Sunday, June 28, 2020

विराट जब चाहें, किसी मैच का रुख बदल सकते हैं: कोच June 27, 2020 at 10:16PM

नई दिल्लीभारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच ने कहा है कि कप्तान की ताकत है कि वह हर फॉर्मेट में उसकी जरूरत के मुताबिक खेल सकते हैं। राठौड़ ने आगे कहा कि विराट की सबसे अच्छी बात यह है कि वह खेल को लेकर काफी समर्पित हैं। 51 वर्षीय राठौड़ ने 'स्पोर्ट्सकीड़ा' से कहा, ‘मेरे हिसाब से विराट में सबसे अच्छी बात खेल को लेकर उनका समर्पण है। वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनना चाहते हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं। वह काफी प्रयास करते हैं और मैंने जितने क्रिकेटर देखे हैं, उनमें से वह सबसे ज्यादा मेहनती हैं। इसके अलावा मुझे लगता है कि उनकी स्थिति के साथ तालमेल बिठाने की क्षमता काफी अच्छी है।’ पढ़ें, राठौड़ ने कहा, ‘‘वह एक तरह के खिलाड़ी नहीं हैं। वह जब चाहें मैच का रूख बदल सकते हैं। वह हर फॉर्मेट को अलग तरह से खेलते हैं और यह उनके सबसे मजबूत पहलूओं में से एक है।’ करियर में 6 टेस्ट और 7 वनडे इंटरनैशनल मैच खेलने वाले राठौड़ ने आईपीएल-2016 का उदाहरण दिया जब कोहली ने लीग में 973 रन बनाए थे और अकेले दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को फाइनल में ले गए थे। उन्होंने कहा, ‘सबसे बेहतरीन उदाहरण जो मैंने देखा है, वो आईपीएल-2016 में जहां उन्होंने चार शतक और 40 तकरीबन छक्के मारे थे। वह शानदार फॉर्म में चल रहे थे और इसके बाद हमें वेस्टइंडीज का दौरा करना था। दो महीने आईपीएल में खेलने के बाद वह वेस्टइंडीज गए और पहले ही मैच में दोहरा शतक जमाया वो भी बिना किसी सिक्स लगाए।’

बुंदेसलिगा के इस सीजन में सबसे ज्यादा 34 गोल दागे; लीग के इतिहास में लगातार 11 मैच में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी June 27, 2020 at 10:20PM

जर्मनी की फुटबॉल लीग बुंदेसलीगा के मौजूदा सीजन में बायर्न म्यूनिख पहले ही खिताब जीत चुका है। इसी टीम के स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवनडॉस्की ने 31 मैच में सबसे ज्यादा 34 गोल दागे और 4 असिस्ट किए हैं। उन्हें 50% से ज्यादा वोट मिलने के बाद इस साल का बेस्ट प्लेयर चुना गया है। शनिवार को इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

पोलैंड के स्टार फुटबॉलर लेवनडॉस्की ने इस बार बुंदेसलिगा में अब तक किसी भी सीजन में सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस है। वे 5वीं बार लीग के टॉप स्कोरर बने हैं। लेवनडॉस्की ने इस बार लगातार 11 मैच में गोल किया है और ऐसा करने वाले वे इतिहास के पहले खिलाड़ी हैं।

टिमो वेर्नेर 28 गोल के साथ दूसरे नंबर पर
लेवनडॉस्की के बाद दूसरे नंबर पर जेडॉन सेंचो को सबसे ज्यादा वोट मिले। बुंदेसलिगा में सबसे ज्यादा गोल के मामले में सेंचो तीसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 32 मैच में 17 गोल किए। इस सीजन में लेवनडॉस्की के बाद आरबी लिपजिग के टिमो वेर्नेर ने 34 मैच में 28 गोल किए।

खिलाड़ी टीम मैच गोल
रॉबर्ट लेवनडॉस्की बॉयर्न म्यूनिख 31 34
टिमो वेर्नेर आरबी जिपजिग 34 28
जेडॉन सेंचो बोरुसिया डॉर्टमंड 32 17
वाउट वेगहॉर्स्ट वीएफएल वोल्फ्सबर्ग 32 16
रूवेन हेनिंग्स फॉरच्यूना डसेलडॉर्फ 32 15

लगातार 5वें साल 40 से ज्यादा गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी
लेवनडॉस्की लगातार 5वें साल में 40 से ज्यादा गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी कर चुके हैं।

दो सीजन में लेवनडॉस्की ने रोनाल्डो को पीछे छोड़ा
लेवनडॉस्की ने हर साल शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन मेसी और रोनाल्डो के आगे वे हमेशा ही अनदेखे किए जाते रहे। पिछले 11 बैलन डी'ओर अवॉर्ड सिर्फ मेसी और रोनाल्डो ने ही जीते हैं। हालांकि, पिछले 5 में से 2 सीजन में लेवनडॉस्की ने रोनाल्डो को गोल के मामले में पीछे छोड़ा है।

लेवनडॉस्की ने गोल कर टीम को लगातार 8वां खिताब जिताया
17 जून को बॉयर्न म्यूनिख ने वेर्डर ब्रेमेन क्लब को 1-0 से हराकर खिताब जीता था। टीम के लिए विजयी गोल लेवनडॉस्की ने ही किया था। बॉयर्न ने लगातार 8वीं बार खिताब जीता है। 27 जून को सीजन का आखिरी मैच खेला गया। पॉइंट टेबल में बॉयर्न म्यूनिख 82 अंक के साथ टॉप पर रही। टेबल में शीर्ष पर रहने वाली टीम ही चैम्पियन होती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पोलैंड के रॉबर्ट लेवनडॉस्की ने इस बार बुंदेसलिगा में अब तक किसी भी सीजन में सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस है। वे 5वीं बार लीग के टॉप स्कोरर बने हैं।

'TV स्क्रीन पर शाहरुख से भी बेहतर होते हैं धोनी' June 27, 2020 at 08:58PM

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कई टीवी विज्ञापनों में नजर आते हैं। उनके साथ कई ऐड को लेकर काम कर चुके पूर्व रणजी क्रिकेटर और एक बड़ी कंपनी में क्रिएटिव चीफ पीयूष पांडे ने कहा कि स्क्रीन पर धोनी बेस्ट क्रिकेटर हैं। गौरव कपूर के साथ एक पॉडकास्ट में पीयूष पांडे ने धोनी की ऐक्टिंग की काफी तारीफ की। गौरव ने जब पूछा कि स्क्रीन पर बेस्ट ऐक्टर कौन सा क्रिकेटर है, तो पीयूष ने बिना ज्यादा सोचे महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया। उन्होंने कहा, 'अगर आपको मेरी बात पर यकीन ना आए तो करीब 10 साल पुराना उनका एक वीडियो शूट देखिए। धोनी और बॉलिवुड ऐक्टर शाहरुख खान उस ऐड में साथ काम कर रहे थे।' देखें, पीयूष ने आगे कहा, 'जब आप उस ऐड को देखेंगे तो समझ जाएंगे कि मैं कितना सही हूं। भले ही शाहरुख साथ में थे, लेकिन धोनी ने सभी का ध्यान खींचा। वह कमाल की ऐक्टिंग करते हैं।' पीयूष ने धोनी के साथ कई ऐड को लेकर काम किया है जिसमें सीमेंट, मोबाइल कंपनी से जुड़े विज्ञापन भी शामिल हैं। राजस्थान के लिए रणजी क्रिकेट खेल चुके पीयूष पांडे फिलहाल एक बड़ी कंपनी में क्रिएटिव चीफ के तौर पर काम करते हैं। पीयूष ने कहा कि शायद सबसे पहले टीवी पर विज्ञापनों में दिग्गज सुनील गावसकर, रवि शास्त्री और संदीप पाटिल काउी समय पहले एक कोल्ड ड्रिंक में ऐड में दिखे थे। इतना ही नहीं, कपिल देव भी एक फ्लिकर बुक में नजर आए। साल 2016 में पद्मश्री से नवाजे गए पीयूष पांडे ने टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार टाइगर पटौदी के साथ भी काम किया। उन्होंने बताया कि वह टाइगर के साथ वर्ल्ड कप के लिए रोज एक ऐड लिखते थे। पीयूष ने साथ ही कहा कि टाइगर उनके काफी अच्छे दोस्त और मेंटॉर भी थे। वह टाइगर के भतीजे साद बिन के साथ कॉलेज क्रिकेट भी खेले।

विक्रम राठौड़ ने कहा- विराट परिस्थिति के हिसाब से अपना खेल बदल लेते हैं, यही उनकी सबसे बड़ी खासियत June 27, 2020 at 09:12PM

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ (51) ने कप्तान विराट कोहली की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कोहली परिस्थिति के हिसाब से अपना खेल कभी भी बदल सकते हैं। यही उनकी सबसे बड़ी खासियत भी है। विक्रम ने कहा कि भारतीय कप्तान हर एक फॉर्मेट में जरूरत के हिसाब से खेलते हैं।

एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बात करते हुए विक्रम ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि कोहली का कमिटमेंट ही उनकी सबसे अच्छी बात यह है। वे दुनिया का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बनना चाहते हैं और उसके लिए वे कड़ी मेहनत भी करते हैं। मैंने उन्हें यह सब करते हुए देखा भी है। मुझे लगता है कि हर एक परिस्थिति में ढलने की क्षमता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।’’

फॉर्मेट के हिसाब से खेलते हैं कोहली
उन्होंने कहा, ‘‘वे सिर्फ एक ही तरह से खेलने वाले खिलाड़ी नहीं हैं। वे अपना खेल जरूरत के हिसाब से कभी भी बदल सकते हैं। उन्होंने सभी फॉर्मेट में अलग-अलग तरीके से क्रिकेट खेला है। यही उनकी एक सबसे बड़ी ताकत भी है।’’

कोहली ने आईपीएल 2016 में 973 रन बनाए थे
विक्रम ने कहा, ‘‘इसका एक सबसे बड़ा उदाहरण आप 2016 के आईपीएल सीजन से ले सकते हैं। तब मैंने उनका शानदार खेल देखा था। उस दौरान कोहली ने सीजन में 4 शतक और 40 अलग-अलग तरीके से सिक्स लगाए थे। दो महीने आईपीएल खेलने के बाद टीम वेस्टइंडीज दौरे पर गई थी। वहां भी कोहली ने पहले ही टेस्ट में दोहरा शतक लगाया था। इस पारी में उन्होंने हवा में भी कोई शॉट नहीं मारा था।’’ कोहली ने आईपीएल के 2016 सीजन में 973 रन बनाए थे।

बल्लेबाजी कोच ने कहा, ‘‘इसलिए, आपको अपनी बल्लेबाजी में बदलाव लाते रहना चाहिए, क्योंकि आप अलग-अलग फॉर्मेट में खेलते हैं। हालांकि, ज्यादातर क्रिकेटर ऐसा नहीं करते हैं। मुझे लगता है कि विराट कोहली अपने एक अलग ही तरीके से क्रिकेट खेलना चाहते हैं। वे अलग-अलग परिस्थितियों में खेल सकते हैं।’’

भारतीय कप्तान ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 5412 रन बनाए
कोहली ने 86 टेस्ट में 53.62 की औसत से 7240 रन बनाए हैं। उन्होंने 27 शतक भी लगाए हैं। उनके नाम 248 वनडे में 11867 और 81 टी-20 में 2794 रन हैं। कोहली ने आईपीएल के 177 मैच में अब तक सबसे ज्यादा 5412 रन बनाए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोहली ने 86 टेस्ट में 7240 रन बनाए हैं। उनके नाम 248 वनडे में 11867 और 81 टी-20 में 2794 रन हैं। -फाइल फोटो