Thursday, July 23, 2020

कोहली से विवाद के बाद इस्तीफा देने वाले अनिल कुंबले ने कहा- कोच पद से विदाई बेहतर हो सकती थी, लेकिन पछतावा नहीं July 22, 2020 at 10:02PM

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने कहा कि वे इस पद पर काम करके बहुत खुश थे। हालांकि, कोच पद से विदाई बेहतर तरीके से हो सकती थी, लेकिन अब उसका पछतावा नहीं है। पूर्व स्पिनर कुंबले की कोचिंग में भारतीय टीम ने 17 में से 12 टेस्ट जीती, सिर्फ 1 हारा, 4 मैच ड्रॉ रहे थे।

कुंबले ने ऑनलाइन चैटिंग में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर पॉमी म्बांग्वा से कहा, ‘‘हमने उस एक साल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। मैं सचमुच काफी खुश था कि इसमें कुछ योगदान मेरा भी रहा। फिलहाल, मुझे किसी बात का कोई पछतावा नहीं है। मैं वहां से आगे बढ़कर भी खुश हूं।’’

कुंबले की कोचिंग में भारत टेस्ट में नंबर-1 बना था
उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि मेरी विदाई बेहतर तरीके से हो सकती थी, लेकिन फिर भी ठीक है। कोच के तौर पर आपको पता होता है कि कब आगे बढ़ना है। मैं सचमुच काफी खुश था, मैंने उस एक साल में काफी अहम भूमिका निभाई थी।’’ कुंबले की कोचिंग में टीम इंडिया ने बाहर जाकर वेस्टइंडीज को हराया था, जबकि घरेलू सीरीज में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत टेस्ट में नंबर वन टीम बनी थी।

कोहली से मतभेद के कारण दे दिया था इस्तीफा
कुंबले जून 2016 से 2017 तक एक साल टीम इंडिया के कोच रहे थे। 2017 में ही टीम चैम्पियंस ट्रॉफी में उपविजेता बनी थी। उसके तुरंत बाद कुंबले ने पद छोड़ दिया था। ऐसा माना जाता है कि उस टूर्नामेंट से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई को बताया था कि खिलाड़ी कुंबले के साथ असहज महसूस करते हैं। साथ ही कुंबले-कोहली के बीच मतभेद भी थे।

आईसीसी क्रिकेट समिति के अध्यक्ष हैं कुंबले
कुंबले वर्तमान में आईसीसी क्रिकेट समिति के अध्यक्ष हैं। इनकी अध्यक्षता वाली समिति ने कोरोना के बीच क्रिकेट शुरू करने में बॉल पर थूक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया। वहीं वह किंग्स इलेवन पंजाब के साथ क्रिकेट ऑपरेशंस के डायरेक्टर हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कुंबले जून 2016 से 2017 तक एक साल टीम इंडिया के कोच रहे थे। इस दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली से उनके काफी मतभेद भी रहे थे। -फाइल फोटो

चहल का बर्थडे, युवी ने चूहा कहकर किया विश July 22, 2020 at 09:26PM

टीम इंडिया के युवा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर चहल को उनके साथी खिलाड़ियों से बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। देखें चहल को इन दिग्गज खिलाड़ियों इस अंदाज में दी बर्थडे की बधाइयां।

युजवेंद्र चहल टीम इंडिया के सीमित ओवर फॉर्मेट में अहम गेंदबाज के रूप में खेलते हैं। कुलदीप यादव के साथ जब उनकी जोड़ी बनती है ये दोनों गेंदबाज विरोधी टीम पर सबसे घातक नजर आते हैं।

किसी T20 इंटरनैशनल मैच में 5 विकेट झटकने वाले चहल पहले भारतीय बोलर हैं। वह वनडे और टी20 इंटरनैशनल दोनों में 6-6 विकेट लेने वाले वह दुनिया के दूसरे बोलर हैं। इसके अलावा टी20 इंटरनैशनल में भारत की ओर से सबसे तेज 50 विकेट उन्हीं के नाम पर दर्ज हैं।

ऑफ द फील्ड अक्सर मौज-मस्ती में मशगूल रहने वाले चहल अगर मैच में स्थिति गंभीर हो तो फिर इस मुद्रा में भी नजर आते हैं। एक मैच में विकेट लेने के बाद इस गंभीर अंदाज में जश्न मनाते हुए चहल।

शोएब अख्तर ने कहा- ताकतवर बीसीसीआई के लिए आईपीएल ज्यादा जरूरी, भले ही टी-20 वर्ल्ड कप भाड़ में जाए July 22, 2020 at 09:22PM

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर और राशिद लतीफ को एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप का टलना रास नहीं आ रहा है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए यह सब किया है। अख्तर ने कहा कि ताकतवर बीसीसीआई चाहता है कि आईपीएल को नुकसान न हो, भले टी-20 वर्ल्ड कप भाड़ में जाए।

कोरोना के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने 20 जुलाई को ही टी-20 वर्ल्ड कप एक साल के लिए टाल दिया है। यह अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होना था। अब उसकी जगह अनिश्चितकाल के लिए टल चुके आईपीएल के होने की पूरी संभावना है।

ताकतवर लोग ही क्रिकेट को चला रहे
अख्तर ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल से कहा- ‘‘आज ताकतवर इंसान और पावरफुल बोर्ड (बीसीसीआई) ही क्रिकेट को चला रहे हैं। इस साल एशिया कप हो सकता था। भारत और पाकिस्तान के बीच में मैच खेलने का अच्छा मौका भी था। टी-20 वर्ल्ड कप हो सकता था, लेकिन में राशिद से कह चुका था कि ये (बीसीसीआई) ताकतवर लोग इन्हें नहीं होने देंगे। यह सब 6 महीने से चल रहा था। बीसीसीआई के लिए आईपीएल को नुकसान नहीं होना चाहिए, टी-20 वर्ल्ड कप जाए भाड़ में।’’

भारत को आज क्रिकेट को बचाना चाहिए
पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘मैं सिर्फ सुझाव दे रहा हूं कि भारत को आज क्रिकेट को बचाना चाहिए। मेरे दौर के क्रिकेटर जैसे- मुझे और सचिन तेंदुलकर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। फर्क यह पड़ेगा कि क्वालिटी क्रिकेट देखने को नहीं मिलेगा। आज ताकतवर लोग चाहते हैं कि दो वर्ल्ड कप और दो बड़ी लीग हों, बाकि सबसे कोई मतलब नहीं है। पैसा आना चाहिए बस।’’

अख्तर ने हरभजन-साइमंड्स के बीच ‘मंकीगेट’ विवाद को छेड़ा
अख्तर ने कहा, ‘‘कई बार कोई किसी को बंदर कह देता है और बच निकलता है। उसे कोई सजा नहीं होती। इसी बीच क्रिकेट बोर्ड सीरीज बीच में छोड़ने की धमकी भी दे देता है। मैं ऑस्ट्रेलिया वालों से पूछ रहा हूं कि आज एथिक्स कहां हैं?’’ दरअसल, 2008 में सिडनी टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एंड्र्यू साइमंड्स ने आरोप लगाया था कि हरभजन सिंह ने उन्हें मंकी (बंदर) कहा है। इस नस्लीय टिप्पणी के बाद मामला सिडनी कोर्ट तक पहुंचा था। तब हरभजन के खिलाफ आरोप शाबित नहीं हो सके थे। इसी दौरान बीसीसीआई ने दौरे को बीच में खत्म करने की भी धमकी दी थी।

सभी क्रिकेट बोर्ड को फायदा न हो, इसलिए वर्ल्ड कप टाला गया
वहीं,राशिद लतीफ ने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप सभी क्रिकेट बोर्ड को फायदा पहुंचा रहा था। इसी कारण आईसीसी ने इसे टाल दिया। कोरोना से मुश्किल हालात में सबको एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। लतीफ ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के उस बयान पर भी आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने एशिया कप के टलने की बात कही थी। जबकि इसकी आधिकारिक घोषणा भी नहीं हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शोएब अख्तर ने कहा- मैं सिर्फ सुझाव दे रहा हूं कि भारत को आज क्रिकेट को बचाना चाहिए। वरना क्वालिटी क्रिकेट देखने को नहीं मिलेगा। -फाइल फोटो

विराट ने शेयर की अपनी ड्यूल फोटो, फैन्स से बोले... July 22, 2020 at 08:10PM

नई दिल्ली टीम इंडिया के कप्तान विराट () ने अपने इंस्टाग्राम पर पर अपना 1000वां पोस्ट अपने फैन्स को समर्पित किया है। इस मौके पर विराट ने अपने खेल का एक शानदार कोलार्ज बनाकर यह खास फोटो भी शेयर की है। इस तस्वीर में विराट की ही दो छवियां हैं। एक में वह सीमित ओवरों वाली टीम इंडिया की नीली जर्सी में दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में विराट अपनी टेस्ट जर्सी में दिखाई दे रहे हैं। पहली नजर में तो ऐसा लगता है, जैसे एक विराट किसी नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाज से अपनी पारी के दौरान बात करते हुए अपने ग्लब्स हिट कर रहा हो। इस कोलार्ज से विराट ने अपने 12 साल के इंटरनैशनल क्रिकेट करियर को दर्शाया है। पहली तस्वीर 2008 की है, जब विराट की टीम इंडिया में एंट्री हुई थी और सफेद जर्सी में उनकी दूसरी तस्वीर 2020 की है। इसे विराट ने अपनी तस्वीर के कैप्शन में '2008-2020' लिखकर बखूबी दर्शाया है। इसके बाद विराट ने इस तस्वीर में अपने फैन्स के लिए मैसेज लिखते हुए कहा, 'इस सफर में कई चीजें सीखता रहा, आप लोगों ने जो प्यार और समर्थन मुझ पर दिखाया है उसके लिए मैं आपका आभारी हूं। यह 1000वें पोस्ट के लिए।' टीम इंडिया के सीनियर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने जब विराट को इस पोस्ट को देखा तो उन्होंने भी इस तस्वीर के कॉमेंट बॉक्स में विराट को यह संदेश दे दिया कि वह 2030 तक खेलते रहें। भज्जी ने लिखा, '2030 तक खेलते रहो।' इसके साथ ही उन्होंने पावरफुल दिखने वाला एक इमोजी भी बनाया है।