Sunday, April 5, 2020

गीता फोगाट, बजरंग समेत कई दिग्गजों की अपील, कोहली ने कहा- आओ रात 9 बजे 9 मिनट दीपक जलाकर दुनिया को हमारी एकता दिखाएं April 05, 2020 at 12:20AM

दुनियाभर में फैले कोरोनावायरस (कोविड-19) के खिलाफ लड़ाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक अपील की है। मोदी ने कोरोना के अंधकार को दूर करने के लिए रविवार रात 9 बजे 9 मिनट तक लाइटें बंद कर दीया, मोमबत्ती, टॉर्च या फोन की फ्लैश लाइट जलाने को कहा है। उनकी इस अपील का विराट कोहली समेत खेल जगत के दिग्गज पहलवान बजरंग पुनिया, गीता फोगाट, योगेश्वर दत्त, निशानेबाज मनु भाकर और पूर्व खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने भी साथ दिया है।

कोहली ने ट्वीट किया, ‘‘स्टेडियम की ताकत उसके फैन्स में होती हैं। भारत की ताकत अपने लोगों में है। आओ आज रात 9 बजे 9 मिनट के लिए दुनिया को दिखा दें कि हम एक हैं। आओ हमारे स्वास्थ्य योद्धाओं को दिखा दें कि हम उनके पीछे खड़े हैं। टीम इंडिया - प्रज्जवलित।’’

निशानेबाज मनु ने कोरोना को हराने का संकल्प लिया
मनु ने ट्वीट किया, ‘‘हम सभी देशवासी कोरोनावायरस के खिलाफ इस लड़ाई में एक साथ आएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज रात 9 बजे और 9 मिनट के लिए अपने घरों की सभी लाइट बंद करके छत, बालकनी या दरवाजों पर दीए जलाएं और कोरोना को हराने का एक साथ संकल्प लें। जयहिंद।’’

सावधानी के लिए भारतीय सेना की सलाह मानें
दीपक या मोमबत्ती जलाने से पहले हमें सावधानी के लिए सेना की अपील को भी ध्यान में रखना होगा। भारतीय सेना ने सलाह दी है कि दीया जलाते वक्त अल्कोहल बेस्ड सैनेटाइजर इस्तेमाल न करें। इससे आग लगने का खतरा है। हाथ धोने के लिए साबुन ही इस्तेमाल करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय निशानेबाज मनु भाकर, विराट कोहली और गीता फोगाट (दाएं) ने प्रधानमंत्री मोदी की दीपक जलाने की अपील का समर्थन किया।

सहवाग की गौसेवा, बोले- गाय हमारी माता है April 05, 2020 at 12:03AM

नई दिल्लीपूर्व भारतीय धुरंधर लॉकडाउन के दौरान घर पर समय बिता रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया जिसमें वह गौसेवा करते नजर आए। अपने इस वीडियो में सहवाग एक गाय पर हाथ फेरते दिखे। एक गाय पीछे खड़ी भी नजर आ रही है। पढ़ें, सहवाग ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'गाय हमारी माता है, हमें कुछ नहीं आता है।' वह इसी लाइन को वीडियो में बोलते भी नजर आए। चीन से फैले घातक कोरोना वायरस के कारण पूरे भारत में लॉकडाउन घोषित है और खेल जगत की दिग्गज हस्तियां इस दौरान घर पर ही समय बिता रही हैं। 41 वर्षीय सहवाग ने इससे पहले एक और वीडियो शेयर किया था जिसमें उनकी मां घर पर मक्खन बनाते नजर आ रही थीं। उन्होंने साथ ही लिखा था, 'आज मां ने घर पर ताजा मक्खन बनाया। मैंने कान्हा की तरह थोड़ा खाया, थोड़ा लगाया।' सहवाग के नाम 104 टेस्ट मैच में 8586 रन और 251 वनडे इंटरनैशनल में 8273 रन दर्ज हैं। उन्होंने करियर में 19 टी20 इंटरनैशनल मैच भी खेले और 394 रन बनाए जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं।

रोहित क्यों युवी को दिलाते थे इंजमाम की याद? April 04, 2020 at 10:35PM

नई दिल्लीपूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि करियर के शुरुआती दिनों में की बल्लेबाजी ने उन्हें पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज इंजमाम उल हक की याद दिलाई थी। सीमित ओवरों की भारतीय टीम के उपकप्तान ने वनडे में जून 2007 में पदार्पण किया था जबकि टी20 क्रिकेट में उन्होंने विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। रोहित को हालांकि इस मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। युवराज से जब रोहित को लेकर पहले प्रभाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह आक्रामक बल्लेबाज ऐसे खेलता था जैसे उसके पास काफी समय हो। युवराज ने यूट्यूब पर एक कार्यक्रम में कहा, ‘मुझे लगता है जब वह भारतीय टीम में आए थे तब वह ऐसी बल्लेबाजी करते थे जैसे उनके पास शॉट लगाने का काफी समय है।’ उन्होंने कहा, ‘उन्होंने मुझे इंजमाम उल हक की याद दिला दी। जब इंजमाम बल्लेबाजी करते थे तब उनके पास भी काफी समय (शॉट खेलने के लिए) होता था।’ इंजमाम ने अपने करियर में 120 टेस्ट और 300 से अधिक एकदिवसीय खेले। उन्हें दवाब की स्थिति का सामना करने के लिए जाना जाता है। इंजमाम ने 2003 से 2007 तक पाकिस्तान की कप्तानी की थी।

स्थिति सुधरने पर बिना दर्शकों के हो क्रिकेट: लैंगर April 04, 2020 at 10:06PM

सिडनीऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि कोरोना वायरस के बाद अगर स्थिति में सुधार होती है तो बंद दरवाजो के बीच खाली स्टेडियम में क्रिकेट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करना फैन्स के लिए काफी अच्छा रहेगा जो कोरोना वायरस के कारण इन दिनों क्रिकेट मैच देखने के वंचित हो गए हैं। लैंगर ने कहा, जब आप क्रिकेट खेलना शुरू करते हैं, जब आज छोटी उम्र में होते हैं तो उस समय आपके सामने कोई भीड़ नहीं होती है। उन्होंने कहा, ‘आपने तब क्रिकेट खेला क्योंकि आप इस खेल को पसंद करते हैं। आपको अपने साथियों के साथ खेलना पसंद आता है और आपको खेलना अच्छा लगता है।' कोच ने कहा, 'इस खेल के प्यार के कारण और लोगों को टीवी सेट और रेडियो के जरिए लोगों का मनोरंजन करने में अब भी सक्षम हैं। ऐसे में ही खाली स्टेडियम में मैच कराए जाने का महत्व है।' उन्होंने कहा, ‘हां यह थोड़ा अलग जरूर होगा, लेकिन हमें इस बात को किसी भी हाल में कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए कि हम सभी कितने भाग्शाली हैं।’’ लैंगर से पहले, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भी बंद दरवाजों के बीच क्रिकेट या फिर आईपीएल के आयोजन की वकालत की है।