Monday, April 6, 2020

कोरोना: ₹26 लाख का दान करेंगे पुलेला गोपीचंद April 05, 2020 at 11:04PM

नई दिल्ली कोरोना वायरस से जंग के लिए खेल जगत भी खुले दिल से आगे आ रहा है। पुलेला गोपीचंद ने भी इस वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। गोपीचंद ने इस घातक वायरस के खिलाफ मदद के लिए बने केंद्र और राज्य सरकारों के रिलीफ फंड में कुल 26 लाख रुपये की राशि दान देने का ऐलान किया।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाए गए '' में 11 लाख रुपये देने का वादा किया है। इसके साथ ही उन्होंने 10 लाख रुपये तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष और 5 लाख रुपये आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का भी फैसला किया है।गोपीचंन ने नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को बताया, 'कोविड-19 से लड़ने के लिए मैं केंद्र और राज्य सरकार को अपनी ओर से छोटा सा सहयोग कर रहा हूं।' ऑल इंग्लैंड चैंपियन इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, 'हमारे देश में बहुत विविधता है और तमाम चुनौतियों के बावजूद, केंद्र और राज्य सरकारें शानदार काम कर रही हैं।'भारत को दो ओलिंपिक पदक दिलवाने में अहम भूमिका निभाने वाले कोच ने कहा, 'हम सभी को अपनी ओर से मदद करनी चाहिए।' उन्होंने लोगों से सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा, 'घर पर रहिए, सुरक्षित रहिए।'गोपीचंद ने कहा, 'हमारी अर्थव्यवस्था को भी झटका लगेगा। हमें जब भी मौका मिले मदद करनी चाहिए। साथ मिलकर हम यह जंग जीत सकते हैं।इससे पहले रियो ओलिंपिक में सिल्वर मेडलिस्ट शटलर पीवी सिंधु ने भी तेलंगाना और आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में 5-5 लाख रुपये देने का फैसला किया था। इससे पहले साइना नेहवाल के परिवार ने भी पीएम केयर्स फंड में एक लाक रुपये का दान दिया था। दिग्गज शटलर और ओलिंपिक मेडलिस्ट साइना के पिता ने टि्वटर पर इसकी जानकारी दी थी।

सीएसके और मुंबई इंडियंस के मुकाबलों में मलिंगा पर भारी पड़ते है धोनी: स्टायरिस April 05, 2020 at 10:20PM

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला स्कॉट स्टायरिस का मानना है कि चेन्नै सुपरकिंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) प्रतिद्वंद्विता में खेल के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर एमएस धोनी और आखिरी ओवरों के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज लथिस मलिंगा के बीच मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्तान भारी पड़ते है। चेन्नै सुपरकिंग्स की टीम आईपीएल के 10 सत्र में भाग लिया है जिसमें से टीम आठ बार फाइनल में पहुंची है जबकि मुंबई की टीम 12 सीजन में से पांच बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही है। फाइनल में मुंबई का प्रदर्शन हालांकि अच्छा रहा है जिसने इस खिताब को चार बार जीता है। स्टायरिश ने आधिकारिक प्रसारणकर्ता से कहा, ‘यह निरंतरता से जुड़ा है, सीएसके का प्रदर्शन नॉकआउट मैचों में शानदार रहा है। आईपीएल से उम्मीद होती है कि वह भारतीय टीम के लिए खिलाड़ी तैयार करें और इस मामले में सीएसके ने सबसे ज्यादा नवोदित खिलाड़ियों को तैयार किया है। टीम की कोशिश नए खिलाड़ियों को तैयार करने की रहती है।’ उन्होंने कहा, ‘आखिरी ओवरों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के खिलाफ यह मैच के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के बारे में है। धोनी और मलिंगा के मुकाबले में चेन्नै की टीम के कप्तान भारी पड़े हैं।’ भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने का मानना है कि आईपीएल में चेन्नै की टीम सबसे निरंतर रही है लेकिन बाद के वर्षों में मुंबई इंडियंस उन पर भरी पड़ी है। मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने चार बार आईपीएल के खिताब को हासिल किया है जबकि चेन्नै तीन बार चैंपियन रही है। मांजरेकर ने कहा, ‘जब हम जीतने की प्रतिशत को देखते हैं, जोकि टीमों की सफलता को मापने का अच्छा तरीका है तो यह रेकॉर्ड चेन्नई के पक्ष में है। बाद के वर्षों में हालांकि मुंबई इंडियंस ने शानदार वापसी की और ज्यादा मुकाबलों में जीत दर्ज की। उन्होंने कहा, ‘मुंबई इंडियंस ने चार बार चैंपियन बनी है जबकि सीएसके ने तीन बार खिताब जीता है। मुंबई की टीम हालांकि दो सत्र अधिक खेली है (चेन्नै को दो सीजन के लिए बैन किया गया था)। मांजरेकर ने कहा, 'जब आप रेकॉर्ड पर गौर करते हैं, तो मुंबई इंडियंस एक ऐसी टीम के रूप में उभर रही है, जो पिछले कुछ वर्षों में चेन्नई को चुनौती दे रही है, वे वास्तव में चेन्नै की तुलना में बेहतर टीम रही है।’ मांजरेकर ने कहा, ‘जब मुंबई की टीम फाइनल में पहुंचती है जो उनके जीतने का अधिक मौका रहता है। अगर आप पूरे आईपीएल को देखेगें तो चेन्नै को सबसे सफल टीम कहा जा सकता है लेकिन अब मुंबई का रेकार्ड बेहतर हो रहा है।’

चेन्नै सुपर किंग्स पर है मुंबई का पलड़ा भारी: संजय मांजरेकर April 05, 2020 at 10:28PM

नई दिल्ली पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर को लगता है कि मुबई इंडियंस की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग के हालिया संस्करणों में लंबा सफर तय किया है। उनका मानना है कि अगर टूर्नमेंट के इतिहास को देखें तो के मुकाबले का पलड़ा भारी नजर आता है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का खिताब चार बार- 2013, 2015, 2017, 2019 में जीता है। इन चार में से तीन बार उसने फाइनल में चेन्नै सुपर किंग्स को और एक बार राइजिंग पुणे सुपरजायंट (2017) को हराया है। मांजरेकर ने आधिकारिक प्रसारणकर्ता से कहा, 'आईपीएल 12 साल से चल रहा है और हम अगर हम जीत का औसत देखें, चेन्नै सुपर किंग्स काफी ऊपर नजर आती है लेकिन मुंबई इंडियंस के खेल में भी इजाफा नजर आता है। वह टाइटल भी जीत रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'मुंबई ने चार बार आईपीएल जीता है और चेन्नै ने तीन बार लेकिन चेन्नै ने दो सीजन कम खेले हैं। जब आप इसे देखते हैं तो मुंबई ने लंबा सफर तय किया है और वह बीते कुछ वर्षो से चेन्नै के लिए चुनौती पेश कर रही है, वह चेन्नै के मुकाबले बेहतर टीम रही है।' कॉमेंटेटर से क्रिकेटर बने मांजरेकर का मानना है कि मुंबई की टीम की ट्रोफी जीतने की संभावना येलो ब्रिगेड से ज्यादा है। उन्होंने कहा, 'मुंबई की टीम जब फाइनल में पहुंचती है तो उसे जीतती है। चेन्नै के साथ ऐसा नहीं है।' मुंबई इंडियंस और चेन्नै सुपर किंग्स के बीच मुकाबला 29 मार्च को होना था जिसे कोरोना वायरस महामारी के चलते फिलहाल 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है। महामारी का असर जिस तरह फैल रहा है उसे देखकर इसके आयोजन की संभावना काफी कम नजर आ रही है।

लॉकडाउन: यूसुफ पठान ने बताया- क्या है अनमोल April 05, 2020 at 10:21PM

नई दिल्ली कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है और ऐसे में इन दिनों सभी को अपना वक्त घर में ही बिताना पड़ा रहा है। भारतीय क्रिकेटर भी इन दिनों घर पर हैं और तमाम सिलेब्रिटीज की तरह वे भी इन दिनों इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। हाल ही में यूसुफ ने अपने बेटे के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह आराम से सो रहे हैं और उनका बेटा प्यार से उनका माथा दबा रहा है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में राजी फिल्म का गाना बज रहा है। इस वीडियो को यूसुफ ने कैप्शन दिया है, 'पिता का बेटे के प्रति प्यार से बड़ा कोई भी प्यार नहीं है।' इसके साथ उन्होंने कोरोना से सुरक्षा बनाए रखने के लिए घर में रहने की बात भी याद दिलाई है। यूसुफ ने यहां स्टे होम स्टे सेफ हैश टैग का यूज किया है। इससे पहले उन्होंने एक घोड़े के साथ खिंचाई अपनी पुरानी तस्वीर भी इसी हैशटैग के साथ शेयर की थी। इस तस्वीर में उन्होंने लिखा, 'उन दिनों को याद कर रहा हूं।' पठान लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और इस बार वह आईपीएल 2020 के लिए भी उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था। इससे पहले पठान कई सालों तक सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रह चुके हैं।