Tuesday, June 23, 2020

किसी में हिम्मत नहीं थी, जो सचिन को स्लेज करे: बासित अली June 22, 2020 at 09:06PM

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज () ने खुलासा किया है कि जब सचिन तेंडुलकर () खेलते थे तब किसी खिलाड़ी में उन्हें स्लेज करने का साहस नहीं होता था। उन्होंने साथ यह भी कहा कि सचिन जिस तरह से गेंदबाजी करते थे उन्हें सिर्फ पार्ट-टाइम बोलर कहना ठीक नहीं होगा। 'बासित अली शो' में उन्होंने भारतीय क्रिकेटरों से अपनी प्रतिस्पर्धा का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मैदान पर और उसके बाहर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कैसा संबंध था। उनसे जब पूछा गया कि कौन सा विकेटकीपर उन्हें सबसे ज्यादा स्लेज करता था तो 49 वर्षीय अली ने पूर्व भारतीय विकेटकीपर नयन मोंगिया (Nayan Mongia) का नाम लिया। उन्होंने कहा, 'नयन मोंगिया बहुत डिस्टर्ब करते थे। वह ऐसी बातें करते थे, जो मैं यहां बता नहीं सकता। जब वह अंडर-19 टीम के साथ यहां आए तो मैं बहुत मासूम था, लेकिन बाद में मैं भी काफी शरारती बन गया।' उन्होंने कहा कि अजय जडेजा भी काफी स्लेज किया करते थे वहीं नवजोत सिंह सिद्धू और विनोद कांबली पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के निशाने पर रहते थे।

जिंदगी जीना सिखाता है टेस्ट क्रिकेट, यही बेस्ट: क्रिस गेल June 22, 2020 at 09:28PM

नई दिल्ली अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सीमित ओवरों की क्रिकेट में विशेष छाप छोड़ने वाले () ने कहा कि से अधिक चुनौतीपूर्ण कुछ भी नहीं है। यह ऐसा फॉर्मेट है जिससे आपको जिंदगी की जटिलताओं को समझने में मदद मिलती है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के ऑनलाइन कार्यक्रम 'ओपन नेट्स' में () से बात करते हुए गेल ने कहा कि टेस्ट से मिले अनुभव के आगे बाकी चीजें फीकी हैं। गेल ने अपने करियर में 103 टेस्ट मैच खेले लेकिन 2014 के बाद उन्होंने लंबे प्रारूप में कोई मैच नहीं खेला है। गेल ने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट सर्वश्रेष्ठ है। टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए आपको यह सीखने का भी अवसर मिलता है कि जिंदगी कैसी जीनी है क्योंकि 5 दिवसीय क्रिकेट खेलना काफी चुनौतीपूर्ण है। यह आपकी कई तरह से परीक्षा लेता है। यह आपकी कई बार परीक्षा लेता है। यह सुनिश्चित करता है कि आप जो कुछ भी कर रहे हैं उसमें अनुशासित बने रहो।' 40वर्षीय इस बल्लेबाज ने कहा, 'यह आपको मुश्किल परिस्थितियों से वापसी करना भी सिखाता है।' भारतीय कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गेल के पूर्व साथी विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी इसी तरह की बात की थी। उन्होंने दावा किया था कि इस पारंपरिक प्रारूप को खेलते हुए उन्होंने जिंदगी जीने के सबक सीखे। गेल पर हमेशा छोटे प्रारूपों पर ध्यान देने का आरोप लगता रहा लेकिन इस लेफ्टहैंडर बल्लेबाज ने युवाओं को टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान देने की सलाह दी लेकिन साथ ही कहा कि इसमें इतना अधिक मगन नहीं होना है कि उन्हें इससे इतर जिंदगी कुछ न लगे। उन्होंने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट से आपको अपने कौशल और मानसिक मजबूती का आकलन करने का मौका मिलता है। समर्पित भाव से इसे खेलो और जो भी कर रहे हो उसका आनंद लो। भले ही वह खेल में न हो लेकिन आपके लिए कहीं न कहीं मौका रहता है।' गेल ने कहा, 'इसलिए अगर एक चीज नहीं चल रही है तो हमेशा याद रखो कि आपके लिए वहां दूसरा मौका भी है। इसलिए अगर क्रिकेटर रहते हुए सफल नहीं होते तो दिल मत तोड़ो।

वेस्टइंडीज टीम ने इंग्लैंड में 14 दिन का आइसोलेशन पूरा किया; मैनचेस्टर में 3 दिन का प्रैक्टिस मैच खेलेगी June 22, 2020 at 08:52PM

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने इंग्लैंड गई वेस्टइंडीज टीम ने 14 दिन का आइसोलेशन पूरा कर लिया है। मेहमानटीम 9 जून कोइंग्लैंड पहुंचीं थी और तब से ही मैनचेस्टर के एक होटल में क्वारैंटाइन है। टीम होटल के पास ओल्ड टैफर्ड मैदान पर प्रैक्टिस कर रही है। इसी मैदान पर उसे तीन दिन का वॉर्म-अप मैच खेलना है।

वहीं, इंग्लैंड की 30 सदस्यीय टीम गुरुवार से साउथैम्पटन में ट्रेनिंग करेगी।मेजबान टीम को मैदान के पास एक होटल मेंरखा गया है। खिलाड़ी दो अलग-अलग ग्रुप्स में प्रैक्टिस करेंगे। एक ग्रुप सुबह और दूसरा शाम को ट्रेनिंग करेगा।

इससे पहले, सभी खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट का कोरोना टेस्ट होगा। इसकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर खिलाड़ी ट्रेनिंग शुरू करेंगे। मेजबान टीम1 जुलाई को तीन दिन का वॉर्म-अप मैच खेलेगी।

तीन टेस्ट मैच का सीरीज 8 जुलाई से

वेस्टइंडीज-इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 8-12 जुलाई तक साउथैम्पटन के एजिस बॉल में होगा,जबकि बाकी दो टेस्ट ओल्ड ट्रैफर्ड में 16 से 20 जुलाई और 24-28 जुलाई तक खेले जाएंगे।

इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

इधर, इसी महीने के आखिर में इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली पाकिस्तान टीम के तीन खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।इनमें हैदर अली, हैरिसरउफ और शादाब खानशामिल हैं। इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान कोतीन मैचों की टेस्ट और इतने ही टी-20 मैच की सीरीज खेलनी है। दोनों देशों के बीचपहला टेस्ट 30 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। वहीं, टी-20 सीरीज की शुरुआत 29 अगस्त से होगी।

पाकिस्तान टीम डर्बीशायर में 14 दिन क्वारैंटाइनरहेगी
इंग्लैंड पहुंचने पर पाकिस्तान टीम डर्बीशायर में 14 दिन क्वारैंटाइन रहेगी। हालांकि, इस दौरान खिलाड़ियों के प्रैक्टिस पर किसी तरह की रोक नहीं रहेगी। इस दौरे के लिए पाकिस्तान ने 29 सदस्यीय टीम चुनी है, ताकि किसी खिलाड़ी के संक्रमित या बीमार होने की सूरत में उसका रिप्लेसमेंट आसानी से मिल जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वेस्टइंडीज टीम 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 9 जून को इंग्लैंड पहुंचीं थी। खिलाड़ी ओल्ड टैफर्ड मैदान पर प्रैक्टिस कर रहे हैं।

PAKvsENG- सीरीज में किसका दबदबा, यह बताना मुश्किल: लतीफ June 22, 2020 at 08:41PM

कराची पाकिस्तान के पूर्व कप्तान () ने कहा कि उनके देश और इंग्लैंड के () बीच आगामी सीरीज के परिणाम की भविष्यवाणी करना मुश्किल है। क्योंकि ये दोनों टीमें कोविड-19 (Covid- 19) महामारी के कारण अप्रत्याशित परिस्थितियों में खेलेंगी। पाकिस्तानी टीम 28 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। इस बीच उसके तीन खिलाड़ियों के कोरोना वायरस (Coronavirus) के लिए टेस्ट पोजिटिव पाए जाने से उसकी परेशानियां बढ़ गई हैं। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 30 जुलाई को लॉर्ड्स में शुरू होगा, जबकि तीन मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज 29 अगस्त से हैंडिंग्ले में खेली जाएगी। लतीफ ने कहा, 'यह भविष्यवाणी करना मुश्किल है कि पाकिस्तान सीरीज जीत पाएगा या नहीं क्योंकि इस बार परिस्थितियां पूर्व के दौरों की तुलना में काफी भिन्न होंगी।' उन्होंने कहा, 'और यह नहीं भूलना चाहिए कि पिछली बार यूनिस खान (Younis Khan) और मिसबाह उल हक () के बिना हमारे बल्लेबाज इंग्लैंड में संघर्ष करते नजर आए थे।' पाकिस्तान ने 2018 में लॉर्ड्स में पहला टेस्ट मैच जीता था लेकिन हैंडिग्ले में दूसरे टेस्ट मैच में उसे हार मिली थी। पाकिस्तान की तरफ से 37 टेस्ट मैच खेलने वाले लतीफ को नहीं लगता कि टीम में 29 खिलाड़ी और 14 अधिकारी होने के बावजूद प्रबंधन से जुड़ी कोई समस्या पैदा होंगी। उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसी कोई समस्या नजर नहीं आती क्योंकि मुख्य कोच मिसबाह शांतचित इंसान हैं, जिन्होंने निजी तौर पर कभी किसी का रास्ता नहीं रोका। मुझे लगता है कि इस कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इस तरह के बड़े दल की जरूरत भी है।'