Tuesday, May 26, 2020

हेरोइन के साथ पकड़ा गया था, अब अनुबंध खतरे में May 25, 2020 at 10:46PM

कोलंबोअपने पदार्पण एकदिवसीय मैच में हैटट्रिक लेने वाले श्रीलंका के क्रिकेटर को हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है जिसके बाद श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) उनके अनुबंध को खत्म करने की योजना बना रहा है। मध्यम गति के इस तेज गेंदबाज और उनके एक दोस्त को 23 मई को मादक पदर्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उत्तर-पश्चिमी प्रांत के कुलियापिटिया में मजिस्ट्रेट ने उन्हें 2 जून तक रिमांड पर रखने का आदेश दिया। एससीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले डिसिल्वा ने कहा, ‘हमें अभी तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर सूचित नहीं किया गया है। वह एक अनुबंधित खिलाड़ी है। अगर उन पर लगा आरोप साबित होता है तो हम उसके अनुबंध को रद्द करने की कार्रवाई करेंगे।’ पच्चीस साल के इस गेंदबाज ने 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने पदार्पण मैच में हैटट्रिक लिया है। वह वनडे क्रिकेट में ऐसा करनामा करने वाले चौथे गेंदबाज बने थे। उन्होंने एक दिवसीय के अलावा दो टी20 अंतरराष्ट्रीय खेला है।

'कोहली के पास ये 2 शॉट नहीं, ऐसे करता आउट' May 25, 2020 at 10:28PM

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) को लगता है कि अगर वह आज खेल रहे होते तो भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और वह एक ही वक्त पर दोस्त और दुश्मन दोनों होते। अख्तर ने क्रिकइंफो पर बातचीत में कहा, 'हम दोनों पंजाबी हैं। हमारा दिल बड़ा होता है। हम मैदान के बाहर बेस्ट फ्रेंड होते और मैदान पर एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन।' अख्तर ने कहा, 'जब आप विराट के साथ झगड़ा करते हो तो वह और फोकस हो जाता है। तो उन्हें गेंदबाजी करते समय मैं कोशिश करता कि वह अपना फोकस खोएं। मेरा प्रयास होता कि वह एकाग्रता खोएं। मेरी गेंद की रफ्तार पर मैं उन्हें कट या पुल करवाने की कोशिश करता क्योंकि उनके पास ये दो शॉट नहीं हैं (How Akhtar would have bowled Kohli) ।' अख्तर ने कहा, 'मुझे पता है कि उन्हें ड्राइव करना पसंद है, तो अपनी रफ्तार पर मैं उन्हें ड्राइव के लिए आमंत्रित करता और बीच-बीच में उनसे बात करता रहा। कुछ वैसा ही जैसा जेम्स एंडरसन (James Anderson to Virat Kohli) ने उनके साथ इंग्लैंड में किया।' अख्तर से जब पूछा किया कि किस बल्लेबाज को आप बोल्ड नहीं पाते। तो उन्होंने इंजमाम-उल-हक (Inzmam-ul-Haq) का नाम लिया। उन्होंने कहा, 'सच बताऊं तो इंजमाम-उल-हक को मैं बोल्ड नहीं कर पाता। देखिए, मेरा ऐक्शन बहुत मुश्किल है। यह ब्रेट ली की तरह सिम्पल नहीं है। लेकिन इंजमाम को 10 साल तक नेट्स में भी बोल्ड नहीं कर पाया। मुझे लगता है कि वह गेंद को एक सेकंड पहले पढ़ लेते थे।' इसके साथ ही उन्होंने मार्टिन क्रो और राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid Wall of India) की भी तारीफ की। अख्तर ने कहा, 'मुझे लगता है कि मार्टिन क्रो भी मुझे बहुत अच्छा खेलते। मुझे लगता है कि वह जादूगर की तरह खेलते थे। भारतीय बल्लेबाजों में राहुल द्रविड़ बहुत शानदार बल्लेबाज थे। अगर वह शॉट नहीं खेलते तो मैं उनके डिफेंस को नहीं भेद सकता। इसके साथ ही जैक कालिस दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स और स्लिप फील्डर्स में रहे।' पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) ने भी अख्तर का सामना आसानी से किया। इस पर अख्तर का कहना था, 'मैंने शुरुआत में सहवाग को शॉर्ट बोलिंग की जबकि मुझे बाहर जाती गेंद फेंकनी चाहिए थी। एक बार जब मुझे इसका पता चल गया तो वह मेरे खिलाफ ज्यादा रन नहीं बना पाए। मैं उन्हें कई बार ऐसे आउट भी किया। इसमें आईपीएल और लाहौर शामिल रहा। '

मौजूदा माहौल में क्रिकेट वास्तविकता से परे: राहुल द्रविड़ May 25, 2020 at 10:17PM

नई दिल्लीपूर्व कप्तान () जैव सुरक्षित वातावरण में क्रिकेट खेले जाने के पक्षधर नहीं हैं। उन्होंने इसे वास्तविकता से परे करार दिया। इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) सबसे पहले इस तरह का विचार सामने लेकर आया था। ईसीबी कोविड-19 महामारी के बावजूद अपना क्रिकेट सत्र शुरू करने के लिए बेताब है। उसने हाल में घोषणा की थी वह पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का आयोजन जैव सुरक्षित स्थलों पर करेगा। दिग्गज बल्लेबाज द्रविड़ इस विचार से सहमत नहीं हैं। द्रविड़ ने गैर सरकारी संगठन युवा के समर्थन में आयोजित वेबिनार के दौरान कहा, ‘ईसीबी जिन चीजों की बात कर रहा है वे थोड़ा वास्तविकता से परे हैं। निश्चित तौर पर ईसीबी इन सीरीज के आयोजन का इच्छुक है क्योंकि वहां और किसी तरह की क्रिकेट नहीं खेली जा रही है।’ उन्होंने कहा, ‘यहां तक कि अगर वे जैव सुरक्षित वातावरण तैयार करने में सफल रहते हैं और उसमें मैचों का आयोजन करते हैं लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह का कार्यक्रम है, जिस तरह से यात्राएं करनी पड़ती हैं और जिस तरह से इसमें कई लोग शामिल होते हैं, उन्हें देखते हुए हर किसी के लिए ऐसा करना संभव नहीं होगा।’ ईसीबी ही नहीं दक्षिण अफ्रीका ने भी सुझाव दिया है कि भारत के खिलाफ प्रस्तावित सीरीज जैव सुरक्षित वातावरण में आयोजित की जा सकती है। द्रविड़ ने कहा, ‘ हम सभी उम्मीद कर रहे हैं कि समय के साथ चीजों में सुधार होगा और बेहतर दवाईयां मिलने पर स्थिति भी बेहतर होगी।’ उन्होंने कहा, ‘जैव सुरक्षित वातावरण में आपको सभी तरह के परीक्षण करने होंगे, क्वॉरंटीन इसमें शामिल होगा और ऐसे में अगर टेस्ट मैच के दूसरे दिन कोई खिलाड़ी संक्रमित पाया जाता है तो फिर क्या होगा। अभी जो नियम है उसके अनुसार स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आएंगे और सभी को पृथकवास पर रख देंगे।’ उन्होंने कहा कि इसका मतलब होगा कि टेस्ट मैच में बीच में समाप्त हो जाएगा और उस माहौल को तैयार करने की सारी कोशिशें भी बेकार चली जाएंगी। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख द्रविड़ ने कहा, ‘हमें स्वास्थ्य विभाग और सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर कोई तरीका ढूंढना होगा कि अगर कोई खिलाड़ी संक्रमित पाया जाता है तो पूरा टूर्नामेंट रद्द नहीं होगा।’ क्रिकेट सहित विश्व भर में सभी खेल गतिविधियां कोराना वायरस महामारी के कारण ठप्प पड़ी हैं। महामारी रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण खिलाड़ी अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। द्रविड़ ने कहा, ‘पेशेवर स्तर पर खिलाड़ियों को परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना होगा और अपने प्रदर्शन को अधिक प्रभावित नहीं होने देने होगा। उन्हें इससे पार पाने का तरीका ढूंढना होगा।’

लॉकडाउन में डेविड वॉर्नर ने दिखाया जादू, बल्लेबाजी की प्रैक्टिस के बाद गायब हुए; वीडियो शेयर किया May 25, 2020 at 09:45PM

कोरोनावायरस और लॉकडाउन के बीच ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वे लगातार नए-नए वीडियो शेयर कर रहे हैं। वॉर्नर ने इस बार एक जादू दिखाया। वे घर में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते हुए गायब हो गए। इसका वीडियो उन्होंने शेयर किया है।

वॉर्नर ने नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘‘शैडो बैटिंग और फिर आप सुने कि आपकी पत्नी और बच्चे घर पर हैं... बाद में मिलते हैं गायज।’’

शैडो प्रैक्टिस से बोर हो गए वॉर्नर
इससे पहले भी वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर ऑस्ट्रेलियाई जर्सी में शैडो प्रैक्टिस करने का एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वे कह रहे थे, ‘‘ठीक है, मेरा हो चुका। हम दोबारा कब शुरू कर सकते हैं। बैकयार्ड में शैडो प्रेक्टिस कर-कर के बोर हो गया हूं।’’

##

आईपीएल में हैदराबाद के लिए खेलेंगे वॉर्नर
कोरोना के कारण अनिश्चितकाल के लिए टला आईपीएल होता है, तो वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते नजर आएंगे। उनकी कप्तानी में हैदराबाद 2016 आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुका है। 2018 आईपीएल में वे आईपीएल नहीं खेल सके थे। तब बॉल टेंपरिंग के मामले में वॉर्नर को एक साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा था। हालांकि पिछले साल उन्होंने आईपीएल में वापसी की थी और जबरदस्त बल्लेबाजी भी की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने लिखा- शैडो बैटिंग और फिर आप सुने कि आपकी पत्नी और बच्चे घर पर हैं... बाद में मिलते हैं गायज।