Friday, March 27, 2020

सराहनीय: राहत कोष में 1 महीने की सैलरी देंगी हिमा March 27, 2020 at 12:20AM

नई दिल्लीस्टार भारतीय स्प्रिंटर ने कोरोनो वायरस महामारी से निपटने के लिए अपनी एक महीने की सैलरी दान करने का फैसला किया है। हिमा दास असम के राहत कोष में अपना वेतन दान करेंगी। भारत में कोरोना वायरस से जुड़े मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। चीन से फैले इस घातक वायरस से दुनियाभर में अब तक 22 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और दिग्गज हस्तियां इससे बचाव के लिए घर पर रहने की अपील कर रही हैं। पढ़ें, अर्जुन अवॉर्डी ऐथलीट हिमा ने ट्वीट किया, 'दोस्तों यह साथ खड़े होने और उन लोगों को सपॉर्ट करने का समय है, जिन्हें हमारी जरूरत है। मैं असम सरकार के असम आरोग्य निधि अकाउंट में अपनी एक महीने की सैलरी दे रही हूं। यह अकाउंट कोविड-19 के खिलाफ जंग में लोगों के स्वास्थ्य के लिए बनाया गया है।' उन्होंने इस ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, खेल मंत्री किरण रिजिजू और असम के मंत्री एचबी सरमा को टैग किया। केंद्रीय खेल मंत्री रिजिजू ने हिमा की तारीफ की। उन्होंने हिमा को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'बहुत महान, आपकी कड़ी मेहनत से कमाया एक महीने का वेतनबहुत मायने रखता है और यह बहुत उद्देश्यपूर्ण होगा।' इससे पहले उन्होंने एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया था जिसमें वह घर पर रहते हुए गाना गा रही थीं।

टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ है आईपीएल: लैंगर March 26, 2020 at 11:17PM

सिडनीऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच का मानना है कि टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए आईपीएल सर्वश्रेष्ठ मंच है लेकिन स्वीकार किया कि मौजूदा माहौल में सेहत सर्वोपरि है। इंडियन प्रीमियर लीग 29 मार्च से शुरू होने वाली थी जिसे कोविड 19 महामारी के कारण 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। लैंगर ने फॉक्सस्पोटर्स डॉट कॉम डॉट एयू पर कहा, ‘इस संकट से पहले हम तय कर चुके थे कि हमारे खिलाड़ी आईपीएल खेलेंगे क्योंकि टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए इससे बेहतर टूर्नमेंट नहीं हो सकता।’ भारत में देशव्यापी लॉकडाउन के कारण हालांकि इस टूर्नमेंट के होने की संभावना कम ही लग रही है। लैंगर ने कहा, ‘हालात काफी बदल गए हैं। हमारे खिलाड़ियों, हमारे देश और भारतवासियों की सेहत सर्वोपरि है।’

कोरोना को हराने के लिए घर के अंदर रहें, जहां आपकी दुनिया आपका परिवार है, जीत हमारी होगी: कपिल देव March 26, 2020 at 11:31PM

खेल डेस्क. कोरोनावायरस और लॉकडाउन के बीच 1983 वर्ल्ड कप विजेता कपिल देव ने लोगों के लिए सकारात्मक बयान दिया है। कपिल ने कहा, ‘‘कोरोना को हराने के लिए हमें घर के अंदर ही रहना होगा। मैं जानता हूं कि इस लड़ाई में जीत हमारी ही होगी। घर के अंदर आपकी दुनिया आपका परिवार है। उनके साथ समय बिताएं।’’ गुरुवार देर रात तक दुनिया के 195 देश में कोरोनावायरस से 24 हजार 114 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 5 लाख 36 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। भारत में अब तक 724 मामले सामने आए, जिसमें से 19 की मौत हो गई। देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया है।

कपिल ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, ‘‘आप घर पर रहने वाले हैं, इसलिए घर पर रहें। यह कम से कम सक्षम प्रशासन को इस जानलेवा वायरस से लड़ने में मदद कर सकता है। इसे सकारात्मक तरीके से लिया जा सकता है। लॉकडाउन या घर पर रहें। आपको इस स्थिति को स्वीकार करने के लिए खुद को चुनौती देनी होगी। आपके पास खुद का मनोरंजन करने का साधन है – किताबे, टीवी, संगीत। इसमें सबसे अच्छा है कि परिवार के सदस्यों से बातचीत करते रहें।’’

यह कठिन समय लोगों को और ज्यादा जिम्मेदार बनाएगा: कपिल

उन्होंने कहा कि यह कठिन समय लोगों को और अधिक जिम्मेदार बना देगा। कपिल ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि लोग स्वच्छता के प्रति अब ज्यादा सजग रहेंगे। वे अपने हाथ धोना सीखेंगे, सार्वजनिक रूप से घूमने और पेशाब नहीं करने की कसम खाएंगे। हमें अपने आसपास के वातावरण को साफ रखना होगा। काश हमने ये सबक पहले सीख लिए होते, लेकिन उम्मीद है कि यह पीढ़ी उन गलतियों को नहीं करेगी। मैं भाग्यशाली था कि मैं क्रिकेट में अपने सीनियर्स से सबक ले सका और उनका शुक्रगुजार हूं।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने 1983 में वर्ल्ड कप खिताब जीता था। -फाइल फोटो

तोक्यो 2020 के लिये क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ी 2021 में भी खेलेंगे March 26, 2020 at 09:07PM

पैरिस 2020 के लिए क्वॉलिफाइ कर चुके खिलाड़ियों के कोटा स्थान खेलों के एक साल के लिए स्थगित होने के बावजूद सुरक्षित रहेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले 11000 में से 57 प्रतिशत खिलाड़ी क्वॉलिफाइ कर चुके हैं। कोविड-19 महामारी के कारण मंगलवार को खेलों को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया। आईओसी और 32 अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघों की गुरूवार को हुई टेलि कॉन्फ्रेंस में भाग लेने वाले एक अधिकारी ने कहा, ‘आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने खेलों को स्थगित करने के फैसले का कारण बताया। इसके बाद कहा कि तोक्यो 2020 के लिये क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ी 2021 में भी खेलेंगे।’ सूत्र ने कहा, ‘बातचीत में क्वॉलिफिकशेन का मसला प्रमुख था । कुछ महासंघों में कई खिलाड़ी अभी तक क्वालीफाई नहीं कर सके हैं और उसके लिए कम से कम तीन महीने का समय चाहिए।’ मुक्केबाजी समेत कई खेलों के क्वॉलिफाइंग टूर्नमेंट स्थगित कर दिए गए हैं।