Thursday, June 4, 2020

डिमांड पर 6, अब 'सेक्स फेवर' के आरोप में बर्खास्त June 03, 2020 at 07:36PM

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल बेदाड़े पर कुछ महिला खिलाड़ियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके बाद उन्हें निलंबित किया गया। अब बड़ौदा क्रिकेट संघ ने उनका निलंबन तो हटा दिया लेकिन कोच पद से हटा दिया।

करियर में 13 वनडे इंटरनैशनल मैच खेलने वाले पूर्व भारतीय अतुल बेदाड़े को इस साल मार्च में जांच पूरी होने तक निलंबित किया गया था। कई महिला खिलाड़ियों ने उन पर यौन उत्पीड़न और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के आरोप लगाए थे। अब बीसीए ने उनका निलंबन तो वापस ले लिया लेकिन पद से बर्खास्त कर दिया गया।

बेदाड़े के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद इस मामले में सीईओ और सीनियर एचआर मैनेजर ने शुरुआती जांच की। दो जून 2020 को हुई शीर्ष परिषद की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। इसके बाद एपेक्स काउंसिल ने उन पर लगा निलंबन हटा दिया लेकिन पद से बर्खास्त कर दिया।

अतुल बेदाड़े के बारे में कहा जाता है कि वह दर्शकों की डिमांड पर सिक्स लगाते थे। उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 64 मैच खेले और कुल 3136 रन बनाए। वहीं इंटरनैशनल करियर में उन्होंने 13 मैचों में कुल 158 रन बनाए जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।

अतुल बेदाड़े बीजेपी के टिकट पर वड़ोदरा म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन में चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें हार झेलनी पड़ी थी।

अतुल बेदाड़े आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम से भी जुड़े थे।

ऑस्ट्रेलिया में इस सप्ताह होगी क्रिकेट की वापसी June 03, 2020 at 07:55PM

मेलबर्नकोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण खेलों पर लगी रोक के दो महीने बाद ऑस्ट्रेलिया में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट की वापसी इस सप्ताह के आखिर में डारविन में एक टी20 टूर्नमेंट के जरिए होगी। सीडीयू टॉप ऐंड टी20 रॉउंड राबिन टी20 टूर्नमेंट में 15 टीमें भाग लेंगी जो छह से आठ जून तक खेला जाएगा। इसमें मैदान पर 500 दर्शकों को प्रवेश की अनुमति रहेगी चूंकि डारविन में 21 मई के बाद से कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। टूर्नमेंट में के सात क्लब और एक आमंत्रण एकादश होगी जिसमें नार्दर्न टेरिटरी की प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होंगे। कोरोना महामारी से पहले 13 मार्च को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। इसके बाद से क्रिकेट दुनिया भर में बंद है। नॉर्दर्न टेरिटरी क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी ने कहा, ‘खेल में आए अभूतपूर्व व्यवधान के बाद अब क्रिकेट की वापसी का जश्न मनाने का यह सुनहरा मौका है।पिछले कुछ महीने दुनिया भर में काफी कठिन रहे। उम्मीद है कि इस टूर्नमेंट के जरिए क्रिकेटप्रेमियों को खुशी का मौका मिलेगा।’ टूर्नमेंट के चुनिंदा मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग मायक्रिकेट फेसबुक पेज पर भी की जाएगी। बता दें कि कोविड-19 का कहर दुनियाभर में जारी है। इस मुश्किल वक्त में खेलों की वापसी की कोशिश की जा रही है।

Wednesday, June 3, 2020

तीन पूर्व खिलाड़ियों पर मैच फिक्सिंग के आरोप, आईसीसी ने जांच शुरू की; खेल मंत्री ने कहा- क्रिकेट में अनुशासन का स्तर गिर गया June 03, 2020 at 08:03PM

श्रीलंका क्रिकेट पर एक महीने में दो बड़े दाग लगे हैं। पहले ड्रग्स के मामले में तेज गेंदबाज शेहान मदुशंका की गिरफ्तारी हुई थी। अब पूर्व तीन खिलाड़ियों पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की एंटी करप्शन यूनिट ने तीनों के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी है।

इस पूरे मामले की पुष्टि बुधवार को श्रीलंका के खेल मंत्री दुलास अलाहापेरुमा ने की है। हालांकि, उन्होंने किसी खिलाड़ी का नाम उजागर नहीं किया है। दुलास ने कहा कि यह देखकर बहुत दुख होता है कि आज क्रिकेट में अनुशासन का स्तर काफी गिर गया है।

स्कूल स्तर पर ध्यान देना होगा
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने कहा, ‘‘एसएलसी का मानना है कि खेल मंत्री ने जो कुछ भी कहा है वह तीन पूर्व खिलाड़ियों के खिलाफ आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट की जांच के बारे में था। इसमें मौजूदा टीम का कोई भी खिलाड़ी नहीं है।’’ वहीं, खेल मंत्री ने कहा, ‘‘क्रिकेट में अनुशासन गिरे नहीं, इसके लिए सरकार को स्कूल लेवल से ही ध्यान देना होगा। स्कूल क्वॉलिटी प्लेयर्स नहीं दे पा रहे हैं।’’

शेहान दो हफ्ते की न्यायिक हिरासत में
ड्रग्स के मामले में शेहान को 25 मई को ही गिरफ्तार किया गया था। वे लॉकडाउन के बीच कार से एक शहर से दूसरे शहर जा रहे थे। इसी दौरान चेकिंग में उनके पास से 2 ग्राम हेरोइन मिली थी। इसके बाद मजिस्ट्रेट ने उन्हें दो हफ्ते की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

2018 में किया था डेब्यू
25 साल के मदुशंका ने जनवरी 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। पहले ही मैच में उन्होंने हैट्रिक दर्ज की थी। इसी साल वो दो टी-20 मैच भी खेले। इसके बाद वो लगातार चोटों से परेशान रहे और इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल सके। श्रीलंका में 20 मार्च से कर्फ्यु है। सरकार मंगलवार से इसमें ढील देने जा रही है। लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में 65 हजार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने कहा- खेल मंत्री ने जो कुछ भी कहा है वह 3 पूर्व खिलाड़ियों के खिलाफ आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट की जांच के बारे में था। इसमें मौजूदा टीम का कोई भी खिलाड़ी नहीं है। -फाइल फोटो

कुंबले ने कहा- अब से सभी टीमों को टेस्ट में दो स्पिनर खिलाना चाहिए, मैच में रोमांच को बनाए रखने के लिए यह जरूरी June 03, 2020 at 07:20PM

पूर्व भारतीय स्पिनर और आईसीसी क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुंबले ने कहा कि कोरोना के कारण क्रिकेट में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि टेस्ट में स्पिनर को ज्यादा मौका देना होगा। हर एक टीम को टेस्ट में दो स्पिनरों को खिलाना चाहिए। साथ ही बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए पिच को उसके अनुरूप तैयार करना होगा।

हाल ही में अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाली क्रिकेट समिति ने कोरोना के कारण गेंद को चमकाने के लिए लार के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी। हालांकि, कुंबले ने खुद कहा था कि यह नियम स्थायी नहीं है। परिस्थित बदलने पर सबकुछ सामान्य हो जाएगा।

कई गेंदबाजों ने आर्टिफिशियल पदार्थ के इस्तेमाल की बात कही
लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध की सिफारिश के बाद से लगातार पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों के बीच इसको लेकर बहस छिड़ी हुई है। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, इयान बिशप और शॉन पोलाक ने कई मंचों पर लार की जगह अन्य पदार्थ का इस्तेमाल किए जाने की वकालत की थी।

भारत के बाहर स्पिन गेंदबाजों की मददगार पिच तैयार हों
कुंबले ने कहा महामारी ने टेस्ट में स्पिनरों को वापस लाने का एक और मौका दिया। भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर, विशेष रूप से दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में, फास्ट बॉलरों को मदद करने के लिए तैयार की जाने वाली सीम बॉलिंग पिचों के साथ ही स्पिन बॉलरों को मददगार वाली पिच भी तैयार की जानी चाहिए।

पिच पर छोड़े घास या उसे मोटा करने की जरूरत
कुंबले ने कहा, ‘‘आप शायद सतह पर घास छोड़ सकते हैं या फिर इसे मोटा कर सकते हैं और दो स्पिनर रख सकते हैं। आइए टेस्ट में स्पिनरों को वापस लाएं। वनडे या टी-20 में गेंद की चमक को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं होती है। इन मैचों में चमक के लिए पसीना ही काफी होता है।

टेस्ट को जिंदा रखने के लिए दो स्पिनर खिलाना जरूरी
कुंबले ने कहा, ‘‘टेस्ट को जीवित रखने और उसका रोमांच बनाए रखने के लिए दो स्पिनर को खिलाना ही होगा। हो सकता है इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दो स्पिनर के साथ खेलना पसंद न करें, लेकिन अब रखना होगा। जब आप दो स्पिनर को रखेंगे तो आप भी भारतीय महाद्वीप की तरह ही पिच भी तैयार करेंगे, जिसके कारण बॉल और बल्ले में संतुलन बना रहेगा।’’

3 महीने बाद वापसी के लिए टीम प्रबंधन के लिए बड़ी चुनौती
कोरोना के कारण 3 महीने के बाद जब खिलाड़ी मैदान पर लौटेंगे तो टीम प्रबंधन के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। आपको यह मानकर चलना होगा कि सभी खिलाड़ी चोटिल होने के बाद लौट रहे हैं। ऐसे में आपको केवल एक या दो खिलाड़ी के लिए अलग से प्रोग्राम बनाना पड़ता था, लेकिन 3 महीने आराम के बाद लौट रहे खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग प्रोग्राम तैयार करना होगा। उन पर धीरे-धीरे वर्कलोड बढ़ाना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अनिल कुंबले ने कहा- टेस्ट को जीवित रखने और उसका रोमांच बनाए रखने के लिए दो स्पिनर को खिलाना ही होगा। हो सकता है इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दो स्पिनर के साथ खेलना पसंद न करें, लेकिन अब रखना होगा। -फाइल फोटो