Monday, April 6, 2020

कोविड-19 विजेंदर को साल के आखिर में फिर से रिंग में लौटने की उम्मीद April 05, 2020 at 09:32PM

नई दिल्लीभारत के पेशेवर मुक्केबाज को के कारण अपनी सारी योजनाएं रद्द करनी पड़ीं लेकिन उन्हें साल के अंतिम छह महीनों में रिंग में उतरने और अपना पेशेवर करियर फिर शुरू करने की उम्मीद है। विजेंदर अभी सर्किट में अजेय है और उन्होंने अपने सभी 12 मुकाबले जीते हैं। उनका अमेरिका के बाब आरुम के टॉप रैंक प्रमोशन्स के साथ अनुबंध है। अमेरिका भी अभी इस घातक महामारी की चपेट में है जिससे वहां लगभग 10,000 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। मुक्केबाजी में भारत के पहले ओलिंपिक पदक विजेता 34 वर्षीय विजेंदर ने कहा, ‘मुझे मई में मुकाबले में उतरना था लेकिन वर्तमान स्थिति देखते हुए उसे रद्द कर दिया गया है। मुझे हालांकि उम्मीद हैं कि चीजों में सुधार होगा और साल के आखिर में मुझे मुकाबले में उतरने का मौका मिलेगा। मुझे लगता है कि ऐसा होगा।’ उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर मुझे नुकसान हुआ है लेकिन कुछ नहीं किया जा सकता है। ऐसे में शांतचित रहने और चीजों के सामान्य होने का इंतजार करना ही उचित है।’ विजेंदर ने कहा कि वह सुरक्षित रहकर दिल्ली में अपने आवास पर लगातार अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे घर में सब कुछ है और मुझे बाहर जाने की जरूरत नहीं है। मैं खुद ही अभ्यास करता हूं जो कि असामान्य नहीं है क्योंकि मुझे तभी ट्रेनर का साथ तभी मिलता है जब मैं इंग्लैंड में होता हूं।’ विजेंदर के ट्रेनर मैनचेस्टर के ली बीयर्ड है जिन्हें मुकाबले से कुछ दिन पहले उनसे जुड़ना था। इस मुक्केबाज ने कहा, ‘मुकाबला जब भी शुरू होगा मैं उसके लिये खुद को तैयार रखना चाहता हूं। मैं घर पर तैयारियां कर रहा हूं क्योंकि आप किसी भी तरह से बाहर नहीं निकल सकते हैं।’

पूर्व अंडर-12 चैम्पियन चहल फिर शतरंज खेलते नजर आए, कहा- इस खेल ने मुझे क्रिकेट में संयम रखना सिखाया April 05, 2020 at 09:38PM

शतरंज चैम्पियन से क्रिकटर बने भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल लॉकडाउन के दौरान फिर से चेस खेलते नजर आए हैं। उन्होंने रविवार को चेस.कॉम के ऑनलाइन ब्लिट्ज टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। गेम से पहले उन्होंने ग्रैंडमास्टर अभिजीत गुप्ता और अंतरराष्ट्रीय मास्टर राकेश कुलकर्णी से बातचीत की। चहल ने कहा कि शतरंज ने उन्हें क्रिकेट के कठीन समय में धीरज रखना सिखाया है। दरअसल, कोरोनावायरस के कारण भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान खेल जगत के कई दिग्गज घर में प्रैक्टिस कर रहे हैं या फिर सोशल मीडिया पर चैटिंग के साथ ऑनलाइन गेमिंग खेल रहे हैं।

चहल ने कहा, ‘‘शतरंज ने मुझे संयम रखना सिखाया है। जिस तरह टेस्ट मैच में किसी दिन आपको अच्छी गेंदबाजी करने के बावजूद विकेट नहीं मिलता। लेकिन आप अगले दिन जब फ्रैश मूड में मैदान पर उतरते हैं, तब आपको संयम की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इस मामले में शतरंज ने मेरी काफी मदद की है। मैं संयम रखते हुए गेंदबाजी करता हूं और बल्लेबाज को आउट कर देता हूं।’’

आईपीएल में बेंगलुरु के लिए खेलेंगे चहल
उन्होंने चैटिंग के दौरान क्रिकेट को शतरंज से ज्यादा रोमांचक बताया। चहल ने कहा, ‘‘एक समय मुझे शतरंज और क्रिकेट में से किसी को चुनना था। इस बारे में पिता ने मुझसे कहा कि यह मेरी मर्जी है कि मैं किसे चुनता हूं। मुझे क्रिकेट ज्यादा पसंद है, इसलिए मैंने इसे चुना।’’ चहल ने अब तक 52 वनडे में 91 और 42 टी-20 में 55 विकेट हासिल किए हैं। वे आईपीएल में विराट कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलेंगे। चहल ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वार्न को अपना आदर्श बताया।

कोरोनावायरस को लेकर चहल ने अपील की, ‘‘आपसे निवेदन की घर पर ही रहें। यह मौका आपके पास हीरो बनने का है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हम सभी को एकजुट होना है। आपके पास लॉकडाउन का यह समय नई चीजें सीखने का है। आप अच्छा पढ़ सकते हो, डांस सीख सकते हो और खाना बनाने की कला भी जान सकते हो।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोनावायरस के कारण 14 अप्रैल तक लगे लॉकडाउन के दौरान युजवेंद्र चहल घर में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। -फाइल फोटो

WC के लिए कमिंस को 15.5 करोड़ का घाटा मंजूर April 05, 2020 at 09:10PM

मेलबर्नकोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर के अन्य खेलों की तरह क्रिकेट टूर्नमेंटों पर भी अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बजाए T20 वर्ल्ड कप के आयोजन को अपनी प्राथमिकता में रखा है। कमिन्स की दिली इच्छा है कि इस साल के आखिर में उनका देश इस टूर्नमेंट की मेजबानी करे। कमिन्स आईपीएल में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं। पिछली नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें 15.50 करोड़ रुपये की मोटी कीमत देकर खरीदा था। कमिन्स ने 'ऑस्ट्रेलियन असोसिएटेड प्रेस' से कहा, 'पिछले दो तीन वर्षों में हमने टी20 विश्व कप को लेकर बात की है। विश्व कप (वनडे) 2015 मेरे करियर में विशेष महत्व रखता है, जबकि मैं फाइनल में भी नहीं खेला था। मैं चाहता हूं कि इस टूर्नमेंट (T20 वर्ल्ड कप) का आयोजन हो।' उन्होंने कहा, 'यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस साल का संभवत: सबसे बड़ा टूर्नमेंट है। मैं चाहता हूं कि सब कुछ सही हो जाए और इस टूर्नमेंट का आयोजन हो। अगर मैं सच में लालची होता तो मुझे आईपीएल का आयोजन भी अच्छा लगेगा।' आईपीएल के आयोजन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई। उसे अभी 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया था लेकिन कोरोना वायरस के विश्व स्तर पर लगातार बढ़ने के कारण इस धनाढ्य लीग के फिलहाल आयोजन की संभावना नहीं है। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने सुझाव दिया था कि आईपीएल से क्रिकेट सत्र की शुरुआत होनी चाहिए। टी20 विश्व कप का आयोजन अक्टूबर नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होना है।

पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग को दिया भोजन, युवराज ने शेयर किया भावुक विडियो April 05, 2020 at 08:31PM

नई दिल्ली सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वायरल विडियो शेयर किया है। इस विडियो में पुलिसकर्मी 'अपना खान एक जरूरतमंद' के साथ शेयर कर रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर ने इसके साथ कैप्शन दिया, 'पुलिसकर्मियों की ओर से मानवता का यह कदम दिल जीतने वाला है।' इसके साथ ही उन्होंने ट्रेंड हो रहे हैशटैग "#StayHomeStaySafe" और "#BeKind" भी साझा किए। तीन मिनट 30 सेकंड लंबे विडियो में पुलिसकर्मियों का ग्रुप एक आदमी को अपने हिस्से का खाना खिला रहे हैं। भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। कई क्रिकेटर इस दौरान कोविड-19 महामारी से जंग में लड़ने के लिए मदद कर रहे हैं। युवराज सिंह उन 40 खिलाड़ियों में शामिल थे जिनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की थी। इससे पहले, युवराज सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के फाउंडेशन के लिए मदद की अपील करने के कारण टिवटर पर लोगों के निशाने पर आ गए थे। इसे भी पढ़ें- युवराज और हरभजन सिंह ने पाकिस्तान में कोरोना वायरस पीड़ितों की मदद कर रहे अफरीदी के फाउंडेशन की मदद करने की अपील की थी। अफरीदी ने जहां उनका शुक्रिया अदा किया था वहीं भारत पर टि्वटर यूजर्स ने उनकी जमकर आलोचना की थी। युवराज ने इसके बाद सोशल मीडिया पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था- 'मुझे समझ नहीं आता कि कैसे किसी की मदद के संदेश को गलत अर्थों में लिया जा सकता है। उस संदेश के जरिए दोनों देशों के लोगों को मदद पहुंचाने की अपील करना ही मेरा मकसद था। मेरी भावना किसी की भावनाओं को दुखाना नहीं था। मैं भारतीय हूं और हमेशा रहूंगा और साथ ही मानवता के लिए भी खड़ा रहूंगा।