Friday, May 1, 2020

फेडरर के समर्थन समर्थन में उतरे बेकर, बोले- साथ आएं ATP और WTA May 01, 2020 at 12:23AM

नई दिल्ली अपने जमाने के दिग्गज खिलाड़ी ने भी एटीपी और डब्ल्यूटीए के आपस में विलय की की अपील का समर्थन करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के इस दौर में सभी संस्थाओं को मिलकर कोई समाधान ढूंढना होगा। बेकर ने कहा, 'मार्च से किसी तरह का आधिकारिक टेनिस नहीं हो रहा है, इसलिए मुझे लगता है कि सभी संचालन संस्थाओं के पास एक मंच पर आने का यह अच्छा मौका है।' स्विस स्टार फेडरर ने हाल में पुरुष टेनिस की संचालन संस्था एटीपी और महिला टेनिस की संस्था डब्ल्यूटीए के आपस में विलय की मांग की थी। लॉरेस स्पोर्ट की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार बेकर ने कहा, 'रोजर फेडरर ने सभी संस्थाओं के एकीकरण का शानदार विचार देकर शुरुआत कर दी है और मुझे लगता है कि (राफेल) नडाल भी सहमत है। हर शीर्ष खिलाड़ी सहमत न हो, कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन मुझे लगता है कि फेडरर, नडाल और (नोवाक) जोकोविच के बीच अच्छा तालमेल है।' उन्होंने कहा, 'हमारे यहां बड़े टूर्नमेंटों में महिला और पुरुषों के लिए समान पुरस्कार राशि है। हम समय के साथ प्रगतिशील रहे हैं। इसलिए (एटीपी और डब्ल्यूटीए को मिलाकर) एक संगठन अगला कदम होना चाहिए। यह बड़ा कदम होगा।' लॉकडाउन के दिनों में लंदन के अपने आवास में समय बिता रहे छह बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन बेकर को वर्तमान परिस्थितियों में यूएस ओपन का आयोजन बुद्धिमत्तापूर्ण कदम नहीं लगता। उन्होंने कहा, 'यह एकमात्र ग्रैंडस्लैम है जो अभी आयोजित किया जा सकता है, लेकिन न्यूयार्क वायरस से बुरी तरह प्रभावित है। मुझे नहीं लगता कि वहां टूर्नमेंट का आयोजन करना बुद्धिमत्तापूर्ण होगा।' कोरोना वायरस महामारी के चलते पहली बार युद्धकाल से इतर किसी अन्य कारण से विंबलडन को रद्द करना पड़ा और बेकर ने कहा कि इससे एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है। बेकर ने 1982 में विंबलडन के जूनियर वर्ग में हिस्सा लिया था और फिर 1985, 1986 और 1989 में यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप जीती थी। उन्होंने कहा, 'विंबलडन पिछले 35 या 40 वर्षों से गर्मियों में मेरे जीवन का अहम हिस्सा रहा है। इससे बड़ा शून्य पैदा हो गया है।'

कोहली या स्मिथ, इयान चैपल ने चुना अपना फेवरिट बल्लेबाज May 01, 2020 at 12:13AM

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ में से अपनी नजर में बेहतर क्रिकेटर चुना है। कोरोना वायरस महामारी के चलते फिलहाल कोई क्रिकेट नहीं हो रहा है और ऐसे में पुराने और मौजूदा क्रिकेटर सोशल मीडिया के जरिए लोगों के जुड़े रहने का प्रयास कर रहे हैं। चैपल से टि्वटर पर बातचीत में पूछा, कि स्मिथ और कोहली में से अगर आप किसी एक को चुनना चाहें तो? तो चैपल ने जवाब दिया, 'कप्तान के रूप में या बल्लेबाज के रूप में?' इस पर दोबारा कहा गया, 'आप ही बताइए' चैपल ने जवाब दिया, 'मैं बतौर कप्तान और बल्लेबाज दोनों के रूप में कोहली को चुनूंगा।' स्मिथ हालांकि एक अच्छे प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन चैपल ने कोहली को चुना, जिन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कहा जाता है। उन्होंने कोहली को बतौर कप्तान भी बेहतर चुना। चैपल ने ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं। चैपल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 75 टेस्ट और 16 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले।

धोनी चालाक और युवराज रॉकस्टार हैं: यूसुफ पठान April 30, 2020 at 11:54PM

नई दिल्ली आईपीएल में विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार और टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी यूसुफ पठान () अपने पूर्व कप्तान () को चालाक खिलाड़ी मानते हैं, जबकि धोनी के कार्यकाल में उपकप्तान रहे () को उन्होंने रॉकस्टार बताया है। इसके अलावा पठान ने शेन वॉर्न (Shane Warne) और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को सबसे उम्दा कप्तान करार दिया है। यूसुफ क्रिकट्रैकर के साथ लाइव इंस्टाग्राम चैट पर अपने खेल और करियर की बातें कर रहे थे। इस दौरान सीनियर पठान को एक-एक शब्द में अपने साथी क्रिकेटर्स को परिभाषित करने का टास्ट मिला, तो उन्होंने धोनी को क्लेवर (चालाक) और युवी को (रॉकस्टार) बताया। इस चैट सेशन में इस बल्लेबाज ने दिग्गज लेग स्पिनर और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (RR) के पूर्व कप्तान शेन वॉर्न और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर की कप्तानी की भी जमकर तारीफ की। वॉर्न की कप्तानी में खेलते हुए यूसुफ की तब की टीम राजस्थान ने आईपीएल का पहला ही खिताब अपने नाम किया था। उस समय रॉयल्स को लीग की सबसे कमजोर टीम आंका जा रहा था और उसने पहला ही खिताब जीतकर सभी को चौंका दिया था। पठान ने कहा वॉर्न ही ऐसे खिलाड़ी थे, जो रॉयल्स की टीम को जीतना सिखा सकते थे। वह जानते थे कि सीमित संसाधनों में भी कैसे टीम को विजेता बनाया जाता है। इसके बाद उन्होंने केकेआर के अपने कप्तान गौतम गंभीर की भी जमकर तारीफ की। जब यूसुफ केकेआर के साथ थे, तब केकेआर ने दो खिताब (2012 और 2014) अपने नाम किए थे। पठान के कहा कि गंभीर बेहद भावुक खिलाड़ी थी और वह अपने खिलाड़ियों की बहुत चिंता करते थे, जो प्लेइंग XI में नहीं होते थे गंभीर उनकी भी चिंता किया करते थे।

पीसीबी के पूर्व चेयरमैन का खुलासा- उमर अकमल को पड़ते हैं मिर्गी के दौरे, इसलिए 2013 के वेस्टइंडीज दौरे से वापस बुलाया था April 30, 2020 at 11:50PM

पीसीबी के पूर्व चेयरमैन नजम सेठी ने खुलासा किया है कि बल्लेबाज उमर अकमल को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं, जिसका इलाज कराने से उसनेइनकारकर दिया था। सेठी ने पाकिस्तान के एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा- हमारे पास मेडिकल रिपोर्ट थी, जिसमें यह साफ लिखा था कि अकमल को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। 2013 के वेस्टइंडीज दौरे पर भीउसे मिर्गी का दौरा पड़ा और हमने उसे वापस बुला लिया।

उन्होंने आगे कहा किमैंने उसे दो महीने तक खेलने से रोक दिया, लेकिन बाद में हमने मेडिकल रिपोर्ट सिलेक्टर्स के पास भेज दी और फैसलाउन पर छोड़ दिया। क्योंकि मुझे उनके काम में दखलअंदाजी करना पसंद नहीं था।

अकमल प्रतिभाशाली क्रिकेटर है: सेठी
सेठी के मुताबिक,उमर काफी टैलेंटेड क्रिकेटर हैं, लेकिन वहखुद को टीम से बड़ा समझताहैऔर उसे कभी अनुशासन में रहना पसंद नहीं। वह टीम के लिए नहीं खुद के लिए खेलता है।अकमल कोस्पॉट फिक्सिंग के मामले में दोषी पाए जाने पर पीसीबी ने 3 साल के लिए किसी भी फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) में खेलने पर प्रतिबंध लगाया है।

अकमल ने इंटरव्यू में 2 लाख डॉलर की पेशकश की बात कही थी
इससे पहले, अकमल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें एक बुकी ने स्पॉट फिक्सिंग के लिए 2 लाख डॉलर की पेशकश की थी। इतना ही नहीं, इस खिलाड़ी ने यह दावा भी किया था कि उसे भारत के खिलाफ मैच न खेलने के एवज में भी मोटी रकम देने का वादा किया गया था। इसके अलावा 2015 में ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में हुए वर्ल्ड कप के दौरान भी मैच फिक्सर ने सम्पर्क साधा था। हालांकि, अकमल पीसीबी की अनुशासन कमेटी को यह बात बताने में नाकाम रहे कि उन्होंने इसकी जानकारी आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट को क्यों नहीं दी।

अकमल ने अक्टूबर 2019 में पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था
अकमल ने पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच अक्टूबर 2019 में खेला था। वे पाकिस्तान के लिए 16 टेस्ट, 121 वनडे और 84 टी-20 खेल चुके हैं। इन तीनों फॉर्मेट में उन्होंने 1003, 3194 और 1690 रन बनाए हैं। अकमल ने अपने टेस्ट डेब्यू में न्यूजीलैंड के खिलाफ 129 रन बनाए थे। हालांकि, इसके बाद से उनका करियर कभी पटरी पर नहीं आ पाया। इसी साल फरवरी में उन्होंने फिटनेस टेस्ट के दौरान ट्रेनर से बदतमीजी की थी। इसकी शिकायत पीसीबी से की गई थी। हालांकि, बोर्ड ने उन्हेंचेतावनी देकर छोड़ दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उमर अकमल ने अपने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 129 रन बनाए थे। वे अब तक 16 टेस्ट और121 वनडे खेल चुके हैं। (फाइल)