Sunday, August 2, 2020

बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली ने कहा- सितंबर में आईपीएल के दौरान महिलाओं की टी-20 लीग होगी, 1 से 10 नवंबर के बीच हो सकते हैं मैच August 01, 2020 at 10:23PM

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि सितंबर में यूएई में होने वाले आईपीएल के दौरान महिलाओं की टी-20 लीग या चैलेंजर सीरीज होगी। उन्होंने इसके शेड्यूल का खुलासा तो नहीं किया। लेकिन बोर्ड से जुड़े सूत्र ने न्यूज एजेंसी को बताया कि पिछले साल की तरह इस बार भी आईपीएल के लास्ट फेज में 1-10 नवंबर के बीच में वुमेंस चैलेंजर सीरीज होगी। इससे पहले महिला टीम का कैंप भी लग सकता है।

वुमेंस टी-20 चैलेंज पहली बार 2018 में खेला गया था। तब एक ही मुकाबला हुआ था, जिसमें सुपरनोवाज ने ट्रेल ब्लेजर्स को हराया था। 2019 में भी बीसीसीआई ने आईपीएल के दौरान महिलाओं की तीन टीमों के बीच 4 टी-20 मैच कराए थे। तब तीसरी टीम के रूप में वेलोसिटी की एंट्री हुई थी। इस साल यूएई में आईपीएल 19 सितंबर से 8 नवंबर के बीच होगा। हालांकि, अभी शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ है।

वुमेंस आईपीएल में हमारी टीम खेलेगी: गांगुली

गांगुली ने साफ कर दिया है कि महिलाओं का आईपीएल भी मेंस टी-20 लीग के शेड्यूल में फिट किया जाएगा। उन्होंने गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग से पहले कहा कि मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि वुमेंस आईपीएल भी होगा, जिसमें हमारी नेशनल टीम भी खेलेगी।

मौजूदा स्थिति में हम खिलाड़ियों को खतरे में नहीं डाल सकते

पूर्व भारतीय कप्तान ने यह भी कहा कि बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल महिला खिलाड़ियों के लिए भी एक कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसे देश में कोरोना के कारण पैदा हुए हालात की वजह से रद्द करना पड़ा था। गांगुली ने कहा कि हम अपने किसी भी क्रिकेटर की हेल्थ को जोखिम में नहीं डाल सकते हैं। फिर चाहें वो मेल या फीमेल क्रिकेटर हो। ऐसा करना खतरनाक होगा।

गांगुली ने कहा- महिला टीम का कैंप जरूर लगेगा
उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट एकेडमी बंद है। लेकिन हमारे पास प्लान है। हम जरूर महिला टीम का कैंप लगाएंगे। मैं आपको यह बता सकता हूं। बीसीसीआई की क्रिकेट ऑपरेशन्स टीम ऐसे शेड्यूल पर काम कर रही है, जिसमें महिला टीम को अगले साल न्यूजीलैंड में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने का मौका मिल जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पिछले साल वुमेंस टी-20 चैलेंज में हरमनप्रीत की अगुआई में सुपरनोवाज ने वेलोसिटी को 4 विकेट से हराकर खिताब जीता था। -फाइल

फ्रेंडशिप डे: क्रिकेट में ये दोस्तियां हैं कुछ खास August 01, 2020 at 09:25PM

दुनिया में दोस्ती से बढ़कर शायद कुछ भी नहीं। और क्रिकेट जगत भी इससे अलग नहीं है। कुछ खिलाड़ियों की दोस्ती के किस्से तो बचपन से ही मशहूर हैं, जबकि कुछ दोस्त एक ही टीम में लगातार एकसाथ खेलने के दौरान बने। फ्रेंडशिप डे के मौके पर देखें दोस्ती की ये कुछ खास मिसालें।

क्रिकेट में सचिन तेंडुलकर के किस्से हों और उनमें उनके बचपन के दोस्त विनोद कांबली का जिक्र ना हो.... तो फिर कहानी पूरी नहीं होती। दोनों बल्लेबाजों ने सालों तक अपनी जुगलबंदी से क्रिकेट के मैदानों पर अपनी कई कहानियां लिखी। ये दोनों खिलाड़ी अपने स्कूल डेज से एक साथ खेले और फिर यह जुगलबंदी इंटरनैशनल क्रिकेट तक पहुंची। लेकिन धीरे-धीरे कांबली क्रिकेट से दूर हो गए। दोनों की दोस्ती में कुछ अनबन भी हुई लेकिन फिर दोनों ने अपने मतभेद भुलाकर एक-दूसरे का हाथ फिर थाम लिया।

ये दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी पिच पर अंगद की तरह पांव जमाने में माहिर थे। इन दोनों ने कई मौकों पर अपनी दोस्ती की बात की है। दोनों ही सुलझे हुए शांत स्वभाव वाले ये दिग्गज अपने खेल के दिनों विरोधी टीम के लिए घातक माने जाते थे। 22 गज की पिच पर इनकी दोस्ती का तालमेल इनका बल्ला बताता था, जब ये टेस्ट क्रिकेट में लंबी-लंबी साझेदारियां कर विरोधी टीम को तोड़ देते थे।

ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी सिर्फ मैदान पर ही नहीं मैदान के बाहर भी एक दूसरे घनिष्ठ दोस्त हैं। सचिन की कप्तानी में ही सौरभ गांगुली ने टीम इंडिया के लिए ओपनिंग शुरू की थी और फिर सौरभ गांगुली टीम के कप्तान बने। दोनों खिलाड़ी हमेशा ही एक-दूसरे को खूब सम्मान देते हैं।

श्रीलंका के ये दो दिग्गज खिलाड़ी दुनिया के लिए मिसाल हैं। इन दोनों दिग्गजों ने श्रीलंका की क्रिकेट को नए आयाम दिए। इन दोनों खिलाड़ियों को अकसर एक-दूसरे के लिए समर्पित देखा जाता है। जब संगाकारा की शादी हुई थी, तब जयवर्धने ही सब जरूरी चीजें मैनेज कर रहे थे और वहीं जब जयवर्धने ने शादी की, तो यह जिम्मेदारी संगाकारा ने निभाई।

दिल्ली के ये दोनों खिलाड़ी रणजी क्रिकेट के दौर से ही एक-दूसरे के दोस्त हैं। दोनों ही खिलाड़ी एक-दूसरे के व्यवहार और खेल की खूब सराहना करते हैं। सहवाग ने एक बार गंभीर के लिए कहा था, 'सुनील गावसकर के बाद टीम इंडिया के पास गौतम गंभीर से अच्छा कोई ओपनिंग बल्लेबाज नहीं हुआ।' जब सहवाग ने इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, तब गंभीर ने कहा, 'ऐसा लग रहा है जैसे उनका एक हिस्सा सहवाग के साथ चला गया। सहवाग जैसा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं होगा।'

क्रिकेट के दो महान खिलाड़ी, अपने काउंटी क्रिकेट से ही एक-दूसरे के साथ रहते थे। समरसेट के लिए खेलने वाले ये दोनों दिग्गज तक एक ही घर साझा करते थे। अपने करियर के शुरुआती दिनों में इयन बॉथम कहते थे कि विव रिचर्ड्स उनके भाई की तरह हैं। विव रिचर्ड्स भी उन्हें खास बताते थे। दोनों बाद अपने-अपने देश के लिए क्रिकेट खेले और सालों पहले रिटायर भी हुए। लेकिन दोनों की गहरी दोस्ती आज भी कायम है।

रहाणे ने कहा- फैमिली की हेल्थ सबसे जरूरी, अगर बीसीसीआई परिवार को साथ ले जाने की मंजूरी नहीं देता है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं August 01, 2020 at 09:15PM

भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की नजर में उनका और परिवार का स्वास्थ्य सबसे जरूरी है। अगर ऐसे में बीसीसीआई आईपीएल के लिए परिवार को यूएई ले जाने की मंजूरी नहीं देता, तो उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं। रहाणे ने इंडिया टुडे के एक शो में यह बात कही।

रहाणे ने कहा कि एक व्यक्ति के तौर पर आप कोरोना के हालात को किनारे रख अपने परिवार के साथ ट्रैवल करना चाहते हैं। लेकिन मौजूदा स्थिति में पत्नी और बच्ची की सुरक्षा सबसे अहम है। वहीं, खिलाड़ियों की हेल्थ और सेफ्टी भी जरूरी है। अभी मुझे लगता है कि पहले स्वास्थ्य और फिर क्रिकेट महत्वपूर्ण है। हमने लॉकडाउन के दौरान परिवार के साथ 4-5 महीने अच्छे बिताए।

साथी खिलाड़ियों की हेल्थ और सेफ्टी सबसे जरूरी: रहाणे

इस बल्लेबाज ने कहा कि परिवारों को खिलाड़ियों के साथ यूएई जाने की मंजूरी देनी या नहीं, इसका फैसला बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी ओनर लेंगे। मैं पहले ही कह चुका हूं कि परिवार, प्लेयर और वहां जाने वाले हर व्यक्ति की सेफ्टी सबसे अहम है। इसलिए बोर्ड को ही इस पर फैसला लेने दें।

आईपीएल में दिल्ली की तरफ से खेलने को लेकर उत्साहित

रहाणे आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली कैपिटल्स के ओर से खेलने को लेकर काफी उत्साहित हूं। पिछले साल इंग्लिश काउंटी टीम हैम्पशायर के लिए खेलने के दौरान दिल्ली फ्रेंचाइजी ने मेरे सामने यह ऑफर रखा था। मुझे लगा कि टी-20 में मेरे खेल को आगे ले जाने के लिए यह बड़ा मौका
है और इस टीम के साथ मुझे काफी सीखने को मिलेगा।

'मैं गांगुली और पोंटिंग के नीचे खेलना चाहता था'

इस बल्लेबाज ने कहा कि जाहिर है, दादा (सौरव गांगुली, जिन्होंने आईपीएल 2019 में इस टीम के मेंटर के रूप में काम किया था) इस बार नहीं हैं। उस समय मेरा फोकस यह था कि मैं दादा और रिकी पोंटिंग के नीचे खेल सकूं, तो मुझे काफी सीखने को मिलेगा। एक क्रिकेटर के नाते आप यही चाहते हैं।

रहाणे की कप्तानी में राजस्थान 2018 में आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचा था

रहाणे ने आईपीएल में अब तक 140 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 2 शतक और 27 अर्धशतक की मदद से 3820 रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले सीजन में 14 मैच में 393 रन बनाए थे। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स 2018 में प्लेऑफ में पहुंचीं थी।

आईपीएल इस साल यूएई में 19 सितंबर से 9 नवंबर तक खेला जाएगा। हालांकि, अभी बीसीसीआई को सरकार से विदेश में टूर्नामेंट कराने की मंजूरी नहीं मिली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अजिंक्य रहाणे ने कहा- खिलाड़ियों के साथ परिवार यूएई जा सकता है या नहीं, यह फैसला बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी ओनर लेंगे। -फाइल फोटो

सचिन से था पहली बार सामना, अख्तर बोले- आज इसकी खैर नहीं August 01, 2020 at 08:17PM

नई दिल्ली () की बैटिंग का जिक्र आता है, तो बात उस दौर से सुपर फास्ट बोलर (Shoaib Akthar) की उठ जाती है। फैन्स आज भी इन दोनों के खेल को लेकर रोमांचित हो उठते हैं। सचिन जिस दौर में बल्लेबाजी में अपना नाम कमा रहे थे, शोएब भी तब तेजी से उभरते हुए तेज गेंदबाज थे। सचिन ने उस दौर हर दिग्गज गेंदबाज का सामना किया, जिनमें शोएब अख्तर भी शुमार हैं। एक पाकिस्तानी चैनल पर जब शोएब अख्तर से उस लम्हे के बारे में पूछा गया, जब वह पहली बार मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के सामने थे, तो हाजिर जवाबी के लिए मशहूर शोएब अख्तर ने मजेदार जवाब दिया है। अख्तर ARY न्यूज से बात कर रहे थे। अख्तर से सवाल पूछा गया था कि जब वह पहली बार सचिन के सामने बोलिंग करने आए तो वह क्या सोच रहे थे। रावलपिंडी एक्सप्रेस ने कहा, 'सचिन के सामने पहली बार बोलिंग करते हुए मेरे मन में कोई डर नहीं था। सचिन उस वक्त बैटिंग के हीरो थे, मैंने सुना था वह बैटिंग के गॉड हैं। मैंने खुद से कहा- यह गॉड है और इसकी आज खैरियत नहीं।' अख्तर ने बताया, 'तब वह मुझे नहीं जानते थे और मैं उन्हें नहीं जानता था। वह अपने ऐटीट्यूड में थे और मैं अपने ऐटीट्यूड में। लेकिन मैं उन्हें अपनी पहली ही गेंद पर आउट करना चाहता था और यही हुआ भी।' अख्तर ने 1999 में खेले गए कोलकाता टेस्ट में सचिन को पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया था। यह सचिन और अख्तर की पहली ही भिड़ंत थी। इस मैच में शोएब ने सचिन के अलावा वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़ और वेंकटेश प्रसाद का भी विकेट लिया। भारत के खिलाफ अख्तर ने अपने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में 4-4 विकेट अपने नाम किए। पाकिस्तान ने यह मैच 46 रन से अपने नाम किया। अपने इंटरनैशनल करियर में 444 विकेट हासिल करने वाले इस तेज गेंदबाज ने मास्टर ब्लास्टर का विकेट 8 बार अपने नाम किया है। उन्होंने वनडे में 5 बार और टेस्ट में 3 बार यह सफलता हासिल की है। खेल और देश-दुनिया हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।