Thursday, April 16, 2020

मेरे चोटिल होने से टीम इंडिया को मिले दो खतरनाक बोलर: पठान April 15, 2020 at 10:42PM

नई दिल्ली भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान ने कहा कि इंटरनैशनल क्रिकेट में वह जब अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर थे, तो दो बार चोटिल हुए और दोनों बार उनके रिप्लेसमेंट के रूप में जिन गेंदबाजों को मौका मिला वह दुनिया के खौफनाक गेंदबाज बनकर उबरे। पठान यहां और की बात कर रहे थे। ने बुधवार शाम को और स्विंग किंग मोहम्मद शमी से सोशल मीडिया वेबसाइट इंस्टाग्राम पर लाइव चैट की थी। इस दौरान इन दोनों क्रिकेटरों ने लंबी बातचीत की। इसी में पठान ने इस लाइव चैट का लुत्फ ले रहे फैन्स को यह जानकारी दी। पठान ने शमी से बात करते-करते कहा, 'आपको शायद याद हो न हो। लेकिन मैं बता दूं कि मैं अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर था, तो इस दौरान मैं दो बार चोटिल हुआ। मेरे चोटिल होने से टीम इंडिया को जो रिप्लेसमेंट मिला वह आज दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज बन चुके हैं और वे हैं भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी।' फिर इरफान ने शमी को बात याद दिलाई कि साल 2013 में सितंबर आपको शायद याद होगी। शमी ने फिर उन्हें थोड़ा करेक्ट करते हुए कहा कि यह शायाद 2012 नवंबर-दिसंबर की बात है। इस बातचीत में पठान शमी ने उनके माइंडसेट पर भी सवाल पूछते हैं कि आखिर बोलिंग के दौरान वह क्या सोचकर बॉल फेंकते हैं। जवाब में शमी कहते हैं कि वह यही सोचते हैं कि भले बल्लेबाज उनके खिलाफ रन बनाना चाहता है तो बना लेकिन विकेट का मौका जरूर दे। यही टीम में उनका काम होता है। अगल टीम को शुरुआत में जल्दी विकेट नहीं मिलते तो विरोधी टीम फिर 350 तक पहुंच जाती है।

एलिसा पैरी के डिनर पर जाना चाहते हैं मुरली विजय April 15, 2020 at 10:42PM

नई दिल्ली कोरोना वायरस के चलते इंडियन प्रीमियर लीग स्थगित हो गया है और ऐसे में क्रिकेट सितारे मैदान से दूर हैं। इस बीच वे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के जुड़े रहने की कोशिश कर रहे हैं। चेन्नै सुपर किंग्स के बल्लेबाज ने भी इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के सवालों के जवाब दिए। तमिल में हुए सवाल जवाब में मुरली ने सीएसके के कप्तान की भी तारीफ की। दाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान वह मैदान पर जाने की कमी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब वह चेन्नै में होते हैं तो अपना ज्यादातर वक्त स्टेडियम में ही बिताते हैं। जब उनसे पूछा गया कि वह किन दो खिलाड़ियों के साथ डिनर पर जाना चाहेंगे तो मुरली विज ने ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की स्टर ऐलिसे पैरी और टीम इंडिया के ओपनर का नाम लिया। 'एलिसी पैरी। मैं उनके साथ डिनर पर जाना जाऊंगा। वह बहुत खूबसूरत हैं।' 'और शिखर धवन के साथ कभी भी जा सकता हूं। वह बहुत मजेदार इनसान हैं। बात सिर्फ इतनी है कि वह हिंदी में बात करेंगे और मैं तमिल में।' विजय ने चेन्नै सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में भी बात की। और उन्होंने कहा कि यह दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज मैदान में माहौल को शांत बनाए रखते हैं। विजय ने 2014 के इंग्लैंड दौरे की भी बात की जहां उन्होंने धोनी के साथ कई साझेदारियां की थीं। इसमें ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में 126 रनों की पार्टनरशिप भी शामिल है। उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड में मेरे और धोनी के बीच की साझेदारी शानदार थी। उन्होंने मुझे शांत बनाए रखा। हमारे चार विकेट गिर चुके थे लेकिन उन्होंने अपने आप को संभाला और मेरे खेल का स्तर बढ़ाने में मदद की।'

ऑस्ट्रेलिया में शॉर्ट बॉल पर सचिन भी थे परेशान: शॉन पोलक April 15, 2020 at 09:38PM

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने दावा किया है कि महान बल्लेबाल ने एक बार उनसे कहा था कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में शॉर्ट पिच गेंदों का सामना करने में दिक्कत होती है। लेकिन वह विकेटकीपर और स्लिप में ऊपर से शॉट खेलकर इससे प्रभावी तरीके से निपटने में सफल रहे। पोलक ने 'स्काई स्पोर्ट्स' के साथ पोडकास्ट पर कहा, 'उन्होंने एक बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने को लेकर मेरे साथ बात की थी और बताया था कि उन्हें अब शॉर्ट पिच गेंदों का सामना करने में दिक्कत होती है इसलिए वह विकेटकीपर और स्लिप के ऊपर से गेंद को खेल देते हैं।' वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में 393 और टेस्ट क्रिकेट में 421 विकेट चटकाने वाले पोलक ने कहा कि ऐसा भी समय था, जब तेंडुलकर के खिलाफ उनकी सभी योजनाएं धरी की धरी रह जाती थीं और वह इस बल्लेबाज के गलती करने का इंतजार करते थे। पोलक ने कहा, 'ऐसा भी समय था, विशेषकर उपमहाद्वीप में, जब आप सोचते थे, 'मुझे यकीन नहीं है कि हम इस खिलाड़ी को आउट कर सकते हैं।' महानतम बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले तेंडुलकर ने अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान सभी प्रारूपों में 34,357 रन बनाए। तेंडुलकर ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18,426 रन बनाने के अलावा टेस्ट क्रिकेट में 15,921 रन जुटाए। वह 100 अंतरराष्ट्रीय शतक (51 टेस्ट और 49 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय) जड़ने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।

कोरोना- कोई ₹1 भी दान दे वह बड़ा योगदान: गौतम गंभीर April 15, 2020 at 08:58PM

नई दिल्ली भारतीय टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज और अब क्रिकेट कॉमेंटेटर ने कहा कि के खिलाफ अगर कोई सच्चे मन से एक रुपया भी दान में देते है, तो वह भी बड़ा योगदान है। गौतम गंभीर ने यह आधिकारिक प्रसारणकर्ता के शो में कही। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि वह लॉकडाउन के इन दिनों कैसे अपनी दिनचर्या बिता रहे हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सांसद बन चुके गौतम गंभीर ने लॉकडाउन में अपना ज्यादातर समय घर के पेड़-पौधों और लॉन की घास के रख-रखाव में ही खर्च कर रहे हैं। गंभीर ने इस कार्यक्रम में कहा, 'जहां तक हम डोनेशन की बात कर रहे हैं, तो मेरे हिसाब से इसकी कोई सीमा नहीं है। अगर कोई सही भावना के साथ 1 रुपया भी दान देता है, तो वह भी बहुत बड़ा योगदान है।' 242 इंटरनैशनल मैच खेल चुके इस पूर्व लेफ्टहैंडर बल्लेबाज ने कहा, 'इस लड़ाई को हम तभी जीत सकते हैं, जब हम सब एकजुट हो जाएं और सबसे जरूरी यह सभी दिशा-निर्देशों का पालन ठीक से करें। अगर हमसे कहा जा रहा है कि घर पर रहिए और किसी भी कीमत पर घर से बाहर नहीं निकलिए, तो इसका पालन करना हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह हमारे राष्ट्र की बेहतरी के लिए है।' जब गंभीर से पूछा गया कि वह लॉकडाउन में खुद कैसे अपना समय बिता रहे हैं, तो उन्होंने कहा, 'मुझे घर में पौधों और लॉन की घास के रख-रखाव की जिम्मेदारी मिली है। लेकिन मजेदार बात यह है कि मैं तीन दिन से लॉन की देखभाल कर रहा हूं लेकिन यहां की घास बड़ी नहीं हो रही है। जैसे लक्ष्मण (वीवीएस) मेरी बात नहीं सुनते वैसे ही यह घास भी मेरी पुकार नहीं सुन रही है।'