Monday, August 3, 2020

बीसीसीआई ने टेंडर प्रोसेस शुरू किया, नाइकी की 370 करोड़ रुपए की 4 साल पुरानी डील सितंबर में खत्म हो रही August 03, 2020 at 01:12AM

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के किट स्पॉन्सर की तलाश तेज कर दी है। बोर्ड ने सोमवार को किट स्पॉन्सर और ऑफिशियल मर्चेंडाइजिंग पार्टनर के लिए टेंडर प्रोसेस शुरू किया। भारतीय क्रिकेट टीम की मौजूदा जर्सी स्पॉन्सर नाइकी का करार अगले महीने खत्म हो रहा है।

कंपनी ने बोर्ड से 370 करोड़ रुपए में 4 साल की डील की थी। इसमें 85 लाख प्रति मैच फीस और 30 करोड़ की रॉयल्टी भी शामिल थी। नाइकी कंपनी डील के मुताबिक, भारतीय टीम को शूज, जर्सी और अन्य सामान मुफ्त में देती है। पहली बार बोर्ड की 2006 में कंपनी से डील हुई थी।

टेंडर प्रोसेस में शामिल होने के लिए 1 लाख रुपए की फीस चुकानी होगी

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि इन्विटेशन टू टेंडर (आईटीटी) के तहत जीतने वाले बिडर को किट स्पॉन्सर और ऑफिशियल मर्चेंडाइजिंग पार्टनर बनने का अधिकार मिल जाएगा। आईटीटी के अंदर टेंडर की पात्रता, शर्तें और कंडीशंस की जानकारी दी गई है। इसे 1 लाख रुपए की फीस चुकाकर 26 अगस्त तक खरीदा जा सकता है।

बोर्ड को बीडिंग प्रोसेस में बदलाव का अधिकार

बोर्ड ने साफ किया है कि बिना किसी कारण के किसी भी स्तर पर बीडिंग प्रोसेस को रद्द करने या उसमें बदलाव करने का अधिकार उसके पास है। सिर्फ आईटीटी खरीदने से खरीददार बोली लगाने का हकदार नहीं हो सकता, बल्कि बोली लगाने के लिए उसे किसी व्यक्ति या कंपनी के नाम पर आईटीटी लेनी होगी, जिसे स्पॉन्सरशिप डील हासिल करने के लिए बोली लगानी है।

अंतरराष्ट्रीय सीरीज रद्द होने से नाइकी को नुकसान हुआ
बोर्ड सूत्रों के मुताबिक, नाइकी यह डील रिन्यू करना चाहती थी, क्योंकि लॉकडाउन से उसे काफी नुकसान हुआ था। कोरोना के कारण मार्च में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज रद्द करनी पड़ी थी। इसके अलावा भारतीय टीम का श्रीलंका और जिम्बाब्वे दौरा भी कैंसिल हो गया। नुकसान की वजह से कंपनी डील को लेकर बोर्ड से रियायत चाह रही थी, लेकिन बीसीसीआई से उसकी बातचीत बेनतीजा रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोना के कारण मार्च में भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज कैंसिल हुई। वहीं, भारत का श्रीलंका और जिम्बाब्वे दौरा भी नहीं होगा। इससे भी नाइकी को काफी नुकसान हुआ। -फाइल

पठान ने कहा, अभी किसी लीग में खेलना पक्का नहीं August 03, 2020 at 12:47AM

नई दिल्लीपूर्व भारतीय ऑलराउंडर () ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अभी किसी भी फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग (T20 Leauge) के लिए उपलब्धता की पुष्टि नहीं की है। इस तरह उन्होंने इन खबरों का खंडन किया कि वह 28 अगस्त से शुरू हो रही पहली (LPL) में हिस्सा ले सकते हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के अनुसार पठान उन 70 विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने एलपीएल में खेलने में रुचि दिखाई है। खबर के अनुसार अगर पांच फ्रेंचाइजी टीमें उन्हें मार्की खिलाड़ी के रूप में नहीं चुनेंगी तो उन्हें खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में शामिल किया जाएगा। इस साल जनवरी में संन्यास की घोषणा करने वाले पठान ने हालांकि कहा कि वह इस समय उपलब्ध नहीं हैं। पठान ने ट्वीट किया, ‘मैं भविष्य में दुनिया भर में टी20 लीग में खेलना चाहता हूं लेकिन इस समय मैं किसी भी लीग के लिए उपलब्धता की पुष्टि नहीं कर सकता।’ पैंतीस साल के पठान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नै सुपर किंग्स (Chenni Super League), दिल्ली डेयरडेविल्स (Delhi Daredevils), किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab), राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स (Rising Pune Supergiants)और सनराइजर्स हैदराबाद (Sun Risers Hyderabad) जैसी टीमों की ओर से खेल चुके हैं। बड़ौदा के ऑलराउंडर पठान ने भारत की ओर से 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और इस दौरान 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाए। उन्होंने टेस्ट में एक शतक और छह अर्धशतक की मदद से 2500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए। एलपीएल के दौरान 23 मुकाबले चार अंतरराष्ट्रीय आयोजन स्थलों आर प्रेमदास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रनगिरी दांबुलू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पाल्लेकल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और सुरियावेवा महिंदा राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम शामिल है। पांच टीमें कोलंबो, कैंडी, गॉल, दाम्बुला और जाफना शहर पर बनाई गई हैं।

अफरीदी की रेकॉर्ड सेंचुरी का था सचिन कनेक्शन August 03, 2020 at 12:10AM

नई दिल्लीपाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर () ने उस मैच को याद किया है जिसमें (Shahid Afridi) ने अपने बल्ले से कोहराम मचा दिया था। यह अफरीदी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दूसरा ही मैच था। महमूद ने इसके पीछे अफरीदी की किस्मत (Afridi Attacking Batting) भी बताई क्योंकि चार टीमों के उस टूर्नामेंट में लेग स्पिनर मुश्ताक अहमद (Mushtaq Ahmed) चोटिल हो गए थे और इसलिए अफरीदी को टीम में जगह मिली थी। महमूद ने विजडन के द ग्रेटेस्ट राइवलरी पोडकास्ट में कहा, ‘अफरीदी ने 1996 में नेरौबी (Afridi Debut) में सहारा कप के बाद पदार्पण किया था, जहां मैंने पदार्पण किया था। उस सीरीज में मुश्ताक अहमद चोटिल (Mustaq Ahmed Injured) हो गए थे और अफरीदी वेस्टइंडीज (West Indies Cricket) के दौरे पर गई पाकिस्तान-ए (Pakistan A) टीम का हिस्सा थे। मुश्ताक के चोटिल होने के बाद अफरीदी को टीम में जगह मिली।’ महमूद 1996 में केसीए के सौ साल पूरे हो जाने के मौके पर आयोजित कराए गए टूर्नामेंट की बात कर रहे थे जिसमें पाकिस्तान, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और केन्या की टीमें थीं। इस टूर्नामेंट के सभी मैच नेरौबी में खेले गए थे। उन्होंने इस सीरीज में अफरीदी द्वारा श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 40 गेंदों पर 102 रनों की पारी को याद किया। अफरीदी ने इस मैच में अपना शतक 37 गेंदों (Afridi 37 Balls Hundred) पर ही पूरा कर लिया था और लंबे समय तक वनडे में सबसे कम गेंदों पर बनाए गए शतक के तौर पर रेकॉर्ड बुक में रहा जिसे बाद में कोरी एंडरसन (Corey Anderson) ने तोड़ा। एंडरसन के रेकॉर्ड को अब्राहम डिविलियर्स (AB De Villiers) ने तोड़ा। एंडरसन ने 36 गेंदों पर शतक लगाया था तो डिविलियर्स ने 31 गेंदों पर। महमूद ने कहा, ‘उन दिनों श्रीलंका के दो सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) और विकेटकीपर रोमेश कालूवितरणा शुरू से ही आक्रमण किया करते थे। इसलिए हमने सोचा कि हमें नंबर-3 पर इसी तरह की बल्लेबाजी करने वाला बल्लेबाज चाहिए। अफरीदी और मैं...वसीम अकरम ने हमसे कहा कि तुम लोग नेट्स में जाओ और तेज खेलो। मैं समझदारी से खेल रहा था और अफरीदी स्पिनरों को मार रहे थे, वह नेट्स में हर किसी को मार रहे थे।’ उन्होंने कहा, ‘अगले दिन हमारा श्रीलंका के खिलाफ मैच था और उन्होंने कहा कि अफरीदी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। मुझे लगता है कि वकार यूनिस, सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) से बल्ला लेकर आए थे। अफरीदी ने महान बल्लेबाज तेंडुलकर के बल्ले का उपयोग किया और शतक बनाया और वह बल्लेबाज बन गए। मुख्यत: वह एक गेंदबाज थे जो बल्लेबाजी कर सकते थे, लेकिन अंत में उनका करियर शानदार रहा।’

60 साल से ज्यादा उम्र के अरूण लाल बंगाल और वाटमोर बड़ौदा टीम को कोचिंग नहीं दे पाएंगे August 02, 2020 at 11:31PM

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को घरेलू क्रिकेट की बहाली के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी किया। इसके तहत 60 साल से ज्यादा उम्र के ग्राउंड स्टाफ, अंपायर्स, ऑफिशियल्स और कोच ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा नहीं रह सकते हैं। इस नियम के तहत बंगाल टीम के कोच अरूण लाल और बड़ौदा के कोच डेव वाटमोर टीम को ट्रेनिंग नहीं दे पांएगे।

66 साल के वाटमोर को इसी साल अप्रैल में बड़ौदा का कोच और क्रिकेट डायरेक्टर बनाया गया था, जबकि 65 साल के अरूण लाल की कोचिंग में इसी साल मार्च में बंगाल ने रणजी ट्रॉफी का फाइनल खेला था।

बीसीसीआई ने एक दिन पहले कोरोना गाइडलाइन जारी की

बीसीसीआई के 100 पेज के एसओपी के मुताबिक, 60 साल से ज्यादा उम्र के सपोर्ट स्टाफ, अंपायर, कोच, ग्राउंड स्टाफ के अलावा ऐसे व्यक्ति जिन्हें डायबिटीज, फेफड़ों की बीमारी, कमजोर इम्युनिटी या फिर किसी दूसरी तरह की स्वास्थ्य परेशानी है, उनके कोरोना से संक्रमित होने का खतरा ज्यादा है। ऐसे में सरकार के निर्देशों के मुताबिक इन लोगों को मैदान पर जाने की इजाजत नहीं होगी।

वाटमोर का टीम से जुड़ना मुश्किल: बीसीए

इस मामले पर बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के एक ऑफिशियल ने सोमवार को न्यूज एजेंसी को बताया कि एसओपी के बाद ऑस्ट्रेलियन कोच डेव वाटमोर का हमारी टीम से जुड़ना मुश्किल दिख रहा है। बोर्ड ने 60 साल से ज्यादा उम्र के कोच के मैदान पर जाने पर रोक लगाई है।

किसी भी टीम के लिए नियमों का उल्लंघन मुश्किल: बीसीसीआई

वहीं, इस मामले पर बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यह एसओपी है। किसी भी टीम के लिए नियमों का उल्लंघन बेहद मुश्किल होगा। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अरूण लाल या वाटमोर जैसे कोच को बाहर रहना होगा।

खिलाड़ियों की सुरक्षा स्टेट एसोसिएशंस की जिम्मेदारी होगी

बोर्ड ने राज्य क्रिकेट एसोसिएशंस से कहा कि देश में कोरोना की स्थिति के हिसाब से इस गाइडलाइन में बदलाव होता रहेगा। सभी एसोसिएशंस को इसका हर हाल में पालन करना है। किसी भी तरह की ट्रेनिंग या प्रैक्टिस शुरू करने से पहले सभी क्रिकेट संघों को स्थानीय प्रशासन से मंजूरी लेना जरूरी होगा। खिलाड़ियों, स्टाफ और स्टेक होल्डर्स की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्टेट क्रिकेट एसोसिएशंस की होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
66 साल के डेव वाटमोर को इसी साल अप्रैल में बड़ौदा टीम का कोच और क्रिकेट डायरेक्टर बनाया गया था। -फाइल