Thursday, July 2, 2020

वेस्टइंडीज के लेजेंड सर एवर्टन का 95 साल की उम्र में निधन, 1948 में डेब्यू के बाद भारत के खिलाफ 4 समेत लगातार 5 शतक लगाए थे July 01, 2020 at 08:28PM

वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज सर एवर्टन वीक्स का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार को बारबाडोस के क्राइस्टचर्च में अंतिम सांस ली। एवर्टन ने 22 साल की उम्र में 21 जनवरी 1948 को डेब्यू किया था। पहला मैच उन्होंने जॉर्ज हेडली की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ किंग्सटन ओवल में खेला था। एवर्टन ने आखिरी मैच त्रिनिदाद में पाकिस्तान के खिलाफ 26 मार्च 1958 को खेला था।

सर एवर्टन ने 10 साल के करियर में 48 टेस्ट खेले और 58.61 की औसत से 4455 रन बनाए। उन्होंने 1948 में लगातार 5 शतक लगाए थे। इस दौरान उन्होंने जमैका में इंग्लैंड के खिलाफ 141 रन की पारी भी खेली थी। इसके बाद भारत में 128, 194, 162 और 101 रन बनाए। अपनी अगली पारी में उन्होंने 90 रन बनाए।

वेस्टइंडीज के दो महानतम खिलाड़ियों में शामिल थे
58.61 की औसत के साथ सर एवर्टन सर जॉर्ज हेडली के साथ वेस्टइंडीज के दो महानतम बल्लेबाजों में शामिल थे। एवर्टन टेस्ट के टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं। वहीं, 58.61 की औसत से अब तक सिर्फ 4 बल्लेबाज ही 4000 से ज्यादा रन बना सके हैं। उन्होंने 152 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेले और 55.34 के एवरेज से 12010 रन बनाए। जिसमें नाबाद 304 रन भी शामिल है। टेस्ट में उनका बेस्ट स्कोर 207 रन था।

हॉल ऑफ फेम के सदस्य भी रहे सर एवर्टन
एवर्टन सर फ्रेंक वॉरेल और सर क्लाइड वालकॉट के साथ फेमस ‘थ्री डब्ल्यूएस’ में भी शामिल थे। वे कोच और इंटरनेशनल मीडिया के खेल विशेषज्ञ भी थे। एवर्टन इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के लिए मैच रेफरी और आईसीसी हॉल ऑफ फेम के सदस्य भी थे।

सीडब्ल्यूआई के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने सर एवर्टन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे सर एवर्टन की बल्ले देखने का मौका नहीं मिला, लेकिन मुझे अपने बाद के सालों में उन्हें थोड़ा जानने का मौका जरूर मिला। मैंने पढ़कर और वीडियो देखकर उनके बारे में जाना।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सर एवर्टन वीक्स (बीच में) ने 152 फर्स्ट क्लास मैच में 55.34 के एवरेज से 12010 रन बनाए। जिसमें नाबाद 304 रन भी शामिल है। टेस्ट में उनका बेस्ट स्कोर 207 रन था। -फाइल फोटो

टॉप 5- ODI में सबसे ज्यादा बार बने मैन ऑफ द मैच July 01, 2020 at 08:05PM

वनडे इंटरनैशनल में नतीजे के लिए कई बार एक-दो खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ता है। ये खिलाड़ी ही जीत और हार का अंतर पैदा करते हैं। और इन्हीं से पता चलता है कि कौन है मैन ऑफ द मैच...

Wednesday, July 1, 2020

सकलैन मुश्ताक ने पत्नी को साथ रखने के लिए उन्हें होटल की अलमारी में छुपाया, तब अजहर और यूसुफ ने पकड़ लिया था July 01, 2020 at 07:28PM

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने फैंस के साथ 1999 वर्ल्ड कप की यादों को शेयर किया। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के बीच में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने खिलाड़ियों से अपने परिवार को घर भेजने के लिए कह दिया था। मुश्ताक ने यह बात नहीं मानी और पत्नी को होटल की अलमारी में छिपा दिया था, लेकिन अजहर महमूद और यूसुफ ने उन्हें पकड़ लिया था।

1999 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम फाइनल तक पहुंची थी। टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब जीता था। मैच में पाकिस्तान ने 133 रन का टारगेट दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने यह लक्ष्य 20.1 ओवर में ही हासिल कर लिया था।

1998 में मुश्ताक की शादी हुई थी
मुश्ताक ने रौनक कपूर के शो 'बियॉन्ड द फील्ड' में फैंस के सवाल पर कहा, ‘‘हां, यह बात सही है। 1998 में मेरी शादी हुई थी। पत्नी लंदन में ही रहती थी और 1999 वर्ल्ड कप में वे मेरे साथ ही होटल में रुकी हुई थीं। मेरा सेट पैटर्न था कि मैं दिन में प्रोफेशनल की तरह हार्ड वर्क करता था। शाम का पूरा समय पत्नी को देता था। तभी अचानक उन्होंने कहा कि परिवार को वापस भेज दो। इस पर हेड कोच रिचर्ड पायबस से बात की।’’

मैनेजर और अधिकारी ने कई बार चैकिंग की, लेकिन कुछ नहीं मिला
उन्होंने कहा, ‘‘मैं बिना मतलब की चीजें इस्तेमाल करने में विश्वास नहीं करता हूं। इस कारण मैंने वह फैसला माना ही नहीं। मैनेजर और कोच के साथ कई खिलाड़ी भी चेक करने और बात करने के लिए रूम में आते थे। एक बार किसी के दरवाजा खटखटाने पर मैंने पत्नी को अलमारी में छिपा दिया था। तभी मैनेजर और एक अधिकारी आया। उन्हें रूम में कुछ नहीं मिला। तभी अजहर महमूद और यूसुफ कमरे में आ गए। उन्हें शक हुआ और हम पकड़े गए। तभी मैंने पत्नी को भी बाहर निकाल लिया था।’’

फाइनल में मुश्ताक ने एक विकेट लिया था
मुश्ताक ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4.1 ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया था। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 49 टेस्ट में 208 और 169 वनडे में 288 विकेट लिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सकलैन मुश्ताक (दाएं), पत्नी (बेटी सना को गोद में लिए हुए) और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ।

आज का दिन- मुस्ताफिजुर के 'पंजे' पर भारी रोहित की सेंचुरी July 01, 2020 at 07:29PM

नई दिल्ली रोहित शर्मा के लिए लाजवाब रहा। रोहित ने उस वर्ल्ड कप में पांच सेंचुरी लगाईं जो एक रेकॉर्ड है। रोहित ने आज ही के दिन एक साल पहले बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप में शतक लगाया था। रोहित की पारी की मदद से भारत ने वह मैच 28 रन से जीता था। हिटमैन के नाम से महशूर रोहित शर्मा (104 रन, 92 गेंद, 7 चौके और 5 छक्के) ने आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में बांग्लादेश के खिलाफ चौथी सेंचुरी जड़ते हुए कई रेकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया था। इस मैच में सेंचुरी लगाकर उन्होंने श्रीलंका के कुमार संगाकारा के एक वर्ल्ड कप में चार सेंचुरी लगाने के रेकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। श्री लंकाई बल्लेबाज संगकारा ने 2015 में 4 सेंचुरी लगाने का वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया था। देखें- बांग्लादेश के तमीम इकबाल ने पारी की शुरुआत में उनका आसान कैच टपका दिया जिसका फायदा उठाते हुए इस भारतीय खिलाड़ी ने लगातार दूसरा शतक लगाया। राहुल-रोहित की दमदार शुरुआत भारतीय टीम को लोकेश राहुल और रोहित ने दमदार शुरुआत दी। दोनों ने 29.2 ओवर में 180 रन जोड़े। राहुल 77 रन बनाकर रुबेल हसन का शिकार बने। स्कोरबोर्ड पर अभी 15 रन ही और जुड़े थे कि रोहित भी आउट हो गए। विराट कोहली ने 26 और ऋषभ पंत ने 48 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी ने भी 35 रनों का योगदान दिया। भारतीय बल्लेबाज रन गति को अपेक्षित रफ्तार नहीं दे सके और बांग्लादेश ने लगातार विकेट लेकर दबाव बनाए रखा। मुस्ताफिजुर रहमान ने पांच विकेट लिए। जवाब में बांग्लादेश की टीम शाकिब अल हसन और सैफुद्दीन की हाफ सेंचुरी के बावजूद 48 ओवर में 286 रन पर आउट हो गई। बुमराह ने भारत की ओर से चार विकेट लिए। भारत ने मुकाबला 28 रन से जीता।