Sunday, May 17, 2020
'जोकर' हैं इमरान, अफरीदी', गंभीर का करारा जवाब May 16, 2020 at 09:56PM
नई दिल्लीपाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने करारा जवाब दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, सेना प्रमुख कमर बाजवा और अफरीदी को जोकर तक कह दिया। अफरीदी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'डरपोक' कहते नजर आ रहे हैं। अफरीदी के इस वीडियो के कई क्लिप हैं जिन्हें कई यूजर्स ने काफी हिस्सों में कट करके शेयर किया। अब गंभीर ने भी उन्हीं के अंदाज में अफरीदी को जवाब दिया। पढ़ें, ईस्ट दिल्ली से लोकसभा सांसद गंभीर ने लिखा, 'पाकिस्तान के पास 7 लाख फौजी हैं और 20 करोड़ लोग उनके पीछे खड़े हैं, ऐसा कहना है 16 साल के शख्स शाहिद अफरीदी का। फिर भी कश्मीर के लिए 70 साल से भीख मांग रहे हो। अफरीदी, इमरान और बाजवा जैसे जोकर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ जहर ही उगल सकते हैं जिससे पाकिस्तान के लोगों का बेवकूफ बनाते रहें लेकिन फैसले के दिन तक कश्मीर नहीं मिलेगा! याद है ना बांग्लादेश?' एक वीडियो में अफरीदी ने कहा था, 'वैसे तो मोदी बहुत दिलेर बनने की कोशिश करते हैं, लेकिन हैं डरपोक आदमी। इतने छोटे से कश्मीर के लिए उन्होंने 7 लाख की फौज जमा की है जबकि पाकिस्तान की कुल फौज 7 लाख की है लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि उनके पीछे 22-23 करोड़ की फौज (पाकिस्तान की जनसंख्या) खड़ी है।' पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इसी तरह का जहर कश्मीर को लेकर पहले भी उगलते रहे हैं। इससे पहले जावेद मियांदाद ने तो तलवार लहराते हुए कहा था, 'मैं छक्का लगा सकता हूं तो इससे इंसान को मार भी सकता हूं।'
'सचिन को OUT दिया तो वापस नहीं जा सकूंगा' May 16, 2020 at 09:20PM
लंदनसाउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने दावा किया है कि अंपायर इयान गोल्ड ने 2010 में भारतीय दर्शकों की कड़ी प्रतिक्रिया के डर से उस समय सचिन तेंडुलकर को जानबूझकर आउट नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि सचिन उस समय वनडे क्रिकेट में ऐतिहासिक दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे और इसी के चलते अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया। स्टेन ने कहा कि सचिन जब दोहरे शतक से 10 रन दूर थे, तब उन्होंने भारत के इस स्टार बल्लेबाज को पगबाधा आउट कर दिया था लेकिन मैदानी अंपायर गोल्ड ने उन्हें आउट नहीं दिया। उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के साथ स्काई स्पोर्ट्स के पॉडकास्ट में कहा, ‘सचिन ने ग्वालियर में हमारे खिलाफ वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक बनाया। मुझे याद है कि जब वह 190 के आसपास थे, तब मैंने उन्हें आउट कर दिया था।' पढ़ें, उन्होंने कहा, 'इयान गोल्ड अंपायर थे और उन्होंने सचिन को नॉटआउट दिया था। मैंने उनसे कहा कि आपने सचिन को आउट क्यों नहीं दिया? वह साफ आउट थे। उन्होंने कहा कि अपने चारों तरफ देखो- अगर मैंने उन्हें आउट दे दिया तो होटल वापस नहीं जा सकूंगा।’ सचिन ने अंतत: नाबाद 200 रन की पारी खेलते हुए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला दोहरा शतक बनाया। भारत ने उनकी पारी की मदद से द्विपक्षीय सीरीज के दूसरे मैच में तीन विकेट पर 403 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत ने इस मैच में साउथ अफ्रीका को 42.5 ओवर में 248 रन पर आउट करके 153 रन से जीत दर्ज की।
यूं परवान चढ़ी थी सेरेना विलियम्स की लव स्टोरी May 16, 2020 at 09:17PM
न्यूयॉर्कअमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी () ने अपने पति और रेडिट के सह-संस्थापक () के साथ अपनी पहली मुलाकात को एक बार फिर से याद किया है। 23 बार ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना ने इंस्टाग्राम पर पति के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके पति यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वीडियो में की जा रही डाइविंग उनके घर के पास की है। रोम में यूं शुरू हुई लव स्टोरीसेरेना ने वीडियो में कहा, ‘यह सफर पांच-छह साल पहले रोम में शुरू हुई थी। वह मेरी टेबल पर आकर बैठ गए थे। मैंने उन्हें टेबल छोड़ने को कहा तो उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे वह गर्म लग रहा था। मैंने उनसे पूछा कि क्या उन्हें ट्रफल्स पसंद हैं। उन्होंने कहा-‘हां ’। आखिरकार मैंने भी हां कह दिया और पांच-छह साल बाद अब हम यहां हैं।’ 2016 में की सगाईसेरेना और ओहेनियन की 2016 में सगाई हुई थी और सितंबर 2017 में उन्हें बेटी हुई थी। सेरेना जब नौ माह गर्भ से थी तो वह आस्ट्रेलियन ओपन जीती थी। लंबे ब्रेक के बाद वह फरवरी 2018 में अपनी बहन वीनस विलियम्स के साथ फेड कप में लौटी थी। उन्होंने उसी साल फ्रेंच ओपन में भी वापसी की थी। इस बीच, पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) और महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) ने अपने-अपने टूर के निलंबन को जुलाई अंत तक के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। इसी के साथ टेनिस के रद्द हुए टूर्नमेंट की संख्या अब 40 से ज्यादा हो गई हैं। एटीपी ने एक बयान में कहा, ‘एटीपी ने कोविड-19 महामारी के कारण अपने एटीपी टूर को 31 जुलाई 2020 तक के लिए टाल दिया है।’ बयान में कहा गया है, ‘यह फैसला टूर सदस्यों से सलाह के बाद लिया गया है और इसका मतलब है कि हैम्बर्ग, बैस्टेड, न्यूपोर्ट, लास काबोस, स्टाड, उमाग, एटलांटा और किट्जबुहेल अपने तय कार्यक्रम पर नहीं होंगे। बढ़ाया गया निलंबन एटीपी चैलेंजर टूर और आईटीएफ विश्व टेनिस टूर पर भी लागू होता है।’
Subscribe to:
Posts (Atom)