Friday, May 1, 2020

NBA अकादमी इंडिया के जगशानबीर पॉइंट पार्क यूनिवर्सिटी टीम से जुड़े April 30, 2020 at 11:27PM

पिट्सबर्ग (अमेरिका) एनबीए अकादमी इंडिया के खिलाड़ी को 2020-21 सत्र के लिए पॉइंटपार्क यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल टीम ने विदेशी खिलाड़ी के रूप में अनुबंधित किया है। सात फीट लंबे इस खिलाड़ी ने हाल में कैलिफोर्निया में गोल्डन स्टेट प्रेप में हिस्सा लिया था। वह एनबीए अकादमी इंडिया से जुड़ने वाले शुरुआती खिलाड़ियों में शामिल थे। यह कार्यक्रम 2017 में शुरू किया गया था तथा राष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबॉल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज के बाद जिन 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया था, उनमें जगशानबीर भी शामिल थे। एनबीए अकादमी इंडिया में प्रशिक्षण लेने के बाद वह गोल्डन स्टेट प्रेप में खेलने के लिए अमेरिका चले गए थे। उन्होंने अगस्त 2018 में थाइलैंड में खेली गई फीबा अंडर-18 एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय राष्ट्रीय टीम का भी प्रतिनिधित्व किया था।

मई दिवस को हुआ था फटाफट क्रिकेट का आगाज, तेंडुलकर ने गाड़े झंडे April 30, 2020 at 10:31PM

नई दिल्ली मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर आज से ठीक 57 साल पहले सीमित ओवरों की क्रिकेट का आगाज हुआ था जिसमें बाद में भारतीय बल्लेबाजों विशेषकर सचिन तेंडुलकर और विराट कोहली ने अपनी विशेष छाप छोड़ी। 65 ओवर का था पहला मैच क्रिकेट से नए दर्शकों को जोड़ने की कवायद में इंग्लैंड ने इस नए प्रारूप की शुरुआत की थी जिसका पहला मैच लंकाशर और लीस्टरशर के बीच एक मई 1963 को खेला गया था। यह मैच बारिश से प्रभावित रहा और दूसरे दिन (रिजर्व डे) इसका परिणाम निकल पाया था। यह मैच आज की तरह 50 ओवरों का नहीं बल्कि 65 ओवरों का था जिसमें लंकाशर के पीटर मार्नर शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। ब्रायन स्टैथम (28 रन देकर दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी से लंकाशर ने 101 रन से जीत दर्ज की थी। कुछ ने कहा पजामा क्रिकेट क्रिकेट के इस नए प्रारूप को लिस्ट ए और इसके अंतरराष्ट्रीय स्वरूप को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) नाम मिला। कुछ ने इसे फटाफट क्रिकेट कहा तो आलोचकों ने ‘पाजामा क्रिकेट’ कहकर इसकी आलोचना की। बाद में क्रिकेट में इससे भी छोटा प्रारूप टी20 जुड़ा। तेंडुलकर के लगभग आधे शतक लिस्ट ए क्रिकेट ने इसके बाद लंबा रास्ता तय किया। इसकी बदौलत क्रिकेट में भी विश्व कप का आयोजन हो पाया जबकि कुछ क्रिकेटरों को अपना खास पराक्रम दिखाने का मौका मिला। सीमित ओवरों की क्रिकेट की बदौलत ही तेंडुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक पूरा कर पाए। तेंडुलकर ने वनडे में 49 शतकों की मदद से 18426 रन बनाए। वह लिस्ट ए में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में ग्राहम गूच (22211) और ग्रीम हिक (22059) के बाद तीसरे नंबर पर हैं। तेंडुलकर ने लिस्ट ए में 21999 रन बनाए जिसमें 60 शतक शामिल हैं जो कि विश्व रेकॉर्ड है। कोहली तोड़ सकते हैं सचिन का रेकॉर्ड शतकों के मामले में तेंदुलकर के कीर्तिमान को कोहली तोड़ सकते हैं जिनके नाम पर 47 शतक दर्ज हैं। कोहली ने अभी तक लिस्ट ए में 282 मैच खेलकर 13309 रन बनाये हैं। हिक ने सर्वाधिक 651 जबकि गूच ने 613 मैच खेले हैं। कुल 14 खिलाड़ियों ने 500 या इससे अधिक लिस्ट ए मैच खेले हैं जिनमें तेंदुलकर (551) भी शामिल हैं। रोहित का 264 लिस्ट ए का सबसे बड़ा स्कोर नहीं रोहित शर्मा ने वनडे में भले ही सर्वोच्च स्कोर बनाया लेकिन लिस्ट ए में यह रिकार्ड इंग्लैंड के एलिस्टेयर ब्राउन के नाम पर है जिन्होंने 2002 में सर्रे की तरफ से ग्लोमोर्गन के खिलाफ ओवल में 268 रन बनाये थे। रोहित का श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में बनाया गया 264 रन का स्कोर इस सूची में दूसरे स्थान पर है। अकरम सबसे आगे, सांघवी का बेस्ट प्रदर्शन लिस्ट ए में सर्वाधिक विकेट पाकिस्तान के वसीम अकरम (881) के नाम पर दर्ज हैं लेकिन एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रेकॉर्ड एक भारतीय शाहबाज नदीम के नाम पर है। उन्होंने 2018-19 के सत्र में झारखंड की तरफ से राजस्थान के खिलाफ दस रन देकर आठ विकेट लिए थे। नदीम ने एक अन्य भारतीय राहुल सांघवी (15 रन देकर आठ विकेट, दिल्ली बनाम हिमाचल प्रदेश, ऊना 1997-98)) का रेकॉर्ड तोड़ा था। कुंबले चोटी पर भारतीय अनिल कुंबले (514) वैसे लिस्ट ए में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। एक अन्य पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस प्रारूप में सर्वाधिक स्टंप (141) का विश्व रेकॉर्ड बनाया है। विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक शिकार हालांकि इंग्लैंड के स्टीव रोड्स (661) के नाम दर्ज हैं। लिस्ट ए में अभी तक कोई टीम 500 रन नहीं बना पाई है। सर्वोच्च स्कोर का रिकार्ड सर्रे के नाम पर है जिसने 2007 में ग्लूस्टरशर के खिलाफ ओवल में 496 रन बनाए थे।

परफेक्ट यॉर्कर देख आरपी सिंह भी हुए कायल, बोले- अकैडमी में चले आओ April 30, 2020 at 10:42PM

नई दिल्ली क्रिकेट में 22 गज की पिच पर जब तेज गेंदबाज की यॉर्कर गेंद जमीन को चूमती हुई बल्लेबाज को गच्चा देकर स्टंप को बिखेर देती हैं, तो उसे देखने वाले रोमांचित हो जाते हैं। यह बात भला टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज से बेहतर कौन समझ पाएगा। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें गौरखपुर का एक युवा खिलाड़ी फास्ट बोलिंग प्रैक्टिस के दौरान एक सटीक यॉर्कर फेंक रहा है। इस वीडियो को देखकर आरपी सिंह ने भी इस युवा खिलाड़ी की तारीफ की है और उसे लगे हाथ लखनऊ और नोएडा में कोचिंग का निमंत्रण भी दे दिया है। इस वीडियो में यह गेंदबाज जैसे ही अपनी फुल लेंथ यॉर्कर गेंद डालता है। मिडल स्टंप्स की जगह रखे नारियल के परखच्चे बिखर जाते हैं। यहां स्टंप्स की जगह दो जूते और मिडल स्टंप के स्थान पर नारियल रखा है। गेंद नारियल पर जैसे ही नारियल को छूती है बस नारियल अपनी जगह से बिखरकर चूर-चूर हो जाता है। यह खिलाड़ी लॉकडाउन के दौरान अकेले ही अपने घर पर बोलिंग का अभ्यास कर रहा है। इस गेंदबाज ने टि्वटर पर अपनी पहचान गोरखपुर की रखी हुई है। आरपी सिंह ने भी इस गेंदबाज की टि्वटर पर जमकर सराहना की है और उसे कोचिंग निमंत्रण भी दिया है। आरपी ने लिखा, 'जबरदस्त यॉर्कर। वाकई में ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और हमारे देश में एक से बढ़ कर एक युवा टैलंट मौजूद हैं। रितेश अगर चाहें तो लॉकडाउन खत्म होने के बाद लखनऊ या ग्रेटर नॉएडा कैम्प में प्रशिक्षण के लिए आ सकते हैं। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।' इस निमंत्रण के लिए इस गेंदबाज ने भी आरपी सिंह को धन्यवाद दिया है। इससे पहले यह वीडियो वेदांक सिंह ने अपने टि्वटर पर शेयर करते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली और पूर्व तेजगेंदबाज आरपीसिंह को टैग किया था। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए वेदांक ने लिखा, 'गजब की प्रतिभा। BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली और आरपी सिंह भाई इस युवा कौशल पर ध्यान दें। गोरखपुर के रितेश यादव का ज़बरदस्त यॉर्कर। ये लड़का डिजर्व करता है बढ़िया ट्रेनिंग और जरूरी संसाधन। ग्रामीण क्षेत्रों में पनपता अनूठा टैलेंट।'

रोस टेलर बने न्यूजीलैंड के बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर April 30, 2020 at 10:14PM

वेलिंगटन अनुभवी बल्लेबाज को शुक्रवार को न्यूजीलैंड का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया। उन्होंने तीनों प्रारूप में शानदार प्रदर्शन के लिए तीसरी बार रिचर्ड हैडली पदक हासिल किया। टेलर इस सत्र में स्टीफन फ्लेमिंग को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। यही नहीं वह तीनों प्रारूप में 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर भी बने। उन्होंने पिछले सत्र में सभी प्रारूपों में 1389 रन बनाए और जुलाई में न्यूजीलैंड की टीम को विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। टेलर ने तीन दिन तक चले वर्चुअल पुरस्कार समारोह के समापन के बाद पत्रकारों से कहा, 'यह सत्र उतार चढ़ाव से भरा रहा। वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचना और फिर उसे गंवाना। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का हिस्सा बनना और वहां न्यूजीलैंड के समर्थकों का अपार समर्थन मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा।' न्यूजीलैंड के महानतम क्रिकेटर हैडली ने टेलर को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने वीडियो लिंक के जरिये कहा, 'मैं आपको 2006 से खेलते हुए देख रहा हूं। आपने जब अपना पहला वनडे और फिर टेस्ट मैच खेला था तो मैं चयन समिति का हिस्सा था।' उन्होंने कहा, 'आप बेहतरीन खिलाड़ी हैं। आपका रेकॉर्ड शानदार है तथा न्यूजीलैंड क्रिकेट की तरफ से मैं न केवल न्यूजीलैंड क्रिकेट बल्कि विश्व क्रिकेट में आपके योगदान के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं।' तेज गेंदबाज टिम साउदी को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी चुना गया। उन्हें इससे पहले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार भी मिला था।