Monday, June 8, 2020

भारतीय खिलाड़ी ने डेविड बेकहम की तरह 10 मीटर की दूरी से बनाना किक लगाई, दोस्त के सिर पर रखी बोतल गिरी June 08, 2020 at 12:39AM

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें खिलाड़ी इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम की तरह बनाना किक (हवा में घूमती हुई) लगाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि करीब 10 मीटर की दूरी से लगाई गई इस किक से खिलाड़ी ने अपने दोस्त के सिर पर रखी बोतल गिरा दी।

इस वीडियो को एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (एएफसी) ने ट्विटर पर शेयर किया है। हालांकि, यह खिलाड़ी किस राज्य का है, यह पता नहीं चल सका है। एक यूजर ने लिखा कि मेरा देश महान है।कई यूजर्स पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी से तुलना कर रहे हैं। यह दोनों भी शानदार बनाना किक लगाते हैं।

भारतीय गोलकीपर का शानदार प्रदर्शन
वहीं, नॉर्वे के राजदूत एरिक सोल्हैम ने भी एक भारतीय गोलकीपर का वीडियो शेयर किया। इसमें विपक्षी खिलाड़ी गोल के लिए लगातार हमले करते दिख रहे हैं, लेकिन गोलकीपर शानदार खेल दिखाते हुए उन्हें कामयाब नहीं होने देता है।

राजदूत ने लिखा, बहुत शानदार, यह वीडियो देखिए! क्यों भारतीय टीम फुटबॉल में वर्ल्ड कप नहीं जीत रहा है?

##

बड़ी फुटबॉल लीग फिर शुरू हो रहीं
कोरोनावायरस के कारण इन दिनों ज्यादातर खेल रुके हुए हैं। फुटबॉल में यूरोप की टॉप लीग में शामिल जर्मनी की बुंदेसलिगा शुरू हो चुकी है, जो बगैर दर्शकों के खेली जा रही है। इंग्लैंड की प्रीमियर लीग भी 17 से शुरू होने वाली है। स्पेनिश लीग ला लिगा और इटली की सीरी-ए भी जून में शुरू होने जा रही हैं। इससे इतर वियतनाम में दर्शकों के साथ प्रोफेशनल फुटबॉल लीग शुरू हो गई है। शुक्रवार को एक मैच में करीब 30 हजार फैन्स मैच देखने पहुंचे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कई यूजर्स भारतीय फुटबॉलर की तुलना पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी से रहे हैं। मौजूदा समय में यह दोनों भी शानदार बनाना किक लगाते हैं।

माइकल क्लार्क ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ से सम्मानित, कहा- ऐसा लगा किसी ने जून में अप्रैल फूल जैसा मजाक किया June 07, 2020 at 11:06PM

पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को सोमवार को ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ के सामान्य डिवीजन में अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह एक तरह का राष्ट्रीय सम्मान है, जो कि किसी उपलब्धि या सेवा के लिए दिया जाता है। क्लार्क ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 2015 वनडे वर्ल्ड कप जिताया था।

क्लार्क ने चैनल 9 से कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो, मुझे लगा कि जून में किसी ने मेरे साथ अप्रैल फूल जैसा मजाक किया है। बहुत हैरान हूं, लेकिन सच कहूं तो बहुत ज्यादा सम्मानित महसूस
कर रहा हूं।’’

पोटिंग और बॉर्डर को भी सम्मान मिल चुका
इससे पहले यह सम्मान एलेन बॉर्डर, स्टीव वॉ, रिकी पोंटिंग, मार्क टेलर और बॉब सिंपसन को मिल चुका है। क्लार्क को यह सम्मान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक खिलाड़ी के तौर पर असाधारण सेवा देने के लिए मिला है।

क्लार्क ने टेस्ट में 28 और वनडे में 8 शतक लगाए
क्लार्क ने 2015 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद संन्यास ले लिया था। उन्होंने 115 टेस्ट में 8643, 245 वनडे में 7981 और 34 टी-20 में 488 रन बनाए हैं। क्लार्क ने टेस्ट में 28 और वनडे में 8 शतक लगाए हैं। आईपीएल के 6 मैच में क्लार्क के नाम 98 रन हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने 115 टेस्ट में 8643, 245 वनडे में 7981 और 34 टी-20 में 488 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 28 और वनडे में 8 शतक लगाए हैं। -फाइल फोटो

न्यूजीलैंड में 13 जून से सुपर रग्बी लीग, दर्शकों की मौजूदगी में शुरू होने वाला पहला प्रोफेशनल स्पोर्ट्स इवेंट June 07, 2020 at 10:24PM

न्यूजीलैंड में कोरोनावायरस की वजह से लोगों के इकठ्ठा होने पर लगी रोक सोमवार को हटा ली गई। अब लोग स्टेडियम में मैच का मजा ले सकेंगे। इसकी शुरुआत सुपर रग्बी लीग से होगी। इसके मुकाबले 13 जून से होंगे। पहला मैच ड्यूनेडिन में हाइलैंडर्स और चीफ के बीच होगा। इस मुकाबले में 25 हजार दर्शकों के आने की उम्मीद है।

टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की पांच रग्बी टीमें अगले 10 हफ्तों में एक-दूसरे के खिलाफ होम और अवे मैच खेलेंगी। यह दुनिया की पहली प्रोफेशनल लीग होगी, जिसमें दर्शकों को स्टेडियम में आने की मंजूरी मिली है।

फैन्स की मौजूदगी में खेलने को तैयार: न्यूजीलैंड रग्बी

न्य़ूजीलैंड रग्बी के चीफ एग्जीक्यूटिव मार्क रॉबिनसन ने कहा, ‘‘यह गर्व की बात है कि हम पहली पेशेवर स्पोर्ट्स लीग हैं, जिसमें शामिल टीमें फैन्स की मौजूदगी में खेलेंगी।’’

फैंस बिना सोशल डिस्टेंसिंग के मैच देख सकेंगे

न्यूजीलैंड ने कोरोना को काफी हद तक काबू में कर लिया है। देश में बीते 17 दिनों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं सामने आया है। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में सोमवार आधी रात से अलर्ट लेवल-1 रहेगा। इसके तहत सार्वजनिक कार्यक्रमों की इजाजत होगी, इसमें खेल गतिविधियां भी शामिल हैं। फैन्स बिना सोशल डिस्टेंसिंग के स्टेडियम में मैच देखने आ सकेंगे। लेकिन फिर भी कई तरह की एहतियात बरतनी होगी।

सार्वजनिक कार्यक्रमों में आने वाले लोगों को डेटाबेस तैयार होगा

उन्होंने बताया कि हम कोविड-19 को लेकर टिकट बेचने वाली और बड़े इवेंट ऑर्गेनाइज करने वाली एजेंसियों के सम्पर्क में हैं। इनकी मदद से बड़े आयोजनों में इकठ्ठा होने वाले लोगों के फोन नंबर और एड्रेस का डेटाबेस रखा जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में इसका इस्तेमाल किया जा सके।

फिलहाल हमें लग रहा है कि हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं, जहां कोरोना फिर से देश में नहीं फैलेगा। लेकिन खेल या बड़े सार्वजनिक आयोजनों में अगर एक केस भी सामने आता है तो फिर हमें बड़े पैमाने पर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करनी होगी। इसमें यह डेटाबेस मदद करेगा।

जून मेंतीन बड़ी फुटबॉल लीग बिना दर्शकों के शुरू होगी
न्यूजीलैंड के अलावा स्पेन में ला लिगा, इंग्लैंड में इग्लिश प्रीमियर लीग और इटली में सीरी-ए इसी महीने शुरू हो रही हैं। लेकिन तीनों लीग में मुकाबले खाली स्टेडियम में होंगे और दर्शकों की आने की मंजूरी नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन ने बताया कि मैच देखने आने वाले दर्शकों के फोन नंबर और एड्रेस का डेटाबेस रखा जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा सके। -फाइल

यदि टी-20 वर्ल्ड कप टलता है, तो उसकी जगह बीसीसीआई को आईपीएल कराने का पूरा अधिकार: माइकल होल्डिंग June 07, 2020 at 09:44PM

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज और कमेंटेटर माइकल होल्डिंग ने कहा कि इस साल टी-20 वर्ल्ड कप होना मुश्किल है। यदि टूर्नामेंट नहीं होता है, तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को उसकी जगह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) कराने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई गलत नहीं है, क्योंकि टी-20 वर्ल्ड कप नहीं होने के बाद सभी क्रिकेट बोर्ड को अपना घरेलू टूर्नामेंट कराने का अधिकार है।

इस साल टी-20 वर्ल्ड कप 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया में होना है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला 10 जून को होने वाली आईसीसी की बैठक में लिया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि टी-20 वर्ल्ड कप के टलने की पूरी संभावना है। क्योंकि कोरोना के कारण कई देशों के बीच अभी हवाई सेवा शुरू नहीं हो सकी है।

‘आईसीसी पर आरोप लगानागलत’
होल्डिंग ने इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में देरी कर आईपीएल के लिए जगह बना रहा है। आईसीसी पर इस तरह के आरोप लगाना गलत है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया सरकार ने अपने यहां विदेशियों के आने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। वहीं अभी कई देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा शुरू नहीं हो सकी है।’’

‘लार के प्रतिबंध से समस्या नहीं’
पूर्व गेंदबाज ने कहा, ‘‘गेंद को चमकाने के लिए लार के प्रतिबंध के प्रस्ताव से कोई व्यवहारिक समस्या नहीं होगी। मुझे नहीं लगता कि लार पर प्रतिबंध एक गंभीर समस्या है। समस्या सिर्फ यह रहेगी कि क्रिकेटरों को इसको अपनाने में कुछ समय लगेगा। जब आप मैदान पर होते हैं और आप गेंद को चमकाना चाहते हैं, तो आप लार का इस्तेमाल करते हैं, खिलाड़ियों के लिए यह एक स्वभाविक प्रक्रिया है।’’

‘गेंद को चमकाने के लिए पसीने का इस्तेमाल करें’
होल्डिंग ने कहा कि गेंद को चमकाने के लिए लार की जगह पसीना बेहतर हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘आपको केवल गेंद पर नमी लानी होती है, जो आप पसीने से भी कर सकते हैं। आपको लार का इस्तेमाल नहीं करना होगा। आपके हाथ या माथे का पसीना लार के जैसा ही काम करेगा। मैंने किसी को यह कहते नहीं सुना कि कोविड-19 पसीने से फैल सकता है।’’

पिच के छेड़छाड़ करना सही नहीं
हाल ही में कुंबले ने कहा था कि क्रिकेट में बल्ले और गेंद के बीच रोमांच बनाए रखने के लिए पिच का इस्तेमाल होना चाहिए। इस बात से होल्डिंग सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं पिच के
साथ छेड़छाड़ करने में विश्वास नहीं करता।’’ होल्डिंग ने मौजूदा पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज के रूप में ऑस्ट्रेलियाई पैट कमिंस को चुना। उन्होंने कहा कि इससे पहले वे डेन स्टेन के बड़े फैन थे।

टी-20 से वनडे को कोई खतरा नहीं
होल्डिंग ने इस बात से इंकार किया कि टी-20 के कारण वनडे पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि आईसीसी को कभी भी 50 ओवरों के क्रिकेट से छुटकारा मिलेगा,
क्योंकि इस फॉर्मेट की टीवी राइट्स से मोटी कमाई होती है।’’ उन्होंने कहा कि वे टी-20 के प्रशंसक नहीं है, लेकिन अभी क्रिकेट को छोटे से छोटा बनाने का सही समय है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग (दाएं) ने कहा- मुझे नहीं लगता कि आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में देरी कर आईपीएल के लिए जगह बना रहा है। आईसीसी पर इस तरह के आरोप लगाना गलत है। -फाइल फोटो