Monday, March 23, 2020

जिंदगी रही तो खेल पाएंगे ओलिंपिक: बजरंग पूनिया March 22, 2020 at 10:32PM

नई दिल्ली ओलिंपिक की तैयारियों में जुटे भारत के कद्दावर पहलवान भी इन दिनों दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस से चिंतित हैं। इस रेसलर ने भी कोरोना के चलते आगामी तोक्यो ओलिंपिक को टालने की बात कही है। इस पहलवान ने कहा अगर जिंदगी रही तो ओलिंपिक खेल पाएंगे। बजरंग तोक्यो ओलिंपिक में भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीदों में एक हैं। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित इस पहलवान ने अंग्रेजी दैनिक 'द इंडियन एक्सप्रेस' से हुई बातचीत में कहा, 'फिलहाल जिस तरह चीजें चल रही हैं ऐसे में बेहतर यही है कि ओलिंपिक खेलों को टाल दिया जाए। यह सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि दुनिया भर के ऐथलीट्स के लिए बेहतर फैसला होगा। यह सभी के लिए मुश्किल क्षण हैं।' 65 किलो वर्ग में दुनिया के श्रेष्ठ पहलवानों में शुमार इस रेसलर ने कहा, 'अगर आईओसी तय शेड्यूल पर ही आगे बढ़ता है और दूसरे देश भी इसमें (ओलिंपिक) हिस्सा लेने आते हैं, तब हमें भी भाग लेना होगा। लेकिन अगर वे दो-चार महीने हालात सामान्य होने का इंतजार कर लें तो यह बेहतर होगा। जिंदगी रही तो ओलिंपिक खेल पाएंगे। लेकिन अगर कोई अपनी जिंदगी ही गंवा दे तो फिर ओलिंपिक का क्या मतलब है?' इस बीच कनाडा ने साफ कर दिया है कि वह अपनी टीम को ओलिंपिक खेलों में नहीं भेजेगा और उसने इंटरनैशनल ओलिंपिक संघ (IOC) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अपील की है कि इन खेलों को एक साल के लिए टाल दिया जाए। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने खिलाड़ियों को 2021 तोक्यो ओलिंपिक की तैयारी के लिए बोल दिया है। यानी उसे भी उम्मीद है कि इस बार ओलिंपिक तय समय पर नहीं हो पाएंगे। ओलिंपिक कमिटी ने भी कहा है कि वह अगले चार सप्ताह के भीतर ओलिंपिक को स्थगित करने पर कोई बड़ा फैसला ले लेगा।

ऑस्ट्रेलिया बोला- ओलिंपिक 2021 की तैयारी करें खिलाड़ी March 22, 2020 at 09:52PM

सिडनीऑस्ट्रेलिया ओलिंपिक समिति () ने सोमवार को कहा कि चूंकि यह साफ हो गया है कि तोक्यो ओलिंपिक निर्धारित समय पर नहीं हो सकेंगे, लिहाजा खिलाड़ी 2021 ओलिंपिक के लिए तैयारी करेंगे। अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति ने पहली बार स्वीकार किया कि वह खेलों को स्थगित करने समेत अलग अलग विकल्पों पर विचार कर रही है। ऑस्ट्रेलियाई ओलिंपिक समिति ने सोमवार को बोर्ड की बैठक बुलाकर सर्वसम्मति से फैसला लिया कि जुलाई में खेलों का हो पाना संभव नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के दल प्रमुख इयान चेस्टरमैन ने कहा, 'यह साफ है कि खेल जुलाई में नहीं होने जा रहे। हमारे खिलाड़ियों का तैयारी और अभ्यास को लेकर रवैया सकारात्मक रहा है लेकिन तनाव और अनिश्चितता उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण है।' एओसी के मुख्य कार्यकारी मैट कैरोल ने कहा कि खिलाड़ियों को अपनी और परिवार की सेहत को लेकर प्राथमिकताएं तय करनी होंगी। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम देश विदेश में मौजूदा हालात में एकत्र नहीं हो सकती और अब उसे अगले साल ओलिंपिक को ध्यान में रखकर तैयारी करनी चाहिए।

एक महीने बाद ओलिंपिक पर फैसला लेगा भारत March 22, 2020 at 09:18PM

नई दिल्ली कोविड- 19 के चलते कनाडा के ओलिंपिक खेलों से पीछे हटने के बीच () ने सोमवार को कहा कि ओलिंपिक में देश की भागीदारी को लेकर कोई भी फैसला लेने से पहले कम से कम एक महीने इंतजार करेंगे। सचिव राजीव मेहता ने कहा कि कोविड 19 महामारी के चलते पैदा हुए हालात पर वे लगातार नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा, 'हम चार से पांच सप्ताह इंतजार करेंगे और उसके बाद आईओसी तथा की सलाह के बाद ही कोई फैसला लेंगे।' उन्होंने कहा, 'दूसरे देशों की तुलना में भारत में हालात उतने बुरे नहीं है।' जुलाई अगस्त में ओलिंपिक का होना अब मुश्किल लग रहा है क्योंकि आईओसी ने स्वीकार किया है कि वह खेलों को स्थगित करने के विकल्प पर विचार कर रही है और चार सप्ताह के भीतर इस पर फैसला लिया जाएगा।

श्रीलंकाई पूर्व कप्तान संगकारा भी क्वॉरेंटाइन में March 22, 2020 at 08:55PM

कोलंबो श्रीलंका के महान बल्लेबाज ने कहा है कि उन्होंने फिलहाल खुद को अलग कर लिया है। कोविड- 19 के चलते श्रीलंका सरकार ने भी निर्देश दिए हैं कि यूरोप से लौटने वाले नागरिक खुद को अलग कर लें। सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के इस हेल्थ प्रोटोकॉल के तहत संगकारा ने खुद को सेल्फ क्वॉरेंटाइन किया है। संगकारा ने न्यूज फर्स्ट से कहा, 'मुझमें कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं लेकिन मैं सरकार के निर्देशों का पालन कर रहा हूं।' उन्होंने कहा, 'मैं एक सप्ताह पहले लंदन से आया और मैने देखा कि एक से 15 मार्च के भीतर विदेश से आने वालों के लिए पुलिस के पास रजिस्ट्रेशन कराना और खुद को अलग करना जरूरी है। मैंने पुलिस के पास रजिस्ट्रेशन करा लिया है।' संगकारा और पूर्वकप्तान महेला जयवर्धने सोशल मीडिया पर लोगों को घबराहट से बचने और सामाजिक दूरी बनाए रखने का आग्रह कर रहे हैं। श्रीलंका में कोविड- 19 के 80 मामले पॉजिटिव मिले हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जैसन गिलेस्पी भी इंग्लैंड से लौटने के बाद 2 सप्ताह के लिए सेल्फ क्वॉरेंटाइन में हैं।