Saturday, May 16, 2020

विराट ने बताया- क्या है प्रड्यूसर से शादी का फायदा May 15, 2020 at 10:49PM

नई दिल्लीघातक कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर देशभर में लॉकडाउन घोषित है और इसी के चलते भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी अपने घर पर हैं। विराट की पत्नी बॉलिवुड ऐक्टर अनुष्का शर्मा की प्रोडक्शन कंपनी ने वेब सीरीज बनाई है। टीम इंडिया के कैप्टन ने इसे रिलीज से पहले ही देख लिया और सोशल मीडिया पर प्रड्यूसर बीवी से शादी का फायदा भी बताया। 'पाताल लोक' नाम की एक वेब सीरीज हाल में रिलीज हुई। 9 एपिसोड की इस सीरीज को अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्णेश के प्रोडक्शन हाउस ने बनाया है। देखें, विराट कोहली ने ट्विटर पर लिखा, 'इस तरह की वेब सीरीज के प्रड्यूसर से शादी करने का फायदा यह है कि आप हफ्ते पहले ही यह शो देख चुके होते हैं। मुझे यह काफी पसंद आई। बहुत शानदार टीम।' उन्होंने साथ ही अनुष्का को भी टैग किया। कैप्टन कोहली ने इंस्टाग्राम पर भी अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो में उन्होंने वेब सीरीज के पेज को ओपन किया हुआ है। विराट ने लिखा, 'कुछ वक्त पहले इस सीरीज के सारे एपिसोड देखने के बाद। मुझे पता था कि यह स्क्रीनप्ले, जबरदस्त अभिनय और कहानी बताने की एक शानदार सीरीज है। अब देखा कि लोगों ने इसे पसंद किया, बस पुष्टि कर रहा हूं कि मैंने शो कैसे देखा। मेरे प्यार अनुष्का शर्मा पर गर्व जिन्होंने शानदार सीरीज बनाई।' कोरोना के कारण सभी तरह के क्रिकेट टूर्नमेंट को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। आईपीएल को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है। अगर ऐसा नहीं होता तो विराट आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी संभाल रहे होते।

एंडरसन को खाली स्टेडियम में खेलने से कोई परेशानी नहीं May 15, 2020 at 11:08PM

लंदनइंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने कहा कि वह टीम के लिए इस सत्र में खेलने को लेकर रोमांचित हैं, भले ही उन्हें ये मैच दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में खेलने पड़ें। इंग्लैंड के क्रिकेटर अगले हफ्ते से सीमित व्यक्तिगत ट्रेनिंग शुरू करेंगे। इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को उम्मीद है कि वे कोरोना वायरस के कारण स्थगित सत्र शुरू कर सकते हैं लेकिन अधिकारियों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय मैच दर्शकों के बिना ही खेले जा सकते हैं। एंडरसन का उत्साह हालांकि इस बात से कम नहीं हुआ है और वह इंग्लैंड के लिए खेलने को बेताब हैं। इस तेज गेंदबाज ने नई गेंद के उनके साथी से इंस्टाग्राम लाइव पर बातचीत करते हुए कहा, ‘हम इन गर्मियों में जिस तरह से क्रिकेट खेलने की संभावना के बारे में बात कर रहे हैं, वह एक तरह से रोमांचित करने वाला है।’ देखें, उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि जहां तक सुरक्षा का संबंध है तो मुझे ऐसे खेलने में कोई परेशानी नहीं होगी। हम काफी लंबे समय से इंग्लैंड के लिए खेल रहे हैं। हमारे पास कुछ शानदार लोग हैं जो हर संभावना पर काम कर रहे हैं ताकि हम आगे बढ़ें।’ 37 वर्ष के इस अनुभवी गेंदबाज ने कहा कि उन्हें लंकाशर के लिए काउंटी मैचों में कम दर्शकों के साथ खेलने का अनुभव है।

वर्ल्ड कप पर अहम फैसला 28 को, टूर्नामेंट बगैर दर्शकों के हो सकता है; खिलाड़ियों को क्वारैंटाइन रहना होगा May 15, 2020 at 09:15PM

इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर कोरोनावायरस का खतरा मंडरा रहा है। इसको लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 28 मई को अहम बैठक करेगा। टी-20 वर्ल्ड कप 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना है। यह टूर्नामेंट बगैर दर्शकों के हो सकता है। साथ ही खिलाड़ियों को क्वारैंटाइन रहना जरूरी होगा।

वर्ल्ड कप में 16 टीमें शामिल होंगी। मेजबान समेत आईसीसी रैंकिंग की टॉप-9 टीमों को सीधे इंट्री मिली है। जबकि बाकी 6 टीमों को क्वालिफायर राउंड से होकर गुजरना पड़ा है।

वर्ल्ड कप स्थगित भी हो सकता है
आईसीसी सूत्रों के मुताबिक, 28 मई को होने वाली आईसीसी की बैठक का मुख्य एजेंडा टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर चर्चा करना है। वर्ल्ड कप को स्थगित किया जाना है, निर्धारित समय पर होना है या फिर दर्शकों की इंट्री होगी या नहीं, इन सब पर फैसला होगा। हर हाल में खिलाड़ियों को टेस्ट से गुजरना ही होगा। साथ ही उन्हें 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन पर जाना होगा।

भीड़ एक बड़ी समस्या रहेगी
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खेल मंत्री रिचर्ड कोलेबेक ने कहा था, ‘‘वर्ल्ड कप बड़ा मुद्दा नहीं है, बल्कि भीड़ एक बड़ी समस्या रहेगी। जिस पर हमें वास्तव में विचार करना होगा, क्योंकि वर्ल्ड कप को दुनियाभर के लोग देखेंगे। मुझे लगता है कि हम प्रोटोकॉल बना सकते हैं। इसमें खिलाड़ियों का सहयोग महत्वपूर्ण हो सकता है।’’ इससे पहले आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने टूर्नामेंट को लेकर ऑस्ट्रेलियाई सरकार से बात करेंगे।

भारतीय टीम क्वारैंटाइन के लिए तैयार
हाल ही में बीसीसीआई ने कहा था कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 14 दिन के क्वारैंटाइन के लिए तैयार है। वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया को वहां साल के आखिर में 4 टेस्ट और 3 वनडे भी खेलना है। सूत्रों की मानें तो ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम के लिए 323 करोड़ रुपए की बनी नई ओवल होटल को क्वारैंटाइन सेंटर बनाया जा सकता है।
धीरे-धीरे सभी देशों के खिलाड़ी प्रैक्टिस शुरू कर रहे
फिलहाल, दुनियाभर में कोरोना के कारण सभी खेल गतिविधियां बंद हैं। धीरे-धीरे खिलाड़ी प्रैक्टिस पर लौट रहे हैं। इग्लैंड के खिलाड़ी अगले हफ्ते से आउटडोर ट्रेनिंग शुरू करने जा रहे हैं। वहीं, दो महीने के लॉकडाउन के बाद टीम इंडिया 18 मई से आउटडोर प्रैक्टिस शुरू कर सकती है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने भी इस महीने के अंत में प्रैक्टिस शुरू करने के लिए कमेटी गठन किया हुआ है। जो खिलाड़ियों के लिए प्रोटोकॉल बना रही है। उधर, पूर्वी कैरेबियन देश सेंट विसेंट और द ग्रेनेडाइंस में 22 से 31 मई तक विंसी प्रीमियर टी-10 लीग खेली जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 14 दिन के क्वारैंटाइन के लिए तैयार है। वर्ल्ड कप के ठीक बाद टीम इंडिया को वहां साल के आखिर में 4 टेस्ट और 3 वनडे भी खेलना है। -फाइल फोटो

अफरीदी ने 15 लाख में खरीदा इस क्रिकेटर का बैट May 15, 2020 at 09:05PM

नई दिल्लीपाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला शाहिद अफरीदी () ने नीलामी के लिए रखे बांग्लादेशी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम () के बल्ले को 20,000 डॉलर (15 लाख रुपये से अधिक) में खरीदा है। पिछले महीने मुशफिकुर ने घोषणा की थी कि कोविड-19 (Covid 19) महामारी से लड़ने के लिए राहत कार्यों में मदद के लिए वह अपने बल्ले को नीलाम करेंगे। उन्होंने इस बल्ले से 2013 में श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। अफरीदी ने अपने संस्थान के लिए इस यादगार बल्ले को 20,000 डॉलर में खरीदा। मुशफिकुर ने कहा, ‘शाहिद अफरीदी ने अपने संस्थान के लिए इस बल्ले को खरीदा है। मैं खुद को गौरवान्वित और सम्मानित महसूस करता हूं कि उनके जैसा कोई व्यक्ति हमारे अच्छे काम से जुड़ रहा है।’ मुशफिकुर ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के वीडियो संदेश को अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया। अफरीदी ने वीडियो में कहा, 'आप जो काम कर रहे हैं वह बहुत अच्छा है। केवल असली नायक ही ऐसा करते हैं। हम ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जहां हमें एक-दूसरे के प्यार और समर्थन की जरूरत है।’