Saturday, June 13, 2020

शिल्पा शेट्टी का बेसुरा संगीत... वॉर्नर ने उतारी नकल June 12, 2020 at 09:44PM

नई दिल्लीक्रिकेट की दुनिया से सोशल मीडिया पर नई सनसनी (David Warner) ने एक नया वीडियो अपलोड किया है। यह वीडियो बॉलिवुड ऐक्ट्रेस () एक एनिमेटेड वीडियो को मिक्स करके बनाया गया है। इसमें डेविड वॉर्नर शिल्पा को कॉपी करते दिख रहे हैं। वॉर्नर ने इस टिकटॉक वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- इसने मुझे खूब हंसाया बड़ा मजा आया... इसके साथ ही उन्होंने शिल्पा शेट्टी को टैग भी किया है। बता दें कि इस वीडियो को पहले शिल्पा ने पति राज कुंद्रा के साथ बनाया था। हालांकि, वॉर्नर के वीडियो में राज को क्रॉप किया गया है। उल्लखेनीय है कि इससे पहले भी डेविड वॉर्नर ने भारतीय गानों पर डांस वीडियो शेयर किए हैं। वह अपने टिकटॉक वीडियोज में वाइफ केंडिस और बेटियों को भी शामिल करते हैं। उल्लेखनीय है कि इंडियन प्रीमियर लीग का मौजूदा सत्र कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, इसे क्लोजडोर स्टेडियम में कराने की चर्चा हो रही है।

'नई दुनिया में जीने जैसे होगा कोरोना बाद क्रिकेट' June 12, 2020 at 08:05PM

नई दिल्लीघातक कोरोना वायरस का असर क्रिकेट जगत पर भी पड़ा है और तमाम इंटरनैशनल क्रिकेट टूर्नमेंट और सीरीज फिलहाल स्थगित हैं। इस बीच दिग्गज ने कहा कि कोरोना के बाद क्रिकेट मैच जब होंगे तो यह हर खिलाड़ी के लिए एक नई दुनिया में जीने जैसा होगा। पूर्व भारतीय कप्तान गावसकर ने शनिवार को एक निजी चैनल से कहा, 'हर खिलाड़ी के लिए यह थोड़ा मुश्किल होगा, जब वह फिर मैदान पर उतरेंगे। मुझे लगता है कि यह एक नई दुनिया में जीने जैसा होगा।' कोरोना के कारण क्रिकेट नियमों में भी अंतरिम बदलाव किए गए हैं और गेंद पर लार लगाने पर भी बैन लगाया गया है। इस पर गावसकर ने कहा कि हर खिलाड़ी के लिए थोड़ी मुश्किल होगी। देखें, दर्शक ना होना खलेगाउन्होंने कहा, 'मैदान में दर्शकों का ना होना भी खिलाड़ियों को खलेगा। जब स्टैंड में दर्शक नजर आते हैं, कोई भी टीम खेलती है तो उसी रंग में स्टेडियम रंगा सा दिखता है। दर्शकों के ना होने से काफी खाली सा लगेगा।' युवाओं को होगी फ्रस्ट्रेशन70 साल के गावसकर ने कहा, 'युवा पीढ़ी के लिए थोड़ा बुरा लगता है। युवाओं में एक एनर्जी होती है लेकिन घर में रहकर उस एनर्जी को रोकना मुश्किल है। घर पर रहने से खिलाड़ियों को कुछ फ्रस्ट्रेशन होती है, उसका सामना करना और ऐसी स्थिति को संभालना बेहद मुश्किल है। जब मैदान पर किसी खिलाड़ी को पसीना आता है, तो उसे काफी अच्छा लगता है लेकिन वहां खेलने का मौका ना मिलना हर किसी को खलेगा।' क्यों डोनेट किए 59 लाख?कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में गावसकर ने भी हाथ बढ़ाए थे और 59 लाख रुपये डोनेट किए। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत के लिए 35 शतक लगाए हैं और इसलिए पीएम केयर्स फंड में 35 लाख रुपये डोनेट किए। उन्होंने कहा, 'मैं आज जो भी हूं, भारतीय क्रिकेट की वजह से हूं। इसलिए 35 शतक को देखते हुए पीएम केयर्स फंड में 35 लाख और मुंबई सीएम रिलीफ फंड में 24 लाख रुपये डोनेट किए लेकिन मेरा मानना है कि यह समुद्र में एक बूंद की तरह है।' बाएं हाथ से काम, स्पैनिश सीखने की कोशिशगावसकर ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन में दो नई चीजें सीखने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'मैं दाएं हाथ से खेलता था, लेकिन लॉकडाउन में मैंने बाएं हाथ से काम करने की कोशिश की। इसके अलावा मैंने स्पैनिश भाषा सीखने की भी कोशिश की क्योंकि कहीं भी जाते हैं तो इससे मदद मिलती है।'

जानें, क्यों रोहित से भी खास है इनकी ODI डबल सेंचुरी June 12, 2020 at 07:55PM

13 जून, यह वह दिन है, जिसे महिला क्रिकेट वर्ल्ड में बड़े ही इज्जत और गर्व के साथ लिया जाता है। इसी वजह हैं न्यू जीलैंड की एमेलिया केर। इस बल्लेबाज ने महज 17 वर्ष की उम्र में आज ही के दिन 2018 में नाबाद 232 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाते हुए इतिहास रचा था। वह वनडे में दोहरा शतक लगाने वाली सबसे कम उम्र की क्रिकेटर (पुरुष या महिला) हैं, जबकि दोहरा शतक लगाने वाली बेलिंडा क्लार्क के बाद दूसरी महिला क्रिकेटर हैं।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज बेलिंडा क्लार्क का 21 साल पहले बनाया गया नाबाद 229 रनों का वर्ल्ड रेकॉर्ड (महिला क्रिकेट) भी तोड़ डाला। 16 दिसंबर, 1997 को क्लार्क ने डेनमार्क के खिलाफ 155 गेंदों में नाबाद 229 रनों की पारी खेली थी। वह वनडे में दोहरा शतक लगाने वाली पहली क्रिकेटर (महिला-पुरुष) थीं।

ओपनर एमेलिया ने आयरलैंड के खिलाफ तूफानी बैटिंग करते हुए सिर्फ 145 गेंदों में नाबाद 232 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 31 चौके और 2 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइकरेट 160 का रहा। उनके और कास्परेक (113) की सेंचुरी की बदौलत न्यू जीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ निर्धारित 50 ओवरों में सिर्फ 3 विकेट पर 440 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस टीम ने लगातार तीसरे मुकाबले में 400 से ज्यादा रन बटोरने का कारनामा किया था।

डबलिन में न्यू जीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। करियर का सिर्फ 20वां वनडे खेल रही केर ने मैच में शुरुआत काफी धीमी की। उन्हें अर्धशतक तक पहुंचने में 45 गेंद लगे, लेकिन चौके से पचासा पूरा करने के बाद तो जैसे केर के अंदाज ही बदल गए। उन्होंने अगले 50 रन सिर्फ 32 गेंदें खेलीं। 77 गेंद में चौके से उन्होंने शतक पूरा किया तो 102 गेंद में स्कोर 150 रनों के पार पहुंचा दिया। 134वीं गेंद पर चौका लगाकर 200 रनों का आंकड़ा छुआ। इस दौरान उन्हें दो जीवनदान भी मिले। केर के वनडे करियर का यह पहला शतक है। इससे पहले उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 81 रन था।

महिला क्रिकेट में बेलिंडा क्लार्क और केर ने वनडे में दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया है, जबकि पुरुष क्रिकेट की बात करें तो 6 बल्लेबाजों ने दोहरा शतक लगाया है। इसमें क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर, वीरेंदर सहवाग, रोहित शर्मा, मार्टिन गप्टिल, क्रिस गेल और फखर जमां के नाम शामिल हैं। रोहित शर्मा ने सबसे अधिक तीन बार वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है। वनडे का हाइएस्ट स्कोर 264 रन रोहित शर्मा के ही नाम है, जो उन्होंने 13 नवंबर, 2014 को कोलकाता में श्री लंका के खिलाफ बनाया था।

बीजिंग में अभी नहीं होंगे खेल, जारी किया नोटिस June 12, 2020 at 08:43PM

बीजिंगकोविड-19 महामारी का असर खेल जगत पर भी पड़ा है और करीब 2 महीने तक किसी भी तरह की सीरीज, टूर्नमेंट आयोजित नहीं किए गए। कुछ लोगों का मानना है कि यह खतरनाक वायरस चीन से शुरू हुआ और अभी बीजिंग में खेल शुरू नहीं किए जाएंगे। बीजिंग के नगर खेल प्रतियोगिता प्रशासन केंद्र ने एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में खेलों के आयोजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को बीजिंग में कोरोना के दो नए मामलों के सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया। पढ़ें, इस नोटिस में कहा गया है, 'बीजिंग में कोविड-19 महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए अगली सूचना तक सभी प्रकार के खेल कार्यक्रमों को अब निलंबित कर दिया गया है। नोटिस के मुताबिक अगली सूचना तक खेल आयोजनों को निलंबित कर दिया गया है।' कोरोना के कारण ओलिंपिक गेम्स को भी अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है। चाहे क्रिकेट हो, फुटबॉल, टेनिस, ऐथलेटिक्स या कोई और खेल, फिलहाल सभी पर विराम लगा हुआ है। कुछ देशों में बिना दर्शकों के फुटबॉल टूर्नमेंट हाल में फिर शुरू किए गए हैं। (एजेंसी से इनपुट)