Tuesday, August 4, 2020

न्यूजीलैंड दौरे से मयंक अग्रवाल को सीख मिली होगी: नेहरा August 03, 2020 at 10:10PM

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज () को भारतीय टेस्ट क्रिकेट में () काफी भरोसेमंद बल्लेबाज लगते हैं। नेहरा ने मयंक की तारीफ करते हुए कहा कि भले ही वह न्यूजीलैंड दौरे पर फ्लॉप हो गए हों लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि उन्होंने इस दौरे से काफी कुछ सीखा होगा और भविष्य में वह यहां पर रन करते हुए जरूर नजर आएंगे। आशीष नेहरा स्टार क्रिकेट के प्रोग्राम क्रिकेट कनेक्टेड में मयंक की बैटिंग पर बात कर रहे थे। इस पूर्व लेफ्टआर्म फास्ट बोलर ने कहा कि न्यूजीलैंड किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे मुश्किल जगहों में से एक है। ऐसे में कर्नाटक के इस बल्लेबाज का भी यह पहला ही दौरा था और उनसे यहां ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती थी। लेकिन पूरी उम्मीद है कि उन्होंने यहां के अनुभवों से जरूर सीखा होगा। नेहरा ने कहा, 'किसी को भी समय लगता है और न्यूजीलैंड कोई आसान जगह नहीं है। मैं अपने अनुभव से कहूं तो बल्लेबाजों के लिए यह इस धरती पर सबसे मुश्किल जगह है। न्यूजीलैंड हमेशा ही मुश्किल रहा है, तो मुझे पूरा भरोसा है कि मयंक अग्रवाल ने भी इस दौरे से काफी कुछ सीखा होगा।' बता दें मयंक अग्रवाल को कीवी दौरे पर तीन वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला था। उन्होंने इसी देश से अपने वनडे करियर का आगाज किया लेकिन मयंक यहां तीन वनडे मैचों में सिर्फ (32, 3 और 1) 36 रन ही बना पाए। दो टेस्ट की चार पारियों में भी यह बल्लेबाज सिर्फ (34, 58, 7 और 3) 102 रन बना पाया। 41 वर्षीय नेहरा ने कहा, 'यह दौरा हर किसी खिलाड़ी के लिए मुश्किल था और इसमें कोई दोराय नहीं है कि उन्होंने (मयंक) वहां विश्वास दिखाया। और उनके करियर में यह अभी शुरुआती दिन ही हैं। आपको सभी को समय देना होता है। उन्होंने घरेलू और भारत A के लिए खेले गए मैचों में सचमुच शानदार किया है। तभी उनको यहां मौका मिला है।' नेहरा ने कहा, 'मयंक कोई ऐसे खिलाड़ी नहीं थे, जो सिर्फ एक या दो साल से घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे और उन्हें अचानक टीम इंडिया में मौका मिल गया। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में ढेर सारे रन बनाए और मुझे पूरा भरोसा है कि वह टाइम के साथ बेहतर और बेहतर होते चले जाएंगे।'

रोनाल्डो ने 75 करोड़ रु. की बुगाती खरीदी, उनके पास मौजूद सभी कारों की कीमत 164 करोड़ रुपए से ज्यादा August 03, 2020 at 09:54PM

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दुनिया की सबसे महंगी कार में से एक बुगाती ला वोचर नॉयर खरीदकर खुद को गिफ्ट की है। इस कार की कीमत 8.5 मिलियन डॉलर (करीब 75 करोड़ रुपए) है। अब रोनाल्डो के पास 164 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की कारें हो गई हैं।

रोनाल्डो इटनी के फुटबॉल क्लब युवेंटस की ओर से खेलते हैं। हाल ही में उन्होंने टीम को 9वीं बार इटेलियन टूर्नामेंट सीरी-ए जिताया है। इस सीजन में उन्होंने टीम की ओर से 31 मैच में सबसे ज्यादा 32 गोल किए थे। रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर कार की फोटो शेयर करते हुए लिखा- क्या देखना है, आप ही चुनें।

जून में 49 करोड़ रुपए कीमत का जहाज खरीदा था
रोनाल्डो महंगी कारों के शौकीन हैं। उनके गैराज में बुगाती वेयरॉन ग्रांड स्पोर्ट विटेसी, फरारी 599 जीटीओ, लेम्बॉर्गिनी अवेंतडोर, मैक्लारेन एमपी4 12सी जैसी महंगी कारें हैं। वे समय-समय पर अपनी इन कारों की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। उन्होंने जून में ही लग्जरी जहाज याचत खरीदा था, जिसकी कीमत 5.5 मिलियन डॉलर (करीब 49 करोड़ रुपए) थी।

कार की रफ्तार 380 किमी प्रतिघंटा
बुगाती ला वोचर नॉयर में 8.0 लीटर का क्वॉड टर्बोचार्ज्ड डब्ल्यू16 इंजन लगा है। यह कार सिर्फ 2.4 सेकंड में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी रफ्तार 380 किमी प्रति घंटा है।

भारत में पंड्या भाइयों के पास सबसे महंगी कार
बुगाती ला वोचर नॉयर की भारत में कीमत करीब 87.6 करोड़ रुपए है। जबकि ऑन रोड कीमत 133 करोड़ रुपए तक पहुंच जाती है। यदि भारतीय खिलाड़ियों की बात करें, तो हार्दिक और क्रुणाल पंड्या भाई सबसे आगे हैं। उनके पास 3.73 करोड़ रु. की कार लेम्बॉर्गिनी हुराकन है। इसके बाद युवराज सिंह हैं, जिनके पास 3.6 करोड़ कीमत की लेम्बॉर्गिनी मुर्सिलागो कार है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर बुगाती ला वोचर नॉयर के साथ फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा- क्या देखना है, आप ही चुनें।

देखें, रोनाल्डो ने खरीदी दुनिया की सबसे महंगी कार August 03, 2020 at 09:09PM

दुनिया के मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) अपने खेल के साथ-साथ अपने लाइफस्टाइल के लिए भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में इस फुटबॉलर ने दुनिया की सबसे महंगी कार बुगाटी ला वोइतूर नोइरे (Bugatti La Voiture Noire) खरीदी है। इस गाड़ी के साथ रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की, जो उनके फैन्स को खूब पसंद आ रही है।

बुगाटी की यह नई कार जब उनके पास आएगी, तो वह दुनिया के उन 10 भाग्यशाली लोगों में से होंगे, जिनके पास यह होगी। इसकी कीमत 8.5 मिलियन यूरो यानी करीब 75 करोड़ रुपये है। शुरुआत में कंपनी 10 ही लोगों को यह कार डिलिवर करेगी। रोनाल्डो को 2021 तक यह कार डिलिवर होगी।

View this post on Instagram

You choose the view 😉😅

A post shared by Cristiano Ronaldo (@cristiano) on

यह रॉयल कार 380 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड से चल सकती है, जो सिर्फ 2.4 सेकंड में ही 60 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेती है।

CR7 रोनाल्डो का ट्रेड मार्क लोगो है। रोनाल्डो की हर पसंदीदा चीज पर यह लोगो दिखता है और इस कार पर भी यह दिखेगा।

इस दिग्गज फुटबॉलर के कार क्लेक्शन की अगर बात की जाए, जो उनके पास दुनिया की एक से एक महंगी कीमत वाली रॉयल कारें हैं। उनके गैराज में 30 मिलियन यूरो यानी 264 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की कारें खड़ी हैं।

35 वर्षीय यह फुटबॉलर महंगी और लग्जरी चीजों के खूब शौकीन है। पिछले ही साल उन्होंने 55 लाख पाउंड यानी करीब 54 करोड़ रुपये की कीमत वाला एक लग्जरी पानी का जहाज खरीदा था। 88 फीट लंबे इस जहाज में 5 अलग-अलग लग्जरी कैबिन और 6 रॉयल सुविधाओं से लेस बाथरूम हैं।

हॉकी इंडिया के कोचों के लिए वर्कशॉप करेगा AHF August 03, 2020 at 09:41PM

नई दिल्ली एशियाई हॉकी महासंघ (AHF) () के कोचों और तकनीकी अधिकारियों के लिए इस महीने दूसरी ऑनलाइन शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन करेगा। पंद्रह से अधिक कोचों और तकनीकी अधिकारियों का समूह कुल पांच कार्यशालाओं में हिस्सा लेगा। इस कार्यशाला का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय मैचों और टूर्नमेंटों में अधिकारी की भूमिका निभाने और प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की तकनीकी विशेषज्ञता और जानकारी देना है। इस कार्यशाला का आयोजन प्रतिनिधित्व पेश करने वाले उम्मीदवारों के लिए मुफ्त किया जाएगा। तकनीकी अधिकारियों के लिए कार्यशाला में ध्यान मुख्य रूप से आचार संहित पर दिया जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों द्वारा विरोध करना भी शामिल है। कोचों के लिए जो फाइव-ए-साइड हॉकी में कोचिंग, शारीरिक फिटनेस की जरूरतों, मैच रणनीति और गोलकीपर भी भूमिका पर ध्यान दिया जाएगा। हॉकी इंडिया ने भारत में फाइव-ए-साइड टूर्नमेंटों में हिस्सा लेने वाली अपनी 8 सदस्य इकाइयों से दो-दो कोच (एक महिला और एक पुरुष) को नामित करने को कहा है।