Saturday, July 25, 2020

ईसीबी ने 5 खिलाड़ियों को बायो सिक्योर बबल से फ्री किया, इनमें से जो डेनली आयरलैंड सीरीज के लिए इंग्लैंड की वनडे टीम से जुड़ेंगे July 24, 2020 at 10:11PM

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट से बाहर रहने वाले 5 खिलाड़ियों को बायो सिक्योर बबल से रिलीज कर दिया। अब ये खिलाड़ी अपनी-अपनी काउंटी टीमों के लिए खेल सकेंगे। इन 5 खिलाड़ियों में बल्लेबाज जो डेनली भी शामिल हैं।

वे सोमवार से आयरलैंड सीरीज के लिए इंग्लैंड की वनडे टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू कर देंगे। इंग्लैंड को 30 जुलाई से आयरलैंड के खिलाफ साउथैंप्टन के एजिस बॉल मैदान में 3 वनडे की सीरीज खेलनी है।

रूट की गैरमौजूदगी में डेनली को मौका दिया गया था

रेगुलर कप्तान जो रूट की गैरमौजूदगी में जो डेनली को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में मौका दिया गया था। रूट की वापसी के बाद उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। उन्हें शुक्रवार से शुरू हुए तीसरे टेस्ट में भी मौका नहीं दिया गया।

बायो सिक्योर बबल से फ्री होने के बाद खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट खेलेंगे
डेनली के अलावा ईसीबी ने डॉन लॉरेंस, क्रैग ओवर्टन, ओली रॉबिनसन और ओली स्टोन को भी फ्री कर दिया है। यह खिलाड़ी अब इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट सीजन की तैयारी शुरू करेंगे। 1 अगस्त से इंग्लैंड में बॉब विलिस ट्रॉफी से घरेलू क्रिकेट शुरू होगा।

बायो सिक्योर बबल में खिलाड़ियों का मूवमेंट मॉनिटर होता है
बायो सिक्योर बबल में रहने के दौरान सभी खिलाड़ियों और ऑफिशियल्स का मूवमेंट मॉनिटर किया जाता है। इसके लिए उनके एक्रिडिटेशन कार्ड पर एक माइक्रो चिप लगाई जाती है। हालांकि, एक से दूसरे वेन्यू पर जाने के दौरान यह काम नहीं करता है।

वहीं, स्टेडियम में लंच और डिनर करने के दौरान भी खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाती है। खिलाड़ियों के डायनिंग एरिया के अंदर आने और बाहर जाने के रास्ते भी अलग-अलग बनाए गए हैं। वे एक साथ बैठकर खाना नहीं खा सकते हैं।

ईसीबी ने वेस्टइंडीज टीम के लिए तीन बसों का इंतजाम किया
ईसीबी ने दौरा कर रही वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को एक से दूसरे वेन्यू तक ले जाने के लिए तीन बसें लगाईं हैं। इन बसों में खिलाड़ी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए दूर-दूर बैठते हैं। वहीं, इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी अपनी कारों से स्टेडियम पहुंचते हैं।

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज सीरीज के लिए 30 सदस्यीय टीम चुनी थी

इंग्लैंड ने कोरोना संकट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 30 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी। ताकि किसी खिलाड़ी के संक्रमित होने की सूरत में रिजर्व खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जो डेनली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साउथैम्पटन टेस्ट की पहली पारी में 18 और दूसरी में 29 रन बनाए थे। -फाइल

जानें, सचिन ने क्यों की इस इंग्लिश क्रिकेटर की तारीफ July 24, 2020 at 09:27PM

मैनचेस्टरमहान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी को संवारने वाले ओली ओप () की तारीफ की है। उन्हें लगता है कि पोप की बल्लेबाजी इयान बेल () से मिलती-जुलती है। तेंडुलकर () ने ट्वीट किया, ‘तीसरे टेस्ट मैच को देखते हुए लगता है कि पोप की बल्लेबाजी बेल से प्रभावित हैं। उनका स्टांस और फुटवर्क बिल्कुल इयान बेल से मेल खाता है।’ सचिन ने दोनों क्रिकेटरों की एक ही तरह का शॉट खेलते वक्त की तस्वीर भी शेयर की है। बेल ने इंग्लैंड के लिए 118 टेस्ट मैच खेले हैं और 7727 रन बनाए हैं, जिसमें 22 शतक शामिल हैं। वह तीन एशेज सीरीज जीतने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा हैं और ऐसा करने वाले वह इंग्लैंड के तीसरे खिलाड़ी हैं। बेल ने इंग्लैंड के लिए 161 वनडे मैच भी खेले हैं। उन्होंने 2015 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। तेंडुलकर की पोप पर टिप्पणी उनकी ओल्ड ट्रेफर्ड में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन खेली गई पारी के बाद आई है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट 122 रनों पर खो दिए थे। यहां से पोप और जोस बटलर ने पारी को संभाला और दिन का खेल खत्म होने तक टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया। इंग्लैंड ने दिन का अंत चार विकेट के नुकसान पर 258 रनों के साथ किया। पोप 91 और बटलर 56 रन बनाकर नाबाद लौटे।

ट्रेनिंग कैम्प से पहले सपोर्ट स्टाफ समेत तीन खिलाड़ी कोरोना संक्रमित; सभी को कैम्प से हटाया गया, 10 दिन आइसोलेशन में रहेंगे July 24, 2020 at 08:38PM

इंग्लैंड दौरे के लिए ट्रेनिंग कैम्प शुरू होने से पहले ही दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें एक सपोर्ट स्टाफ और बाकी दो खिलाड़ी हैं। टीम का ट्रेनिंग कैम्प 27 जुलाई से प्रिटोरिया में शुरू होने वाला है। खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद क्रिकेट साउथ अफ्रीका(सीएसए) ने सभी को कैम्प से हटा दिया है।

संक्रमित खिलाड़ी 10 दिन आइसोलेशन में रहेंगे
सीएसए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि टीम के तीन सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित पाए गए खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को अब 10 दिन के लिए सेल्फ आइसोलेशन में जाना होगा और वे अब ट्रेनिंग कैम्प का हिस्सा नहीं होंगे।

डॉक्टरों की निगरानी में संक्रमितों का इलाज हो रहा
सीएसए ने आगे कहा कि तीनों सदस्यों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं। हमारी मेडिकल टीम उनका इलाज कर रही है। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत वह डॉक्टरों के निगरानी में ही रहेंगे।।

34 खिलाड़ियों और स्पोर्टिंग स्टाफ का कोरोना टेस्ट हुआ था

साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि प्लेयर्स रिटर्न टू ट्रेन और प्ले प्रोग्राम हमारी मेडिकल कमेटी के प्रोटोकॉल के तहत होगा लागू होगा। बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे से पहले 34 खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराया था।

ट्रेनिंग का दूसरा चरण 16 अगस्त से

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की खिलाड़ी 14 अगस्त तक इंडिविजुअल ट्रेनिंग करेंगी। इसके बाद दो हफ्ते का ट्रेनिंग कैंप लगेगा, जो 16 अगस्त से शुरू होगा। इस कैम्प से पहले भी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को दूसरे राउंड के कोरोना टेस्ट से गुजरना पड़ेगा।

दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने आखिरी मैच मार्च में खेला था
दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने आखिरी मैच इसी साल मार्च में टी-20 वर्ल्ड कप में खेला था। तब टीम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारी थी। दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जून में घरेलू सीरीज खेलनी थी, जो कोरोना के कारण टाल दी गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम को सितंबर में इंग्लैंड दौरे पर जाना है। टीम को वहां 2 टी-20 और 4 वनडे खेलने हैं। -फाइल

विराट कोहली यूं ही नहीं हैं फिट, देखें ये वीडियोज July 24, 2020 at 07:35PM

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल ही में मयंक अग्रवाल के साथ 'BCCI TV' पर बात करते हुए बताया कि किस तरह उन्होंने फिटनेस पर काम किया। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्होंने फिटनेस पर काम करना शुरू किया तो उनकी मां चिंतित रहती थीं। वह कहती थीं कि बीमार लग रहे हो कुछ खाया-पिया करो। खैर, विराट जब क्रिकेट में आए थे तो काफी हेल्दी थे, लेकिन उन्होंने बॉडी को शेप दिया और फिटनेस पर खूब काम किया।

कैप्टन कोहली मैदान पर तो प्रैक्टिस करते ही हैं साथ ही घंटों जिम में भी समय बिताते हैं। इसका गवाह उनका सोशल मीडिया अकाउंट है। विराट कोहली सोशल मीडिया पर भी खूब ऐक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

आइए एक नजर डालते हैं विराट कोहली के उनक वीडियोज पर..

View this post on Instagram

Earn it. Don't demand it.

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

View this post on Instagram

No days off. @one8.innerwear

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/A_Vku0vFStM" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen></iframe>