लगाए हैं। युवराज ने 58 टी-20 इंटरनेशनल भी खेले। इसमें 28.02 के औसत से 1177 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट में 9, वनडे में 111 और टी-20 इंटरनेशनल में 28 विकेट भी लिए हैं।

संन्यास को लेकर मां और पत्नी से भी बात की थी
संन्यास के समय युवराज ने कहा था, ‘मैं 2 साल से संन्यास पर मां और पत्नी से बात कर रहा था। पिता ने कहा कि जब कपिल देव को वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना गया होगा, तो उन्होंने क्या सोचा होगा, लेकिन जब तुमने वर्ल्ड कप जीता था, तब वे कितने खुश हुए होंगे। मेरे पिता को मेरे संन्यास लेने के फैसले पर कोई परेशानी नहीं हुई।’

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महेंद्र सिंह धोनी ने 2008 में राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीतने के बाद युवराज सिंह को बाइक पर बैठा कर घुमाया था।