Wednesday, July 8, 2020

डोसा लेकर श्रेयस अय्यर पहुंचे विराट कोहली के घर, बदले में मिली बिरयानी July 07, 2020 at 10:09PM

नई दिल्ली सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। वह इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। कोहली के फैंस को उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स का इंतजार रहता है। अपनी हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में कोहली टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज के साथ नजर आ रहे हैं। कोहली ने इस तस्वीर से साथ कैप्शन दिया है- 'एक प्यारा पड़ोसी जो 500 मीटर दूर रहता है वह हमारे लिए नीर डोसा लेकर आया और हमारे चेहरे पर मुस्कान लेकर आया। आपकी मां को शुक्रिया दोस्त। हमने काफी वक्त से इतना स्वाद डोसा नहीं खाया था। उम्मीद है कि तुम्हें हमारी भेजी मशरूम बिरयानी पसंद आई होगी। अच्छे इनसान @shreyas41. यह तस्वीर खिंचवाने का नया तरीका है... सोशल डिस्टेंसिंग अपनाते हुए।' भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने विराट कोहली की तस्वीर पर मजाक भी किया। उन्होंने लिखा, 'भैया प्लीज कुछ बिरयानी यहां भी भिजवा दो सिर्फ 1400 किलोमीटर दूर @virat.kohli।' इससे पहले विराट कोहली ने वर्कआउट करते हुए अपना वीडियो शेयर किया था। इसमें भारतीय कप्तान फ्लाइ पुश-अप कर रहे थे।

सौरभ गांगुली ने याद किया बचपन, बोले मैंने 'भूत' देखा है... July 07, 2020 at 09:34PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ गांगुली का आज 48वां जन्मदिन है। भारतीय क्रिकेट को नए मुकाम पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले गांगुली ने बचपन को याद करते हुए बताया कि उन्होंने अपने घर में 'भूत' देखा था। गांगुली ने बताया, 'मैंने अपने घर में भूत देखा है। वह उस युवा लड़के का भूत था जो हमारे घर में काम किया करता था। यह रविवार की शाम का वक्त था। मैं ऊपरी मंजिल पर था और अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहा था। मैं 12-13 साल का रहा होऊंगा और एक दिन मुझे परिवार ने कहा कि उस लड़के को जाकर चाय लाने के लिए बोलो।' गांगुली ने स्पोर्टसकीड़ा को दिए एक खास इंटरव्यू में कहा, 'जब मैं उस लड़के को बोलने के लिए रसोई में गया तो वह वहां नहीं था। इसके बाद मुझे कहा गया कि देखो छत पर होगा लेकिन वह वहां भी नहीं था। इसके बाद मैं उसे उसके कमरे में देखने गया। जैसे ही मैं उसे वहां देखने गया तो मैंने देखा कि वह छह मंजिला इमारत की छत पर बनी बाउंड्री वॉल पर पर दौड़ रहा है। अगर वह गिर जाता तो उसका बुरा हाल होता।' 48 वर्षीय पूर्व कप्तान ने आगे कहा कि वह लगातार मदद के लिए चिल्लाते रहे लेकिन वहां कोई नहीं था। गांगुली ने कहा, 'मैं नीचे दौड़ा और अपने चाचा को इसके बारे में बताया। मैंने उनसे कहा कि वह लड़का पागल हो गया है। हम सब ऊपर गए लेकिन वह वहां नहीं था। तो मैंने सोचा कि वह मर गया है और चला गया है। हम उसे तलाशते रहे। हमरारे घर के पास बड़े-बड़े नारियल के पेड़ हैं। वह उनके एक बड़े से पत्ते पर लेटा हुआ था। इस बात को 30 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है।' गांगुली ने बताया कि इसके बाद परिवार ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। और फायर फाइटर्स सीढ़ी की मदद से ऊपर चढ़े और रस्सी से बांधकर जबरदस्ती उसे नीचे उतारा। वह उतरना ही नहीं चाहता था।

England vs West Indies: जानें कैसा है साउथैम्टन में मौसम और पिच का हाल July 07, 2020 at 08:29PM

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार से साउथैम्पटन में खेला जाएगा। करीब चार महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है लेकिन कहीं मौसम इसका मजा किरकिरा तो नहीं कर देगा।

Tuesday, July 7, 2020

143 साल के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा टेस्ट July 07, 2020 at 07:36PM

नई दिल्ली दर्शकों के बिना क्रिकेट मैच की कुछ महीने पहले तक कल्पना तक नहीं की जा सकती थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते अब यह एक हकीकत बन गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 116 दिन बाद लौट रहा है। नियम कुछ बदले होंगे। माहौल भी काफी अलग होगा। खाली दर्शक दीर्घा में मुकाबले एक अलग तरह का अनुभव होगा। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार से शुरू हो रहे टेस्ट मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है। करीब चार महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू हो रहा है। यह मैच खाली स्टेडियम में बिना दर्शकों के खेला जाएगा। टेस्ट क्रिकेट के 143 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा। सब कुछ बदला-बदला सा होगा। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें जब मैदान में पहुंचेंगी तो उनका स्वागत करने के लिए स्टैंड में दर्शक मौजूद नहीं होंगे। बेशक, खिलाड़ी भी मैदान पर दर्शकों के जोश, पोस्टर्स और स्लोगन को मिस करेंगे। क्रिकेट के खेल में रोमांच बनाए रखने के लिए इन सबका अहम किरदार होता है। बंद दरवाजों में खेली जाने वाली इस सीरीज में अंपायर्स होंगे, खिलाड़ी होंगे, रेफरी होंगे लेकिन अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए दर्शक नहीं होंगे। आईसीसी ने कोरोना काल में क्रिकेट के लिए कई नियम बनाए हैं।
  • खिलाड़ियों को गेंद चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल की इजाजत नहीं होगी। अगर कोई ऐसा करता है तो अंपायर दो बार चेतावनी देगा और तीसरी बार ऐसा करने पर टीम पर पांच रन की पेनल्टी लगाई जाएगी।
  • ट्रैवलिंग के नियम बहुत सख्त हैं इसलिए टेस्ट सीरीज में न्यट्रल अंपायर नहीं होंगे। स्थानीय अंपायर ही करेंगे अंपायरिंग।
  • अंपायरों में अनुभव की कमी को देखते हुए हर टीम को हर पारी में एक अतिरिक्त डीआरएस दिया जाएगा।