Friday, March 27, 2020
धोनी का 1 लाख डोनेशन? पत्नी साक्षी भड़कीं March 27, 2020 at 02:39AM
धोनी ने बेरोजगारों की मदद के लिए 1 लाख रुपए दान दिए; गुस्साए फैन्स ने कहा- 800 करोड़ नेट आय होने के बावजूद कितना कंजूस है March 27, 2020 at 12:47AM
खेल डेस्क. कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर में रोज कमाने खाने वाले लोग बेरोजगार हो गए हैं। इनकी मदद के लिए दुनियाभर के बड़े लोग सामने आए हैं। इनमें से एक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी हैं। उन्होंने बेरोजगार लोगों की मदद के लिए पुणे की एक संस्था को 1 लाख रुपए दान दिए हैं। इस छोटी मदद के बाद उनके फैन्स गुस्सा हो गए और आलोचना करने लगे। एक ट्विटर यूजर ने कहा, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी की नेट आय करीब 800 करोड़ रुपए है, लेकिन उन्होंने पुणे में 100 परिवारों की मदद के लिए महज एक लाख रुपए ही दिए हैं।’’
दुनियाभर के 194 देश में कोरोनावायरस से शुक्रवार सुबह तक 24 हजार 114 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 5 लाख 36 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। भारत में अब तक 724 मामले सामने आए, जिसमें से 19 की मौत हो गई। देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया है।देश में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है और यहां करीब 120 से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं।
एक अन्य यूजर ने लिखा, “धोनी जिनकी आय 800 करोड़ है उन्होंने एक लाख रुपये की भारी मदद की पेशकश की है। किसी ने सही कहा है कि पैसा आपको कंजूस बना देता है। आज यह देखने को मिला।” धोनी के एक प्रशंसक ने लिखा, “मैं धोनी का प्रशंसक हूं लेकिन जब उन्होंने एक लाख रुपये दान दिए तो मैं वह पहला इंसान था जिसे यह सुनकर काफी दुख हुआ।’’
####Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लॉकडाउन: कपिल कर रहे साफ-सफाई, बना रहे खाना March 27, 2020 at 12:48AM
सराहनीय: राहत कोष में 1 महीने की सैलरी देंगी हिमा March 27, 2020 at 12:20AM