Thursday, July 9, 2020

बार्सिलोना ने एस्पनयोल को हराया, खिताब की दावेदारी मजबूत की; अब नजरें रियाल मैड्रिड की हार पर July 08, 2020 at 09:52PM

स्पेनिश फुटबॉल लीग ‘ला लिगा’ में बुधवार रात को बार्सिलोना ने एस्पनयोल को 1-0 से हराया। इसी के साथ टीम अब खिताबकी दावेदारी में दूसरे नंबर पर मजबूती से खड़ी है। पॉइंट टेबल में रियाल मैड्रिड 77 अंक के साथ टॉप पर है। बार्सिलोना एक पॉइंट ही पीछे है।

पॉइंट टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम चैम्पियन होगी
लीग में अब बार्सिलोना के 3 और रियाल के 4 मैच बाकी हैं। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद टॉप पर रहने वाली टीम चैम्पियन होगी। ऐसे में बार्सिलोना खिताब पर कब्जे के लिए अगले मैचों में रियाल की हार की उम्मीद कर रही है। यदि रियाल अपने दो मैच हार जाता है तो बार्सिलोना के चैम्पियन बनने की उम्मीदें बढ़ जाएंगी।

टीम मैच जीते हारे ड्रॉ पॉइंट
रियाल मैड्रिड 34 23 3 8 77
बार्सिलोना 35 23 5 7 76
एटलेटिको मैड्रिड 35 16 4 15 63
सेविला 34 16 6 12 60
विलारियाल 35 17 12 6 57

मैच में दोनों टीमों के एक-एक खिलाड़ी को रेड कार्ड मिला
मैच में अकेला गोल लुइस सुआरेज ने 56वें मिनट में किया था। मैच में अंपायर ने दोनों टीमों के एक-एक खिलाड़ी को रेड कार्ड देकर मैदान से बाहर कर दिया था। यह कार्ड बार्सिलोना के अंसु फाती को 50वें और एस्पनयोल के पोल लोजानो को 53वें मिनट में मिला था।

बार्सिलोना ने सभी ऑफिशियल टूर्नामेंट में 9 हजार गोल पूरे किए
बार्सिलोना के सभी ऑफिशियल टूर्नामेंट में 9 हजार गोल पूरे हो गए हैं। पिछले मैच में विलारियल के खिलाफ अंसु फाती के 87वें मिनट में किए गोल के साथ ही बार्सिलोना ने यह उपलब्धि अपने नाम कर ली थी। इन 9 हजार गोल में से टीम के कप्तान और 6 बार के बेलेन डि ओर विनर लियोनेल मेसी ने 630 गोल किए हैं यानी 7%। बार्सिलोना की ओर से पहला ऑफिशियल गोल अप्रैल 1909 में हुआ था। रविवार रात विलारियल के घरेलू मैदान पर हुए मुकाबले में बार्सिलोना को 4-1 से जीत दर्ज की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मैच के दौरान बार्सिलोना के कप्तान लियोनल मेसी। टीम अब खिताब की दावेदारी में दूसरे नंबर पर मजबूती से खड़ी है।

मेजबान पीसीबी ने कहा- हमें एशियन क्रिकेट काउंसिल के फैसले का इंतजार, गांगुली को कुछ जानकारी हो सकती है, लेकिन हमें कुछ पता नहीं July 08, 2020 at 08:59PM

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को कहा कि उन्हें एशिया कप रद्द होने की कोई जानकारी नहीं है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बुधवार को कहा था कि सितंबर में होने वाला एशिया कप रद्द कर दिया गया है। दरअसल, इस बार यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में ही सितंबर में होना है।

पाकिस्तान बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पीसीबी को टी-20 फॉर्मेट में होने वाले एशिया कप के टलने की जानकारी नहीं है। उसे अब तक एसीसी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।’’ हालांकि, एसीसी के अध्यक्ष नजमुल हसन का अब तक कोई बयान नहीं आया है।

पीसीबी एसीसी के फैसले का इंतजार कर रहा
पाकिस्तानी मीडिया में पीसीबी चीफ एहसान मनी के हवाले से लिखा- ‘‘हम अभी एशिया कप को लेकर एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। वे अभी कुछ चीजों को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। यह हो सकता है कि सौरव गांगुली को इस बारे में कुछ जानकारी पता हो, लेकिन मुझे अब तक कुछ पता नहीं है। अभी तक हमने एसीसी से कुछ नहीं सुना है।’’

पीसीबी ने कहा था- एशिया कप की तारीखों में बदलाव मंजूर नहीं होगा
पिछले महीने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) की बैठक में एशिया कप को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया था। बैठक के बाद पीसीबी सीईओ वसीम खान ने कहा था कि एशिया कप तय समय पर होगा। आईपीएल के लिए एशिया कप की तारीखों में कोई बदलाव मंजूर नहीं होगा। हालांकि, पीसीबी ने श्रीलंका को एशिया कप कराने का प्रस्ताव दिया था। जिस पर लंकाई बोर्ड का कोई बयान नहीं आया।

एशिया कप में 6 टीमें खेलती हैं
एशिया कप में कुल 6 टीमें हिस्सा लेती हैं। ये हैं- भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश। छठवीं टीम का फैसला क्वॉलिफायर के जरिए होता है।

भारत ने 7 बार खिताब जीता
1984 में पहला एशिया कप संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला गया था। टूर्नामेंट हर 2 साल में होता है। 2018 का एशिया कप भी यूएई में ही खेला गया था। टीम इंडिया ने अब तक 7, श्रीलंका 5 और पाकिस्तान 2 बार विजेता बना। बांग्लादेश टीम अब तक यह ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एशिया कप अब तक 14 बार हुआ है। भारत ने इसे 7 बार जीता। पिछली बार 2018 में यह दुबई में खेला गया था। तब भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को हराया था। -फाइल फोटो

टॉप 5- IPL के इतिहास में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज July 08, 2020 at 08:27PM

आईपीएल में खिलाड़ियों ने खूब जौहर दिखाए हैं। हो भी क्यों न दुनिया के चोटी के बल्लेबाज और गेंदबाज इसमें खेलते हैं। और जिस दिन खतरनाक बल्लेबाजों का दिन हो और हालात मुफीद हों उस दिन रेकॉर्ड्स की बारिश होती है।

Wednesday, July 8, 2020

ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड दौरे पर जाना चाहिए, यदि आईपीएल होता है, तो उसमें भी खिलाड़ियों को खेलने की मंजूरी मिले: ऑस्ट्रेलियाई कोच लेंगर July 08, 2020 at 07:08PM

ऑस्ट्रेलिया टीम के कोच जस्टिन लेंगर ने कहा कि वर्ल्ड क्रिकेट को पटरी पर लाने के लिए हमारी टीम को इंग्लैंड दौरे पर जाना चाहिए। इस दौरान कोरोना के कारण कई मुश्किल चुनौतियां होंगी, लेकिन उम्मीद है कि इससे पार पा लिया जाएगा। साथ ही यदि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) होता है, तो ऑस्ट्रेलिया बोर्ड को अपने सीनियर खिलाड़ियों को लीग में खेलने की मंजूरी देनी चाहिए।

कोरोना के बीच ऑस्ट्रेलिया टीम को सितंबर में इंग्लैंड दौरे पर सीमित ओवर की क्रिकेट सीरीज खेलना है। इसका शेड्यूल अभी तय नहीं है। जबकि 29 मार्च से होने वाला आईपीएल पहले ही अनिश्चितकाल के लिए टल चुका है।

हालात खराब होने पर भी हमें रुकना नहीं चाहिए
लेंगर ने डेली टेलीग्राफ से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हमें इंग्लैंड जाना चाहिए। वहां चुनौतियां जरूर होंगी, लेकिन हमें इसके लिए कोई रास्ता निकालना ही होगा। यह मेरा नजरिया है। मेरा मानना है कि वर्ल्ड क्रिकेट को पटरी पर लाने के लिए यह जरूरी है। यदि हालात कंट्रोल के बाहर हो जाते हैं, तब भी हमें नहीं रुकना चाहिए। आखिर में हम यह तो कह सकेंगे कि हमने पूरी कोशिश की।’’

हालांकि, 117 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी इंग्लैंड-वेस्टइंडीज टेस्ट के साथ हो चुकी है। 3 टेस्ट की सीरीज का पहला मैच दोनों टीमों के बीच इंग्लैंड के साउथैम्पटन में 8 जुलाई से खेला जा रहा है।

टी-20 वर्ल्ड कप होना मुश्किल
हालांकि, कोरोना के कारण ऑस्ट्रेलिया में इस साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के टलने की आशंका है। ऑस्ट्रेलिया बोर्ड कह चुका है कि वायरस के बीच 16 टीमों देश में लाकर टूर्नामेंट कराना बेहद मुश्किल है। सितंबर में होने वाला एशिया कप भी रद्द हो चुका है। ऐसे में आईपीएल के लिए सितंबर से नवंबर तक की लंबी विंडो मिल सकती है।

ऑस्ट्रेलियाई सीनियर खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने की मंजूरी मिले
वर्ल्ड कप के बाद नवंबर-दिसंबर में भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 4 टेस्ट और 3 वनडे की सीरीज खेलना है। बीसीसीआई ने दौरे पर जाने की मंजूरी दे दी है। इस पर लेंगर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को भी स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की मंजूरी देनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जस्टिन लेंगर ने कहा- ऑस्ट्रेलिया को स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की मंजूरी देनी चाहिए। -फाइल फोटो