Friday, July 24, 2020

एश्ले बार्टी बोलीं- अपने फर्स्ट ओलिंपिक को लेकर अभी से बेकार महसूस हो रहा; आईओसी ने कहा- टोक्यो गेम्स सुरक्षित माहौल में होंगे July 23, 2020 at 10:31PM

ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस प्लेयर एश्ले बार्टी को अगले साल होने वाले टोक्यो ओलिंपिक पर कोरोना के खतरे को लेकर चिंता होने लगी है। उन्होंने कहा कि वे अब ओलिंपिक का ज्यादा इंतजार नहीं कर सकती हैं। यह उनका पहला ओलिंपिक होने वाला है। बार्टी ने कहा कि अभी से उन्हें टोक्यो गेम्स को लेकर बेकार महसूस हो रहा है। कोरोना के कारण टोक्यो ओलिंपिक 2020 को एक साल के लिए टाल दिया गया है। अब यह गेम्स 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक होंगे।

दूसरी ओर इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (आईओसी) के सीनियर अधिकारी जॉन कॉटेस ने कहा कि टोक्यो का गेम्स का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। यह साधारण तरीके से और सुरक्षित माहौल में कराए जाएंगे। ओलिंपिक में खिलाड़ियों समेत सभी की सेहत का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

देश के लिए गोल्ड जीतना पसंद है: बार्टी
बार्टी ने कहा, ‘‘मैं इंतजार नहीं कर सकती। जब यह मेरा पहला ओलिंपिक होगा और मैं ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करूंगी, तब पता नहीं क्या होगा। मुझे अभी से बेकार महसूस हो रहा है। देश के लिए हमेशा से ही मुझे गोल्ड जीतना पसंद रहा है। खेल प्रेमी के तौर पर मैं भी ऑस्ट्रेलियाई एथलीट्स को खेलते देखने की उम्मीद करती हूं और उन्हें सपोर्ट करना चाहती हूं।’’ ऑस्ट्रेलिया ने टेनिस में 1996 ओलिंपिक में अकेला गोल्ड जीता है। यह मेडल डबल्स में टोड वुडब्रिज और मार्क वुडफोर्डे की जोड़ी ने दिलाया था। देश को अब दूसरे मेडल के लिए बार्टी से उम्मीद है।

बार्टी ने 2019 में अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम रोलां गैरों जीता था। उन्होंने चीन के शेनझेन में डब्ल्यूटीए फाइनल्स खिताब भी जीता था। बार्टी ने 1993 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया को फेड कप फाइनल तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी।

हम सभी अपनी ताकत के हिसाब से काम कर रहे हैं: जॉन
जॉन कॉटेस ने कहा, ‘‘आईओसी और हमारे जापानी पार्टनर्स अपनी ताकत के हिसाब से बेहतर काम कर रहे हैं। हम सभी की कोशिश न सिर्फ टोक्यो ओलिंपिक को सफल बनाना है, बल्कि खिलाड़ियों का भी ध्यान रखना है। हां, हमें चाहते हैं कि दुनियाभर से एथलीट्स गेम्स के लिए यहां आएं, यह हमारा सपना है। सभी खिलाड़ियों का भी सपना है कि वे ओलिंपिक में खेलें, इसलिए मैं फिर दोहरा रहा हूं कि टोक्यो गेम्स साधारण और सुरक्षित माहौल में होंगे।’’

ओलिंपिक के लिए कोरोना वैक्सीन या इलाज जरूरी
हाल ही में टोक्यो ओलिंपिक समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने कहा था कि गेम्स के लिए कोरोना की वैक्सीन या इलाज जरूरी है। यदि आज जैसे हालात ही अगले साल तक रहे तो गेम्स होना बेहद मुश्किल होगा। उन्होंने कहा था- आज जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उसको देखकर एक साल बाद की स्थिति की कल्पना नहीं की जा सकती है। यदि आज जैसे हालात रहे तो अगले साल ओलिंपिक का होना मुश्किल है। हम इसे नहीं करवाएंगे। ओलिंपिक में कम दर्शकों को इंट्री देना भी बेहद मुश्किल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बार्टी ने 2019 में अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम रोलां गैरों जीता था। उन्होंने चीन के शेनझेन में डब्ल्यूटीए फाइनल्स खिताब भी जीता था।

'आईपीएल 19 सितंबर से शुरू, फाइनल 8 नवंबर को' July 23, 2020 at 09:57PM

नई दिल्लीबहु प्रतीक्षित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 19 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होगा और इसका फाइनल आठ नवंबर को खेला जाएगा। आईपीएल चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आईपीएल संचालन परिषद की अगले सप्ताह बैठक होगी जिसमें इसे अंतिम रूप देने के साथ कार्यक्रम को मंजूरी दी जाएगी। पता चला है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी योजना से फ्रैंचाइजी को अवगत करा दिया है। पटेल ने कहा, ‘संचालन परिषद जल्द ही बैठक करेगी लेकिन हमने कार्यक्रम तय कर लिया है। यह 19 सितंबर से शुरू होकर आठ नवंबर तक होगा। हमें सरकार की मंजूरी मिलने की उम्मीद है। यह पूरा 51 दिन का आईपीएल होगा।’ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अक्टूबर नवंबर में होने वाली टी20 विश्व कप को स्थगित करने के फैसले के बाद आईपीएल का आयोजन संभव हो गया है। पटेल ने कहा कि कोविड-19 महामारी के खतरे से बचने के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जा रही है और बीसीसीआई अधिकारिक रूप से एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड को लिखेगा। पटेल ने कहा, ‘हम एसओपी बना रहे हैं और यह कुछ दिनों में तैयार हो जाएगी। दर्शकों को अनुमति देना या नहीं देना संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार पर निर्भर करेगा। हमने इस पर फैसला उनकी सरकार पर छोड़ दिया है। फिर भी सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। हम अधिकारिक रूप से भी यूएई बोर्ड को लिखेंगे।’ यूएई में तीन मैदान उपलब्ध हैं जो दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, शेख जायद स्टेडियम (अबुधाबी) और शारजाह मैदान है। पता चला है कि बीसीसीआई टीमों की ट्रेनिंग के लिए आईसीसी अकादमी का मैदान किराए पर लेगा। आईसीसी अकादमी में दो पूरे बड़े आकार के क्रिकेट मैदान हैं, साथ ही 38 टर्फ पिचें, छह इंडोर पिचें, 5700 वर्ग फुट आउटडोर कंडीशनिंग क्षेत्र है जिसमें फिजियोथेरेपी और चिकित्सा सेंटर भी हैं। दुबई में मौजूदा स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अनुसार अगर लोग अपनी कोविड-19 परीक्षण रिपोर्ट नेगेटिव लेकर आ रहे हैं तो उन्हें क्वॉरंटीन में रहने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो उन्हें जांच से गुजरना होगा। ऐसी अटकल लगायी जा रही थी आईपीएल 26 सितंबर से शुरू होगा लेकिन बीसीसीआई ने इसे एक सप्ताह पहले शुरू करने का फैसला किया है ताकि भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर असर नहीं पड़े। अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ‘भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया सरकार के नियमों के अनुसार वहां पहुंचने पर 14 दिन तक क्वॉरंटीन पर रहना होगा। इसमें देरी से परेशानी हो सकती है।’ उन्होंने कहा, ‘इस 51 दिन के कार्यक्रम की अच्छी बात यह होगी कि इसमें एक दिन में दो मैचों का आयोजन कम होगा। सात सप्ताह तक टूर्नमेंट चलने से हम पांच दिन दो मैचों के आयोजन के मूल कार्यक्रम पर टिके रह सकते हैं।’ प्रत्येक टीम को अभ्यास के लिए एक महीने के समय की जरूरत पड़ेगी और ऐसे में फ्रैंचाइजी 20 अगस्त तक आयोजन स्थलों पर पहुंच जाएंगी। इससे उन्हें तैयारी के लिए चार सप्ताह का समय मिल जाएगा। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट की सीरीज खेलनी है जिसका पहला मैच तीन दिसंबर से ब्रिसबेन में खेला जाएगा। आईपीएल का आयोजन मार्च के आखिर से होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी और यात्रा पाबंदियों के चलते इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हालांकि कहा था कि इस साल आईपीएल होगा।

पाकिस्तानी 'ब्रैडमैन', जो इस इंडियन पर हारे दिल July 23, 2020 at 09:28PM

पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर जहीर अब्बास आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। 24 जुलाई, 1947 को पंजाब के सियालकोट शहर (अविभाजित भारत) में हुआ था। धांसू बैटिंग के लिए मशहूर अब्बास को एशिया का डॉन ब्रैडमैन भी कहा जाता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि अब्बास के पैदा होने के 20 दिन बाद ही भारत का बंटवारा हुआ और एक अलग देश पाकिस्तान अस्तित्व में आ गया। आइए जानें, उनसे जुड़े फैक्ट्स और रेकॉर्ड...

पाकिस्तानी दिग्गज क्रिकेटर ने भारतीय महिला से शादी की। एशिया के ब्रैडमैन कहे जाने वाले अब्बास की भारतीय रीता लूथरा से मुलाकात इंग्लैंड में हुई। रीता वहां इंटीरियर डिजाइन की पढ़ाई कर रही थीं और जहीर इंग्लिश काउंटी ग्लॉस्टरशर के लिए खेल रहे थे। शादी के बाद रीता ने इस्लाम कबूल कर अपना नाम साइमा अब्बास कर लिया। दोनों अब कराची में रहते हैं।

उल्लेखनीय है कि जहीर पहले से ही अपनी ही रिश्तेदार नसरीन से निकाह में थे। उनसे तीन बेटियां हुईं। भारतीय रीता लुथरा से लंदन में मुलाकात के बाद जहीर ने पहली पत्नी को तलाक दिया और फिर दोनों ने 1988 में शादी की। बताया जाता है कि रीता के पिता केसी लूथरा जहीर के पिता शब्बीर अब्बास के दोस्त थे।

जहीर ने साल 1969 में अपना टेस्ट डेब्यू किया और करियर के दूसरे टेस्ट मैच में ही उन्होंने डबल सेंचुरी ठोक दी। इस मैच में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 274 रन बनाए थे। जहीर अब्बास के खेलने का अंदाज काफी हद तक पूर्व महान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर सर डॉन ब्रेडमैन की तरह था। इसलिए उन्हें 'एशियन ब्रैडमैन' भी कहा जाता है

1982/83 में उन्होंने लगातार तीन शतक लगाए और वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनें। उन्हें क्रिकेट जगत के सबसे अच्छे क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक माना जाता है और वह एशिया के ब्रैडमैन भी कहे जाते हैं।

अब्बास ने इंटरनेशनल करियर में 78 टेस्ट मैच खेलकर 44.79 के एवरेज से 5.62 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 20 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा 62 वनडे मैचों में 47.62 के एवरेज से 2572 रन बनाए, जबकि 7 सेंचुरी और 13 हाफ सेंचुरी उनके नाम है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो उनके नाम 459 मैचों में 108 शतक और 158 अर्धशतक समेत 34843 रन दर्ज हैं। इस मामले में सचिन तेंडुलकर और सुनील गावसकर (81-81 शतक) भी उनसे पीछे हैं।

हैवीवेट चैम्पियन टायसन 15 साल बाद मुकाबले में उतरेंगे, 12 सितंबर को 3 साल छोटे वर्ल्ड चैम्पियन जोन्स से भिड़ेंगे July 23, 2020 at 08:51PM

हैवीवेट चैम्पियन अमेरिका के बॉक्सर माइक टायसन (54) संन्यास के 15 साल बाद रिंक में वापसी करने जा रहे हैं। टायसन ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। उनका मुकाबला 12 सितंबर को अमेरिका के ही वर्ल्ड चैम्पियन रॉय जॉन्स (51) से होगा।

टायसन ने ट्वीट पर घोषणा की- ‘‘माइक टायसन की वापसी हो रही है। उनका मुकाबला रॉय जॉन्स के साथ 12 सितंबर को कैलिफोर्निया के डिग्निटी हेल्थ स्पोर्ट्स पार्क में होगा। यह 8 राउंड का एक्जिबीशन मैच पीपीवी पर ब्रॉडकास्ट होगा। 54 साल के टायसन ने पिछली फाइट 2005 और 51 साल के जॉन्स ने 2018 में लड़ी थी।’’

2005 में टायसन ने आखिरी मैच खेला था
टायसन ने अपना आखिरी मुकाबला 2005 में केविन मैकब्राइड के खिलाफ खेला था। उन्हें हार के साथ अपना 20 साल का करियर समाप्त करना पड़ा था। इससे पहले उन्होंने एक लाइव चैट के दौरान कहा था कि वे एक चैरिटी मैच खेलेंगे। टायसन इस चैरिटी के पैसे से बेघर लोगों की घर बनाने में सहायता करना चाहते हैं। इस मैच के लिए टायसन लगातार प्रैक्टिस कर रहे थे।

टायसन के नाम सबसे युवा चैम्पियन का रिकॉर्ड
टायसन 50 में से 44 मैच जीत चुके हैं। उन्हें ऑल टाइम ग्रेट बॉक्सर के नाम से भी जाना जाता है। टायसन ने 1986 में 20 साल की उम्र में ट्रेवर बेबरिक का रिकॉर्ड तोड़ दुनिया का सबसे युवा हैवीवेट चैम्पियन होने का रिकॉर्ड दर्ज कराया था। जो आज भी कायम है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पिछली फाइट माइक टायसन (बाएं) ने 2005 और रॉय जॉन्स ने 2018 में लड़ी थी। मैच की जानकारी टायसन ने ट्विटर पर दी है।