Tuesday, July 7, 2020

ब्रावो ने धोनी के लिए हेलिकॉप्टर-7 गाना शेयर किया, पत्नी साक्षी ने कहा- एक नए साल के साथ आप थोड़े और स्वीट-स्मार्ट हो गए July 06, 2020 at 10:57PM

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को 39 साल के हो गए हैं। पत्नी साक्षी ने बधाई देते हुए कहा कि एक नए साल के साथ धोनी थोड़े और स्वीट एंड स्मार्ट हो गए हैं। उनके अलावा भारतीय कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री और वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो समेत कई खेल दिग्गजों ने बधाई दी है। ब्रावो ने तो गिफ्ट के तौर पर हेलिकॉप्टर-7 गाना भी रिलीज किया है।

साक्षी ने धोनी की कई सारी फोटो शेयर की। ज्यादातर तस्वीरों में धोनी अपने पालतु कुत्तों के साथ खेलने नजर आ रहे हैं। साक्षी ने लिखा- ‘‘जीवन का एक साल और बढ़ गया। इसी के साथ आप थोड़े और स्वीट एंड स्मार्ट हो गए हैं। आप ऐसे व्यक्ति हैं, जो स्वीट विशेज और गिफ्ट से ज्यादा प्रभावित नहीं होते हैं। आइए, आपकी जीवन के एक और साल का जश्न मनाते हैं।’’

चेन्नई सुपरकिंग्स ने ब्रावो का गाना शेयर किया
आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की कप्तानी में खेलने वाले ब्रावो ने धोनी के लिए एक गाना ‘हेलिकॉप्टर-7’ रिलीज कर गिफ्ट दिया। इस गाने में ब्रावो ने धोनी के पूरे क्रिकेट सफर को बताया है। धोनी रेलवे में टिकट चेकर रहे हैं। इसका भी जिक्र गाने में किया है। सीएसके ने इस गाने के शेयर करते हुए लिखा- हेलिकॉप्‍टर-7 ने उड़ान भर ली है। ड्वेन ब्रावो का थाला एमएस धोनी को ट्रिब्‍यूट। हैप्‍पी बर्थडे एमएस धोनी।

##

##

##

##

आईसीसी और बीसीसीआई ने बधाई दी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने धोनी के शानदार छक्कों का एक वीडियो शेयर किया। बोर्ड ने लिखा- ‘‘एक व्यक्ति, खुशियों के अनगिनत पल। आइए, धोनी का जन्मदिन मनाते हैं, उनके कुछ शानदार सिक्स के साथ।’’ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें विराट कोहली और इंग्लिश क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने धोनी को बधाई दी। आईसीसी ने कैप्शन में लिखा- मुझे नहीं लगता कि उसके जैसा कोई दूसरा हो सकता है।

##

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महेंद्र सिंह धोनी ने पिछली बार भी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ 38 वां जन्मदिन मनाया था।

धोनी के बर्थडे पर पत्नी साक्षी का प्यारा सा संदेश July 06, 2020 at 10:38PM

नई दिल्ली मंगलवार को महेंद्र सिंह धोनी का 39वां जन्मदिन है। टीम के साथियों के साथ-साथ दुनियाभर में उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनकी पत्नी साक्षी ने भी उन्हें इंस्टाग्राम पर बधाई दी है। साक्षी ने अपने पति के लिए एक प्यारा सा संदेश लिखा है। साक्षी ने इस मेसेज में अपने पति में आए कुछ बदलावों की भी बात की है। साक्षी ने धोनी की सफेद होती दाढ़ी के साथ ही लिखा कि वह अब पहले से ज्यादा प्यारे और स्मार्ट हो गए हैं। साक्षी ने इस मेसेज के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं। साक्षी ने यह भी बताया कि धोनी ऐसे इनसान नहीं हैं जो 'प्यारे संदेशों और तोहफों' से प्रभावित हो जाएं। साक्षी ने लिखा, 'तुम एक साल और बड़े हो गए। बाल थोड़े से और सफेद हो गए। थोड़े और समझदार और प्यारे हो गए (सही में)। तुम वह इनसान नहीं हो जो प्यारे संदेशों और तोहफों से प्रभावित हो जाए। तो चलो तुम्हारी जिंदगी के एक और साल को केक काटकर और मोमबत्तियां बुझाकर सेलिब्रेट करें। हैपी बर्थडे हज्बंड!!' कई अन्य खिलाड़ियों ने भी धोनी को बधाई दी है।

गांगुली ने कहा, 2019 की वर्ल्ड कप टीम से विराट, रोहित और बुमराह को रखते 2003 की टीम में July 06, 2020 at 09:32PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम को खड़ा करने में सौरभ गांगुली की अहम भूमिका रही है। गांगुली अपनी टीम के खिलाड़ियों को बैक करते थे। यहां तक कि अपनी पसंद के खिलाड़ियों के लिए मैनेजमेंट के सामने मजबूती से अपनी बात रखते थे। पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष गांगुली की कप्तानी के सभी कायल रहे हैं। इसके साथ ही वह अपने विचार खुलकर रखने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के साथ बातचीत में सौरभ गांगुली एक सवाल के जवाब में कहा कि 2019 के वर्ल्ड कप के किन तीन खिलाड़ियों को वह 2003 वर्ल्ड कप में भी देखना चाहेंगे? तो इस पर गांगुली ने , और जसप्रीत बुमराह का नाम लिया। गांगुली ने कहा, 'जसप्रीत बुमराह बहुत शानदार गेंदबाज हैं। हम साउथ अफ्रीका में खेल रहे थे, हालांकि उस सीरीज में हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया... रोहित ओपनिंग में, और मैं तीसरे नंबर पर। पता नहीं सहवाग अगर यह सुन रहे हों तो वह मुझे कल फोन करके कह सकते हैं, 'तुम क्या समझते हो।' लेकिन मैं इन तीन खिलाड़ियों को रखूंगा।' गांगुली ने यह भी कहा कि वह महेंद्र सिंह धोनी को बाहर रखना एक मुश्किल फैसला था। गांगुली ने कहा, 'महेंद्र सिंह धोनी भी- लेकिन क्योंकि आपने मुझे तीन ही खिलाड़ी चुनने को कहा है तो मैं राहुल द्रविड़ से काम चला लूंगा क्योंकि मुझे लगता है कि विकेटकीपर के रूप में उन्होंने काफी अच्छा काम किया।'

सचिन को 'सूट' नहीं करता था पहली गेंद खेलना! July 06, 2020 at 08:14PM

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान का सोमवार को दिया गया एक बयान काफी चर्चित हुआ। मयंक अग्रवाल के साथ एक शो में गांगुली ने बताया कि सचिन क्यों पहली गेंद नहीं खेलते थे। गांगुली ने बताया कि इसके लिए सचिन के पास हमेशा जवाब होता था। आंकड़ो के लिहाज से देखें तो भी सचिन के लिए पहली गेंद खेलना ज्यादा 'मुफीद' नजर नहीं आता है। सचिन का ओपनिंग में रेकॉर्ड शानदार है लेकिन जब वह पारी की पहली गेंद खेले तब-तब थोड़ा असर तो नजर आया। ओपनिंग में है कमाल का रेकॉर्ड आंकड़े बताते हैं कि सचिन ने कुल 463 मैचों में से 344 मैचों पारी की शुरुआत की है। इन मैचों में सचिन ने 15310 रन बनाए हैं। सचिन का करियर बल्लेबाजी औसत 44.83 का है जो सलामी बल्लेबाजी (1-2) करते समय 48.29 का हो जाता है। सचिन ने करियर में जो 49 वनडे शतक लगाए हैं उनमें से 45 पारी की शुरुआत करते हुए बने हैं। हालांकि अगर आप यह देखें कि पारी की पहली गेंद (1नंबर) पर बल्लेबाजी करते हुए सचिन का बल्लेबाजी औसत काफी कम हो जाता है। यानी आंकड़े भी इस बात की तस्दीक करते हैं कि सचिन को पहली गेंद का सामना करना 'सूट' नहीं करता। पहली गेंद खेलते हैं तो यह आंकड़ा अब अगर यह देखें कि कब सचिन ने पारी की पहली गेंद खेली है तो यह आंकड़ा 49 मैच का होता है। इन 49 मैचों में सचिन ने 1625 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत भी कम होकर 36.11 का हो जाता है। और तो और पारी की पहली गेंद खेलते हुए सचिन ने सिर्फ दो शतक लगाए हैं। इस पोजीशन पर उनका हाइएस्ट स्कोर 120 रन का रहा है। जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। इसके अलावा उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 114 रनों की पारी खेली थी। नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रहे हैं तो... 295 मैच में जब सचिन ने पहली गेंद नहीं खेली यानी वह नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रहे हैं तो तब उनका बल्लेबाजी औसत 50.31 का हो जाता है जो उनके करियर औसत 44.83 से काफी ज्यादा है। सचिन ने सलामी बल्लेबाजी करते हुए 45 शतक लगाए हैं जिसमें से 43 पहली गेंद का सामना करते हुए नहीं बने हैं। इस दौरान सचिन ने 13685 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप 2003 में खेली थी पहली गेंद पाकिस्तान के खिलाफ जब सचिन ने वर्ल्ड कप 2003 में 98 रनों की यादगार पारी खेली थी तब उन्होंने पारी की पहली गेंद ही खेली थी। हालांकि उन्होंने पहली गेंद पर ही छोर बदल लिया था। क्या कहा था गांगुली ने अग्रवाल ने गांगुली से पूछा था कि सचिन पाजी हमेशा आपको पहली गेंद खेलने के लिए कहते थे। इस पर गांगुली ने कहा, 'हमेशा। उन्होंने हमेशा ऐसा किया। उसके (सचिन) पास इसका जवाब भी होता था। मैं उन्हें कहता था कि कभी-कभार तुम भी पहली गेंद खेला करो। हमेशा मुझे ही पहली गेंद खेलने को कहते हो। उनके पास इसके दो जवाब होते थे।' गांगुली ने कहा, 'पहला जवाब होता था, 'मुझे लगता है कि मैं अच्छी फॉर्म में हूं और मुझे नॉन-स्ट्राइकर पर ही रहना चाहिए।' वहीं अगर फॉर्म अच्छा न हो तो उनका दूसरा जवाब होता था, 'मुझे नॉन-स्ट्राइकर पर ही रहना चाहिए, इससे मुझ पर प्रेशर कम होता है।' अच्छे या बुरे फॉर्म के लिए उनके पास एक ही जवाब होता था।'