Saturday, March 28, 2020

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय खिलाड़ी बहुत थक गए थे, 10 महीने से लगातार खेल रहे, वायरस के कारण अच्छा आराम मिला: कोच शास्त्री March 27, 2020 at 10:43PM

खेल डेस्क. दूनियाभर के सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुके कोरोनावायरस के कारण विश्व की एक तिहाई आबादी अपने घरों में रहने को मजबूर है। भारत में भी 15 अप्रैल तक लॉकडाउन है, जिसके कारण भारतीय क्रिकेट टीम को भी घर में रहना पड़ रहा है। इसको लेकर टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने कहा कि यह आराम खिलाड़ियों के लिए अच्छा है। वैसे भी भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे के बाद बुरी तरह थक गई थी। टीम 10 महीने से लगातार क्रिकेट खेल रही है। वहीं, शास्त्री ने भी वर्ल्ड कप 2019 के बाद सिर्फ 10 या 11 दिन ही घर में गुजारे थे।

कोरोनावायरस के कारण विश्व के लगभग सभी खेल टाले या रद्द कर दिए गए हैं। इस साल जुलाई-अगस्त में होने वाले टोक्यो ओलिंपिक को भी एक साल के लिए टाल दिया गया है। वहीं, 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया। इस पर अब भी संकट मंडरा रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 15 और 18 मार्च को होने वाले दो वनडे रद्द कर दिए गए।

‘खिलाड़ियों के लिए यह समय तैयार होने का है’
शास्त्री ने पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल आथर्टन, नासिर हुसैन और रोब की से स्काई स्पोर्ट्स पोटकास्ट पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘‘यह आराम बिल्कुल भी गलत नहीं है, क्योंकि न्यूजीलैंड दौरे के बाद खिलाड़ियों को मानसिक थकान, शारीरिक फिटनेस और कई चोटें आईं थीं, जिसे आप नजरअंदाज नहीं कर सकते। इस दौरे पर टीम ने 5 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट की सीरीज खेली थी। सभी खिलाड़ियों के पास यह समय फिर से पूरी सक्रियता के साथ तैयार होने का है।’’

‘खिलाड़ियों के लिए लॉकडाउन स्वागत योग्य’
मुख्य कोच शास्त्री ने कि कोरोना के कारण लॉकडाउन में घर पर समय बिताना कठिन है, लेकिन खिलाड़ियों के लिए यह स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा, ‘‘कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) खेले हैं। आप सोच सकते हैं कि उनकी क्या हालत होगी। खासकर टी-20 खेलने के बाद टेस्ट खेलना और साथ में सभी यात्राएं। वर्ल्ड कप के बाद से हमने लगातार यात्राएं की हैं। पहले वेस्टइंडीज की यात्रा की। इसके बाद घर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लंबी सीरीज खेली, जिसके बाद न्यूजीलैंड का पूरा दौरा किया।’’

कोरोना से दुनिया में अब तक 27,365 मौतें
दुनियाभर के 195देश में कोरोनावायरस से शनिवारसुबह तक 27हजार 365 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 5 लाख 97 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। इटली, स्पेन और फ्रांस में 16,267 लोगों ने जान गंवाई है। यह दुनियाभर में हुई कुल मौतों का लगभग 60% है। भारत में अब तक 904 मामले सामने आए, जिसमें से 23 की मौत हो गई। देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया है।देश में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है और यहां करीब 160से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री (बीच में) के साथ महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली (दाएं)।

मौजूदा ब्रेक भारतीय खिलाड़ियों के लिए अच्छा विश्राम: शास्त्री March 27, 2020 at 08:50PM

नई दिल्लीभारतीय टीम के मुख्य कोच का मानना है कि कोविड-19 के कारण पूरी दुनिया मानों रुक जाने से भारतीय टीम को मिला यह विश्राम ‘स्वागत योग्य’ है जिसने पिछले साल मई में विश्व कप के बाद से महज 10-11 दिन घर पर बिताए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दुनिया भर में सारे खेल बंद हैं। शास्त्री ने कहा, ‘यह विश्राम बुरा नहीं है क्योंकि न्यूजीलैंड दौरे के आखिर में थकान हावी होने लगी थी। शारीरिक और मानसिक थकान और चोटें।’ वह स्काय स्पोटर्स पॉडकास्टपर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आर्थटन, नासिर हुसैन और रॉब की से बात कर रहे थे। शास्त्री ने कहा कि खिलाड़ी इस समय का इस्तेमाल तरोताजा होने के लिए कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘पिछले दस महीने में हमने काफी क्रिकेट खेला है जिसकी थकान अब दिखने लगी थी। मैं और सहयोगी स्टाफ के कुछ सदस्य इंग्लैंड में विश्व कप के लिए 23 मई को निकले थे और अब तक 10 या 11 दिन ही घर पर रुक सके हैं।’ उन्होंने कहा, ‘कुछ खिलाड़ी तीनों प्रारूप खेल रहे हैं तो आप समझ सकते हैं कि वे कितने थके होंगे। टेस्ट से टी20 क्रिकेट के अनुकूल खुद को ढालना और इतनी यात्रा करना आसान नहीं है।’ विश्व कप के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज गई और लंबी घरेलू सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी खेली। इसके बाद न्यूजीलैंड का पूरा दौरा किया। भारत में इस समय 21 दिन का लॉकडाउन है और शास्त्री ने कहा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज रद्द होने के बाद उनके खिलाड़ियों को अनुमान हो गया था कि ऐसा कुछ होगा। उन्होंने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान यात्रा में होने के कारण हमें लग गया था कि ऐसा कुछ होगा। बीमारी उसी समय फैलना शुरू हुई थी। दूसरा वनडे रद्द होने के बाद हम समझ गए कि लॉकडाउन जरूरी है।’ उन्होंने कहा, ‘जब हम न्यूजीलैंड से लौटे तो शुक्र है कि हम सही समय पर लौट गए । उस समय वहां दो ही मामले थे लेकिन अब 300 हैं । वह हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग और जांच का पहला दिन था।’ शास्त्री ने कहा, ‘ऐसे समय में हम सभी का फर्ज है कि लोगों को जागरूक बनाएं। क्रिकेट इस समय दिमाग मे होना भी नहीं चाहिए। विराट ने संदेश दिया है, दूसरे भी दे रहे हैं। उन्हें पता है कि मामला गंभीर है और अभी क्रिकेट जरूरी नहीं है।’

क्वॉरनटाइन: अनुष्का ने विराट को दिया नया हेयरकट, कोहली बोले शानदार March 27, 2020 at 09:10PM

नई दिल्ली कोरोना वायरस के कारण सारे देश में चल रहे 21 दिन के लॉकडाउन के चलते इन दिनों क्वारनटाइन में हैं। क्वारनटाइन के दौरान ही उन्होंने एक नया स्टाइलिस्ट से हेयरकट करवाया। यह स्टाइलिस्ट कोई नहीं उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा हैं। बॉलिवुड स्टार ने विराट को नया हेयरकट दिया है। इसका विडियो खुद अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। विराट ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'क्वॉरनटाइन आपके साथ यह करता है।' और इसमें अनुष्का विराट के पीछे खड़ी हंसती हुई नजर आ रही हैं। विराट ने कहा आप यह होने देते हैं। आपका हेयरकट किचन की कैंची से किया जा रहा है। यह कपल हेयरकट के बारे में बात कर रहा है। और आखिर में विराट कहते हैं, 'मेरी बीवी ने मुझे दिया शानदार हेयरकट।' विडियो के आखिर में विराट का नया हेयरकट साफ नजर आता है। विराट और अनुष्का लगातार लोगों से घर पर ही रहने का अनुरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को भी विराट ने टि्वटर पर विडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लॉकडाउन को गंभीरता से लेने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा था, 'मैं विराट कोहली आपसे एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं बल्कि एक भारतीय होने के नाते बात कर रहा हूं। जो कुछ मैंने बीते कुछ दिनों में देखा, भीड़, सड़क पर घूमते लोग। कर्फ्यू, लॉकडाउन का पालन नहीं करना। इससे मुझे लगा कि हम इस लड़ाई को बहुत ही साधारण तरीके से देख रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'यह लड़ाई उतनी साधारण नहीं है, जितनी दिखती है। इसलिए मेरी आज आप सभी से यही विनती है कि आप सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करें। सरकार ने हमें जो भी दिशा निर्देश दिए हैं उसे पूरी ईमानदारी से मानें। यह सोचें कि अगर आपकी लापरवाही से आपके परिवार में किसी को यह बीमारी हो जाए तो आपको कैसा महसूस होगा।

नर्स के लिए गाना सुनकर रो पड़े लिवरपूल के कोच क्लॉप March 27, 2020 at 08:50PM

लंदनयूरोपियन चैंपियन इंग्लैंड के क्लब लिवरपूल के कोच जुर्गेन क्लॉप कोरोनावायरस मरीजों का इलाज कर रहीं नर्सों के लिए गाए गए एक गाने को सुनकर अपने आंसुओं को रोक नहीं सके। यू वील नेवर वॉक अलोन (आप अकेले नहीं चलेंगे) शीर्षक से यह गाना क्लब द्वारा गाया गया, जिसका विडियो देखते हुए क्लॉप के आंखों में आंसू आ गए। ईएसएपीएनएफसी ने क्लॉप के हवाले से कहा, ‘यह कहने के लिए मेरी अंग्रेजी ज्यादा अच्छी नहीं है। यह असाधारण और यह बहुत अच्छा है।’ उन्होंने कहा, ‘कल मुझे अस्पताल के गहन चिकित्सा क्षेत्र (आईसीयू) के बाहर से एक विडियो मिला। उस विडियो में जब नर्सों ने गाना शुरू किया कि आप आप अकेले नहीं चलेंगे तो फिर उस गाने को सुनते ही मेरे आंखों से आंसू आने लगे।’ कोच ने कहा, ‘यह अविश्वसनीय है। लेकिन यह सब कुछ दिखाता है क्योंकि ये लोग न केवल काम करते हैं बल्कि इनके पास अच्छी भावना भी है। वे दूसरे लोगों की मदद करते हैं और हमें भी इसकी आदत डालने की जरूरत है क्योंकि आमतौर पर हमारी अपनी समस्याएं होती हैं।’ लिवरपूल की टीम 1990 के बाद से पहली बार क्ल्ब लीग खिताब जीतने के महज दो ही जीत दूर है। लेकिन कोरोनावायरस के कारण पूरे इंग्लैंड में 30 अप्रैल तक फुटबॉल निलंबित है। क्लॉप ने कहा, ‘हमारे पास करने के लिए बहुत सारी चीजें थीं और बहुत सी चीजें हैं जिनके बारे में मैंने अपने जीवन में पहले कभी नहीं सोचा था।’ उन्होंने कहा, ‘वास्तव में कोई भी नहीं जानता था कि ऐसी नौबत आएगी। इसलिए इससे लड़ने का केवल एक ही तरीका है कि हम इन खिलाड़ियों के लिए जितना संभव हो सके व्यवस्थित करें और सुनिश्चित करें कि सब कुछ उतना ही किया जाए जितना कि हम इसे हल कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘फिर हमने खिलाड़ियों को घर भेज दिया और खुद भी घर चले गए तथा अब हम अभी भी घर में हैं।’