Thursday, July 30, 2020

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड सेरेमनी 1 या 2 महीने के लिए टल सकती है, 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में होना है प्रोग्राम July 29, 2020 at 09:14PM

इस साल नेशनल स्पोर्ट्स अवार्ड सेरेमनी को कोरोनावायरस के कारण एक या दो महीने के लिए टाला जा सकता है। खेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आखिरी फैसला अभी राष्ट्रपति भवन से आना बाकी है। राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद अवॉर्ड हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रपति द्वारा दिए जाते हैं। यह सेरेमनी भी राष्ट्रपति भवन में ही होती है।

कोरोना के कारण इस बार खेल पुरस्कारों के पहली बार ई-मेल के जरिए आवेदन मंगाए गए। आमतौर पर नामांकन भेजने की प्रक्रिया अप्रैल में ही शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार लॉकडाउन की वजह से मई में आवेदन मांगे गए थे।

नीरज चोपड़ा और रानी रामपाल का नाम भी खेल रत्न के लिए भेजा
इस बार क्रिकेटर रोहित शर्मा, एथलीट हिमा दास और रेसलर विनेश फोगाट का नाम खेल रत्न के लिए भेजा गया है। इनके अलावा नीरज चोपड़ा (जेवलिन थ्रो), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस) और महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल का नाम भी खेल रत्न के लिए भेजा गया है। वहीं, पिछले साल पैरालिंपियन दीपा मलिक और पहलवान बजरंग पूनिया को यह पुरस्कार मिला था।

राष्ट्रपति भवन से आदेश मिलने का इंतजार
खेल मंत्रालय के अधिकारी ने न्यूज एजेंसी से कहा, ‘‘अभी हमें राष्ट्रपति भवन से कोई जानकारी नहीं मिली है। हम खेल अवार्ड्स को लेकर राष्ट्रपति भवन के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। मौजूदा समय में देशभर में ऐसे प्रोग्राम्स पर रोक लगी है, जहां लोग इकट्ठा होते हैं। इस कारण राष्ट्रपति भवन में भी कोई कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं। पहले भी कई बार अवॉर्ड सेरेमनी 29 अगस्त के बाद कराए गए हैं। यदि इस बार भी यह प्रोग्राम टलता है, तो फिर 1 या 2 महीने बाद इसे कराया जा सकता है। फिलहाल, लोगों की सुरक्षा ही हम सभी की प्रायोरिटी है।’’

मेजर ध्यान चंद की जयंती पर होता है प्रोग्राम
हर साल 29 अगस्त को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित सादे समारोह में पुरस्कार दिए जाते हैं। खेल रत्न भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर इसका नाम रखा गया है। हर साल देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को यह दिया जाता है। पुरस्कार के साथ खिलाड़ी को 7.5 लाख रुपए और एक प्रतिमा दी जाती है। वहीं, अर्जुन अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी को पांच लाख रुपए दिए जाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पिछली बार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दीपा मलिक को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया था। दीपा ने पैरालिम्पिक में रजत पदक जीता है।

वर्ल्ड कप के लिए यह था इंग्लैंड का IPL प्लान July 29, 2020 at 08:35PM

चेन्नै इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान (Eoin Morgan) ने खुलासा किया है कि टीम के उनके साथियों का (IPL) 2019 में खेलना सोची समझी योजना का हिस्सा था और इसने उनकी टीम की विश्व कप () में पहली खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। मोर्गन ने कहा कि उन्होंने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की क्रिकेट समिति के अध्यक्ष ऐंड्रू स्ट्रॉस (Andrew Strauss) से यह फैसला करने की गुजारिश की थी क्योंकि उनका मानना था कि वैश्विक प्रतियोगिता में होने वाले दबाव की बराबरी सिर्फ आईपीएल (IPL) में की जा सकती है। मोर्गन ने ‘क्रिकबज इन कंवर्सेशन’ पर हर्षा भोगले (Harsha Bhogle) को कहा, ‘आईपीएल में खेलना स्ट्रॉस की योजना का हिस्सा था। मैंने उनसे यह फैसला करने का आग्रह किया था क्योंकि अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज में चैंपियन्स ट्रोफी या विश्व कप के दबाव को दोहराना मुश्किल है।’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने मेरे से पूछा कि इसमें अलग क्या है। एक तो आप विदेशी खिलाड़ी के रूप में खेलते हो तो आप से काफी अपेक्षाएं होती हैं। अगर आप आईपीएल में खेलते हैं तो वहां अलग तरह का दबाव और अलग तरह की उम्मीदें होती हैं। कभी-कभी आप इससे बच नहीं सकते और आपको इससे निपटने का तरीका ढूंढना होता है।’ इंग्लैंड ने पिछले साल घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड को हराकर अपना पहला जीता था। मोर्गन ने कहा कि आईपीएल खिलाड़ियों को उनकी सहज स्थिति से बाहर निकलकर प्रदर्शन करने में मदद करता है। खेल और देश-दुनिया की हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए यहां और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।

रोहित-मयंक नंबर दो बेस्ट ओपनिंग जोड़ी: चोपड़ा July 29, 2020 at 08:09PM

नई दिल्ली भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा () ने मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मौजूदा टेस्ट क्रिकेट में दूसरी सर्वश्रेष्ठ सलामी जोड़ी करार दिया है। उन्होंने पिछले एक-दो साल में सलामी जोड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए यह आकलन किया है। अपने यूट्यूब चैनल पर मौजूदा दौर में टेस्ट क्रिकेट में सलामी जोड़ियों की भूमिका को लेकर चोपड़ा ने यह बात कही। चोपड़ा ने हालांकि माना कि पहले के मुकाबले आजकल टेस्ट ओपनर्स () का स्तर घटा है। इस दौरान उन्होंने बीते दौर की कुछ सफल सलामी जोड़ियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक दौर था जब हमारे पास दुनिया में बहुत अच्छी टेस्ट ओपनिंग जोड़ियां () हुआ करती थीं- गौतम गंभीर- वीरेंदर सहवाग, मैथ्यू हेडन-जस्टिन लैंगर, गॉर्डन ग्रीनिचर-डेसमंड हैंस, ऐलिस्टर कुक-ऐंड्रू स्ट्रॉस और ग्रीम स्मिथ-हर्शल गिब्स। चोपड़ा का मानना है कि मौजूदा दौर के सलामी बल्लेबाज मूविंग बॉल यानी स्विंग होती गेंदबाजी के सामने थोड़ा स्ट्रगल करते हैं। उन्होंने कहा, 'लेकिन आजकल के सलामी बल्लेबाज स्विंग होती गेंदबाजी के सामने थोड़ा असहज नजर आते हैं। नई गेंद से आप पर लगातार हमला किया जाता है और आपके पास इसका कोई जवाब नहीं होता।' दिल्ली के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने इंग्लैंड के बल्लेबाज रोरी बर्न्स और डोम सिब्ली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन फिलहाल उन पर कोई फैसला लेना अभी जल्दबाजी होगी। चोपड़ा ने माना कि साउथ अफ्रीका के डीन एल्गर और ऐडिन मार्करम (Dean Alger and Markram) पर निशाना साधा है। आकाश चोपड़ा ने कहा, 'वे काफी लंबे समय से साथ ओपनिंग कर रहे हैं। एल्गर ने भारत में कुछ रन बनाए हैं। इस जोड़ी का औसत 12.53 का रहा है, जो काफी खराब है। इनका सर्वोच्च स्कोर 56 का रहा है। मार्करम का अपना औसत 25.6 का है और एल्गर का 29.3 का। स्वाभाविक सी बात है जब उनका अपना बल्लेबाजी औसत कम है तो साझेदारी का औसत भी कम ही होगा।' वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के जो बर्न्स और डेविड वॉर्नर पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, 'इन्होंने हालांकि अच्छा का किया है। उनका पार्टनरशिप औसत 65.4 का है। वॉर्नर का बल्लेबाजी औसत 55 से अधिक है और बर्न्स 41.8 के औसत से रन बना रहे हैं। इसे बहुत बुरा नहीं कहा जा सकता। क्या इसे मौजूदा वक्त में बेस्ट कहा जा सकता है? वॉर्नर का भारत में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और बर्न्स जब आएंगे तब इसका आकलन किया जाएगा।' चोपड़ा ने न्यूजीलैंड के टॉम लाथम और टॉम ब्लंडैल की जोड़ी को मौजूदा वक्त की बेस्ट ओपनिंग जोड़ी कहा। उन्होंने कहा कि इस जोड़ी का औसत 47.14 का है और उन्होंने घरेलू मैदानों पर काफी रन बनाए हैं। लाथम का औसत 52.9 का है और ब्लंडैल का 41.3 का। चोपड़ा ने इस जोड़ी को इसलिए बेस्ट कहा क्योंकि इन्होंने ज्यादातर रन मुश्किल हालात वाले घरेलू मैदानों पर बनाए हैं। खेल और देश-दुनिया की हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए यहां और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।

Wednesday, July 29, 2020

फुटबॉल लीग ला लिगा में चौथे नंबर की सेविला टीम का एक खिलाड़ी पॉजिटिव, मैक्सिको की गोल्फ प्लेयर गैबी लोपेज भी संक्रमित July 29, 2020 at 07:58PM

स्पेनिश फुटबॉल लीग ‘ला लिगा’ में इस साल चौथे नंबर पर रहने वाले सेविला क्लब का एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि, क्लब ने खिलाड़ी का नाम नहीं बताया। बयान में कहा कि खिलाड़ी में कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया था और वह घर पर आइसोलेट है। वहीं, मैक्सिको की गोल्फर गैबी लोपेज कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।

सेविला ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव प्लेयर ला लिगा के खत्म होने के बाद छुट्टी पर चला गया था। हाल ही में लौटने पर उसका कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सेविला को 6 अगस्त को यूरोपा लीग में रोमा से खेलना है। इसके अलावा बी डिविजन की टीम अल्मीरा का खिलाड़ी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

सभी सामान को किया गया सैनिटाइज किया गया
सेविला क्लब ने कहा कि खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ट्रेनिंग कैंप को फिलहाल रोक दिया गया है। वहीं, खेल और स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। उसके बाद ट्रेनिंग में इस्तेमाल की जाने वाली सभी चीजों को सैनिटाइज भी किया गया।

सभी खिलाड़ियों के दो राउंड के टेस्ट करवाए गए, रिपोर्ट आना बाकी
क्लब की ओर से कहा गया है कि पहले ही सभी खिलाड़ियों और स्टाफ के दो राउंड के कोरोना टेस्ट करवाए गए हैं। दूसरे राउंड का रिपोर्ट गुरुवार को आने की उम्मीद है। रिपोर्ट आने के बाद फैसला किया जाएगा कि ट्रेनिंग फिर से शुरू होंगे या नहीं।

रियाल मैड्रिड के स्ट्राइकर भी पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव
एक दिन पहले ही स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड के स्ट्राइकर मारियानो डियाज कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद डियाज 8 अगस्त को चैम्पियंस लीग में मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। क्लब ने इसकी पुष्टि की है।

रियाल क्लब ने एक बयान जारी कर कहा कि सोमवार को कुछ खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट किया गया था। इसमें मारियानो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि, वे स्वस्थ हैं और रिपोर्ट आने के बाद से ही अपने घर में ही आइसोलेट हो गए हैं और जरूरी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।

एलपीजीए टूर खिलाड़ी गैबी लोपेज कोरोना पॉजिटिव
मैक्सिको की गोल्फर गैबी लोपेज कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। वे एलपीजीए (लेडीज प्रोफेशनल गोल्फ एसोसिएशन) टूर प्लेयर हैं। अमेरिका के ओहियो में 5 महीने बाद टूर की वापसी हुई है। लोपेज ने जनवरी में पहला एलपीजीए इवेंट जीता था। लोपेज ने कहा, ‘‘मैं लंबे ब्रेक के बाद खेलने को लेकर खुश थी, लेकिन अब थोड़ी निराश हूं कि मुझे और इंतजार करना पड़ेगा। मैं किसी और को रिस्क में नहीं डालना चाहती हूं।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मैक्सिको की गोल्फर गैबी लोपेज ने इसी साल जनवरी में पहला एलपीजीए इवेंट जीता था। उन्होंने कहा- मैं किसी और को रिस्क में नहीं डालना चाहती हूं। -फाइल फोटो