Tuesday, April 14, 2020

लॉकडाउन बढ़ा, बीसीसीआई का IPL पर अपडेट April 13, 2020 at 10:13PM

नई दिल्लीघातक कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर देशव्यापी लॉकडाउन फिलहाल 3 मई तक बढ़ने के बाद प्रतिष्ठित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को भी तब तक के लिए टाल दिया गया है। यह जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड () के सूत्रों ने दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया जिसके बाद क्रिकेट प्रेमियों के मन में सवाल उठने लगा कि अब आईपीएल का क्या होगा। आईपीएल को आयोजकों और फ्रैंचाइजियों से विचार-विमर्श के बाद 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया था लेकिन अब 3 मई तक देश में लॉकडाउन है, ऐसे में आईपीएल के 13वें एडिशन के आयोजन पर भी सवालिया चिन्ह लग गया। पढ़ें, न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीसीसीआई सूत्रों ने कहा, 'जैसा कि सरकार ने लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया है तो हमने इंडियन प्रीमियर लीग को तब तक टालने का फैसला किया है।' आईपीएल के 13वें एडिशन की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसे टाल दिया गया। इससे पहले बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा था कि फिलहाल आईपीएल के भविष्य को लेकर फैसला लेने की स्थिति में बोर्ड नहीं है। चीन से फैले खतरनाक कोरोना वायरस के कारण भारत में 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच सरकार सभी देशवासियों से अपने-अपने घरों पर रहने और सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करने की अपील कर रही है।

टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए यह है नासिर हुसैन का प्लान April 13, 2020 at 09:17PM

नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा है कि टेस्ट क्रिकेट को तभी बचाया जा सकता है जब गेंदबाजों को बल्लेबाजों के मुकाबले ज्यादा फायदा हो। साथ ही पहली पारी का स्कोर 300 रन के आसपास बनें। हुसैन मानते हैं कि पहली पारी में पिच से गेंदबाजों को अधिक मदद मिलनी चाहिए उनका मानना है कि इससे टेस्ट क्रिकेट का स्वरूप बदलने में मदद मिलेगी। आधिकारिक प्रसारणकर्ता के साथ बातचीत में नासिर हुसैन ने कहा, 'एक महत्वपूर्ण बात जिस पर मैं ध्यान दिलाना चाहूंगा कि अगर पिचें वैसी सपाट होंगी जैसी कि कुछ साल पहले क्रैम्ब्रिज में थीं जिस पर जेम्स एंडरसन ने करीब 600 गेंद खेलकर 90 रन बनाए थे। ऐसी पिचों पर खेल बोरिंग और पुराना लगने लगता है।' उन्होंने कहा, 'ऐसे दिन टेस्ट क्रिकेट से जाने चाहिए। असल में खेल में रोमांच के लिए आपको पहली पारी में 300 से ज्यादा रन बनाने हों, पिच पर गेंद थोड़ी ज्यादा हावी हो। यह सब दर्शकों के लिए भी रोमांचक रहता है। यह दर्शकों को उनके टिकट का पूरा पैसा वसूल करा देता है और इंग्लैंड में वैसे भी टेस्ट मैच के टिकट सस्ते नहीं हैं।'

कोरोना: अगले साल तक टल सकते हैं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच April 13, 2020 at 09:30PM

वॉशिंगटनविश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था के उपाध्यक्ष विक्टर मोंटेगलियानी ने कहा है कोरोना वायरस महामारी के कारण यात्रा प्रतिबंधों और क्लब प्रतियोगिताओं को पूरा मौका देने के लिए अंतरराष्ट्रीय मैचों को 2021 तक टाला जा सकता है। कनाडाई नागरिक तथा उत्तर-मध्य अमेरिका एवं कैरेबियाई क्षेत्र के अध्यक्ष मोंटेगलियानी फीफा के उस कार्यसमूह के प्रमुख हैं जिसे विश्व भर में फुटबाल गतिविधियों पर पिछले महीने से लगी रोक के बाद भावी योजना तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया है। फीफा पहले ही मार्च और अप्रैल में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैचों को रद्द कर चुका है। मोंटेगलियानी ने कहा है कि सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में होने वाले राष्ट्रीय टीमों के मैचों को भी रद्द किया जा सकता है। पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘यह मेरी निजी राय है कि केवल स्वास्थ्य कारणों से ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों के कारण भी यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा।’ मोंटेगलियानी ने कहा, ‘मेरा मानना है कि घरेलू फुटबॉल प्राथमिकता होगी। अगर हमें फुटबॉल मैच खेलने की अनुमति मिल भी जाती है तो मुझे संदेह है कि पहला मैच प्रशंसकों की मौजूदगी में खेला जाएगा। मुझे लगता है कि अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए मार्च 2021 का समय उपयुक्त होगा।’

लॉकडाउन बढ़ा, SAI में भी 3 मई तक नहीं चलेंगे ट्रेनिंग कैंप April 13, 2020 at 09:45PM

नई दिल्लीभारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के देश भर के सभी ट्रेनिंग कैंप तीन मई तक स्थगित रहेंगे। प्रधानमंत्री के कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन बढ़ाए जाने की घोषणा के बाद यह फैसला किया गया। साई सूत्रों ने प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद मंगलवार को पीटीआई से कहा, ‘लॉकडाउन के कारण साई के सभी कैंप 14 अप्रैल तक स्थगित किए गए थे। हम 14 अप्रैल के बाद आगे के बारे में फैसला करने पर विचार कर रहे थे लेकिन अब जबकि लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है तो शिविर भी तीन मई तक स्थगित रहेंगे।’ भाला फेंक के स्टार ऐथलीट नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों को हालांकि साई हॉस्टलों में रहने की अनुमति दी जाएगी। चोपड़ा पिछले महीने तुर्की से लौटने के बाद एनआईएस पटियाला में हैं। देखें, सूत्रों ने कहा, ‘जो खिलाड़ी साई बेंगलुरू और पटियाला में हैं, वे पहले की तरह वहीं रहेंगे।’ चीन से फैले घातक कोरोना वायरस के कारण भारत में 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं।