Tuesday, May 19, 2020

मैच से पहले प्लेयर्स को 8 हफ्ते की ट्रेनिंग जरूरी, क्योंकि खिलाड़ी घोड़े की तरह, उन्हें कैद करके नहीं रख सकते: गेंदबाजी कोच अरुण May 18, 2020 at 08:52PM

भारतीय गेंदबाजी कोच अरुण कुमार का कहना है कि कोरोनावायरस के बाद मैच में वापसी के लिए प्रोफेशनल खिलाड़ियों को करीब 8 हफ्ते कड़ी मेहनत करनी होगी। इसके बाद ही वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाएंगे। अरुण ने कहा कि प्रोफेशनल खिलाड़ी दौड़ने वाले घोड़े की तरह होते हैं। दोनों को कैद करके नहीं रख सकते। घोड़े का काम दौड़ना और खिलाड़ियों का मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करना होता है।

अरुण ने कहा, ‘‘लॉकडाउन के कारण विश्व के लगभग सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे हैं। उनके पास करने के लिए कुछ नहीं रहता है। वे थोड़ा-बहुत ही फिटनेस वर्क पर काम कर सकते हैं। ऐसे में जीवन में निराशा आने लगती है, लेकिन इसके अलावा किसी के पास कोई विकल्प भी नहीं है।’’

टीम मैनेजमेंट ने ट्रेनिंग प्लान तैयार किया
अरूण ने कहा, मौजूदा स्थिति को देखते हुए मैच से पहले भारतीय क्रिकेटरों को 6 से 8 हफ्ते की ट्रेनिंग की जरूरत रहेगी। यही कारण है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट ने ट्रेनिंग के लिए इतने ही समय का प्लान तैयार किया है। इसमें फिजिकल ट्रेनिंग और तकनीकी ट्रेनिंग शामिल हैं।

कई खिलाड़ियों के पास प्रैक्टिस के लिए जगह नहीं
गेंदबाजी कोच के मुताबिक, कई खिलाड़ी लॉकडाउन में अपने अपार्टमेंट में ही फंसे हुए हैं। जगह की कमी के कारण ठीक से फिजिकल वर्क पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। शमी लकी क्रिकेटर हैं, जिनके पास प्रैक्टिस के लिए जगह और सुविधा दोनों है। वे लॉकडाउन से पहले अपने गांव चले गए थे। जहां फार्म हाउस के खाली मैदान में प्रैक्टिस करते हैं। साथ ही स्विमिंग भी करते हैं।

शमी प्रैक्टिस के वीडियो भेजते हैं
अरुण ने कहा कि शमी उनके पास इन सबकी वीडियो भेजते हैं। उन्होंने शमी से हमेशा यही कहा है कि आप इसी तरह प्रैक्टिस करते रहो। आपका करियर 2-3 साल बढ़ जाएगा। अरुण ने कहा कि लॉकडाउन का सदुपयोग करके खिलाड़ी अपने करियर को 2 से 3 साल लंबा कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय गेंदबाजी कोच अरुण कुमार ने कहा- मोहम्मद शमी लकी हैं, जिनके पास प्रैक्टिस के लिए जगह और सुविधा दोनों है। वे लॉकडाउन से पहले अपने गांव चले गए थे। जहां फार्म हाउस के खाली मैदान में प्रैक्टिस करते हैं। -फाइल फोटो

भारत हारता था मैच, विराट को आते ऐसे ख्याल May 18, 2020 at 08:49PM

नई दिल्लीटीम इंडिया के कैप्टन को 'चेज मास्टर' कहा जाता है। इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल () ने उनके रेकॉर्ड के साथ एक बयान शेयर किया। इसके साथ ही बताया कि विराट में छोटी उम्र से ही क्रिकेट की समझ पैदा हो गई थी। विराट ने बांग्लादेश के क्रिकेटर तमीम इकबाल के साथ चैट सेशन में हिस्सा लिया। विराट ने तब कहा, 'जब मैं छोटा था, तो क्रिकेट मैच देखता था और कई बार मुझे लगता था कि जो मैच टीम इंडिया नहीं जीत पाई, वो मैं जीतने में कामयाब हो सकता था। मैं जब सोने जाता तो मुझे यही ख्याल बार-बार आता।' इसी बयान को आईसीसी ने ट्वीट किया। इसके साथ ही विराट के रेकॉर्ड भी शेयर किए। विराट कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे में 86 पारियों में सफलता हासिल की। उन्होंने इस दौरान 5388 रन बनाए और औसत 96 से ज्यादा का रहा। वहीं, टी20 इंटरनैशनल में उन्होंने 27 बार लक्ष्य का सफल पीछा किया और कुल 1295 रन बनाए। इस दौरान क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उनका औसत 107 से भी ज्यादा का रहा।

Monday, May 18, 2020

विराट बता रहे थे अपनी बात, अनुष्का ने कहा 'झूठा' May 18, 2020 at 08:04PM

नई दिल्ली बॉलीवुड सुपरस्टार अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने मजाक में अपने पति विराट कोहली () को 'झूठा' कहा है। दरअसल, विराट भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट कर रहे थे। इस चैट के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने दिल्ली में बिताए अपने बचपन के दिनों के बारे में भी बात की। छेत्री ने विराट से कई सवाल भी पूछे। इसमें से एक सवाल के दौरान छेत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान से उस घटना के बारे में पूछा जब वह अनुष्का को एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सपॉर्ट करने लंदन गए थे। विराट सिर्फ पांच मिनट शूटिंग पर रुके और फिर जाकर सो गए। छेत्री ने यह भी बताया कि ऐसा ही विराट ने प्राग में भी किया। विराट ने इस पर अपना पक्ष रखने की कोशिश की। विराट ने बताया कि जेग-लेग के कारण उन्हें काफी नींद आ रही थी। इसी वजह से वह वैन की सीट पर जाकर सो गए। हालांकि अनुष्का ने विराट का झूठ पकड़ लिया और इंस्टाग्राम लाइव पर ही कोहली को 'झूठा' कह दिया। इसके बाद छेत्री अपनी हंसी रोक नहीं पाए। विराट भी हंसने लगे। छेत्री ने पूछा, 'आप लंदन और प्राग अनुष्का की शूटिंग देखने और उन्हें सपॉर्ट करने गए। आपने पांच मिनट शूटिंग देखी और जाकर एक पुराने ट्रक रेस्तरां में सो गए। वह आपका पूरा-पूरा टेस्ट मैच देखती है पांच दिन तब भी जब आप बैटिंग नहीं कर रहे होते, और आप पांच मिनट में सो गए।' विराट ने कहा, 'मैं रात को पहुंचा और सीधा शूटिंग देखने चला गया। मुझे जेट-लैग था।' कोहली अपनी बात कह ही रहे थे कि अनुष्का की आवाज आई 'झूठा।' इससे कोहली का राज खुल गया। कोहली ने हालांकि कहा कि वह नींद को काबू नहीं कर सकते हैं। नींद उनकी कमजोरी है। लेकिन वह सोने के लिए होटल नहीं गए बल्कि वहीं पीछे खाली वैन में सो गए। हालांकि जिस व्यक्ति को उन्होंने बताया था उसने मेसेज आगे नहीं दिया इसी वजह से सब शूटिंग छोड़कर उन्हें तलाशने में जुट गए।

पिता बने महान फर्राटा धावक बोल्ट, घर आई नन्ही परी May 18, 2020 at 08:16PM

किंग्सटन जमैका के महान फर्राटा धावक उसेन बोल्ट पहली बार पिता बन गए हैं। उनकी पार्टनर केसी बेनेट ने बेटी को जन्म दिया है। जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने सोशल मीडिया पर बोल्ट को बेटी के जन्म के लिए बधाई दी। होलनेस ने ट्विटर पर लिखा, ‘हमारे महान फर्राटा धावक उसेन बोल्ट और केसी बेनेट को बेटी के जन्म पर बधाई।’ स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार इस जोड़े की बेटी का जन्म रविवार को हुआ। इसके अलावा अन्य जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। पढ़ें, तैंतीस साल के बोल्ट ने मार्च में सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि बेनेट बेटी को जन्म देने वाली हैं। ओलिंपिक गेम्स में आठ बार के गोल्ड मेडलिस्ट और 100 तथा 200 मीटर में वर्ल्ड रेकॉर्ड धारक बोल्ट ने पुरुष फर्राटा दौड़ में एक दशक तक दबदबा बनाने के बाद 2017 में ऐथलेटिक्स से संन्यास ले लिया था। बोल्ट ओलिंपिक 2016 में लगातार तीन बार इन गेम्स में 100 और 200 मीटर का खिताब जीतने वाले एकमात्र पुरुष धावक बने थे।