Thursday, July 30, 2020

वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन ने कहा- आईपीएल से खिलाड़ियों ने मुश्किल हालात में खेलना सीखा, जो वर्ल्ड कप में काम आया July 29, 2020 at 10:11PM

इंग्लैंड को पहली बार वनडे वर्ल्ड कप खिताब जिताने वाले कप्तान इयोन मोर्गन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को काफी अहम बताया। उन्होंने कहा कि 2019 में वर्ल्ड कप की तैयारी को लेकर हमने आईपीएल को प्लान में शामिल किया था। लीग में खिलाड़ियों ने मुश्किल हालात में खेलना सीखा था, जो वर्ल्ड कप में हमारे काफी काम आया।

2019 वर्ल्ड कप फाइनल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। तब मैच और सुपर ओवर दोनों टाई होने के बाद बाउंड्री काउंट नियम से इंग्लैंड को जीत मिली थी। काफी आलोचना के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने नियम ही बदल दिया।

द्विपक्षीय सीरीज में सीखने के कम मिलता है

मोर्गन ने क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज पर हर्षा भोगले से लाइव चैटिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल में खेलने का प्लान एंड्रयू स्ट्रास (इंग्लैंड बोर्ड कमेटी के चेयरमैन) ने बनाया था। मैंने उनसे ऐसा करने के लिए कहा था, क्योंकि द्विपक्षीय सीरीज में वर्ल्ड कप या चैम्पियंस ट्रॉफी जैसा दबाव सिखना मुश्किल होता है।’’

आईपीएल खेल रहे खिलाड़ी दबाव से भाग नहीं सकते
इंग्लिश कप्तान ने कहा कि आईपीएल में खिलाड़ी मुश्किल हालात में खेलना सीखते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने मुझसे पूछा कि इसमें अलग क्या है? इसमें एक तो यह है कि विदेशी खिलाड़ी होने के नाते आपसे ज्यादा उम्मीदें रहती हैं। यदि आप आईपीएल में खेलते हैं तो वहां अलग तरह का दबाव झेलते हैं। कई बार आप इससे भाग नहीं पाते हैं और इससे निकलने के लिए अलग तरह का रास्ता निकालना होता है।’’

आईपीएल में खिलाड़ी कंफर्ट जोन से बाहर निकलता है
मोर्गन ने कहा, ‘‘आईपीएल में आपको अपने कंफर्ट जोन से निकलने में काफी मदद मिलती है। खिलाड़ी के लिए आईपीएल खेलना पूरी तरह से फायदेमंद ही है। पिछले टूर्नामेंट में हमें मानसिक तौर पर मजबूत होने में काफी मदद मिली थी। हमने इस टूर्नामेंट को अपने खिलाड़ियों को बेहतर बनाने के लिए एक व्हीकल की तरह इस्तेमाल किया है। मुझे उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेट हमसे सहमत होगा।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इयोन मोर्गन ने अपनी कप्तानी में 2019 में पहली बार इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताया था।

बिहार और असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे विराट और अनुष्का July 29, 2020 at 10:37PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बिहार और असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद का फैसला किया है। कोहली ने अपने टि्वटर हैंडल पर पोस्ट किया है कि वह और उनकी पत्नी, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा तीन संगठनों की मदद करेंगे जो बाढ़ पीड़ितों के लिए खाना, राहत और अन्य सामान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। कोहली ने ट्वीट किया, 'हम असम और बिहार के लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं इसके साथ ही हम जरूरतमंदों की मदद के लिए शपथ भी लेते हैं। हम तीन संगठनों को मदद देंगें जो भोजन और अन्य राहत के क्षेत्र में जबर्दस्त काम कर रही हैं।' असम में बाढ़ से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 16.5 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। वहीं बिहार में भी 38 लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

IPL में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी July 29, 2020 at 10:17PM

क्रिकेट में कप्तान की भूमिका बाकी खेलों के मुकाबले कुछ ज्यादा होती है। आईपीएल जहां दबाव अपने चरम पर होता है वहां कप्तान के चरित्र की परख होती है। तो देखते हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी।

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड सेरेमनी 1 या 2 महीने के लिए टल सकती है, 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में होना है प्रोग्राम July 29, 2020 at 09:14PM

इस साल नेशनल स्पोर्ट्स अवार्ड सेरेमनी को कोरोनावायरस के कारण एक या दो महीने के लिए टाला जा सकता है। खेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आखिरी फैसला अभी राष्ट्रपति भवन से आना बाकी है। राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद अवॉर्ड हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रपति द्वारा दिए जाते हैं। यह सेरेमनी भी राष्ट्रपति भवन में ही होती है।

कोरोना के कारण इस बार खेल पुरस्कारों के पहली बार ई-मेल के जरिए आवेदन मंगाए गए। आमतौर पर नामांकन भेजने की प्रक्रिया अप्रैल में ही शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार लॉकडाउन की वजह से मई में आवेदन मांगे गए थे।

नीरज चोपड़ा और रानी रामपाल का नाम भी खेल रत्न के लिए भेजा
इस बार क्रिकेटर रोहित शर्मा, एथलीट हिमा दास और रेसलर विनेश फोगाट का नाम खेल रत्न के लिए भेजा गया है। इनके अलावा नीरज चोपड़ा (जेवलिन थ्रो), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस) और महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल का नाम भी खेल रत्न के लिए भेजा गया है। वहीं, पिछले साल पैरालिंपियन दीपा मलिक और पहलवान बजरंग पूनिया को यह पुरस्कार मिला था।

राष्ट्रपति भवन से आदेश मिलने का इंतजार
खेल मंत्रालय के अधिकारी ने न्यूज एजेंसी से कहा, ‘‘अभी हमें राष्ट्रपति भवन से कोई जानकारी नहीं मिली है। हम खेल अवार्ड्स को लेकर राष्ट्रपति भवन के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। मौजूदा समय में देशभर में ऐसे प्रोग्राम्स पर रोक लगी है, जहां लोग इकट्ठा होते हैं। इस कारण राष्ट्रपति भवन में भी कोई कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं। पहले भी कई बार अवॉर्ड सेरेमनी 29 अगस्त के बाद कराए गए हैं। यदि इस बार भी यह प्रोग्राम टलता है, तो फिर 1 या 2 महीने बाद इसे कराया जा सकता है। फिलहाल, लोगों की सुरक्षा ही हम सभी की प्रायोरिटी है।’’

मेजर ध्यान चंद की जयंती पर होता है प्रोग्राम
हर साल 29 अगस्त को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित सादे समारोह में पुरस्कार दिए जाते हैं। खेल रत्न भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर इसका नाम रखा गया है। हर साल देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को यह दिया जाता है। पुरस्कार के साथ खिलाड़ी को 7.5 लाख रुपए और एक प्रतिमा दी जाती है। वहीं, अर्जुन अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी को पांच लाख रुपए दिए जाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पिछली बार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दीपा मलिक को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया था। दीपा ने पैरालिम्पिक में रजत पदक जीता है।