Sunday, July 5, 2020

पाक के हिंदू शरणार्थियों से मिले धवन, ऐसे की मदद July 04, 2020 at 09:58PM

दिल्ली के मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास इस कॉलोनी में पाकिस्तान से आए कई हिंदू शरणार्थी रहते हैं, जिनकी देखभाल दिल्ली की एक संस्था करती है। धवन देशभर में फैले कोरोना वायरस के बीच खुशियां बांटने का काम कर रहे हैं।

धवन देशभर में फैले कोरोना वायरस के बीच खुशियां बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में रह रहे पाकिस्तान के हिंदू शरणार्थियों की भी मदद की।

स्टार ओपनर शिखर धवन ने दिल्ली के मजलिस पार्क के पास इस कैंप में क्रिकेट किट, टॉयलेट और बिस्तर की सुविधा लोगों को मुहैया कराई। इस कॉलोनी में पाकिस्तान से आए कई हिंदू शरणार्थी रहते हैं, जिनकी देखभाल दिल्ली की एक संस्था करती है।

शिखर धवन ने हिंदू रिफ्यूजी कॉलोनी पहुंचकर कई लोगों से मुलाकात की। खास बात तो यह थी कि कॉलोनी में किसी को नहीं पता था कि धवन वहां आने वाले हैं।

धवन ने कहा, 'यह एक शानदार अनुभव रहा। मैं फिलहाल ऐसी स्थिति में हूं जहां लोगों के लिए योगदान कर सकता हूं। इससे मुझे काफी खुशी और शांति मिलती है। वे (वहां के लोग) बहुत खुश थे कि मैं उनसे मिलने आया। उनकी खुशी को महसूस किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि वह मेरे खेल और मैदान पर मेरे सेलिब्रेशन का आनंद लेते हैं।'

धवन ने दिल्ली के मजलिस पार्क के पास इस कैंप में क्रिकेट किट, टॉयलेट और बिस्तर की सुविधा लोगों को मुहैया कराई।

क्विंटन डिकॉक दूसरी बार क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए, महिलाओं में यह अवॉर्ड लॉरा वोल्वार्ट को मिला July 04, 2020 at 09:49PM

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने क्विंटन डीकॉक को क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया है। क्रिकेट के सीमित ओवर फॉर्मेट के कप्तान डीकॉक के 2017 के बाद दूसरी बार यह सम्मान मिला। वहीं, महिलाओं में इस अवॉर्ड के लिए ओपनर लॉरा वोल्वार्ट को चुना गया है। उन्हें प्रोज वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया है।

खिलाड़ियों को वर्चुअल अवॉर्ड समारोह में शनिवार को सम्मानित किया गया। कोरोना के कारण कोई कार्यक्रम नहीं हो सका। द. अफ्रीका को मार्च में भारत दौरे पर 3 वनडे खेलना था। पहला मैच बगैर टॉस के बारिश के कारण रद्द हो गया था, बाकि दो मैच वायरस के कारण टाल दिए गए।

कैलिस को 2004 और 2011 में दो बार यह सम्मान मिल चुका
क्विंटन पहले क्रिकेटर नहीं है, जिन्हें दो बार सीएसए के क्रिकेट ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया है। इनसे पहले 5 क्रिकेटर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। जैक्स कैलिस (2004 और 2011), मखाया एनटीनी (2005 और 2006), हाशिम अमला (2010 और 2013), एबी डिविलियर्स (2014 और 2015) और कगिसो रबाडा (2016 और 2018)।

इन क्रिकेटरों को भी मिल चुका क्रिकेटर ऑफ द ईयर
क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2004 में पहली बार कैलिस को दिया गया था। इसके बाद यह अवॉर्ड शॉन पोलक (2007), डेल स्टेन (2008), ग्रीम स्मिथ (2009), वर्नोन फिलेंडर (2012) और फाफ डु प्लेसिस (2019) को भी मिल चुका है।

नॉर्त्जे को अपने तीसरे ही वनडे में वॉर्नर का विकेट लेने के लिए अवॉर्ड
बॉलर लुंगी एनगिडी को पुरुषों का वन-डे और टी-20 क्रिकेटर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, पिछले साल डेब्यू करने वाले बॉलर एनरिच नॉर्त्जे को अपने तीसरे वनडे में डेविड वॉर्नर का विकेट लेने के लिए इंटरनेशनल न्यू कमर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

शबनम को टी-20 प्लेयर अवॉर्ड
महिलाओं में बॉलर शबनम इस्माइल को टी-20 प्लेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जबकि 19 साल की बेट्समैन नॉनकुलेक्को म्लाबा को इंटरनेशनल वुमन न्यू कमर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया। वहीं, अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक को सीएसए अंपायर ऑफ द ईयर सम्मान मिला।

क्विंटन तीनों फॉर्मेट में रेगुलर विकेटकीपर बल्लेबाज
क्विंटन डी कॉक क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) के रेगुलर विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 47 टेस्ट में 39.12 की एवरेज से 2934 और 121 वन-डे में 44.65 की औसत से 5135 रन बनाए हैं। वहीं टी-20 के 44 मैचों में 31.34 की एवरेज से 1226 रन बनाए हैं।

लॉरा आईसीसी की टी-20 टीम में भी शामिल
लॉरा को हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने अपनी टी-20 टीम में भी शामिल किया था। लॉरा ने 50 वनडे में 45.63 की एवरेज से 1871 रन बना चुकी हैं। उनके नाम 25 टी-20 में 22.47 की एवरेज से 427 रन दर्ज हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
क्विंटन डीकॉक ने 47 टेस्ट में 39.12 की एवरेज से 2934 और 121 वन-डे में 44.65 की औसत से 5135 रन बनाए हैं। लॉरा वोल्वार्ट (दाएं) के नाम 50 वनडे में 1871 रन हैं। -फाइल

44 टेस्ट खेल चुके कुसल मेंडिस ने कार से बुजुर्ग को टक्कर मारी, मौके पर ही मौत; पुलिस ने गिरफ्तार किया July 04, 2020 at 09:07PM

श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने रविवार सुबह साइकिल से जा रहे 64 साल के व्यक्ति को कार से टक्कर मार दी। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हिट एंड रन मामले में पुलिस ने खिलाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। हादसा राजधानी कोलंबो से करीब 30 किमी दूर पानादुरा शहर में हुआ।

पुलिस प्रवक्ता और एसएसपी जलिया सेनारत्ने ने खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मेंडिस को गिरफ्तार कर लिया गया है। अस्पताल में चेकअप के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मेंडिस ने 44 टेस्ट में 2995 रन बनाए
मेंडिस ने श्रीलंका के लिए 44 टेस्ट में 2995 और 76 वनडे में 2167 रन बनाए हैं। उनके नाम 26 टी-20 में 484 रन हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज कोरोना के बाद शुरू हुए ट्रेनिंग कैंप का भी हिस्सा हैं। जुलाई में श्रीलंका को भारत के साथ घरेलू सीरीज खेलना था, जिसे कोरोना के कारण टाल दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मेंडिस ने श्रीलंका के लिए 44 टेस्ट में 2995 और 76 वनडे में 2167 रन बनाए हैं। उनके नाम 26 टी-20 में 484 रन हैं। -फाइल फोटो

'हार के बाद टीम इंडिया मांगती थी पाक से माफी' July 04, 2020 at 08:24PM

नई दिल्लीभारत और पड़ोसी देश पाकिस्तान के बीच किसी भी खेल में मुकाबला हो, लेकिन फैंस का जोश उफान पर होता है। दोनों ही देशों के क्रिकेट प्रेमी मैदान पर खिलाड़ियों को खेलते देखने की चाहत रखते हैं। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कैप्टन ने विवादित बयान दिया है। 40 साल के पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अफरीदी ने कहा कि पाकिस्‍तान की टीम ने भारत को इतनी बार हराया है कि वे मैच के बाद उनसे माफी मांगते थे। देखें, अफरीदी ने यूट्यूब के शो क्रिक कास्ट में कहा, 'हमने हमेशा भारत के खिलाफ मैच का पूरा आनंद उठाया है। हमने उनको काफी बार हराया। हमनें उन्‍हें इतना हराया कि हम मैच के बाद उनसे माफी मांगते थे।' अफरीदी ने साथ ही कहा कि उन्‍हें भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ खेलने में मजा आता था। पाकिस्तान के लिए 27 टेस्ट, 398 वनडे और 99 टी20 इंटरनैशनल मैच खेलने वाले अफरीदी ने साथ ही कहा, 'मुझे भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने में बहुत मजा आया है। इन टीमों के खिलाफ आप पर ज्यादा दबाव होता है। वे अच्छी टीम हैं, बड़ी टीमें हैं।' 1999 में चेन्नै में खेले गए टेस्ट मैच में अफरीदी ने भारत के खिलाफ खेली 141 रनों की पारी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'मेरी सबसे यादगार पारी भारत के खिलाफ 141 रन की थी, वह भी भारत में ही। मैं उस यात्रा पर नहीं जा रहा था, वे मुझे टीम में नहीं ले रहे थे। वसीम भाई (अकरम) और मुख्य चयनकर्ता ने उस समय मेरा बहुत समर्थन किया। यह बहुत ही अच्छा था।' पढ़ें, अफरीदी भारत के खिलाफ जहर उगल कर सुर्खियों में बने रहने की कोशिश भी करते रहे हैं। हाल में कश्मीर पर टिप्पणी के बाद उनके और पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर के बीच रिश्ते भी तल्ख हो गए थे लेकिन अफरीदी ने कहा कि वह अब भी उसके साथ खड़े हैं, जो उन्होंने पहले कहा। उन्होंने कहा, 'मैंने 2016 में जो कहा था, मैं उसके साथ खड़ा हूं। मुझे किसी अन्य देश की तुलना में भारत में अधिक प्यार मिला है। मैं तब एक कप्तान के रूप में वहां गया था।' इस पूर्व ऑलराउंडर ने चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ कुछ अच्छी पारियां खेलीं और 67 वनडे मैचों में कुल 1524 रन बनाए जबकि आठ टेस्ट मैचों में 709 रन बनाए।